GK update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK update

Sat 20 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल

  • भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप को सौंप दी। 
  • ब्रह्मोस पाने वाला फिलीपींस पहला बाहरी देश है। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 375 मिलियन डॉलर (3130 करोड़ रुपए) की डील की थी।

फिलिपींस

मुद्रा: फिलीपीन पेसो राजधानी: मनीला

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

विकास की गति 6.5% पर

  • व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) की रिपोर्ट (‘2024 फाइनेंसिंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट: फाइनैंसिंग फॉर डेवलपमेंट एट ए क्रॉसरोड’) के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान तथा वैश्विक औसत 2.6% रहने का अनुमान लगाया है।

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD)

स्थापना: 1964  मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड

रक्षा समाचार

LCA तेजस MK1A

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सौंप दिया है। यह वैमानिकी प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, लखनऊ ने मौजूदा 83 हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस MK1A के ऑर्डर को पूरा करने के लिए इनके उत्पादन की तैयारी पहले से ही कर ली है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

स्थापना: 1940 मुख्यालय: बेंगलुरु

चर्चित  व्यक्ति

फ्रांसिस ओगोला

  • केन्या के सैन्य प्रमुख फ्रांसिस ओगोला की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
  • ओगोला सक्रिय सेवा में मरने वाले प्रथम केन्याई सैन्य प्रमुख हैं। 

केन्या

राजधानी: नैरोबी मुद्रा: केन्याई शिलिंग

नलिन प्रभात

  • नलिन प्रभात को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)

स्थापना: 1986 आदर्श वाक्य: सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा

विविध

इन- स्पेस कैन्सैट (IN-SPACe CANSAT)

  • इन- स्पेस कैन्सैट (IN-SPACe CANSAT) इंडिया छात्र प्रतियोगिता अहमदाबाद में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता में भावी अंतरिक्ष नवप्रवर्तकों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) और एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) द्वारा अहमदाबाद में पहली बार दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
 एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) स्थापना :  1990 

विशाल प्रागैतिहासिक साँप के जीवाश्म

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रूड़की की एक टीम ने पृथ्वी पर अब तक घूमने वाले सबसे बड़े सांपों में से एक ‘वासुकी इंडिकस' की खोज की है। 
  • यह सांप लगभग 47 मिलियन वर्ष पहले मध्य इओसीन काल के दौरान वर्तमान गुजरात के क्षेत्र में रहता था, यह अब विलुप्त हो चुके मडत्सोइदे सांप परिवार से संबंधित था।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रूड़की

भारत का एक सार्वजनिक अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय है।  स्थित: उत्तराखण्ड

नेस्ले के खिलाफ "उचित कार्रवाई"

  • केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से नेस्ले के खिलाफ "उचित कार्रवाई" शुरू करने को कहा है, जो कथित तौर पर अन्य यूरोपीय देशों के बजाय भारत में उच्च चीनी सामग्री वाले शिशु उत्पाद बेचती है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) : 

  • गठन: 2008 (खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत)
  • मुख्य उद्देश्य: खाद्य पदार्थों के लिए वैज्ञानिक मानक तय करना और मानव उपभोग के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

माउंट रुआंग

  • इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में स्थित ज्वालामुखी 'माउंट रुआंग' में विस्फोट के कारण आसमान में धुएं और राख के बादल छा गए, इससे पहले 'माउंट रुआंग' में वर्ष 2022 में बड़ा विस्फोट हुआ था। 
  • इंडोनेशिया, एक विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र है जो प्रशांत "रिंग ऑफ फायर " पर अपनी स्थिति के कारण लगातार भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधि का अनुभव करता है, रिंग ऑफ फायर एक चाप है जहां टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं जो जापान से दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैली हुई है।

इंडोनेशिया

राजधानी: जकार्ता राष्ट्रपति: जोको विडोडो

Latest Courses