मुक्त आवाजाही व्यवस्था
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




मुक्त आवाजाही व्यवस्था

Sat 10 Feb, 2024

सन्दर्भ

  • हाल ही में गृहमंत्रालय द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारत के म्यांमार से लगते उत्तर पूर्वी राज्यों में जनसांख्यिकी में हो रहे बदलावों को भी नियंत्रित रखने के लिए फ्री मूवमेंट रिजीम को रद्द करने की सिफारिश की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • इसी कड़ी में भारत सरकार म्यांमार के साथ फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) को रद्द कर सकती है।
  • 'केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि भारत और म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट रिजीम को खत्म कर दिया जाएगा।

फ्री मूवमेंट रिजीम क्या है ? 

  • वर्ष 1826 तक उत्तर पूर्व के कई राज्य म्यांमार, तत्कालीन बर्मा के अधीन थे। 
  • वर्ष 1824  में अंग्रेजों और बर्मा के बीच युद्ध हुआ और युद्ध के बाद  1826 में यंदाबू की संधि हुई। 
  • यंदाबू की संधि पर ब्रिटिश की ओर से जनरल सर आर्चीबाल्ड कैंपबेल और बर्मा की ओर से लेगिंग के गवर्नर महा मिन हला क्याव हतिन (Maha Min Hla Kyaw Htin) ने हस्ताक्षर किये।
  • इससे प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध (1824-1826) समाप्त हुआ
  • इस संधि के तहत उत्तर पूर्व के राज्य अस्तित्व में आए और भारत और म्यांमार के बीच सीमा बनी। 
  • भारत और म्यांमार के बीच सीमा का निर्धारण तो हो गया, लेकिन उत्तर पूर्व में रहने वाली कई जनजातियों और म्यांमार की जनजातियों में आज तक संबंध हैं। 
  • वर्तमान में भारत और म्याँमार  मणिपुर, मिज़ोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 1,643 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसमें से केवल 10 किमी. मणिपुर में बाड़ लगाई गई है।

मुक्त आवागमन सुविधा

  • वर्ष 2018 में भारत सरकार ने म्यांमार के साथ फ्री मूवमेंट रिजीम समझौता लागू किया, जिसके तहत दोनों के नागरिक एक दूसरे की सीमा में बिना किसी पासपोर्ट या वीजा के 16 किलोमीटर तक की सीमा में आ-जा सकते हैं।   
  • सीमा पर रहने वाले व्यक्तियों को पड़ोसी देश में दो सप्ताह तक रहने के लिये एक वर्ष के सीमा पास की आवश्यकता होती है।

FMR को रद्द करने के पीछे निहित कारण 

  • भारतीय सीमा में उग्रवादी एवं घुसपैठियों की बढ़ती संख्या ।
  • उदाहरण के लिए मणिपुर में कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (KNO) और कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी-लाम्फेल (KCP-लाम्फेल)।
  • म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट के बाद हजारों की संख्या में रोहिंग्या शरणार्थियों का म्यांमार से भागकर भारत में शरण लेना।  
  • अवैध ड्रग तस्करी और हथियारों की सप्लाई का म्यांमार सीमा से होना।  
  • सीमा क्षेत्रों पर निर्वनीकरण और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध निष्कर्षण/दोहन का होना।
  • म्याँमार में चीन का बढ़ता प्रभाव और सीमा सुरक्षा पर इसका संभावित प्रभाव ।

परीक्षापयोगी तथ्य

म्यांमार

  • राजधानी: नेपीडॉ 
  • मुद्रा: म्यांमार क्यात 
  • आधिकारिक भाषा: बर्मीज़

Latest Courses