GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 28 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

गुजराती लोकनृत्य गरबा 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ट्वीट के माध्‍यम से गुजराती नृत्य गरबा को जीवन, संस्कृति और भक्ति का उत्सव करार दिया है। गरबा को दिसंबर 2023 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
  • गरबा नौ दिवसीय हिंदू त्योहार नवरात्रि के दौरान किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाता है।

गुजरात : 

राज्‍यपाल : आचार्य देव व्रत  राजधानी: गांधीनगर प्रमुख मेले एवं उत्सव : कच्छ महोत्सव

नागालैंड में AFSPA बढ़ाया गया

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 को नागालैंड के 8 जिलों में अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।
  • सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA), 1958 भारत का एक अधिनियम है जो भारतीय सशस्त्र बलों को "अशांत क्षेत्रों" में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष शक्तियां प्रदान करता है।

नगालैंड

प्रमुख उत्सव : हॉर्नबिल उत्सव राजधानी: कोहिमा

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेज़न, 1.1 बिलियन डॉलर का निवेश 

  • ब्राज़ीलियाई और फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों ने अमेज़ॅन में 1.1 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की है, जिसमें पड़ोसी फ्रेंच गुयाना के वर्षावन के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। 
फ्रांस राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रॉन
ब्राज़िल राष्ट्रपति: लुइज़ इनासिओ लूला दा सिल्वा

थाईलैंड समलैंगिक विवाह विधेयक

  • थाईलैंड की संसद द्वारा समलैंगिक विवाह विधेयक पारित करने के बाद थाईलैंड विवाह समानता को मान्यता देने वाला प्रथम दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र बना है।
थाईलैंड राजधानी: बैंकॉक

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

भूटान के बुनियादी ढांचे के काम के लिए ₹500 करोड़

  • भारत ने ग्यालसुंग परियोजना से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भूटान को 500 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 मार्च को भूटान की दो दिवसीय यात्रा संपन्न हुई थी। 
  • अपनी यात्रा के दौरान मोदी ने भूटान को विकास परियोजनाओं के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया था और अगले पांच वर्ष में इस हिमालयी राष्ट्र को दस हजार करोड़ रुपये प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की थी। 
भूटान राजधानी: थिम्पू

रक्षा समाचार 

सेना कमांडरों का सम्मेलन 2024

  • वर्ष 2024 के लिए सेना कमांडरों का सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा , वर्चुअल सम्मेलन 28 मार्च 2024 को और भौतिक सम्मेलन 01 और 02 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली में निर्धारित किया गया है। 
थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान
नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार
वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

खेल समाचार 

लैटिन अमेरिकी क्लब

  • भारतीय डिफेंडर बिजय छेत्री लैटिन अमेरिकी क्लब के साथ अनुबंध करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं।
  • वह साल के अंत तक ऋण पर उरुग्वे फुटबॉल क्लब कोलन एफसी में शामिल हो गए हैं।   

चर्चित व्यक्ति

दमयेत्रो कुलेबा

  • यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के बीच भारत की अपनी पहली यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे
  • सात वर्षों में यूक्रेन के किसी विदेश मंत्री की यह पहली यात्रा है।
यूक्रेन राजधानी: कीव

अनवर इब्राहिम

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की।
मलेशिया राजधानी: कुआलालंपुर

कोस्टिन मैंड्रिया

  • भारत में कोका-कोला के सबसे बड़े स्वतंत्र बॉटलर SLMG  बेवरेजेज ने कॉस्टिन मैंड्रिया को अपना CEO नियुक्त किया है। 

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी

  • न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली ।
  • शपथ भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एएम खानविलकर ने दिलाई।

विविध 

G20 दूसरी EWG बैठक

  • ब्राजीलियाई प्रेसीडेंसी के तहत दो दिवसीय दूसरी रोजगार कार्य समूह (EWG) की बैठक ब्रासीलिया में शुरू हुई। 
  • भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ दूसरी EWG  बैठक की सह-अध्यक्षता कर रहा है।
भारत प्रतिनिधित्व: सुश्री सुमिता डावरा

भारत रोजगार रिपोर्ट 2024

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और मानव विकास संस्थान (IHD) द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित भारत रोजगार रिपोर्ट 2024 के अनुसार, 2022 में, भारत के युवाओं की संख्या देश की कुल बेरोजगार आबादी का 83% थी।
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन

Latest Courses