GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 27 Mar, 2024

राष्ट्रिय समाचार  

स्टार्ट (START) 2024

 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आगामी अप्रैल और मई में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (Space Science and Technology Awareness Training: START) 2024 कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
  • START विज्ञान और प्रौद्योगिकी के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रारंभिक स्तर का ऑनलाइन प्रशिक्षण है।

ISRO

संस्थापक: विक्रम साराभाई मुख्यालय: बेंगलुरु स्थापना: 15 अगस्त 1969 

 अर्थव्यवस्था

विदेशी निधि का उच्चतम प्रवाह 

 

  • मार्च 2024 में बाकी एशियाई बाजारों को पीछे  छोड़ते  हुए भारत  ने सर्वाधिक विदेशी निधि प्रवाह को आकर्षित किया है।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors:FIIs) ने दिसंबर 2023 के बाद भारतीय इक्विटी में 3.63 बिलियन डॉलर का निवेश किया।

 रक्षा समाचार

समुद्र पहरेदार

 

  • दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच विशेष प्रदूषण नियंत्रक भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार फिलीपींस के मनीला खाड़ी तक पहुंच गया है।
  • ये  तटरक्षक पोत फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई सहित आसियान देशों में तैनाती पर है।
भारतीय तट रक्षक महानिदेशक: राकेश पाल 

निम्मू-पदम-दारचा सड़क

 

  • सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation:BRO) ने लद्दाख में रणनीतिक निम्मू-पदम-दारचा सड़क रोड को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।
  • 298 किलोमीटर की यह कारगिल-लेह राजमार्ग पर दारचा और निम्मू के माध्यम से मनाली को लेह से जोड़ेगी।
महानिदेशक सीमा सड़क संगठन लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन 

  खेल 

WTT फीडर बेरूत II 2024

 

  • श्रीजा अकुला ने लेबनान में WTT फीडर बेरूत II 2024 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता है।
  • पोयमंती बैस्या और आकाश पाल ने मिश्रित युगल खिताब की प्रतिस्पर्धा में साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा को हराया।
  • मानुष शाह और मानव ठक्कर ने पुरुष युगल फाइनल का खिताब जीता है।

 चर्चित व्यक्ति  

अलेक्जेंडर डी क्रू

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से बात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

बेल्जियम

मुद्रा: यूरो राजधानी: ब्रुसेल्स                 राजा: फिलिपी 

बोंगबोंग मार्कोस

 

  • विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से मुलाकात की।

फिलीपींस

राजधानी: मनीला मुद्रा: पेसो प्रमुख ज्वालामुखी: मेयोन, माउंट पिनातुबो और ताल  

बस्सिरौ दिओमाये फेय

 

  • बस्सिरौ दिओमाये फेय को सेनेगल के अगले राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया है।
  • 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सेनेगल का यह सत्ता का चौथा लोकतांत्रिक हस्तांतरण था।

सेनेगल

राजधानी: डाकर मुद्रा: पश्चिम अफ़्रीकी CFA फ्रैंक (XOF) प्रमुख नदी: सेनेगल  

 विविध  

सी विजिल (cVIGIL) एप

 

  • केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन की निगरानी के लिए c-VIGIL ऐप लॉन्च किया है। 
  • इस एप के माध्‍यम से आम नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेंगे, शिकायत मिलने पर 100 मिनट में कार्रवाई होगी। इसमें मामले की ऑडियो-वीडियो अपलोड करना होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 

C-DOT

 

  • वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) के दिल्ली परिसर का दौरा किया।
  • C-DOT दूरसंचार विभाग का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।
  • यह रक्षा संचार और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए स्वदेशी, सुरक्षित दूरसंचार समाधान विकसित करने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
C-DOT सीईओ: डॉ. राजकुमार उपाध्याय 

कबड्डी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

  • विश्व कबड्डी दिवस 2019 से प्रत्‍येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस भारत में ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम, पंचकुला, हरियाणा में मनाया गया।
  • इस वर्ष भारत ने 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

Latest Courses