12 May, 2025
जन सुरक्षा योजनाएं
Sat 10 May, 2025
संदर्भ :
- तीन प्रमुख जन सुरक्षा योजनाओं ने अपने 10 वर्ष पूरे किए।
- इन योजनाओं की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिनका उद्देश्य गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सस्ती बीमा एवं पेंशन सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
तीनों योजनाएं :
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY)
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) :
- शुभारंभ: 9 मई 2015
- उद्देश्य: कम प्रीमियम पर जीवन बीमा कवरेज प्रदान करना
- प्रीमियम राशि: ₹436 प्रति सदस्य
- आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष
- बीमा कवर: ₹2 लाख (मृत्यु पर भुगतान)
- बीमाकर्ता: जीवन बीमा निगम (LIC) व अन्य निजी बीमा कंपनियां
- खाता आवश्यक: बचत खाता जरूरी (ऑटो-डेबिट सुविधा के साथ)
- अवधि: प्रतिवर्ष 1 जून से 31 मई तक नवीनीकरण
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) :
- शुभारंभ: 9 मई 2015
- उद्देश्य: आकस्मिक (दुर्घटना) बीमा कवर प्रदान करना
- प्रीमियम राशि: ₹20 प्रति वर्ष
- आयु सीमा: 18 से 70 वर्ष
- बीमा कवर:
-
- मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर ₹2 लाख
-
- आंशिक स्थायी विकलांगता पर ₹1 लाख
- बीमाकर्ता: सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियाँ
- खाता आवश्यक: बचत खाता जरूरी (ऑटो-डेबिट सुविधा के साथ)
- अवधि: हर वर्ष 1 जून से 31 मई तक नवीनीकरण
अटल पेंशन योजना (APY) :
- शुभारंभ: 9 मई 2015
- उद्देश्य: असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना
- लाभार्थी आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (न्यूनतम योगदान अवधि 20 वर्ष)
- पात्रता: केवल गैर-आयकरदाता भारतीय नागरिक
- निवृत्ति आयु: 60 वर्ष
- पेंशन राशि: ₹1000 से ₹5000 मासिक (योगदान और प्रवेश आयु पर निर्भर)
- नियमित योगदान: लाभार्थी द्वारा मासिक/त्रैमासिक/अर्धवार्षिक रूप से
- सरकारी योगदान: प्रारंभिक वर्षों में सीमित समय के लिए था, अब बंद
- प्रबंधन: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)
- नॉमिनी सुविधा: उपलब्ध (पति/पत्नी डिफॉल्ट नॉमिनी, दोनों के निधन के बाद नॉमिनी को राशि)
10 वर्षों में प्रभाव :
- इन तीन योजनाओं के माध्यम से 82 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला है।
- करोड़ों गरीब, ग्रामीण, महिलाएं और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अब बीमा और पेंशन सुरक्षा के दायरे में आए हैं।
- ये योजनाएं भारत की समावेशी और मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का आधार बन गई हैं।
- अप्रैल 2025 तक, इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कुल ₹21,518.94 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
- इसमें केवल प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ही 23 अप्रैल 2025 तक ₹18,397 करोड़ से अधिक की राशि दावों के रूप में लाभार्थियों को दी गई है।
अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ :
योजना का नाम | शुभारंभ वर्ष | संबंधित मंत्रालय/विभाग |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) | 2019 | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
व्यापारियों और स्वरोजगार व्यक्तियों के लिए NPS (NPS-Traders) | 2019 | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
जननी सुरक्षा योजना (JSY) अप्रैल | 2005 | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) | 2005 | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) जनवरी | 2017 | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) मई | 2017 | वित्त मंत्रालय (LIC के माध्यम से) |
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) अगस्त | 1995 | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
पीएम किसान (PM-KISAN) फरवरी | 2019 | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |