GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 23 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा 

  • भारत अगले पांच वर्षों में भूटान को 10,000 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगा।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने थिंपू में भारत सरकार की सहायता से बने अत्याधुनिक अस्पताल ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।

भूटान

राजा : जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक प्रधान मंत्री : शेरिंग टोबगे

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत और मॉरिटानिया विदेश कार्यालय परामर्श 

  • भारत और मॉरिटानिया का पहला विदेश कार्यालय परामर्श नुआकोट में आयोजित किया गया जिसके दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय से लेकर आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई।
मॉरिटानिया राजधानी: नौआकशॉट

SSN-AUKUS पनडुब्बी निर्माण

  • संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक नया समझौता किया है और इसे रक्षा सहयोग के प्रयास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।
  • AUKUS एक त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी है जिसे तीनों देशों में पनडुब्बी उत्पादन और रखरखाव का समर्थन करते हुए एक मजबूत, अधिक लचीला त्रिपक्षीय पनडुब्बी औद्योगिक आधार बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

चर्चित व्यक्ति

सीपी राधाकृष्णन

  • झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली है ।

राज्‍यपाल (संवैधानिक प्रावधान) 

अनुच्छेद 153: पद का प्रावधान 

अनुच्छेद 155: नियुक्ति - राष्ट्रपति द्वारा

अनुच्छेद 156: राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण 

अनुच्छेद 157: नियुक्ति के लिए पात्रता

मरियम मैममेन मैथ्यू

  • मनोरमा ऑनलाइन की CEO मरियम मैमन मैथ्यू को दो वर्ष के लिए डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मुहूजी कैनरुगाबा

  • युगांडा के वयोवृद्ध नेता योवेरी मुसेवेनी ने अपने बेटे मुहूजी कैनरुगाबा को देश की रक्षा बलों का प्रमुख नियुक्त किया है।

साइमन हैरिस

  • साइमन हैरिस आयरलैंड के अब तक के सबसे युवा प्रधान मंत्री बनेगे। 

पुरस्कार एवं सम्मान

ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो

  • भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने थिम्पू में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया।
  • पीएम मोदी पहले विदेशी नेता हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है। 

विविध

शहीद दिवस

  • शहीद दिवस भारत में प्रत्‍येक वर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।
  • 23 मार्च, 1931 को तीन स्वतंत्रता सेनानी  भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

 विश्व जल दिवस

  • मीठे पानी के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। 
  • पर्यावरण और विकास पर 1992 के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) की सिफारिशों के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में नामित किया था। 
जल दिवस 2024 विषय 'समृद्धि और शांति के लिए जल'

"विच ब्रुम" 

  • चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने मटर की फसल को प्रभावित करने वाली एक नई और संभावित विनाशकारी बीमारी की पहचान की है। वैज्ञानिकों ने इसे "विच ब्रुम" नाम दिया है तथा यह रोग रोगज़नक़ 'कैंडिडैटस फाइटोप्लाज्मा एस्टेरिस' (16SrI) से जुड़ा है।
  • पौधों में नई बीमारियों को पहचानने वाली संस्था अमेरिकन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी (APS), USA ने वैज्ञानिकों की इस नई बीमारी की रिपोर्ट को अपनी प्रतिष्ठित पत्रिका 'प्लांट डिजीज' में पहली शोध रिपोर्ट के रूप में स्वीकार कर प्रकाशित किया है। 

रडार सिम्युलेटर

  • बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने केवल आठ महीनों में स्वदेशी रूप से रडार सिम्युलेटर विकसित किया है तथा इसे गोवा में INS हंसा नेवल एयर स्टेशन पर संचालित किया है।
  • सिम्युलेटर का उपयोग प्रशिक्षण संस्थानों में कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए किया जायेगा। 

विश्व वानिकी दिवस

  • विश्व वानिकी दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है।
  • 21 मार्च को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व वानिकी दिवस के रूप में चुना गया था क्योंकि यह उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में वसंत विषुव और शरद विषुव के साथ मेल खाता है। 
विश्व वानिकी दिवस 2024 विषय  वन और नवाचार : बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान

Latest Courses