GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 08 Aug, 2026

राष्ट्रीय समाचार

अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक नाम प्रदान

  • भारत सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया (Survey of India-SoI) के आधिकारिक मानचित्रों में अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं को औपचारिक रूप से मानक नाम प्रदान किए।
  • • यह मानचित्रण (Cartographic) अभ्यास गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा राज्य सरकार के साथ समन्वय में किया गया, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक अस्पष्टता को दूर करना, भारत की क्षेत्रीय सीमाओं को सुदृढ़ करना तथा राज्य के भीतर स्थानों के नाम बदलने के चीन के एकतरफा प्रयासों का प्रभावी उत्तर देना है।

चिह्नित स्थान एवं भौगोलिक विशेषताएँ

अद्यतन सर्वे ऑफ इंडिया मानचित्र में उच्च हिमालयी दर्रों, सीमावर्ती बस्तियों, जल निकायों तथा युद्ध स्मारकों को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है—

  • सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र एवं बस्तियाँ:
    • लोंगजू (Long Ju) — वर्ष 1959 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन संघर्ष का प्रारम्भिक स्थल तथा इसके निकट माजा (Maja) गाँव (अपर सुबनसिरी जिला)।
    • जयरामपुर (Jairampur) — चांगलांग जिले का एक महत्त्वपूर्ण सामरिक एवं लॉजिस्टिक केंद्र।
    • अन्य प्रमुख बस्तियाँ: शिवाजी नगर, सुनपुरा तथा कमलांग नगर।
  • पर्वतीय दर्रे एवं झीलें:
    • प्रमुख उच्च हिमालयी दर्रे— थाग ला, द्जो ला, बीसा, रिजा ला तथा पुकुर ला।
    • संभो सरोवर — एक उच्च हिमालयी हिमनदी (ग्लेशियर) झील।
  • युद्ध स्मारक:
    • जसवंतगढ़ युद्ध स्मारक (तवांग रोड) — 1962 के भारत-चीन युद्ध के वीर राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की स्मृति में।
    • शेर-ए-थापा स्मारक — हवलदार शेरे थापा के सम्मान में, जिन्होंने रियो ब्रिज पर चीनी सेना की प्रगति को काफी समय तक रोके रखा।
  • अन्य गाँव:
    • सागर, पद्मा, ज्योतिनगर, बैसाखी, बड़ा कुंदुन, छोटा कुंदुन तथा धन बाड़ी।

चीन

  • आधिकारिक नाम: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (People's Republic of China - PRC)
  • राजधानी: बीजिंग
  • सबसे बड़ा शहर: शंघाई
  • राष्ट्रपति: शी जिनपिंग (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में सर्वोच्च नेतृत्व)
  • प्रधानमंत्री (Premier): ली कियांग (स्टेट काउंसिल के प्रमुख)
  • मुद्रा: रेनमिन्बी (RMB) / युआन
  • संसद: नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC)
  • सीमावर्ती देश: 14 (रूस के साथ विश्व की सबसे लंबी स्थलीय सीमा साझा करता है)

भूगोल

  • सबसे लंबी नदी: यांग्त्ज़ी (चांग जियांग) — एशिया की सबसे लंबी तथा विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी।
  • "चीन का शोक": हुआंग-हो (पीली नदी) — विनाशकारी बाढ़ों के कारण।
  • सर्वोच्च शिखर: माउंट एवरेस्ट (नेपाल के साथ साझा सीमा)।

प्रमुख मरुस्थल:

    • तकलामकान मरुस्थल (शिनजियांग क्षेत्र)
    • गोबी मरुस्थल (मंगोलिया के साथ साझा)
  • प्रसिद्ध स्मारक: चीन की महान दीवार (Great Wall of China)

औद्योगिक एवं विनिर्माण क्षेत्र

  • पर्ल रिवर डेल्टा (ग्वांगडोंग): इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी हार्डवेयर, खिलौने एवं वस्त्र; प्रमुख शहर— शेनझेन एवं ग्वांगझोउ।
  • यांग्त्ज़ी रिवर डेल्टा (शंघाई, जियांगसू, झेजियांग): भारी मशीनरी, ऑटोमोबाइल, रसायन एवं वस्त्र उद्योग।
  • बोहाई रिम (बीजिंग-तियानजिन-हेबेई): इस्पात, एयरोस्पेस एवं भारी उद्योग।
  • वुहान: चीन का "मोटर सिटी"।

वैश्विक उत्पादन में अग्रणी

खनिज एवं धातुएँ:

  • कोयला, सोना, इस्पात एवं दुर्लभ मृदा तत्व (Rare Earth Elements) का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक।

कृषि:

  • गेहूँ, आलू, चाय एवं कपास का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक।
    • परीक्षा तथ्य: चावल उत्पादन में भारत और चीन के बीच शीर्ष स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा रहती है।

विनिर्माण:

  • सौर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), स्मार्टफोन एवं सीमेंट का विश्व का सबसे बड़ा निर्माता।

भारत-चीन संबंध

  • सीमा रेखा: मैकमोहन रेखा (अरुणाचल प्रदेश एवं तिब्बत के बीच)।
  • वास्तविक सीमा: वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)।
  • सीमावर्ती भारतीय राज्य/केंद्रशासित प्रदेश: लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास: हैंड-इन-हैंड (वर्तमान में स्थगित)।
  • मुख्य विवाद: अक्साई चिन एवं अरुणाचल प्रदेश (दक्षिण तिब्बत)।
  • साझा बहुपक्षीय संगठन: ब्रिक्स (BRICS), शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एवं G-20।
  • पंचशील समझौता: 1954।
  • 1962 भारत-चीन युद्ध: अक्साई चिन एवं तत्कालीन NEFA (अरुणाचल प्रदेश) को लेकर।
  • प्रमुख दर्रे: नाथू ला (सिक्किम), शिपकी ला (हिमाचल प्रदेश) एवं लिपुलेख (उत्तराखंड)।

भारत एवं चीन दोनों जिन बहुपक्षीय संगठनों के सदस्य हैं

  • BRICS (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका तथा नए सदस्य)।
  • SCO (शंघाई सहयोग संगठन): स्थापना—2001; मुख्यालय—बीजिंग। भारत एवं पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य बने।
  • G-20 एवं AIIB (एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक) — मुख्यालय बीजिंग।

LoC एवं LAC के निकट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर प्रतिबंध

  • गृह मंत्रालय (MHA) ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, नियंत्रण रेखा (LoC) तथा वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से 1 किलोमीटर के भीतर सौर, पवन एवं हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए।

दिशा-निर्देशों के प्रमुख प्रावधान

  • प्रतिबंधित क्षेत्र: सीमा से प्रथम 1 किलोमीटर पूर्णतः प्रतिबंधित क्षेत्र होगा, जहाँ किसी भी प्रकार की परियोजना की अनुमति नहीं होगी।
  • बफर ज़ोन स्वीकृति: सीमा से 1 से 50 किलोमीटर के बीच प्रस्तावित प्रत्येक परियोजना के लिए गृह मंत्रालय (MHA) से सुरक्षा स्वीकृति तथा रक्षा मंत्रालय (MoD) से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) अनिवार्य होगा।
  • विदेशी कर्मचारियों पर प्रतिबंध: डेवलपर बिना गृह मंत्रालय की पूर्व अनुमति के पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं चीन के इंजीनियरों, कर्मचारियों अथवा श्रमिकों को नियुक्त नहीं कर सकेंगे।
  • भूमि हस्तांतरण: 50 किमी बफर क्षेत्र के भीतर स्थित भूमि को केंद्र सरकार एवं गृह मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी विदेशी कंपनी को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।

नियंत्रण रेखा (LoC) एवं वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

नियंत्रण रेखा (LoC)

  • परिभाषा: भारतीय प्रशासन वाले जम्मू-कश्मीर एवं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के बीच स्थित सैन्य नियंत्रण रेखा।
  • ऐतिहासिक विकास:
    • 1947–48 के भारत-पाक युद्ध के बाद इसे सीज़फायर लाइन (Ceasefire Line-CFL) कहा गया।
    • 2 जुलाई 1972 को शिमला समझौते के बाद इसका नाम नियंत्रण रेखा (LoC) रखा गया।
  • लंबाई: लगभग 740 किलोमीटर।
  • समापन बिंदु: NJ9842 ग्रिड बिंदु। इसके आगे सियाचिन ग्लेशियर तक सीमा निर्धारित नहीं की गई, जिससे आगे चलकर 1984 का संघर्ष उत्पन्न हुआ।
  • संबंधित सैन्य अभियान: ऑपरेशन मेघदूत (1984) — भारतीय सेना द्वारा सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

  • परिभाषा: भारतीय नियंत्रण वाले क्षेत्र एवं चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र (अक्साई चिन एवं तिब्बत) के बीच प्रभावी सीमा।
  • प्रकृति: LoC के विपरीत LAC दोनों देशों द्वारा मानचित्रों पर स्पष्ट रूप से सीमांकित नहीं है; यह एक अवधारणात्मक सीमा है जहाँ दोनों देशों की सेनाएँ नियमित गश्त करती हैं।
  • उत्पत्ति: "Line of Actual Control" शब्द का प्रथम प्रयोग 1959 में चीनी प्रधानमंत्री झोउ एनलाई ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लिखे पत्र में किया। 1962 के युद्ध के बाद यह वास्तविक सीमा के रूप में स्थापित हुई।
  • लंबाई: भारत के अनुसार लगभग 3,488 किमी।

LAC के तीन सेक्टर

  • पश्चिमी सेक्टर: लद्दाख; यहीं अक्साई चिन स्थित है।
  • मध्य सेक्टर: उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश; सबसे कम विवादित क्षेत्र।
  • पूर्वी सेक्टर: अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम; यह ऐतिहासिक मैकमोहन रेखा के अनुरूप है, जिसे चीन स्वीकार नहीं करता।

रक्षा एवं सामरिक तथ्य

  • सीमा सुरक्षा: LoC एवं LAC दोनों की प्राथमिक सुरक्षा भारतीय सेना के जिम्मे है, जिसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) सहयोग प्रदान करते हैं।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP): LAC पर गश्त करने वाली प्रमुख सीमा सुरक्षा बल।
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF): LoC पर भारतीय सेना को सहयोग प्रदान करता है।
  • उत्तरी कमान (Northern Command): मुख्यालय—उधमपुर (जम्मू-कश्मीर); LoC एवं लद्दाख क्षेत्र की LAC की सुरक्षा का दायित्व।
  • पश्चिमी वायु कमान (Western Air Command): भारतीय वायुसेना की सबसे बड़ी परिचालन कमान, जो लेह से राजस्थान तक के वायुक्षेत्र की सुरक्षा करती है।
  • शक्सगाम घाटी (Shaksgam Valley): जम्मू-कश्मीर का वैधानिक हिस्सा, जिसे पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से चीन को सौंप दिया। सियाचिन के निकट स्थित यह क्षेत्र भारत के लिए दो-मोर्चीय सामरिक चुनौती प्रस्तुत करता है।

डिजिलॉकर ने AAERI के साथ साझेदारी की

  • विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (NeGD) ने एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियन एजुकेशन रिप्रेजेंटेटिव्स इन इंडिया (AAERI) के साथ साझेदारी कर 'AAERI Verify' प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया।
  • डिजीलॉकर (DigiLocker) से सीधे एकीकृत यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक, पहचान एवं वित्तीय दस्तावेजों का सुरक्षित, कागजरहित (Paperless) एवं सहमति-आधारित (Consent-based) सत्यापन सुनिश्चित करेगा।
  • इस प्लेटफ़ॉर्म का आधिकारिक शुभारंभ नई दिल्ली में आयोजित AAERI वार्षिक सम्मेलन के दौरान किया गया।

CCRAS और BIS के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)

  • केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) तथा भारत की राष्ट्रीय मानक संस्था भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने आयुष क्षेत्र में गुणवत्ता मानकों, अनुरूपता मूल्यांकन (Conformity Assessment), वैज्ञानिक अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (BIS)

  • मूल मंत्रालय: आयुष मंत्रालय, भारत सरकार।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • महानिदेशक: प्रो. वैद्य रबिनारायण आचार्य।
  • प्रकृति: स्वायत्त शीर्ष (Autonomous Apex) संगठन।
  • प्रमुख कार्यक्षेत्र: औषधीय पौधों पर अनुसंधान, औषधि मानकीकरण, नैदानिक अनुसंधान एवं आयुर्वेद संबंधी औषधीय एवं फार्माकोलॉजिकल अनुसंधान।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस)

  • पूर्ववर्ती संस्था: 6 जनवरी 1947 को भारतीय मानक संस्थान (Indian Standards Institution-ISI) के रूप में स्थापित।
  • प्रथम निदेशक: डॉ. लाल सी. वर्मन।
  • BIS की स्थापना: 23 दिसंबर 1986 को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 1986 के अंतर्गत।
  • ISI का स्थान लिया: 1 अप्रैल 1987 से।
  • वर्तमान कानूनी आधार: BIS अधिनियम, 2016 के अंतर्गत कार्यरत वैधानिक राष्ट्रीय संस्था।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • महानिदेशक (DG): श्री संजय गर्ग।
  • पदेन अध्यक्ष (Ex-Officio President): केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री (प्रह्लाद जोशी)।
  • प्रशासनिक मंत्रालय: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय।

कार्य एवं प्रमाणन चिह्न

  • भारत की राष्ट्रीय मानक संस्था (National Standards Body)
  • प्रमुख गुणवत्ता प्रमाणन चिह्नों का विनियमन करती है—
    • ISI मार्क: औद्योगिक, विद्युत एवं वाणिज्यिक उत्पादों के लिए।
    • हॉलमार्क: सोने एवं चाँदी के आभूषणों की शुद्धता का प्रमाणन।
    • ईको मार्क: पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के लिए।

राज्य विशेष समाचार

पंजाब में 'मदर्स अगेंस्ट ड्रग्स' अभियान

  • 'मदर्स अगेंस्ट ड्रग्स' अभियान पंजाब LIT फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य माताओं को नशे के विरुद्ध पहली सुरक्षा पंक्ति के रूप में सशक्त बनाना है।
  • प्रारम्भ में यह अभियान कक्षा VIII एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों की माताओं पर केंद्रित था। विशेषज्ञों की सलाह के बाद इसका दायरा बढ़ाकर कक्षा III से आगे के बच्चों की माताओं तक विस्तारित किया गया, ताकि प्रारम्भिक अवस्था में ही नशा-रोधी जागरूकता विकसित की जा सके।

पंजाब

  • राजधानी: चंडीगढ़
  • लोकसभा सीटें: 13
  • राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया
  • मुख्यमंत्री: भगवंत मान
  • नाम की उत्पत्ति: फ़ारसी शब्द पंज-आब अर्थात "पाँच नदियों की भूमि"।
  • प्रमुख नदियाँ: सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब एवं झेलम।
  • उपनाम: भारत का अन्न भंडार (Breadbasket of India)।
  • स्थापना: 1 नवम्बर 1966।
  • लोकनृत्य: भांगड़ा एवं गिद्धा।
  • धार्मिक महत्त्व: सिख धर्म की जन्मभूमि तथा अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) का राज्य।

नागालैंड में मुख्यमंत्री यार्न बैंक योजना

  • नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री यार्न बैंक योजना (Chief Minister's Yarn Bank Scheme) का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राज्य के हथकरघा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाना तथा बुनकरों की आजीविका को बढ़ावा देना है।

नगालैंड

  • मुख्यमंत्री: नेफियू रियो।
  • राज्यपाल: नंद किशोर यादव (मार्च 2026 में 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ)।
  • प्रथम मुख्यमंत्री: पी. शिलू आओ।
  • प्रथम राज्यपाल: विष्णु सहाय।
  • राजधानी: कोहिमा।
  • सबसे बड़ा शहर: दीमापुर।

राजनीतिक एवं संवैधानिक स्थिति

  • राज्य स्थापना दिवस: 1 दिसंबर 1963 (नागालैंड राज्य अधिनियम, 1962 के तहत भारत का 16वाँ राज्य)।
  • विशेष प्रावधान: अनुच्छेद 371A, जो नागा प्रथागत कानूनों एवं भूमि स्वामित्व की सुरक्षा प्रदान करता है।
  • विधानसभा सीटें: 60।
  • संसदीय प्रतिनिधित्व: 1 लोकसभा एवं 1 राज्यसभा सीट।
  • उच्च न्यायालय: गुवाहाटी उच्च न्यायालय (कोहिमा पीठ) के अधीन।

राज्य प्रतीक

  • राज्य पशु: मिथुन (Bos frontalis)।
  • राज्य पक्षी: ब्लाइथ्स ट्रैगोपन।
  • राज्य वृक्ष: एल्डर (Alnus nepalensis)।
  • राज्य पुष्प: रोडोडेंड्रॉन।

भूगोल एवं पर्यावरण

  • सर्वोच्च शिखर: माउंट सरामती (भारत-म्यांमार सीमा, किफिरे जिला)।
  • प्रमुख नदियाँ: दोयांग, धनसिरी, दिखू एवं तिजू।
  • राष्ट्रीय उद्यान: न्तांगकी राष्ट्रीय उद्यान (पेरेन जिला)।
  • वन्यजीव अभयारण्य: फाकिम, पुली बड्जे एवं रंगापहाड़ वन्यजीव अभयारण्य।
  • विशेष उपलब्धि: दोयांग जलाशय के समीप लाखों अमूर फाल्कन के प्रवास के कारण नागालैंड को "विश्व की अमूर फाल्कन राजधानी" कहा जाता है।

संस्कृति, त्योहार एवं जनजातियाँ

  • राजकीय भाषा: अंग्रेज़ी (1967 से)।

प्रमुख त्योहार:

    • हॉर्नबिल महोत्सव: प्रत्येक वर्ष 1–10 दिसंबर तक किसामा स्थित नागा हेरिटेज विलेज में आयोजित; इसे "त्योहारों का त्योहार" कहा जाता है।
    • मोआत्सु महोत्सव: आओ जनजाति द्वारा मई में बुवाई के बाद मनाया जाता है।
    • सेक्रेन्यी महोत्सव: अंगामी जनजाति का शुद्धिकरण पर्व।
    • आओलिंग महोत्सव: कोन्याक जनजाति द्वारा वसंत ऋतु के स्वागत में मनाया जाता है।
  • प्रमुख जनजातियाँ: अंगामी, आओ, कोन्याक, लोथा, सेमा (सूमी) एवं चाखेसांग सहित 17 मान्यता प्राप्त प्रमुख जनजातियाँ।
  • पारंपरिक शिक्षा प्रणाली: मोरुंग, जहाँ युवाओं को लोककथाएँ, युद्धकला एवं जनजातीय परंपराओं का प्रशिक्षण दिया जाता था।

ऐतिहासिक स्थल

  • कोहिमा का युद्ध (1944): द्वितीय विश्व युद्ध का निर्णायक मोड़, जिसमें मित्र राष्ट्रों ने जापानी सेना की भारत में प्रगति को रोका।
  • कोहिमा युद्ध स्मारक: कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन द्वारा संरक्षित। इसका प्रसिद्ध शिलालेख है—
  • "जब तुम अपने घर जाओ, तो उन्हें हमारे बारे में बताना और कहना कि तुम्हारे आज के लिए हमने अपना कल न्योछावर कर दिया।"

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान, सऊदी अरब एवं तुर्किये के बीच रक्षा समझौता

  • पाकिस्तान, सऊदी अरब एवं तुर्किये ने मक्का अल-मुकर्रमा संयुक्त रक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान ऐतिहासिक मक्का संयुक्त रक्षा समझौते (Mecca Joint Defence Agreement) पर हस्ताक्षर किए, जिसके माध्यम से त्रिपक्षीय सामूहिक सुरक्षा गठबंधन की स्थापना की गई।
  • इस समझौते से एक शक्तिशाली सामरिक त्रिकोण का निर्माण हुआ, जिसे कई विश्लेषकों ने उभरता हुआ "इस्लामिक NATO" कहा है।
  • यह गठबंधन सऊदी अरब की वित्तीय क्षमता, तुर्किये के उन्नत रक्षा विनिर्माण उद्योग एवं NATO अनुभव, तथा पाकिस्तान की पारंपरिक सैन्य शक्ति एवं परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को एक मंच पर लाता है।

पाकिस्तान, सऊदी अरब एवं तुर्किये

पाकिस्तान

  • राष्ट्रपति: आसिफ अली ज़रदारी।
  • प्रधानमंत्री: शहबाज़ शरीफ।
  • राजधानी एवं मुद्रा: इस्लामाबाद; पाकिस्तानी रुपया (PKR)।
  • प्रमुख मरुस्थल: थार, थल एवं चोलिस्तान मरुस्थल।
  • प्रमुख बंदरगाह: कराची बंदरगाह एवं पोर्ट कासिम।
  • महत्त्वपूर्ण स्थल: K2 (गॉडविन ऑस्टिन), खैबर दर्रा एवं लाहौर।

सऊदी अरब

  • राजा एवं राष्ट्राध्यक्ष: सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद।
  • क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री: मोहम्मद बिन सलमान।
  • राजधानी एवं मुद्रा: रियाद; सऊदी रियाल (SAR)।
  • प्रमुख मरुस्थल: रुब-अल-खाली (Empty Quarter) एवं अन-नफूद मरुस्थल।
  • प्रमुख बंदरगाह: जेद्दा बंदरगाह एवं किंग अब्दुलअज़ीज़ बंदरगाह (दमाम)।
  • महत्त्वपूर्ण स्थल: मक्का, मदीना, जुबैल एवं यनबू।

तुर्किये (Türkiye)

  • राष्ट्रपति: रेचेप तैयप एर्दोआन।
  • राजधानी एवं मुद्रा: अंकारा; तुर्की लीरा (TRY)।
  • प्रमुख शुष्क क्षेत्र: मध्य अनातोलिया का अर्ध-शुष्क उच्च पठार (कोन्या मैदान)।
  • प्रमुख बंदरगाह: इस्तांबुल, मर्सिन एवं इज़मिर।
  • महत्त्वपूर्ण स्थल: इस्तांबुल (बोस्फोरस जलडमरूमध्य द्वारा विभाजित), कैप्पाडोसिया तथा माउंट अरारात (तुर्किये का सर्वोच्च शिखर)।

भारत और भूटान के बीच सीमा-पार नदी प्रबंधन पर द्विपक्षीय वार्ता

  • भारत और भूटान ने नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित की, जिसमें सीमा-पार नदी प्रबंधन और जल संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा एवं उसे मजबूत करने पर चर्चा की गई।
  • भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने किया, जबकि भूटानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम त्शेरिंग ने किया।
  • दोनों पक्षों के नेतृत्व ने पुनात्सांगछू-I जलविद्युत परियोजना की प्रगति का आकलन किया। यह दोनों देशों के बीच एक संयुक्त मेगा-अवसंरचना पहल है। इसके शीघ्र पूरा होने के लिए तकनीकी उपाय भी तैयार किए गए।

भूटान

  • आधिकारिक नाम: किंगडम ऑफ भूटान (Drukyul – जिसका अर्थ "थंडर ड्रैगन की भूमि" है)।
  • राष्ट्राध्यक्ष (राजा): जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक (5वें द्रुक ग्यालपो / ड्रैगन किंग)।
  • सरकार प्रमुख (प्रधानमंत्री): शेरिंग टोबगे (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता)।
  • राष्ट्रपति: कोई नहीं (भूटान एक संवैधानिक राजतंत्र है और यहाँ राष्ट्रपति का पद नहीं है)।
  • राजधानी: थिम्फू।
  • मुद्रा: नगुल्ट्रम (BTN) (भारतीय रुपया भी व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है)।
  • आधिकारिक भाषा: जोंगखा।
  • राष्ट्रीय पक्षी / पशु: रेवेन / टाकिन।

भूगोल एवं प्रमुख नदियाँ

  • सर्वोच्च शिखर: गंगखार पुएन्सुम (7,570 मीटर) – इसे विश्व का सबसे ऊँचा ऐसा पर्वत माना जाता है जिस पर अभी तक सफलतापूर्वक चढ़ाई नहीं की गई है।
  • भारत से सीमा साझा करने वाले राज्य: असम (सबसे लंबी सीमा), अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
  • नदी तंत्र: भूटान की सभी नदियाँ वर्षा या हिमनदों से पोषित होती हैं और दक्षिण की ओर बहते हुए भारत में ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती हैं।
    • मानस नदी: भूटान की सबसे लंबी नदी।
    • वांग छू: थिम्फू और फुंटशोलिंग से होकर बहती है तथा प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं को समायोजित करती है।
    • संकॉश नदी (मो छू): प्रमुख जल निकासी गलियारा।
    • आमो छू (तोर्सा): तिब्बत से निकलती है और पश्चिमी भूटान से होकर बहती है।

भारत-भूटान द्विपक्षीय संबंध

  • मैत्री एवं सहयोग की संधि (1949): द्विपक्षीय संबंधों का आधार; 2007 में भूटान की विदेश नीति संबंधी संप्रभुता का सम्मान करने के लिए इसे अद्यतन किया गया।
  • विकास सहायता: भारत भूटान का प्रमुख विकास साझेदार बना हुआ है। भारत ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए ₹10,000 करोड़ की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है। 2026 के मध्य में शहरी अवसंरचना विकास के लिए ₹4,000 करोड़ की रियायती ऋण सुविधा को मंजूरी दी गई।
  • जलविद्युत सहयोग (मुख्य स्तंभ): भारत ने भूटान में बड़े पैमाने पर जलविद्युत परियोजनाओं को वित्तपोषित एवं विकसित किया है।
    • प्रमुख परिचालित परियोजनाओं में चुखा, कुरिचू और ताला शामिल हैं।
    • 1,020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II HEP की इकाइयाँ सफलतापूर्वक चालू की गई हैं, जबकि पुनात्सांगछू-I परियोजना के निर्माण में तेजी लाई गई है।
    • भूटान और भारत ने अतिरिक्त 5,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के संयुक्त विकास के लिए ऐतिहासिक समझौता किया है।
  • सीमा-पार संपर्क: भारत और भूटान ने एक अंतर-सरकारी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भूटान की पहली सीमा-पार रेलवे लाइन स्थापित की जाएगी। यह असम के कोकराझार को भूटान के गेलेफू से जोड़ेगी।
  • व्यापार संबंध: भूटान के कुल बाह्य व्यापार का 80% से अधिक भारत के माध्यम से होता है।

भारत और श्रीलंका के बीच विद्युत क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग

  • भारत और श्रीलंका ने नई दिल्ली में विद्युत क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की।
  • प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा: प्रस्तावित भारत-श्रीलंका HVDC इंटरकनेक्शन (पावर ग्रिड कनेक्टिविटी) और संपूर सौर ऊर्जा परियोजना की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
  • सहयोग के क्षेत्र: सीमा-पार बिजली व्यापार, नवीकरणीय ऊर्जा विकास, ट्रांसमिशन अवसंरचना तथा पारस्परिक क्षमता निर्माण पर चर्चा की गई।
  • विशेषज्ञता: विद्युत मंत्रालय ने टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) ढाँचे के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के माध्यम से ट्रांसमिशन अवसंरचना विकसित करने में अपने अनुभव को साझा किया।

श्रीलंका

  • स्थान: दक्षिण एशिया का एक द्वीपीय देश, जो हिंद महासागर में स्थित है और भारत से पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) एवं मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) द्वारा अलग है।
  • राजधानियाँ: कोलंबो (कार्यकारी एवं न्यायिक), श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी)।
  • राष्ट्रपति: अनुरा कुमारा दिसानायके।
  • प्रधानमंत्री: हरिनी अमरसूर्या।
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Rs) (LKR)।
  • सर्वोच्च शिखर: पिदुरुतालागला।
  • सबसे लंबी नदी: महावेली नदी।
  • जातीय समूह: सिंहली (बहुसंख्यक, लगभग 74%), तमिल और मुस्लिम।
  • आधिकारिक भाषाएँ: सिंहली एवं तमिल (अंग्रेज़ी संपर्क भाषा है)।
  • अन्य नाम: पूर्व में सीलोन (1972 तक), "हिंद महासागर का मोती", टैप्रोबेन (प्राचीन यूनानी), सेरेंडिब (अरब)।

भारत-श्रीलंका संबंध

  • ऐतिहासिक संबंध: 2,500 से अधिक वर्षों के सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंध, विशेष रूप से बौद्ध धर्म के माध्यम से (जिसे अशोक के पुत्र महेंद्र ने श्रीलंका में पहुँचाया)।
  • 13वाँ संशोधन: 1987 में लागू किया गया; इसका उद्देश्य तमिलों को सत्ता के हस्तांतरण हेतु प्रांतीय परिषद प्रणाली स्थापित करना था। भारत इसके पूर्ण कार्यान्वयन की लगातार वकालत करता है।
  • मछुआरा विवाद: पाक खाड़ी विवाद में भारतीय मछुआरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) पार कर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करना शामिल है, जिसके कारण गिरफ्तारियाँ एवं नौकाओं की जब्ती होती है।
  • कच्चातीवु द्वीप: 1974 में भारत द्वारा श्रीलंका को सौंपा गया एक छोटा द्वीप, जो तमिलनाडु में राजनीतिक विवाद का विषय है।
  • विकास परियोजनाएँ: भारत एक प्रमुख विकास साझेदार है और 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान कर चुका है। इसमें भारतीय आवास परियोजना (50,000 घर), जाफना सांस्कृतिक केंद्र का पुनरुद्धार और 1990 की आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा शामिल हैं।
  • रक्षा सहयोग: संयुक्त अभ्यासों में SLINEX (नौसेना) और मित्र शक्ति (थलसेना) शामिल हैं।
  • कनेक्टिविटी: नागपट्टिनम (भारत) और कांकेसनतुरई (श्रीलंका) के बीच फेरी सेवाएँ तथा चेन्नई-जाफना उड़ानें।

लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026

  • अमेरिकी सीनेट ने " लिंडसे ओ. ग्राहम प्रतिबंध रूस और ईरान अधिनियम 2026" नामक विधेयक पारित किया, जिसका उद्देश्य रूस तथा उसके पेट्रोलियम उत्पादों के प्रमुख खरीदारों, जैसे चीन और अन्य देशों पर कार्रवाई करना है। इसके पीछे तर्क दिया गया कि इस प्रकार का व्यापार यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देता है।
  • यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस के तेल एवं गैस के प्रमुख खरीदार बने रहने वाले देशों से आयातित वस्तुओं पर 100% तक टैरिफ लगाने का व्यापक अधिकार देता है। यह विधायी पैकेज दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) की विरासत को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपनी अप्रत्याशित मृत्यु से पहले इस विधेयक का समर्थन किया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

  • स्वतंत्रता: 4 जुलाई 1776।
  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • 50 राज्यों वाला एक संघीय गणराज्य, जिसकी स्थापना 1776 में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा के बाद हुई।
  • 1789 में अपनाया गया संविधान वर्तमान में उपयोग में आने वाला विश्व का सबसे पुराना लिखित राष्ट्रीय संविधान है।
  • प्रमुख संघर्ष: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम (1775–1783), अमेरिकी गृहयुद्ध (1861–1865, जिसके परिणामस्वरूप दास प्रथा का उन्मूलन हुआ)।
  • प्रमुख नेता: जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम राष्ट्रपति), अब्राहम लिंकन (गृहयुद्ध के नेता), फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट (महामंदी/द्वितीय विश्व युद्ध)।
  • न्यूनतम/उच्चतम बिंदु: डेथ वैली (समुद्र तल से 86 मीटर नीचे) सबसे निचला बिंदु; डेनाली (पूर्व नाम माउंट मैकिनले, 6,198 मीटर) सबसे ऊँचा बिंदु।
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ:
    • रॉकी पर्वत: पश्चिम में स्थित युवा एवं ऊबड़-खाबड़ पर्वत।
    • एपलाचियन पर्वत: पूर्व में स्थित पुराने एवं अपरदित पर्वत।
    • सिएरा नेवादा एवं कैस्केड्स: प्रशांत तट के साथ स्थित।
  • प्रमुख नदी तंत्र:
    • मिसिसिपी-मिसौरी तंत्र: संयुक्त रूप से विश्व का चौथा सबसे लंबा नदी तंत्र।
    • कोलोराडो नदी: ग्रैंड कैन्यन के निर्माण के लिए प्रसिद्ध।
    • रियो ग्रांडे: मेक्सिको के साथ सीमा का एक हिस्सा बनाती है।

ग्रेट लेक्स: पाँच परस्पर जुड़ी मीठे पानी की झीलें—सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, एरी एवं ओंटारियो। सतही क्षेत्रफल के आधार पर लेक सुपीरियर विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

शिखर सम्मेलन

तीसरा भारत अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक महोत्सव

  • तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल का आयोजन ASSOCHAM द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
  • दो दिवसीय कार्यक्रम का विषय था— "FinTech: Building Profitable, Scalable and Trusted Digital Finance for India's Next Phase of Economic Growth"
  • "फिनटेक: भारत के आर्थिक विकास के अगले चरण के लिए लाभदायक, स्केलेबल और विश्वसनीय डिजिटल वित्त का निर्माण।"

राष्ट्रीय खेल महासंघ सम्मेलन 2026

  • केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में National Sports Federation (NSF) Conclave 2026 की अध्यक्षता की।
  • बैठक में चयन ट्रायल में पारदर्शिता, डोपिंग-रोधी उपाय, स्वदेशी प्रशिक्षकों को मजबूत करना तथा 2026 एशियाई खेलों जैसे प्रमुख आयोजनों के लिए तैयारियों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

रिपोर्ट, रैंक और सूचकांक

सेबी की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26

  • जारी की गई SEBI की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के पूंजी बाजार लचीले बने रहे। भारत Initial Public Offerings (IPO) की संख्या में विश्व स्तर पर प्रथम तथा जुटाई गई धनराशि के मामले में तीसरे स्थान पर रहा।

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • IPO में नेतृत्व: भारत ने विश्व स्तर पर सबसे अधिक संख्या में IPO का स्थान बनाए रखा।
  • धन जुटाने में रैंक: सार्वजनिक निर्गमों के माध्यम से जुटाई गई पूंजी में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा।
  • सार्वजनिक इक्विटी में वृद्धि: IPO, FPO एवं राइट्स इश्यू के माध्यम से कुल सार्वजनिक इक्विटी फंड जुटाना रिकॉर्ड ₹2.3 लाख करोड़ रहा, जो 11.7% की वृद्धि है।
  • कॉरपोरेट बॉन्ड: कॉरपोरेट बॉन्ड के माध्यम से जुटाई गई राशि 8.4% घटकर ₹9.1 लाख करोड़ रह गई, जो चार वर्षों में पहली गिरावट है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)

  • स्थापना: 12 अप्रैल 1988 (प्रारंभ में प्रशासनिक प्रस्ताव के माध्यम से गैर-वैधानिक संस्था के रूप में)।
  • वैधानिक दर्जा: 30 जनवरी 1992।
  • संचालन अधिनियम: SEBI अधिनियम, 1992, जिसे संसद द्वारा पारित किया गया।
  • पूर्ववर्ती प्राधिकरण: SEBI ने Controller of Capital Issues (CCI) का स्थान लिया, जिसे Capital Issues (Control) Act, 1947 से अधिकार प्राप्त थे।
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र।
  • प्रशासनिक मंत्रालय: वित्त मंत्रालय।
  • वर्तमान अध्यक्ष: तुहिन कांता पांडे।
  • प्रथम महिला अध्यक्ष: माधबी पुरी बुच (2022–2025); वे SEBI का नेतृत्व करने वाली निजी क्षेत्र से आने वाली पहली व्यक्ति भी थीं।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

UPI लेन-देन उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क रहेगा

  • भारतीय भुगतान परिषद (PCI) ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया है कि UPI लेन-देन सभी उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान करने के लिए कोई लेन-देन शुल्क नहीं देना होगा।
  • उपभोक्ता पर शून्य प्रभाव: Peer-to-Peer (P2P) और Consumer-to-Merchant (P2M) भुगतान पर अंतिम उपयोगकर्ता के लिए कोई लेन-देन लागत नहीं होगी।
  • छोटे व्यापारियों को छूट: स्थानीय किराना दुकानों जैसे छोटे व्यवसाय UPI भुगतान स्वीकार करते समय Merchant Discount Rate (MDR) शुल्क के बिना भुगतान स्वीकार करते रहेंगे।
  • वाणिज्यिक व्यवस्थाएँ: कोई भी Merchant Service Charges (MSC) बड़े व्यापारियों और भुगतान सेवा प्रदाताओं के बीच सख्ती से वाणिज्यिक समझौते होंगे। इन लागतों का भार उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा।
  • इकोसिस्टम की स्थिरता: साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी की रोकथाम और तकनीकी उन्नयन सहित अवसंरचना लागतों का प्रबंधन बैंक, फिनटेक कंपनियाँ, NPCI और RBI द्वारा किया जाता है।

भारतीय भुगतान परिषद (PCI)

  • स्थापना वर्ष: 2013
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • मूल संगठन: इसका गठन Internet and Mobile Association of India (IAMAI) के तत्वावधान में किया गया था।
  • संगठन का स्वरूप: यह एक गैर-लाभकारी उद्योग निकाय है।
  • अध्यक्ष: विश्वास पटेल

मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का उद्घाटन

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में National Urban Co-operative Finance and Development Corporation Limited (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुंबई में NUCFDC का नया ऑफिस

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

अधिकृत व्यक्तियों के लिए सख्त नियामक ढांचा

  • भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और अन्य शेयर बाजारों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के परामर्श से अधिकृत व्यक्तियों (Authorised Persons - APs) के लिए एक सख्त नए नियामक ढाँचे का प्रस्ताव रखने वाला संयुक्त परामर्श पत्र जारी किया।
  • इसका उद्देश्य प्रवेश मानकों को मजबूत करना, प्रौद्योगिकी-आधारित निगरानी को अनिवार्य करना तथा दलालों की जवाबदेही बढ़ाना है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange)

  • स्थापना वर्ष: 1992 में निगमित; 1994 में परिचालन शुरू किया।
  • सिफारिश: फेरवानी समिति (Pherwani Committee)।
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र।
  • नियामक निकाय: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)।
  • प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी: आशिषकुमार चौहान।
  • प्रमुख सूचकांक: निफ्टी 50 (NIFTY 50)

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

भारत का पहला निजी 800 किलो न्यूटन रॉकेट इंजन

  • बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज (Astrobase Space Technologies) ने "एवरेस्ट" का आधिकारिक रूप से अनावरण किया। यह भारत का पहला निजी रूप से निर्मित 80 टन श्रेणी का (800 किलो न्यूटन) पूर्ण-प्रवाह चरणबद्ध दहन (Full-Flow Staged Combustion - FFSC) द्रव ऑक्सीजन-मीथेन (LOX-Methane) रॉकेट इंजन है।
  • पूर्ण-प्रवाह चरणबद्ध दहन इंजन का विकास आधुनिक रॉकेट विज्ञान की सबसे कठिन तकनीकी चुनौतियों में से एक माना जाता है। यह एस्ट्रोबेस को उन वैश्विक संस्थाओं की श्रेणी में रखता है जो इसी अत्यधिक दक्ष इंजन संरचना को विकसित करने का प्रयास कर रही हैं, जिसका उपयोग स्पेसएक्स के रैप्टर इंजन में किया जाता है।
  • यह उपलब्धि भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ाती है—जिसमें अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ शामिल हैं—जिन्होंने उच्च-प्रणोदन क्षमता वाली पूर्ण-प्रवाह चरणबद्ध दहन प्रणोदन प्रणालियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

बॉस स्कैम

  • गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने कॉरपोरेट संस्थाओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और मुख्य वित्तीय अधिकारियों (CFOs) के लिए तत्काल सार्वजनिक परामर्श जारी किया है।
  • इसमें "बॉस स्कैम" या मुख्य कार्यकारी अधिकारी की पहचान की नकल कर की जाने वाली धोखाधड़ी के नाम से चलाए जा रहे अत्यधिक परिष्कृत अंतरराष्ट्रीय साइबर अभियान के प्रति चेतावनी दी गई है।

E20 ईंधन में क्लोराइड संदूषण नहीं

  • एक संयुक्त बयान में सरकारी स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों—इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम—ने E20 ईंधन में क्लोराइड संदूषण तथा 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में अत्यधिक नमी संबंधी दावों को खारिज कर दिया।
  • 1,000 से अधिक खुदरा नमूनों का विश्लेषण किया गया, जिनमें क्लोराइड का स्तर 0–3 पीपीएम की सुरक्षित सीमा में पाया गया। इससे क्लोराइड की मात्रा कई सौ पीपीएम तक पहुँचने संबंधी मीडिया दावों का खंडन होता है।
  • 100 से अधिक रिफाइनरियों से प्राप्त ईंधन नमूनों में क्लोराइड की मात्रा 1 पीपीएम या उससे कम रही, जबकि 80 आसवन संयंत्रों से प्राप्त एथेनॉल में यह मात्रा 3 पीपीएम से काफी कम रही।
  • तेल विपणन कंपनियों की यह सख्त प्रतिक्रिया सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भेजे गए प्रारंभिक पत्र के तुरंत बाद आई। उद्योग संगठन ने क्लोराइड के कारण वाहनों के पुर्जों में संभावित क्षरण को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
  • हालांकि, SIAM ने शीघ्र ही अपना पत्र वापस ले लिया, क्योंकि यह स्पष्ट हुआ कि उसके बाहरी आँकड़ों का उचित वैज्ञानिक प्रमाणीकरण नहीं हुआ था। संगठन ने दोहराया कि E20 एक सुरक्षित ईंधन विकल्प बना हुआ है।

खेल समाचार

तितली माजी ने रजत पदक जीता

  • भारतीय भारोत्तोलक टिटली माजी ने ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 45 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

अरिहा ने एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड जीता

  • अरिहा पंगाम्बम एशियाई एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के सीनियर महिला व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

Latest Courses