GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 04 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारत ने प्याज निर्यात प्रतिबंध हटाया

  • भारत ने लगभग छह महीने बाद प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।
  • विदेश व्यापार महानिदेशालय ने न्यूनतम निर्यात मूल्य $550 प्रति टन निर्धारित किया है।
  • पिछले वर्ष दिसंबर में, 2023-24 के दौरान खरीफ और रबी फसलों के अनुमानित कम उत्पादन को देखते हुए, घरेलू बाजार में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर रोक लगा दी गई थी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

आसियान - भारत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक

  • 26वीं आसियान-भारत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। 
  • सिंगापुर आसियान-भारत वार्ता संबंधों के लिए भारत का समन्वयक देश है।

आसियान

स्थापना : 1967 मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया

भारत - मालदीव उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की चौथी बैठक 

  • भारत-मालदीव उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की चौथी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित व्यापक मुद्दों पर अपनी चर्चा की, जिसमें रक्षा सहयोग, विकास सहयोग परियोजनाएं, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के प्रयास और क्षमता निर्माण पहल शामिल हैं ।

मालदीव

मुद्रा: मालदीवियन रूफ़िया राजधानी: माले

भारत - नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति 

  • भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में आयोजित किया गया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने किया।
  • नाइजीरिया अफ्रीका क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख भागीदार और दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

नाइजीरिया

मुद्रा: नाइजीरियाई नायरा राष्ट्रपति: बोला टीनूबू

नेपाल के 100 रुपये का नया नोट 

  • नेपाल ने मानचित्र के साथ 100 रुपये के नए नोट छापने की घोषणा की, जिसमें लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी के विवादास्पद क्षेत्रों को दिखाया गया है, जिन्हें भारत पहले ही "कृत्रिम विस्तार" और "अस्थिर" करार दे चुका है।

नेपाल

राजधानी: काठमांडू मुद्रा: नेपाली रुपया

खेल समाचार

FWA पुरस्कार

  • मैनचेस्टर सिटी के फिल फोडेन को फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन (FWA) के पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब से सम्मानित किया गया।  
  • सिटी फॉरवर्ड खदीजा शॉ को महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 

चर्चित व्यक्ति

अतनु चक्रवर्ती

  • अतनु चक्रवर्ती को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिए HDFC बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है।

HDFC बैंक

स्थापना : 1994 मुख्यालय: मुंबई

विविध

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

  • विंडहोक घोषणा की वर्षगांठ के प्र‍तीक के रूप में प्रतिवर्ष 3 मई को 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस' (World Press Freedom Day- WPFD) मनाया जाता है। 
  • इस दिवस की स्थापना पहली बार 1993 में यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।
विषय/थीम  "ए प्रेस फॉर द प्लैनेट : जर्नलिज्म इन द फेस ऑफ़ द एनवायर्नमेंटल क्राइसिस।"

Latest Courses