Existing students can sign in. New registrations and online payments are temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




कंबोडिया का अंकोर वाट मंदिर

Thu 30 Nov, 2023

संदर्भ: 

  • इटली स्थित पोम्पेई को पीछे छोड़ते हुए कंबोडिया के अंकोर में स्थित अंकोर वाट मंदिर को विश्व के आठवें अजूबे के तौर पर नामित किया गया है। विश्व का आठवां अजूबा एक अनौपचारिक टाइटल/उपाधि है, जिसे न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन (New 7 Wonders Foundation) नामक संगठन द्वारा नई इमारतों या परियोजनाओं या डिजाइनों समेत अन्य को दिया जाता है।

प्रमुख बिन्दु 

  • अंकोर वाट मंदिर कंबोडिया के सिएम रीप के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में स्थित एक विशाल मंदिर परिसर है, और विश्व के सबसे बड़े धार्मिक स्मारकों में से एक है।
  • इसे 12वीं की शुरुआत में खमेर राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनवाया था ।
  • अंकोर वाट परिसर 9वीं से 14वीं शताब्दी तक की खमेर कला का प्रतिनिधित्व करता है ।
  • इस मंदिर में हाइड्रोलिक संरचनाएं (बेसिन, बांध, जलाशय, नहरें) के मार्ग भी शामिल हैं।
  • संरचना के निर्माण के लिए  बलुआ पत्थर के ब्लॉकों का उपयोग किया गया था।
  • यह मंदिर हिंदू देवता विष्णु को समर्पित था, समय के साथ यह एक प्रमुख बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया, जो हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में परिवर्तन को दर्शाता है। 
  • यह स्थान आठ भुजाओं वाले विष्णु की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें स्थानीय लोग एक रक्षक देवता के रूप में पूजते हैं।
  • वर्ष 1992 में अंकोर वाट परिसर, जिसमें अंकोर वाट मंदिर भी शामिल था, यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल नामित किया गया था ।

विश्व के अन्य सात अजूबे

  1. ताज महल, भारत
  2. चिचेन इट्ज़ा, मेक्सिको 
  3. क्राइस्ट द रिडीमर, ब्राज़ील
  4. कोलोसियम रोम शहर, इटली 
  5. चीन की विशाल दीवार, चीन
  6. माचू पिच्चू, पेरू 
  7. पेट्रा, जॉर्डन

न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन (New 7 Wonders Foundation)

  • ये बर्नार्ड वेबर द्वारा स्थापित एक निजी संगठन है, जो स्मारक संरक्षण और पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों में निवेश करने के लिए समर्पित है। 
  • सात अजूबों का चयन न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन की वेबसाइट पर की गई वैश्विक वोटिंग के आधार पर किया जाता है।

 परीक्षा  उपयोगी  तथ्य 

 कंबोडिया

  • कंबोडिया के प्रधान मंत्री : हुन मानेट
  • राजधानी: नोम पेन्ह
  • मुद्रा: कम्बोडियन रियल
  • आधिकारिक भाषा: खमेर
  • महाद्वीप: एशिया

Latest Courses