विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024

Wed 08 May, 2024

सन्दर्भ

  • 7 मई, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) द्वारा ढाका (बांग्लादेश) विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 लॉन्च की गयी। 

प्रमुख बिंदु

  • यह रिपोर्ट विस्थापित लोगों की रिकॉर्ड संख्या और अंतरराष्ट्रीय प्रेषण में बड़ी वृद्धि दर्शा रही है। 
  • संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी का कहना है कि संघर्ष, जलवायु परिवर्तन वैश्विक विस्थापन को बढ़ावा दे रहा है। 
  • यह रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन मानव विकास और आर्थिक विकास का चालक बना हुआ है, 2000 से 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय प्रेषण में 650 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जो 128 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 831 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है।
  • कई विश्लेषकों नर अनुमान लगाया था कि COVID-19 के कारण प्रेषण में काफी कमी आएगी किंतु इसके बावजूद प्रेषण में वृद्धि जारी रही । 
  • गौरतलब है कि कुल 831 बिलियन प्रेषण में से, 647 बिलियन प्रवासियों द्वारा निम्न और मध्यम आय वाले देशों में भेजे गए थे।
  • ये प्रेषण प्राप्तकर्ता देशों के सकल घरेलू उत्पाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं। यदि वैश्विक रूप से बात की जाए तो ये प्रेषण अब इन देशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से भी आगे निकल गए हैं।
  • हालाँकि अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन मानव विकास को गति दे रहा है किंतु अब भी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। 
  • दुनिया भर में अनुमानित 281 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के साथ, संघर्ष, हिंसा, आपदा और अन्य कारणों से विस्थापित व्यक्तियों की संख्या आधुनिक रिकॉर्ड में उच्चतम स्तर तक बढ़ गई है, जो 117 मिलियन तक पहुंच गई है, जो विस्थापन संकट को संबोधित करने की तात्कालिकता को रेखांकित करती है।
  • विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 साक्ष्य-आधारित डेटा और विश्लेषण के माध्यम से मानव गतिशीलता की जटिलता को उजागर करने में मदद करती है। 
  • गौरतलब है कि अनिश्चितता से जूझ रही दुनिया में, सूचित निर्णय लेने और प्रभावी नीति प्रतिक्रियाओं के लिए प्रवासन गतिशीलता को समझना आवश्यक है।
  • ऐसे में यह विश्व प्रवासन रिपोर्ट  दीर्घकालिक रुझानों और उभरती चुनौतियों पर प्रकाश डालकर इस समझ को आगे बढ़ाती है।

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

प्रवासन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन

  • गठन का वर्ष:6 दिसम्बर 1951
  • प्रकार:अंतरसरकारी संगठन
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • सदस्य :175
  • ऑब्ज़र्वर स्टेट्स : 8
  • भाषाएँ :अंग्रेजी ,फ्रांसीसी, स्पेनिश

Latest Courses