GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 30 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

मध्यस्थता प्रणाली सुधार

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय मध्यस्थता प्रणाली में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया।
  • उपराष्ट्रपति के अनुसार भारत के पास वह सब कुछ है जो उसे वैश्विक मध्यस्थता केंद्र के रूप में उभरने के लिए चाहिए।
भारतीय मध्यस्थता प्रणाली द्वारा शासित: मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996

अंतरराष्ट्रीय समाचार

विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा टर्मिनल

  • दुबई ने अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विश्व के सबसे बड़े हवाई अड्डे के टर्मिनल के निर्माण की योजना की घोषणा की है।

संयुक्त अरब अमीरात

राजधानी: अबू धाबी मुद्रा: UAE दिरहम

वाहन आयात प्रतिबंध

  • आर्थिक वृद्धि की गति को बढ़ाने के लिए श्रीलंका वाहन आयात प्रतिबंधों को समाप्‍त करने पर विचार कर रहा है।

श्रीलंका

मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया राष्‍ट्रपति : रानिल विक्रमसिंघे

खेल समाचार

प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन टूर खिताब

  • भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने पेरिस में सोसाइटी स्पोर्टिव डू ज्यू डे पॉम में PSA चैलेंजर इवेंट, बैच ओपन जीतकर अपना आठवां ‘प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन टूर खिताब’ जीता।

एशियन कैरम चैम्पियनशिप

  • छठी एशियाई कैरम चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने मालदीव में पुरुष और महिला दोनों युगल खिताब अपने नाम किए।
  • पुरुष युगल में भारतीय जोड़ी के श्रीनिवास और मोहम्मद गुफरान ने खिताब जीता, जबकि महिला युगल में भारत की आकांक्षा कदम और शाइनी सेबेस्टियन ने खिताब जीता।

मालदीव

राजधानी: माले राष्ट्रपति: मोहम्मद मुइज्जू

विश्व शतरंज

  • विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ कैडेट शतरंज चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन अल्बानिया के ड्यूरेस में FIDE और अल्बानियाई शतरंज महासंघ द्वारा किया गया।  इसमें 43 देशों के 375 प्रतिभागियों और ब्लिट्ज़ इवेंट के लिए 43 देशों के 336 खिलाड़ियों ने हिस्‍सा लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

  • दिविथ रेड्डी अदुल्ला ने वर्ल्ड कैडेट रैपिड अंडर-8 ओपन में स्वर्ण पदक एवं अंडर-8 ओपन ब्लिट्ज में कांस्य पदक जीता।
  • शारवानिका ने अंडर-10 गर्ल्स रैपिड में स्वर्ण पदक तथा अंडर-10 गर्ल्स ब्लिट्ज में रजत पदक जीता।

TOPS कोर ग्रुप

  • तीरंदाज दीपिका कुमारी को पेरिस खेलों से पहले टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) कोर ग्रुप में पुनः शामिल किया गया ।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS)

युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है।   लक्ष्य: एथलीटों के प्रशिक्षण में सुधार करना

पेरिस ओलंपिक 2024

  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अनुसार पेरिस ओलंपिक 2024 में सात बैडमिंटन खिलाड़ी (शटलर) चार श्रेणियों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • पीवी सिंधु महिला वर्ग में भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगी जहां वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

स्थापना : 1984 मुख्यालय: नई दिल्ली

चर्चित व्यक्ति

श्री गुरु तेग बहादुर जी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर नमन किया।

अन्य तथ्य 

जन्म:  1621 सिखों के नौवें गुरु

विविध

खान मंत्रालय - SSEF समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 

  • खान मंत्रालय ने क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में ज्ञान सहायता प्रदान करने के लिए शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन (SSEF) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Latest Courses