कोविनेट
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




कोविनेट

Sun 31 Mar, 2024

सन्दर्भ

  • हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization: WHO) ने संभावित नए कोरोना वायरस की पहचान और निगरानी के लिए कोरोनोवायरस नेटवर्क (CoViNet)  नामक  प्रयोगशालाओं का एक वैश्विक नेटवर्क लॉन्च किया है।

पृष्ठभूमि

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने  COVID-19  के संदर्भ में इस प्रयोगशाला नेटवर्क  पर अपना ध्यान केन्द्रित किया, जिसे कोविड की बीमारी की पुष्टि के लिए जनवरी 2020 में महामारी के दौरान स्थापित किया गया था।
  • विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्येयियस ने चेतावनी दी कि COVID-19  के जैसे महामारी दोबारा भी आ सकती है।

कोविनेट ( CoViNet) के बारे में

  • यह विभिन्न कोरोना वायरस का शीघ्र पता लगाने, निगरानी और मूल्यांकन के लिए वैश्विक विशेषज्ञता और क्षमताओं को सुविधाजनक और समन्वयित करेगा।
  • केवल SARS-CoV-2 पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, यह प्रयोगशाला क्षमता और निगरानी बढ़ाने पर विशेष जोर देने के साथ मध्य पूर्व श्वसन सिंड्रोम कोरोनावायरस (MERS-CoV) सहित अन्य कोरोना वायरस का भी आकलन करेगा।
  • CoViNet में सभी छह WHO क्षेत्रों में 21 देशों की 36 प्रयोगशालाएँ शामिल हैं, जिनमें तीन भारतीय प्रयोगशालाएँ भी शामिल हैं।
  • ये हैं वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, और ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान।
  • CoViNet मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य को शामिल करते हुए एक व्यापक एकीकृत स्वास्थ्य दृष्टिकोण पर जोर देता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने (WHO)

  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948
  • महानिदेशक: टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस
  • मूल संगठन: संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद

Latest Courses