28 April, 2025
GK Update
Fri 09 May, 2025
राष्ट्रीय समाचार
सभी मीडिया चैनलों को सख्त निर्देश
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों, समाचार एजेंसियों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
यह निर्देश केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम, 2021 के नियम 6(1)(p) के तहत आता है, जो स्पष्ट रूप से कहता है कि किसी भी आतंकवाद विरोधी अभियान की लाइव कवरेज प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। |
‘सुदर्शन चक्र’
- भारत के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने पाकिस्तान की ड्रोन और मिसाइल हमलों को पूरी तरह से विफल कर दिया है।
- ‘सुदर्शन चक्र’ ने अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण समझौते
DPIIT और हाफेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता
- उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और हाफेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 07 मई 2025 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- इस समझौते का उद्देश्य उत्पाद स्टार्टअप, एमएसएमई और उद्यमियों को सशक्त बनाकर भारत के विनिर्माण और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।
DGPC और अदाणी समूह के बीच समझौता
- भूटान की प्रमुख ऊर्जा कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) और भारत के अदाणी समूह ने 8 मई 2025 को भूटान में 5,000 मेगावाट की जलविद्युत विकास परियोजनाओं के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
यह परियोजना पहले से चल रही 570/900 मेगावाट की वांगचू जलविद्युत परियोजना पर आधारित है, जिसमें DGPC की 51% और अदाणी समूह की 49% हिस्सेदारी है। नया MoU इस साझेदारी को 5,000 मेगावाट तक विस्तारित करेगा। |
राज्य विशेष
टैलेंट हंट योजना
- दिल्ली सरकार कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से टैलेंट हंट योजना शुरू की है।
- यह योजना संगीत, नृत्य, लोककला, वाद्य संगीत और फोटोग्राफी जैसे क्षेत्रों में दिल्ली की प्रतिभाओं को निखारने पर केंद्रित है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट 2025-26 में इस योजना की घोषणा की थी और इसके लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। |
शहरी विकास के लिए ₹2,204.85 करोड़ : गुजरात
- गुजरात सरकार ने वर्ष 2025 के शहरी विकास के लिए ₹2,204.85 करोड़ की मंजूरी दी।
- यह राशि विभिन्न विकास कार्यों में खर्च की जाएगी, जिससे गुजरात के शहरी इलाकों का समग्र विकास और बुनियादी ढांचे का सुधार सुनिश्चित होगा।
गुजरात :
|
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट 2025
- नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत के वेयरहाउसिंग सेक्टर में लीजिंग गतिविधि में 50% की सालाना वृद्धि हुई है, जिसमें कुल 16.7 मिलियन वर्ग फीट क्षेत्र लीज पर दिया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी
जेनेटिक फिंगरप्रिंट की खोज
- इजरायल के वैज्ञानिकों ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी की प्रभावशीलता का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक खास आनुवंशिक पहचान (जेनेटिक फिंगरप्रिंट) खोजी है।
- इस खोज से यह पता लगाया जा सकेगा कि कौन से मरीजों पर इम्यूनोथेरेपी का असर होगा और कौन से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रोबायोटिक कॉकटेल विकसित
- अमेरिका में भारतीय मूल के एक शोधकर्ता ने डिमेंशिया से बचाव के लिए एक प्रोबायोटिक कॉकटेल विकसित किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
पहला स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट
- भारतीय नौसेना को देश की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए पहला स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) ‘INS अर्नाला’ सौंप दिया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
SAFF अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप 2025
- दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले के युपिया में 9 मई 2025 से शुरू हुई ।
- यह टूर्नामेंट युपिया के गोल्डन जुबिली स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है और इसमें छह देश भाग ले रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित व्यक्ति
कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट
- अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को कैथोलिक चर्च का नया पोप चुना गया है।
- उन्होंने पोप का नाम "लियो चतुर्दश (Leo XIV)" रखा है।
सम्बन्धित तथ्य
|
|