GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 10 May, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

तीनों प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक

  • भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सेना, वायुसेना और नौसेना के तीनों प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहलगाम हमला: 22 अप्रैल 2025(26 हिंदू पर्यटक मारे गए।)
  • भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए : ऑपरेशन सिंदूर के तहत, 7 मई 2025 को
  • ऑपरेशन बुनयान अल-मरसूस: 10 मई 2025(भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए)

राज्‍य विशेष समाचार

‘यूपी एग्रीज़’ और ‘एआई प्रज्ञा’ का शुभारंभ : उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात की और राज्य में कृषि नवाचार और डिजिटल परिवर्तन से संबंधित दो पहलों ‘यूपी एग्रीज़’ और ‘एआई प्रज्ञा’ का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

‘यूपी एग्रीज़’ कार्यक्रम :

  • उद्देश्य : राज्य में कृषि क्षेत्र को तकनीक, नवाचार और निजी निवेश से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाना और कृषि उत्पादकता में सुधार करना

‘एआई प्रज्ञा’ (AI-PRAGYA) :

  • एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है जिसे भारत सरकार के AICTE (All India Council for Technical Education) द्वारा विकसित किया गया है।
  • उद्देश्य : छात्रों और शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना

‘फरिश्ते’ योजना का विस्‍तार : पंजाब

  • पंजाब मंत्रिमंडल ने युद्ध और आतंकवाद के पीड़ितों को शामिल करने के लिए ‘फरिश्ते’ योजना का दायरा बढ़ा दिया है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे पीड़ितों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त और तत्काल उपचार प्रदान करना है।

पंजाब :

  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1966
  • प्रमुख नदियाँ: सतलज, रावी और ब्यास
  • मुख्‍यमंत्री : भगवंत मान
  • राज्यपाल : गुलाब चंद कटारिया
  • सीमावर्ती राज्य: जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान।
  • त्यौहार: लोहड़ी, बैसाखी, गुरुपर्व
  • रामसर वेटलैंड्स: कांजली, हरिके, रोपड़

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025

  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 के 72वें संस्करण का उद्घाटन 10 मई को हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में किया गया।
  • यह कार्यक्रम तेलंगाना सरकार और मिस वर्ल्ड संगठन के संयुक्त प्रयास से हुआ, जिसमें 120 से अधिक देशों की प्रतियोगी भाग ले रही हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024:

  • आयोजन : मुंबई] जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर
  • मिस वर्ल्ड 2024 : क्रिस्टिना पिस्जकोवा (चेक गणराज्य)
  • प्रथम रनर-अप : यास्मिना ज़ायटौन (लेबनान)
  • भारत की सिनी शेट्टी टॉप-8 में शामिल थी।
  • भारत ने छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है : रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा जोनास (2000), और मानुषी छिल्लर (2017)

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का राहत पैकेज

  • IMF ने पाकिस्तान के लिए 1 बिलियन डॉलर के EFF और 1.3 बिलियन डॉलर के RSF को मंजूरी दी।
  • भारत ने पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड और सीमा पार आतंकवाद के लिए धन के संभावित दुरुपयोग पर चिंताओं के कारण मतदान से परहेज किया।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) :

  • स्थापना: 1944
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
  • प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
  • सदस्य: 189

फ्रांस-पोलैंड मैत्री संधि

  • फ्रांस और पोलैंड ने एक नई सहयोग और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसमें हमले की स्थिति में नैन्सी जैसे शहरों की रक्षा के लिए आपसी सहयोग का प्रावधान है।

फ्रांस :

  • राजधानी: पेरिस
  • राजभाषा: फ्रेंच
  • मुद्रा: यूरो (€)
  • शासन प्रणाली: गणराज्यात्मक लोकतंत्र
  • वर्तमान राष्ट्रपति : इमैनुएल मैक्रों
  • प्रमुख शहर: पेरिस, मार्से, ल्योन, नीस, लिली
  • प्रमुख संगठन सदस्यता: संयुक्त राष्ट्र, नाटो, G7, EU, UNESCO
  • प्रसिद्ध स्थल: एफिल टॉवर, लौवर म्यूजियम, नोट्रे डेम कैथेड्रल, वर्साय का महल

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

भारत की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा

  • वैश्विक संप्रभु क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, मॉर्निंगस्टार DBRS ने भारत की दीर्घकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा - जारीकर्ता रेटिंग को BBB (low) से स्थिर प्रवृत्ति के साथ BBB तक उन्नत किया।
  • भारत की अल्पकालिक विदेशी और स्थानीय मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को भी स्थिर प्रवृत्ति के साथ आर-2 (मध्यम) से बढ़ाकर आर-2 (उच्च) कर दिया गया ।

रेटिंग अपग्रेड के मुख्य कारण :

  • संरचनात्मक सुधार: बुनियादी ढांचे में निवेश, डिजिटलीकरण और शासन में पारदर्शिता
  • राजकोषीय अनुशासन: राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण और सार्वजनिक ऋण-से-GDP अनुपात में गिरावट
  • तेज आर्थिक वृद्धि: FY22–FY25 के दौरान औसतन तेज GDP वृद्धि दर
  • स्थिर मैक्रोइकोनॉमिक संकेतक: मुद्रास्फीति, विनिमय दर और चालू खाते की स्थिरता
  • बैंकिंग क्षेत्र की मजबूती: मजबूत बैंकिंग प्रणाली और कम NPA

भारत-न्यूजीलैंड FTA वार्ता

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए पहले दौर की वार्ता मई 2025 में नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • यह पांच दिवसीय वार्ता 5 मई से शुरू होकर 9 मई 2025 को समाप्त हुई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह FTA भारत का ओशिनिया क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा मुक्त व्यापार समझौता होगा।
  • वार्ता की औपचारिक शुरुआत 16 मार्च 2025 को नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के बीच बैठक से हुई थी।
  • वार्ता में सबसे बड़ी चुनौती शुल्क संरचना में अंतर है-जहां न्यूजीलैंड का औसत आयात शुल्क 2.3% है, वहीं भारत का 17.8% है, जिससे भारत को शुल्कों में कटौती करनी पड़ सकती है

भारत-चिली CEPA

  • भारत और चिली ने 8 मई 2025 को नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के लिए संदर्भ की शर्तों (Terms of Reference - TOR) पर हस्ताक्षर किया।
  • यह CEPA मौजूदा प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट (PTA) पर आधारित होगा, जिसे 2006 में लागू किया गया था और 2016 में विस्तारित किया गया था।

चिली :

राजधानी: सैंटियागो मुद्रा: चिली पेसो (CLP) राष्ट्रपति: गेब्रियल बोरिक

CGSS के विस्तार को अधिसूचित किया

  • DPIIT ने स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (CGSS) के विस्तार को अधिसूचित किया है, जिसके तहत योजना के तहत प्रति उधारकर्ता गारंटी कवर की अधिकतम सीमा 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये कर दी गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 10 करोड़ रुपये तक के ऋण पर डिफॉल्ट राशि का 85% तक गारंटी कवर मिलेगा।
  • 10 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण पर डिफॉल्ट राशि का 75% तक गारंटी कवर मिलेगा
  • ‘मेक इन इंडिया’ के तहत चिन्हित 27 चैंपियन क्षेत्रों के लिए वार्षिक गारंटी शुल्क (AGF) 2% से घटाकर 1% प्रति वर्ष कर दिया गया है

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व ल्यूपस दिवस

  • ल्यूपस जैसी जटिल और गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी (इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही अंगों और ऊतकों पर हमला करने लगती है) के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 मई को विश्व ल्यूपस दिवस मनाया जाता है।
  • यह बीमारी खासकर महिलाओं में 15 से 44 वर्ष की उम्र के बीच अधिक पाई जाती है और इसके लक्षण व्यक्ति-विशेष में अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे अत्यधिक थकान, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर रैशेज, बुखार आदि।
  • विश्व ल्यूपस दिवस की शुरुआत 2004 में हुई थी
  • 2025 का विषय : "संबद्धता। विश्वास। सफलताएँ"

रैंक, रिपोर्ट और सूचकांक

23वीं वार्षिक दक्षिण एशिया प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2024-25

  • 23वीं वार्षिक दक्षिण एशिया प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2024-25, जिसका शीर्षक "फ्रंटलाइन डेमोक्रेसी: मीडिया और राजनीतिक मंथन" है, के अनुसार भारतीय मीडिया की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।
  • रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि भारतीय मीडिया को "बेड़ियों में जकड़ दिया गया है और उसे अपंग बनाने के लिए एक व्यवस्थित रणनीति के अधीन किया गया है"।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रिपोर्ट में भारत, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव में प्रेस की आज़ादी की स्थिति की समीक्षा की गई है।
  • भारत में स्थिति: भारत में प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति चिंताजनक रही, जहां वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2024 में भारत का स्थान 180 देशों में से 159वां रहा।
  • बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौरान पत्रकारों पर हमलों, गिरफ्तारी और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ीं
  • अफगानिस्तान में तालिबान शासन के तहत सूचना तक पहुंच में भारी गिरावट आई है

नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) रिपोर्ट 2021

  • 7 मई 2025 को भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त द्वारा नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) रिपोर्ट 2021 जारी की है, जो देश में जनसांख्यिकीय संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

जन्म और मृत्यु दर :

  • जन्म दर: 2021 में भारत की जन्म दर 19.5 प्रति 1,000 जनसंख्या थी, जो 2014 में 21.0 थी।
  • मृत्यु दर: 2021 में मृत्यु दर 7.5 प्रति 1,000 जनसंख्या रही, जबकि 2020 में यह 6.0 थी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि 6.4 से 7.9 और शहरी क्षेत्रों में 5.1 से 6.6 रही ।

शिशु और बाल मृत्यु दर :

  • शिशु मृत्यु दर (IMR): 2014 में 39 से घटकर 2021 में 27 प्रति 1,000 जीवित जन्म हो गई।
  • नवजात मृत्यु दर (NMR): 2014 में 26 से घटकर 2021 में 19 प्रति 1,000 जीवित जन्म हो गई।
  • पाँच वर्ष से कम आयु की मृत्यु दर (U5MR): 2014 में 45 से घटकर 2021 में 31 प्रति 1,000 जीवित जन्म हो गई ।

मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) :

  • MMR: 2014-16 में 130 से घटकर 2019-21 में 93 प्रति 1,00,000 जीवित जन्म हो गया, जो 2030 तक 70 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

भारत के महापंजीयक : स्थापना: 1961, मूल संगठन : गृह मंत्रालय, महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त: मृत्युंजय कुमार नारायण

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम का 20वां सत्र

  • भारत ने 5 से 9 मई, 2025 तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (UNFF20) के 20वें सत्र में भाग लिया।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव सुशील कुमार अवस्थी ने किया।

भारत ने वनों के संरक्षण और सतत प्रबंधन पर अपनी उपलब्धियाँ प्रस्तुत कीं:

  • वन क्षेत्र: कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17% वन और वृक्ष आच्छादन
  • अरावली ग्रीन वॉल: मरुस्थलीकरण रोकने हेतु परियोजना
  • मैंग्रोव: 10 वर्षों में 7.86% वृद्धि
  • ग्रीन इंडिया मिशन: 1.55 लाख हेक्टेयर में वनीकरण
  • "एक पेड़ माँ के नाम": 1.4 अरब पौधों का रोपण
  • भारत ने क्षयग्रस्त वन परिदृश्य बहाली पर एक साइड इवेंट भी आयोजित किया।

वनों पर संयुक्त राष्ट्र मंच : स्थापना: अक्टूबर 2000, मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यू.एस., मूल संगठन: संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद

हिमालयी क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा

  • जीरो वेस्ट हिमालय एलायंस के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में 84% प्लास्टिक कचरा एकल-उपयोग वाले खाद्य और पेय पैकेजिंग से आता है।
  • 2025 में सबसे अधिक कचरा सिक्किम में और फिर दार्जिलिंग (प. बंगाल) में पाया गया, जहां 37 साइटों से 36,180 वस्तुएं दर्ज की गईं।

हिमालय :

  • स्थिति: भारत, नेपाल, भूटान, तिब्बत (चीन), पाकिस्तान
  • उच्चतम शिखर: माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) — विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत
  • भारत में फैला क्षेत्र: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश

पारिस्थितिकी महत्व:

  • जल स्रोत: गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र आदि प्रमुख नदियाँ यहीं से निकलती हैं
  • जैव विविधता: दुर्लभ वनस्पतियाँ और जीव, जैसे हिम तेंदुआ, लाल पांडा
  • जलवायु पर प्रभाव: भारत के मानसून को नियंत्रित करता है

पर्यावरण अनुकूल स्नेहक

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उन्नत अध्ययन संस्थान (IASST), गुवाहाटी ने सतह-संशोधित ग्रैफिटिक कार्बन नाइट्राइड (g-C₃N₄) और जैव-आधारित अरंडी के तेल (castor oil) से एक पर्यावरण अनुकूल स्नेहक (eco-friendly lubricant) विकसित किया है, जो घर्षण, घिसाव और प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार करता है।

संरचना:

  • इस स्नेहक में सतह-संशोधित g-C₃N₄ नैनोशीट्स को अरंडी के तेल में मिलाया गया है।
  • g-C₃N₄ की सतह को octadecyltrichlorosilane (OTCS) नामक रसायन से संशोधित किया गया, जिससे इसकी तेल के साथ संगतता, फैलाव और स्थिरता में वृद्धि हुई।

शून्य-उत्सर्जन ट्रकिंग के लिए भारत के प्राथमिकता वाले गलियारे

  • भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने शून्य-उत्सर्जन ट्रकिंग के लिए भारत के प्राथमिकता वाले गलियारों पर एक रिपोर्ट जारी की है।
  • इसे से शून्य उत्सर्जन ट्रकिंग उत्कृष्टता केंद्र (CoEZET) - आईआईटी मद्रास, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट और पीमैनिफोल्ड के सहयोग से विकसित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस रिपोर्ट का उद्देश्य : भारत में लॉजिस्टिक्स और माल परिवहन क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करना और 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में ठोस कदम उठाना
  • इसमें 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता में 45% की कमी और 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने का लक्ष्य शामिल है
  • भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक विकास के साथ-साथ डीकार्बोनाइजेशन के "ड्यूल चैलेंज" का सामना करना है

पुस्तकें एवं लेखक

'जनता की कहानी-मेरी आत्मकथा'

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के जीवन पर आधारित पुस्तक 'जनता की कहानी-मेरी आत्मकथा' का विमोचन किया।

रक्षा समाचार

प्रादेशिक सेना नियम 1948

  • केंद्र सरकार ने प्रादेशिक सेना नियम 1948 के नियम 33 के तहत सेना प्रमुख को यह अधिकार दिया है कि वे आवश्यकता पड़ने पर प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के प्रत्येक अधिकारी और जवान को नियमित सेना की सहायता या पूरक बल के रूप में बुला सकते हैं।
  • यह आदेश 10 फरवरी 2025 से 9 फरवरी 2028 तक तीन वर्षों के लिए लागू रहेगा।

टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) :

  • स्थापना : 1949
  • अधिनियम: टेरिटोरियल आर्मी अधिनियम, 1948
  • लागू तिथि: 9 अक्टूबर 1949
  • यह एक स्वैच्छिक रिजर्व बल है, जो नागरिकों को नियमित कार्यों के साथ-साथ सेना में सेवा का अवसर देता है।

उद्देश्य:

  • आपातकालीन स्थितियों में रेगुलर आर्मी को समर्थन देना।
  • आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना।
  • आवश्यकतानुसार प्रशासनिक सहायता प्रदान करना।

खेल समाचार

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता

  • भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता के उद्घाटन संस्करण को अगली सूचना तक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

भाला फेंक (Javelin Throw) :

  • खेल का प्रकार: एथलेटिक्स

भाले की संरचना:

  • पुरुषों के लिए लंबाई लगभग 2.6 से 2.7 मीटर होती है।
  • महिलाओं के लिए लंबाई लगभग 2.2 से 2.3 मीटर होती है।
  • पुरुषों के लिए वजन 800 ग्राम होता है।
  • महिलाओं के लिए वजन 600 ग्राम होता है।
  • नीरज चोपड़ा — टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत के पहले भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता।

IPL 2025

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चल रहे IPL 2025 सत्र के शेष भाग को एक सप्ताह के लिए तत्काल निलंबित करने की घोषणा की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) :

स्थापना: दिसंबर 1928 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

UAE एथलेटिक्स ग्रां प्री 2025

  • मोहम्मद अफसल ने दुबई में आयोजित यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री 2025 (जो विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर के ब्रॉन्ज लेवल मीट्स में शामिल है) में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:45.61 सेकंड का समय लेकर नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने यह रिकॉर्ड 10 मई 2025 को बनाया और इस प्रदर्शन के साथ जिन्सन जॉनसन द्वारा 2018 में गुवाहाटी में स्थापित 1:45.65 मिनट के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

 

Latest Courses