GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 29 Nov, 2023

राष्ट्रीय समाचार

बाली यात्रा

  • ओडिशा की गौरवशाली प्राचीन समुद्री विरासत की स्मृति में एशिया के सबसे बड़े ओपन-एयर वार्षिक व्यापार मेले “बाली जात्रा” का कटक में महानदी के तट पर उद्घाटन किया गया।

ओडिशा

मुख्‍यमंत्री: श्री नवीन पटनायक राजधानी: भुवनेश्वर राज्यपाल: श्री रघुवर दास

अर्थव्‍यवस्‍था  

6.4 प्रतिशत आर्थिक विकास

  • स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) ग्लोबल के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 6.4 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
  • यह अनुमान कई एजेंसियों के अनुरूप है, हालांकि सरकार और RBI के 6.5 प्रतिशत के अनुमान से कम है।

प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) :

एक गैर-संवैधानिक, गैर-सांविधिक, स्वतंत्र निकाय है जिसका गठन भारत सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर सलाह देने के लिये किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष : बिबेक देबरॉय

महत्वपूर्ण और सामरिक खनिज नीलामी

  • खान मंत्रालय महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की पहली किश्त की नीलामी की शुरूआत कर दी है। इससे उत्पन्न राजस्व राज्य सरकारों को जाएगा, जिससे अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

खान मंत्रालय : 

केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री  प्रह्लाद जोशी

रक्षा समाचार

यार्ड 12706 (इम्फाल)

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री  एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में भारतीय समुद्री सीमा की रक्षा की चार 15 बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक परियोजनाओं में से तीसरे यार्ड 12706 (इम्फाल) का अनावरण किया।
  • उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के किसी शहर के नाम पर रखा जाने वाला यह पहला कैपिटल युद्धपोत है।

मणिपुर

राजधानी: इम्फाल राज्यपाल:  सुश्री अनुसुइया उइके

रक्षा मंत्रालय का BHEL के साथ अनुबंध 

  • भारतीय नौसेना के लिए 16 उन्नत सुपर रैपिड गन माउंट (SRGM) और सहायक उपकरण की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

 खेल समाचार

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप

  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप वर्ल्ड टूर सुपर 300 शुरू हुआ।

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल: श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप

  • चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में पंजाब ने हरियाणा को हराकर 13वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप जीती।

पुरस्कार एवं सम्मान

54वें IFFI का समापन 

  • 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में संपन्न हुआ।
  • 'एंडलेस बॉर्डर्स' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता।
  • समापन समारोह में दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार स्टीफ़न कोमांडेरेव को फ़िल्म 'ब्लागाज़ लेसन्स' के लिए दिया गया।
  • पौरिया रहीमी सैम को फिल्म 'एंडलेस बॉर्डर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार फिल्म 'पार्टी ऑफ फूल्स' के लिए मेलानी थिएरी को दिया गया।
  • सिल्वर पीकॉक पुरस्कार कन्नड़ फिल्म 'कंतारा' को दिया गया।
  • किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म का पुरस्कार तुर्की निर्देशक रेगर आजाद काया को उनकी फिल्म 'व्हेन द सीडलिंग्स ग्रो' के लिए दिया गया।
  • एंथनी चेन द्वारा निर्देशित ड्रिफ्ट को प्रतिष्ठित  आईसीएफटी-यूनेस्को(ICFT-UNESCO) गांधी पदक मिला।
  • सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (OTT) का पुरस्कार पंचायत सीज़न 2 को दिया गया।

समापन फिल्म :   'द फेदरवेट'

आयुष मंत्रालय को स्वर्ण पदक

  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की 'मंत्रालय और विभाग' श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'भारत व्यापार संवर्धन संगठन' द्वारा आयुष मंत्रालय को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

NTPC बोंगाईगांव 

  • ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा NTPC बोंगाईगांव को 22वें वार्षिक ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार 2023, पर्यावरण संरक्षण श्रेणी में तथा 10वें वार्षिक ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड्स, ग्रामीण विकास श्रेणी में ट्रॉफी मिली है।

 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

संयुक्त माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग उपग्रह

  • भारत और अमेरिका आने वाले महीनों में पृथ्वी अवलोकन के लिए संयुक्त माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग उपग्रह लॉन्च करेंगे।
  • सैटेलाइट का नाम NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) होगा।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह

विविध

राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दिव्यांग बच्चों के लिए आंगनवाड़ी प्रोटोकॉल पर राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया।
  • प्रोटोकॉल दिव्यांगजन समावेशी पोषण देखभाल के लिए एक सामाजिक मॉडल पर आधारित है।

 हिंद महासागर टूना आयोग

  • मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का मत्स्य पालन विभाग  हिंद महासागर टूना आयोग (IOTC) के डेटा संग्रह और सांख्यिकी (WPDCS19) पर 19वें कार्य दल की बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया।

हिंद महासागर टूना आयोग

अध्यक्ष:  श्री अहमद मोहम्मद अल-मजरौई (ओमान) मुख्यालय: विक्टोरिया, सेशेल्स

आसियान इंडिया ग्रासरूट्स इनोवेशन फोरम (AIGIF)

  • भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को मजबूत करने के लिए आसियान इंडिया ग्रासरूट्स इनोवेशन फोरम (AIGIF) का चौथा संस्करण मलेशिया के लैंगकॉवी में लॉन्च किया गया।
मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी एन रेड्डी

नशा मुक्त भारत अभियान

  • नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग एवं रामचन्द्र मिशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ।
नशा मुक्त भारत अभियान शुरुआत: 2020

कृष्णवेणी संगीता नीराजनम

  • पर्यटन मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय, संगीत नाटक अकादमी और आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से कृष्णवेणी संगीत नीरजनम के प्रीक्वल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जो शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने और कम प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी तरह का पहला उत्सव है। 

 MICE (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) 

  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में MICE (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) गंतव्य के रूप में भारत को विकसित करने पर एक उद्योग गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

Latest Courses