GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 08 May, 2024

अंतरराष्ट्रीय समाचार

5वें कार्यकाल के लिए पुतिन का शपथग्रहण

  • रूस की राजधानी मॉस्को में ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में एक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति के रूप में छह वर्ष के नए कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण किया।

रूस

मुद्रा: रूसी रूबल प्रधान मंत्री: मिखाइल मिशुस्टिन

श्रीलंका और AGEL : बिजली समझौता 

  • श्रीलंका सरकार ने गौतम अडानी समूह (Adani Group Stock) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Share) के साथ 20 वर्ष के लिए बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी है। 
  • यह समझौता पूर्वोत्तर क्षेत्र में 484 मेगावाट क्षमता की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए है।

श्रीलंका

राष्ट्रपति: रानिल विक्रमसिंघे राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे

भारत और सिंगापुर

  • रियर एडमिरल राजेश धनखड़ के नेतृत्व में भारतीय नौसेना प्रतिनिधिमंडल ने इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सिंगापुर का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना तथा भारत-सिंगापुर के बीच साझा मूल्यों को मजबूत करना है।

सिंगापुर

राजधानी: सिंगापुर नगर राष्ट्रपति: थर्मन शनमुगरत्नम

खेल समाचार

ASBC एशियन अंडर-22 और यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप

  • कजाकिस्तान के अस्ताना में ASBC एशियन अंडर-22 और युवा मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 43 पदक जीते। 
  • इस चैंपियनशिप के दोनों श्रेणियों में  कुल 12 स्वर्ण, 14 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

मुक्‍केबाजी

शासी निकाय : इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ( IBA) IBA का गठन : 1946 IBA का मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड 

एशियन ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप

  • भारत ने वियतनाम में एशियन ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते।
  • सचिन पाहवा और प्रियंका छाबड़ा ने मिश्रित युगल इंटरमीडिएट 35+ वर्ग के फाइनल में रूबेन हेलबर्ग और चितलदा हेमासी को हराकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • महिला युगल ओपन वर्ग में ईशा लखानी और पेई चुआन काओ की जोड़ी ने डांग किम नगन और टायक के के खिलाफ जीत के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुष युगल में भारत के अनिकेत पटेल और रोहित पाटिल ने स्वर्ण पदक जीते।

वियतनाम

राजधानी: हनोई मुद्रा: वियतनामी डोंग

चर्चित व्यक्ति

हिरोशी सुजुकी

  • भारत में जापानी राजदूत  हिरोशी सुजुकी दो दिवसीय राज्‍य यात्रा पर नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगे। 
  • इस दौरे से जापान और नागालैंड के बीच सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।  

जापान

प्रधान मंत्री : फुमियो किशिदा राजधानी: टोक्यो

मूसा ज़मीर

  • मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं।
  • मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश है।

मालदीव

मुद्रा: मालदीवियन रूफ़िया राजधानी: माले

जॉन स्वाइनी

  • स्कॉटलैंड की संसद ने राजनीतिक दिग्गज जॉन स्वाइनी को प्रथम मंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने की मंजूरी दी।

स्कॉटलैंड

मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग राजधानी: एडिनबर्ग

स्कॉट फ्लेमिंग

  • बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने अमेरिकी स्कॉट फ्लेमिंग को भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया

स्थापना : 1950 मुख्यालय: नई दिल्ली

विविध

विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस

  • विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के मानवीय कार्यों और सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष  8 मई को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस मनाया जाता है।
  • अग्रणी स्विस स्वयंसेवक हेनरी ड्यूनेंट ने लगभग 160 वर्ष पूर्व विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस की स्थापना की थी।

Latest Courses