(20th-26th) Feb. - 2017 Hindi

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
भारत, वर्ष 2016 में अमेरिकी सरकार की प्रतिभूतियों में निवेश करने वाला 12वां बड़ा देश बना। जापान 1090 अरब डालर के निवेश के साथ पहले स्थान पर है।
दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपने 21 साल के करियर पर विराम लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की।
नागालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग ने राज्य के मुक्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
‘हेमा मालिनी: बियोंड द ड्रीम गर्ल’ नामक पुस्तक का अक्टूबर में विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तक राम कमल मुखर्जी ने लिखी है।
राजनीतिक व्यंग फिल्म ‘न्यूटन’ ने 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमाज’ (सीआईसीएई) पुरस्कार जीता।
मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर शिबाजी बनर्जी का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
वरिष्ठ पत्रकार राज चेंगप्पा को एक बार फिर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया।
जापान की सकुरा मोरी ने स्वीडन की एकहोम मातिल्दा को हराकर आईटीटीएफ विश्व टूर इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता।
फिल्म ‘मूनलाइट’ को ‘राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्ड’ (डब्ल्यूजीए) में सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा का पुरस्कार जीता जबकि विज्ञान आधारित फिल्म ‘अराइवल’ ने सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार जीता।
भारत और रवांडा ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की रवांडा यात्रा के दौरान नवोन्मेष, उड्डयन क्षेत्रों एवं वीजा जरूरत से जुड़े तीन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
नगालैण्ड में सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शुरहोजेली लियेजित्सु को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है और वह राज्य के नये मुख्यमंत्री बनेंगे।
टाटा स्टील की काटामाटी लौह खान को ‘सबसे बेहतर हरित प्रतिष्ठान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जनरल हरबर्ट रेमंड मैकमास्टर को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।
स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत पिछले पांच वर्षों में बड़े हथियारों का आयात करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा आयातक रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत किशोर वय लड़कियों एवं लड़कों के लिए ‘साथिया रिसोर्स किट एवं साथिया सलाह’ मोबाइल ऐप पेश किया गया।
टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेज (टीसीएस) ने वी रामाकृष्णन को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया।
रिलायंस जियो ने कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर के साथ रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की। इसके जरिये उबर से यात्रा करने वाले ग्राहक रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा शुरू किए गए प्रीपेड वॉलेट के जरिये इसका भुगतान कर सकेंगे।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) और कपड़ा मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए जिसका उद्देश्य हस्तशिल्प उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देकर अनुसूचित जातियों के कारीगरों एवं उनके परिवारों की सहायता करना है।
ब्रिटेन में वरिष्ठ अधिकारी क्रेसिडा डिक को लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया। देश के 187 साल के इतिहास में वह स्कॉटलैंड यार्ड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत की वृद्धि दर 2016-17 में घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
चीन और फ्रांस ने परमाणु ऊर्जा और विज्ञान के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
आस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (क्यूयूटी) ने सूचना सुरक्षा, प्रदाह और स्वास्थ्य तकनीकों पर संयुक्त अप्लाइड रिसर्च के लिए आईआईटी मद्रास के साथ एक समझौता किया।
भारती एयरटेल ने टेलीनोर इंडिया के कारोबार का 7,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की।
सरकार ने यूनान द्विपक्षीय वायु सेवा करार (एएसए) पर दस्तखत को मंजूरी दी। इससे दोनों देशों की एयरलाइंनों को एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ान की अनुमति मिल जाएगी।
अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विराट 6 मार्च को सेवा से डिकमीशन किया जाएगा।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक नई और पूरी तरह अनारक्षित ट्रेनअंत्योदय एक्सप्रेस का ‘आम आदमी’ के लिए शुभारंभ किया।
सरकार ने मोबाइल फोन और निजी कंप्यूटर के लिए ‘म्कवाच’ और ‘संविद’ नामक मुफ्त एंटी वायरस सॉफ्टवेयर की शुरुआत की।
बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जान जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने वर्ष 2016 का क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया।
टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लि. ने एन चंद्रशेखरन को अपने निदेशक मंडल का चेयरमैन चुना।
भारत सरकार और सिक्किम ने उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) के तहत राज्य के बिजली वितरण विभाग के परिचालन में सुधार के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के साथ ही उदय के अंतर्गत आने वाले राज्यों की संख्या 22 हो गयी है।
नौंवा ब्रिक्स सम्मेलन तीन से पांच सितंबर को चीन के शियामेन शहर में आयोजित होगा।
प्रख्यात मलयाली लेखक एम पी वीरेंद्र कुमार को चार मार्च को भारतीय ज्ञानपीठ का 30 वां मूर्तिदेवी पुरस्कार दिया जाएगा।
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू टेस्ट श्रंखला में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट ले कर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है |
पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा खेल के सभी रूपों में 1,000 मैचों को पूरा करने वाले महेला जयवर्धने के बाद दूसरे एशियाई, एवं विश्व में 16वें स्थान पर आ गए हैं |
हरियाणा सरकार ने सभी निजी स्कूलों को सौर प्रणाली स्थापित करना, अनिवार्य कर दिया है। सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए स्कूलों को 20,000 रुपये प्रति किलोवाट का एक विशेष अनुदान भी दिया जाएगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को सरकार की साफ-सफाई की पहल ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया।
भारत ने पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा में फाइनल में ईरान को हरा कर रोलबॉल विश्व कप 2017 जीत लिया है