07 May, 2024
GK Update
Mon 29 Apr, 2024
राष्ट्रीय समाचार
क्रिटिकल मिनरल्स शिखर सम्मेलन
- खान मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में "क्रिटिकल मिनरल्स शिखर सम्मेलन: संवर्धन और प्रसंस्करण क्षमताओं को बढ़ाना" का आयोजन किया जा रहा है ।
- यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसे महत्वपूर्ण खनिजों के संवर्धन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने, ज्ञान साझा करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री | प्रह्लाद जोशी |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत – ब्रिटेन विद्युत प्रणोदन प्रणाली पर समझौता
- भारत और ब्रिटेन (UK), युद्धपोतों के लिए विद्युत प्रणोदन प्रणाली पर समझौता करेंगे। भारतीय युद्धपोत वर्तमान में डीजल इंजन, गैस टर्बाइन या भाप टर्बाइन द्वारा संचालित होते हैं।
- यह समझौता विद्युत प्रणोदन क्षमता 6,000 टन से अधिक के विस्थापन वाले बड़े युद्धपोतों को शक्ति प्रदान करने के लिए है।
ब्रिटेन (UK)
प्रधान मंत्री: ऋषि सुनक | राजधानी: लंदन |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
तीसरा सबसे बड़ा ईकॉमर्स बाज़ार
- इन्वेस्ट इंडिया के अनुसार भारत वर्ष 2030 तक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ईकॉमर्स बाजार बन जाएगा।
- इन्वेस्ट इंडिया का अनुमान है कि 500 मिलियन खरीदारों और मजबूत इंटरनेट पहुंच के कारण वर्ष 2030 तक भारत का ई-कॉमर्स 325 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इन्वेस्ट इंडिया | गठन: 2009 |
खेल समाचार
शॉटगन ओलिंपिक क्वालिफिकेशन चैम्पियनशिप
- महिला स्कीट में माहेश्वरी चौहान ने कतर के दोहा में शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ भारत के लिए पेरिस 2024 कोटा हासिल किया।
कतर
मुद्रा: कतरी रियाल | प्रधान मंत्री: मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी |
चर्चित व्यक्ति
जनरल अनिल चौहान
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने फ्रांस की व्यापक यात्रा संपन्न की।
फ्रांस
राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों | राजधानी: पेरिस |
इशाक डार
- पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को देश का उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा: रेडक्लिफ रेखा | राजधानी: इस्लामाबाद |
विविध
डंपिंग सिंड्रोम
- डंपिंग सिंड्रोम एक चिकित्सीय स्थिति है जो तब होती है जब भोजन, विशेष रूप से चीनी युक्त पदार्थ, पेट से छोटी आंत में बहुत तेज़ी से चली जाती है।
विश्व नृत्य दिवस
- विश्व भर में किए जाने वाले कई नृत्य रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को विश्व नृत्य दिवस मनाया जाता है।