19 May, 2025
पांच नए IIT की शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता (चरण-बी निर्माण) के विस्तार को स्वीकृति
Thu 08 May, 2025
संदर्भ :
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश (IIT तिरुपति), केरल (IIT पलक्कड़), छत्तीसगढ़ (IIT भिलाई), जम्मू- कश्मीर (IIT जम्मू) और कर्नाटक (IIT धारवाड़ ) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित पांच नए IIT की शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता (चरण-बी निर्माण) के विस्तार को स्वीकृति दी।
विस्तार योजना का विवरण :
- कुल लागत: ₹11,828.79 करोड़
- समयावधि: 2025-26 से 2028-29 तक
- उद्देश्य: इन IIT की शैक्षणिक और भौतिक अवसंरचना को सुदृढ़ करना, जिससे छात्रों की संख्या में वृद्धि हो सके।
कार्यान्वयन रणनीति और लक्ष्य:
इन पांच IITs में विद्यार्थियों की संख्या के विस्तार के लिए निम्नलिखित कार्यान्वयन रणनीति और लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं:
कुल वृद्धि:
- इन IITs में विद्यार्थियों की संख्या अगले चार वर्षों में 6500 से अधिक बढ़ाई जाएगी।
- विद्यार्थी वृद्धि विभिन्न शैक्षणिक स्तरों (UG, PG, PhD) में की जाएगी।
वृद्धि के विवरण:
- पहले वर्ष में वृद्धि:
-
- 1364 विद्यार्थी (UG, PG, और PhD में)
- दूसरे वर्ष में वृद्धि:
-
- 1738 विद्यार्थी
- तीसरे वर्ष में वृद्धि:
-
- 1767 विद्यार्थी
- चौथे वर्ष में वृद्धि:
-
- 1707 विद्यार्थी
लाभार्थी:
- निर्माण पूरा होने पर, ये पांच आईआईटी 7,111 की वर्तमान विद्यार्थी संख्या की तुलना में 13,687 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होंगे, यानी 6,576 विद्यार्थियों की वृद्धि होगी।
- सीटों की कुल संख्या में इस वृद्धि के साथ, अब 6,500 से अधिक अतिरिक्त विद्यार्थी देश के सबसे प्रतिष्ठित और मांग वाले शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। यह कुशल कार्यबल का निर्माण करके, नवाचार को बढ़ावा देकर और आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देगा।
- यह सामाजिक गतिशीलता को बढ़ाता है, शैक्षिक असमानता को कम करता है और भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करता है।
रोजगार सर्जन:
- विद्यार्थियों और सुविधाओं की बढ़ती संख्या का प्रबंधन करने के लिए संकाय, प्रशासनिक कर्मचारियों, शोधार्थियों और सहायक कर्मियों की भर्ती के माध्यम से प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।
- आईआईटी से स्नातक और स्नातकोत्तर की बढ़ती संख्या नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सर्जन में योगदान देती है।
वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा में कहा गया है:
- 'पिछले 10 वर्ष में 23 आईआईटी में विद्यार्थियों की कुल संख्या 65,000 से 1.35 लाख होकर 100 प्रतिशत बढ़ गई है।
- वर्ष 2014 के बाद शुरू किए गए पांच आई.एल.टी. में 6,500 और अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा।'
पृष्ठभूमि:
- ये पांच नए IIT आंध्र प्रदेश (IIT तिरुपति), केरल (IIT पलक्कड़), छत्तीसगढ़ (IIT भिलाई), जम्मू - कश्मीर (IIT जम्मू) और कर्नाटक (IIT धारवाड़) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित किए गए थे।
- पलक्कड़ और तिरुपति में IIT का शैक्षणिक सत्र 2015-16 में शुरू हुआ था और शेष तीन का 2016-17 में उनके अस्थायी परिसरों से शुरू हुआ था।
- ये IIT अब अपने स्थायी परिसरों से काम कर रहे हैं।