GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 07 Aug, 2026

राष्ट्रीय समाचार

भारत सरकार का SC/ST में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी PIL पर पक्ष

  • केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफ़नामा (Affidavit) दायर कर उन जनहित याचिकाओं (PILs) का विरोध किया है, जिनमें अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में "क्रीमी लेयर" (Creamy Layer) की अवधारणा तथा आय-आधारित उप-आरक्षण लागू करने की मांग की गई है।
  • • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि SC/ST आरक्षण का आधार ऐतिहासिक अन्याय, सामाजिक भेदभाव और सामाजिक बहिष्करण है। इसलिए केवल आर्थिक रूप से समृद्ध हो जाने से सामाजिक कलंक एवं भेदभाव स्वतः समाप्त नहीं हो जाता।

भारत में आरक्षण (Reservation in India)

  • सार्वजनिक रोजगार एवं शिक्षा में आरक्षण का उद्देश्य पूर्ण समानता (Formal Equality) के बजाय वास्तविक/सार्थक समानता (Substantive Equality) स्थापित करना है, जिसे सकारात्मक भेदभाव (Positive Discrimination) भी कहा जाता है।
  • अनुच्छेद 15(4): सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBCs), अनुसूचित जातियों (SC) तथा अनुसूचित जनजातियों (ST) के उन्नयन हेतु विशेष प्रावधान करने की अनुमति देता है।
  • अनुच्छेद 15(5): निजी गैर-सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों सहित शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का प्रावधान करने की अनुमति देता है।
  • अनुच्छेद 15(6): 103वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण का प्रावधान करता है।
  • अनुच्छेद 16(4): राज्य को उन पिछड़े वर्गों के लिए सरकारी सेवाओं में नियुक्ति एवं पदों पर आरक्षण देने का अधिकार देता है, जिनका प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है।
  • अनुच्छेद 16(4A): SC एवं ST के लिए पदोन्नति में आरक्षण तथा परिणामी वरिष्ठता (Consequential Seniority) की अनुमति देता है।
  • अनुच्छेद 16(6): आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण का प्रावधान करता है।
  • अनुच्छेद 330 एवं 332: लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में SC एवं ST के लिए सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करते हैं।
  • अनुच्छेद 335: प्रशासनिक दक्षता बनाए रखते हुए SC एवं ST के दावों पर विचार करने का प्रावधान करता है।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख निर्णय (Landmark Supreme Court Judgments)

प्रमुख मामला वर्ष मुख्य निर्णय / सिद्धांत
इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ (Indra Sawhney v. Union of India) 1992 ऊर्ध्वाधर आरक्षण की सीमा 50% निर्धारित की; OBC के लिए क्रीमी लेयर की अवधारणा लागू की; पदोन्नति में आरक्षण को अस्वीकार किया।
एम. नागराज बनाम भारत संघ (M. Nagaraj v. Union of India) 2006 SC/ST के लिए पदोन्नति में आरक्षण संबंधी संशोधनों को वैध माना, बशर्ते पिछड़ापन, अपर्याप्त प्रतिनिधित्व तथा प्रशासनिक दक्षता सिद्ध हो।
जर्नैल सिंह बनाम लच्छमी नारायण गुप्ता (Jarnail Singh v. Lachhmi Narain Gupta) 2018 पदोन्नति में SC/ST पर क्रीमी लेयर सिद्धांत लागू करने का मार्ग प्रशस्त किया तथा राज्यों को पिछड़ेपन के आँकड़े एकत्र करने की बाध्यता समाप्त की।
जानकी प्रसाद परिमू बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य (Janki Prasad Parimoo v. State of J&K) 1973 केवल गरीबी को अनुच्छेद 15(4) के अंतर्गत पिछड़ेपन का एकमात्र आधार नहीं माना जा सकता।
जनहित अभियान बनाम भारत संघ (Janhit Abhiyan v. Union of India) 2022

103वें संविधान संशोधन एवं EWS के 10% आरक्षण को वैध ठहराया तथा कहा कि 50% सीमा केवल जाति-आधारित आरक्षण पर लागू होती है।

 आरक्षण के प्रकार (Types of Reservation)

  • ऊर्ध्वाधर आरक्षण (Vertical Reservation): SC, ST, OBC एवं EWS जैसे सामाजिक वर्गों के लिए निर्धारित आरक्षण। एक व्यक्ति केवल एक ही ऊर्ध्वाधर श्रेणी का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation): महिलाओं, दिव्यांगजन (PwBD), पूर्व सैनिक आदि के लिए आरक्षण, जो प्रत्येक ऊर्ध्वाधर श्रेणी के भीतर लागू होता है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Facts)

  • तमिलनाडु अपवाद: तमिलनाडु में 69% आरक्षण लागू है, जिसे 76वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1994 के माध्यम से संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर न्यायिक समीक्षा से संरक्षण प्रदान किया गया।
  • EWS पात्रता: वार्षिक पारिवारिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए। SC, ST एवं OBC वर्ग इसके अंतर्गत नहीं आते।
  • क्रीमी लेयर सीमा: OBC के लिए वर्तमान आय सीमा ₹8 लाख प्रति वर्ष है।
  • नोडल मंत्रालय: SC, ST, OBC एवं EWS से संबंधित कल्याण एवं आरक्षण नीति का दायित्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का है, जबकि केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण लागू करने का कार्य कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) करता है।

राज्य विशेष समाचार

वेत्री वानमगल ड्रोन प्रशिक्षण योजना

  • तमिलनाडु सरकार ने महिला किसानों को कृषि ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा ग्रामीण कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘वेत्री वानमगल’ (Vetri Vaanmagal) योजना प्रारंभ की।
  • • राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आर. विनोथ ने कृषि बजट प्रस्तुत करते समय इस योजना की घोषणा की। यह पहल संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किए जाने के अनुरूप है।

तमिलनाडु

  • राजधानी: चेन्नई (पूर्व नाम मद्रास)।
  • राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर।
  • मुख्यमंत्री: सी. जोसेफ विजय।
  • राजभाषा: तमिल (भारत की पहली भाषा जिसे वर्ष 2004 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला)।
  • सीमाएँ: पश्चिम में केरल, उत्तर-पश्चिम में कर्नाटक, उत्तर में आंध्र प्रदेश तथा पूर्वी तट को कोरोमंडल तट कहा जाता है।

राजकीय प्रतीक

  • राजकीय पशु: नीलगिरि तहर।
  • राजकीय पक्षी: एमराल्ड डव (हरित कपोत)।
  • राजकीय वृक्ष: ताड़ (Palmyra Palm)।
  • राजकीय पुष्प: ग्लोरियोसा लिली (Gloriosa superba)।
  • राजकीय प्रतीक चिन्ह: श्रीविल्लीपुथुर मंदिर के गोपुरम पर आधारित।

भूगोल एवं स्थलाकृति

  • सर्वोच्च चोटी: डोड्डाबेट्टा (2,637 मीटर), नीलगिरि पर्वतमाला।
  • मुख्य पर्वत श्रेणियाँ: नीलगिरि, शेवरॉय, पलानी, इलायची (Cardamom) एवं अनैमलाई पहाड़ियाँ।
  • मुख्य नदियाँ: कावेरी, पालार, पोननैयार, वैगई एवं थामिराबरनी।
  • मुख्य झीलें: पुलिकट झील (आंध्र प्रदेश के साथ साझा), कोडाइकनाल झील एवं वीरानम झील।

संस्कृति, कला एवं उत्सव

  • शास्त्रीय नृत्य: भरतनाट्यम।
  • मुख्य पर्व: पोंगल, थाइपुसम, कार्तिगई दीपम एवं नाट्यांजलि महोत्सव।
  • पारंपरिक खेल: जल्लीकट्टू।
  • जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र: गल्फ ऑफ मन्नार बायोस्फीयर रिज़र्व (दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला समुद्री जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र)।
  • परमाणु ऊर्जा संयंत्र: कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र एवं कल्पक्कम (मद्रास परमाणु ऊर्जा स्टेशन)।
  • मुख्य बंदरगाह: चेन्नई, कामराजर (एन्नोर) एवं वी. ओ. चिदंबरनार (तूतीकोरिन) बंदरगाह।

कर्नाटक में AI-संचालित डिजिटल फसल सर्वेक्षण

  • कर्नाटक सरकार ने कृषि मानचित्रण एवं डेटा सत्यापन को आधुनिक बनाने हेतु कम्पोजिट डिजिटल क्रॉप सर्वे (CDCS) प्रारंभ किया।
  • यह सर्वेक्षण वर्ष 2018 से संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का उन्नत संस्करण है, जिसमें अनेक आधुनिक तकनीकों को सम्मिलित किया गया है।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML): फसलों की पहचान, पैटर्न विश्लेषण एवं उत्पादन का अनुमान।
  • सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR): बादलों एवं रात्रि के दौरान भी भूमि एवं मिट्टी की नमी की निगरानी।
  • उच्च-रिज़ॉल्यूशन उपग्रह चित्र: कृषि भूमि की सटीक निगरानी।
  • ड्रोन सर्वेक्षण: छोटे एवं बिखरे हुए खेतों का वास्तविक समय में डेटा संग्रह।
  • भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS): स्थानिक डेटा को प्रशासनिक एवं राजस्व सीमाओं से जोड़ना।

कर्नाटक

  • गठन: 1956 में मैसूर राज्य; 1973 में नाम बदलकर कर्नाटक।
  • राजधानी: बेंगलुरु।
  • राज्यपाल: थावर चंद गहलोत।
  • मुख्य पर्व: कंबला, उगादी, हम्पी उत्सव, वैरमुदी ब्रह्मोत्सव, तुलु संक्राम्मा, गौरी एवं करगा।
  • राष्ट्रीय उद्यान: बांदीपुर, अंशी, कुद्रेमुख, नागरहोल, बन्नेरघट्टा एवं मुदुमलाई।
  • झीलें: उलसूर, कुक्करहल्ली एवं जरगनहल्ली।
  • जलप्रपात: जोग, गोकाक एवं शिवनसमुद्र।
  • लोकनृत्य: यक्षगान, नागमंडल, कुनिता, कृष्णा पारिजात एवं भूत आराधना।
  • पर्वतीय स्थल: चिकमंगलूर, ब्रह्मगिरि, कोडाचाद्री, नंदी हिल्स, केम्मनगुंडी एवं मदिकेरी।
  • जनजातियाँ: बर्दा, बावाचा, चौधरा, डुबला, गौडालु एवं इरुलिना।

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF अहमदाबाद 2026)

  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF अहमदाबाद 2026) का उद्घाटन किया।
  • यह प्रमुख बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) यात्रा एवं पर्यटन प्रदर्शनी गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 2026 को "पर्यटन वर्ष" घोषित किए जाने के अनुरूप आयोजित की गई। इसमें 27 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों एवं 10 देशों के 900 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
  • इज़राइल को इस वर्ष Featured Country (विशिष्ट देश) के रूप में चुना गया है।

गुजरात

  • गठन की तिथि: 1 मई 1960
  • मुख्यमंत्री: भूपेंद्र पटेल
  • राज्यपाल: आचार्य देवव्रत
  • प्रमुख स्थान: रानी की वाव, सोमनाथ मंदिर, लोथल (अहमदाबाद)
  • धोलावीरा (कच्छ)
  • त्यौहार: नवरात्रि, पतंग उत्सव, कच्छ उत्सव, मोढेरा नृत्य महोत्सव
  • नृत्य, नाटक और संगीत के रूप: डांडिया रास, गरबा नृत्य
  • तिप्पाणी , पधर नृत्य, भावी लोक नाटक, हल्लिसका , डांगी नृत्य
  • द्वीप : खादिर, पिरोटन , नोरा, भाईदर, बेट/पीराम बेट, शियाल बेट, साधु बेट
  • राष्ट्रीय उद्यान: गिर, वंसदा , ब्लैक बक, मरीन नेशनल पार्क
  • बायोस्फीयर रिजर्व: ग्रेट रन ऑफ कुच बायोस्फीयर रिजर्व

आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने PPP नीति एवं व्यापार सुगमता कानून को मंजूरी दी

  • मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने अमरावती में आयोजित बैठक में आंध्र प्रदेश पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) नीति-2026 तथा आंध्र प्रदेश ओम्निबस (Ease of Doing Business) अधिनियम, 2026 के मसौदे को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की।
  • • इन विधायी सुधारों का उद्देश्य नौकरशाही बाधाओं को समाप्त करना, अवसंरचना विकास में तेजी लाना तथा राज्य में बड़े पैमाने पर घरेलू एवं विदेशी औद्योगिक निवेश आकर्षित करना है।

आंध्र प्रदेश

  • गठन: 1 अक्टूबर 1953
  • राजधानी: अमरावती
  • राज्यपाल: एस. अब्दुल नज़ीर
  • मुख्यमंत्री: एन. चंद्रबाबू नायडू
  • संसदीय प्रतिनिधित्व: 25 लोकसभा सीटें एवं 11 राज्यसभा सीटें
  • शास्त्रीय नृत्य: कुचिपुड़ी
  • मुख्य नदियाँ: गोदावरी (दक्षिण की गंगा) एवं कृष्णा
  • प्रमुख उत्पाद: अभ्रक (Mica)
  • समुद्र तट: भारत का दूसरा सबसे लंबा समुद्री तट (लगभग 974 किमी), गुजरात के बाद
  • प्रमुख झीलें:
    • कोल्लेरू झील (मीठे पानी की, रामसर स्थल)
    • पुलिकट झील (खारे पानी की, श्रीहरिकोटा द्वीप का निवास स्थान)
  • विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र: भारत का पहला तटीय एकीकृत इस्पात संयंत्र
  • मुख्य पर्व: उगादी (तेलुगु नववर्ष), संक्रांति एवं तिरुपति ब्रह्मोत्सवम्
  • राष्ट्रीय उद्यान:
    • पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
    • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
    • राजीव गांधी (रामेश्वरम) राष्ट्रीय उद्यान
  • प्रमुख बंदरगाह:
    • विशाखापत्तनम बंदरगाह (भारत का सबसे गहरा प्राकृतिक बंदरगाह)
    • गंगावरम बंदरगाह

अंतरराष्ट्रीय समाचार

संयुक्त राज्य अमेरिका में वीज़ा एवं ग्रीन कार्ड नियम हुए सख्त

  • संयुक्त राज्य नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने वर्ष 2026 में वीज़ा, ग्रीन कार्ड तथा नागरिकता आवेदनों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए।
  • USCIS ने नए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं, जिनके तहत अधिकारी अपूर्ण (Incomplete) वीज़ा, ग्रीन कार्ड एवं नागरिकता आवेदनों को बिना पहले Request for Evidence (RFE) जारी किए सीधे अस्वीकार (Reject) कर सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

  • स्वतंत्रता: 4 जुलाई 1776
  • राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.
  • राजनीतिक व्यवस्था: 50 राज्यों वाला संघीय गणराज्य; 1776 में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा के बाद स्थापित।
  • संविधान: 1789 में अपनाया गया; विश्व का सबसे पुराना लिखित राष्ट्रीय संविधान।
  • प्रमुख युद्ध:
    • अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम (1775–1783)
    • अमेरिकी गृहयुद्ध (1861–1865), जिसके परिणामस्वरूप दास प्रथा समाप्त हुई।
  • प्रमुख नेता:
    • जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम राष्ट्रपति)
    • अब्राहम लिंकन (गृहयुद्ध कालीन राष्ट्रपति)
    • फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट (महामंदी एवं द्वितीय विश्व युद्ध काल)
  • सबसे निम्न/उच्च बिंदु:
    • डेथ वैली (समुद्र तल से 86 मीटर नीचे) – सबसे निम्न बिंदु
    • डेनाली (पूर्व नाम माउंट मैकिन्ले, 6,198 मीटर) – सबसे ऊँचा शिखर
  • प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ
  • रॉकी पर्वतमाला: पश्चिमी भाग की नवीन एवं ऊबड़-खाबड़ पर्वत श्रृंखला।
  • एपलाचियन पर्वतमाला: पूर्वी भाग की प्राचीन एवं अपरदित पर्वत श्रृंखला।
  • सिएरा नेवादा एवं कैस्केड पर्वतमाला: प्रशांत महासागर तट के समानांतर स्थित।

प्रमुख नदी तंत्र

  • मिसिसिपी–मिसौरी नदी तंत्र: संयुक्त रूप से विश्व की चौथी सबसे लंबी नदी प्रणाली।
  • कोलोराडो नदी: ग्रैंड कैन्यन के निर्माण के लिए प्रसिद्ध।
  • रियो ग्रांडे: मेक्सिको के साथ सीमा का निर्माण करती है।

ग्रेट लेक्स (महान झीलें): पाँच परस्पर जुड़ी मीठे पानी की झीलें—सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, ईरी एवं ओंटारियो। लेक सुपीरियर सतही क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

ब्रिक्स देशों ने औद्योगिक सहयोग पर संयुक्त घोषणापत्र को अपनाया

  • राजस्थान के जयपुर में आयोजित 10वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक का समापन ब्रिक्स साझेदारी ऑन न्यू इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन (PartNIR) के अंतर्गत “लचीलापन, नवाचार, सहयोग एवं सततता के निर्माण” विषय पर संयुक्त घोषणा को अपनाने के साथ हुआ।
  • इस घोषणा में फोटोवोल्टिक उद्योग कार्य समूह, MSME सहयोग ढाँचा तथा GIS-आधारित परिवहन योजना जैसी पहलों के माध्यम से औद्योगिक विकास एवं डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
  • भारत के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS Incubator Network तथा BRICS Startup Innovation Fund की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।

ब्रिक्स (BRICS)

  • उभरती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी संगठन, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग का प्रमुख मंच है।
  • BRIC शब्द का प्रयोग पहली बार वर्ष 2001 में गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने किया।
  • औपचारिक गठन: सितंबर 2006, संयुक्त राष्ट्र महासभा (न्यूयॉर्क) के दौरान।
  • प्रथम शिखर सम्मेलन: 2009, येकातेरिनबर्ग (रूस)।
  • मूल सदस्य: ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन तथा 2010 में शामिल दक्षिण अफ्रीका।
  • नए सदस्य (2024–25): मिस्र, इथियोपिया, ईरान एवं संयुक्त अरब अमीरात (1 जनवरी 2024); इंडोनेशिया (6 जनवरी 2025)।
  • साझेदार देश: बेलारूस, बोलिविया, क्यूबा, कज़ाख़स्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज़्बेकिस्तान एवं वियतनाम।
  • 2025 अध्यक्षता: ब्राज़ील।
  • 2026 अध्यक्षता: भारत (18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी)।

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB)

  • मुख्यालय: शंघाई, चीन।
  • उद्देश्य: ब्रिक्स एवं अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अवसंरचना एवं सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना।
  • Contingent Reserve Arrangement (CRA): भुगतान संतुलन के अल्पकालिक संकट से निपटने हेतु पारस्परिक सहायता तंत्र।

शिखर सम्मेलन

बायोफैच इंडिया 2026

  • BIOFACH INDIA 2026 का आयोजन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) द्वारा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन, NuernbergMesse India एवं IFOAM–Organics International के सहयोग से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (IEML), ग्रेटर नोएडा में किया गया।

महत्वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026

  • भारत ने 7 अगस्त 2026 को 12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया। इसका आयोजन वस्त्र मंत्रालय द्वारा किया गया तथा मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (RBCC), नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को भारत के बुनकर समुदाय के सम्मान में मनाया जाता है। यह तिथि 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन के ऐतिहासिक शुभारंभ की स्मृति में चुनी गई है, जिसने स्वदेशी उत्पादों एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया।
  • इस दिवस का प्रथम आयोजन वर्ष 2015 में किया गया था।

रिपोर्ट, रैंक और सूचकांक

नीति आयोग स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक 2026

  • नीति आयोग के स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक (SEQI) 2026 में पंजाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और लंबे समय से शीर्ष पर रहे केरल को पीछे छोड़ दिया है।
  • इस सूचकांक का विकास नीति आयोग ने शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में MHRD) तथा विश्व बैंक के सहयोग से किया है।

नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान)

स्थापना संरचनात्मक संरचना
स्थापना: 1 जनवरी 2015 (केंद्रीय मंत्रिमंडल के कार्यकारी प्रस्ताव द्वारा) अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी)
प्रकृति: गैर-संवैधानिक, गैर-वैधानिक संस्था उपाध्यक्ष: अशोक कुमार लाहिड़ी
SDG की नोडल एजेंसी CEO: सुश्री निधि छिब्बर
योजना अवधि: 3-वर्षीय कार्यसूची, 7-वर्षीय रणनीति एवं 15-वर्षीय विज़न गवर्निंग काउंसिल: प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल

 

प्रमुख रिपोर्ट/सूचकांक:

  • SDG इंडिया इंडेक्स
  • राज्य स्वास्थ्य सूचकांक (State Health Index)
  • समग्र जल प्रबंधन सूचकांक (Composite Water Management Index)
  • स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक (SEQI)

प्रमुख पहलें:

  • अटल नवाचार मिशन (AIM)
  • आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational Districts Programme)

पुरस्कार और सम्मान

NASI युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2026

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT बॉम्बे) के एसोसिएट प्रोफेसर कार्तिकेयन लंका को मशहूर नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंसेज, इंडिया (NASI) यंग साइंटिस्ट प्लैटिनम जुबली अवॉर्ड 2026 के 16 पाने वालों में से एक चुना गया है।
  • उनका काम खेती में सूखे का अनुमान लगाने और ज़मीन और एटमॉस्फियर के बीच के इंटरैक्शन को समझने के लिए सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग, मिट्टी की नमी के डेटा और क्लाइमेट मॉडल का इस्तेमाल करता है।

अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

RBI ने अपर लेयर NBFCs की दूसरी सूची जारी की

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026–27 के लिए अपर लेयर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC-UL) की अद्यतन सूची आधिकारिक रूप से जारी की है, जिसमें 17 संस्थाओं को बैंक-समान नियामकीय पर्यवेक्षण (Bank-like Regulatory Supervision) के अंतर्गत रखा गया है।
  • • वर्ष 2026–27 की समीक्षा में एक बड़ा संरचनात्मक परिवर्तन किया गया है। पूर्व की बहु-कारक (Multi-factor) स्कोरिंग प्रणाली के स्थान पर RBI ने सिद्धांत-आधारित सरल नियम अपनाया है, जिसके अनुसार ₹1 लाख करोड़ या उससे अधिक परिसंपत्ति (Asset Size) वाली कोई भी स्वतंत्र NBFC स्वतः Upper Layer में शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, बड़े सरकारी स्वामित्व वाले वित्तीय संस्थानों को भी अब इस ढाँचे से छूट नहीं दी जाएगी।
  • • सूचीबद्ध 17 संस्थाओं में विभिन्न श्रेणियों की कंपनियाँ शामिल हैं, जैसे— इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनियाँ (REC, PFC, IRFC, HUDCO), इन्वेस्टमेंट एवं क्रेडिट कंपनियाँ (ICC) जैसे बजाज फाइनेंस एवं चोलामंडलम, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियाँ जैसे LIC हाउसिंग फाइनेंस एवं बजाज हाउसिंग फाइनेंस तथा कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड।

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों के लिए मॉडल रियायत समझौता

  • रेल मंत्रालय ने कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों (CTOs) के लिए मॉडल कंसेशन एग्रीमेंट (MCA) में महत्वपूर्ण सुधारों को मंजूरी दी है, जिससे लाइसेंसिंग व्यवस्था को सरल बनाया जा सके और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा मिले।
  • इस सुधार के तहत पुरानी बहु-श्रेणी एवं मार्ग-विशिष्ट लाइसेंसिंग प्रणाली को समाप्त कर एकीकृत अखिल भारतीय (All-India) लाइसेंस लागू किया गया है।

भारतीय रेल

  • भारतीय रेल के जनक: लॉर्ड डलहौज़ी, जिन्होंने 1853 में अपने "रेलवे मिनट्स" के माध्यम से रेलवे नेटवर्क की नींव रखी।
  • प्रथम यात्री रेलगाड़ी: 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर (मुंबई) से ठाणे (34 किमी) के बीच चली।
    • इंजन: साहिब, सिंध एवं सुल्तान।
    • संचालक: ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (GIPR)।
  • प्रथम औद्योगिक रेल: रेड हिल रेलवे (1837), मद्रास में ग्रेनाइट परिवहन हेतु।
  • प्रथम विद्युत रेल: 3 फरवरी 1925 को बॉम्बे वीटी से कुर्ला के बीच।
  • राष्ट्रीयकरण: 1951।
  • रेल बजट: 1924 से अलग था, जिसे 2017 में केंद्रीय बजट में विलय किया गया।
  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं CEO: सतीश कुमार।
  • प्रथम महिला अध्यक्ष: जया वर्मा सिन्हा।
  • वैश्विक रैंक: विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क (अमेरिका, चीन एवं रूस के बाद)।
  • क्षेत्रीय संरचना: 18 रेलवे जोन (कोलकाता मेट्रो रेलवे सहित) एवं 68 मंडल।
  • सबसे तेज़ ट्रेन: वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • सबसे लंबा रेल मार्ग: विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़–कन्याकुमारी), लगभग 4,234 किमी।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे।
  • नीलगिरि माउंटेन रेलवे।
  • कालका–शिमला रेलवे।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)।

इंजीनियरिंग उपलब्धियाँ

  • सबसे लंबा प्लेटफॉर्म: गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) – लगभग 1,366 मीटर।
  • सबसे ऊँचा रेल पुल: चिनाब पुल (एफिल टॉवर से लगभग 35 मीटर ऊँचा)।

महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ

  • 1909: ट्रेनों में शौचालय की शुरुआत (ओखिल चंद्र सेन की शिकायत के बाद)।
  • 1984: भारत की पहली मेट्रो सेवा कोलकाता में शुरू हुई।
  • 1986: नई दिल्ली में पहली कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली शुरू हुई।
  • शुभंकर: भोलू (गार्ड हाथी), जिसे 2002 में भारतीय रेल की 150वीं वर्षगाँठ पर अपनाया गया।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड को GIFT City में वेल्थ सेवाओं की मंजूरी

  • स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) से गिफ्ट सिटी (GIFT City), गुजरात से पूंजी बाज़ार एवं खुदरा वेल्थ मैनेजमेंट उत्पादों के वितरण हेतु सैद्धांतिक (In-Principle) नियामकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
  • • स्टैंडर्ड चार्टर्ड वर्ष 2020 में GIFT City में परिचालन प्रारंभ करने वाला पहला विदेशी बैंक था।

गिफ्ट सिटी

  • पूर्ण नाम: गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (Gujarat International Finance Tec-City)।
  • स्थान: गुजरात के गांधीनगर में साबरमती नदी के किनारे (अहमदाबाद एवं गांधीनगर के मध्य)।
  • प्रकृति: भारत का पहला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी एवं अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC)।
  • परिकल्पना: 2007; विकास कंपनी (GIFTCL) का गठन 2009 में।
  • एकीकृत नियामक: IFSCA।
  • IFSCA की स्थापना: IFSCA अधिनियम, 2019 के अंतर्गत; अप्रैल 2020 से पूर्ण रूप से कार्यरत।
  • मुख्यालय: गांधीनगर, गुजरात।
  • मुख्य कार्य: RBI, SEBI, IRDAI एवं PFRDA की शक्तियों को एकीकृत कर IFSC के लिए सिंगल-विंडो नियामक के रूप में कार्य करना।

प्रमुख उपलब्धियाँ

  • IIBX (India International Bullion Exchange): भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज।
  • India INX: भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (BSE की सहायक कंपनी)।
  • NSE IX: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB): भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय GIFT City में स्थापित किया।
  • स्मार्ट अवसंरचना: डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम (DCS), स्वचालित वैक्यूम अपशिष्ट संग्रह प्रणाली एवं भूमिगत यूटिलिटी टनल।
  • राजकोषीय प्रोत्साहन एवं कर लाभ
  • आयकर अवकाश: 15 वर्षों की अवधि में किसी भी लगातार 10 वर्षों तक 100% आयकर छूट।
  • लेन-देन प्रोत्साहन: IFSC एक्सचेंजों पर ऑफशोर लेन-देन हेतु STT, CTT एवं GST से पूर्ण छूट।

चर्चित व्यक्ति

भावना कंठ

  • भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भारत की पहली महिला पायलट बन गई हैं जिन्होंने प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।
  • यह प्रशिक्षण टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE), ग्वालियर वायुसेना स्टेशन (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया गया।
  • बिहार के दरभंगा की रहने वाली भावना कंठ ने भारतीय सैन्य विमानन में कई लैंगिक बाधाओं को तोड़ा है। मई 2019 में वे दिन के समय युद्ध अभियानों के लिए योग्य भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बनी थीं।

भारतीय वायु सेना

स्थापना

  • स्थापना: 8 अक्टूबर 1932 (प्रतिवर्ष वायु सेना दिवस)।
  • आदर्श वाक्य: "नभः स्पृशं दीप्तम्"।
  • वैश्विक रैंक: विश्व की चौथी सबसे बड़ी परिचालन वायु सेना।
  • सर्वोच्च कमांडर: भारत के राष्ट्रपति।

नेतृत्व

  • प्रथम वायु सेना प्रमुख: एयर मार्शल सर थॉमस एल्महर्स्ट।
  • प्रथम भारतीय वायु सेना प्रमुख: एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी।
  • एकमात्र मार्शल ऑफ द एयर फोर्स: अर्जन सिंह।
  • सर्वोच्च कमीशंड रैंक: एयर चीफ मार्शल (अमर प्रीत सिंह)।

महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ

  • प्रारंभिक नाम: रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF), 1950 में "रॉयल" शब्द हटाया गया।
  • ऑपरेशन मेघदूत (1984): सियाचिन ग्लेशियर में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • ऑपरेशन सफेद सागर (1999): कारगिल युद्ध के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वायु अभियान।

अनिल मेनन

  • भारतीय मूल के NASA अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने 6–7 अगस्त 2026 को अपना पहला स्पेसवॉक सफलतापूर्वक पूरा किया। इसे US Spacewalk-96 नाम दिया गया तथा इसकी अवधि 6 घंटे 27 मिनट रही।
  • • उन्होंने यह स्पेसवॉक वरिष्ठ NASA अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर के साथ किया, जिनके लिए यह छठा EVA था।
  • • अनिल मेनन का जन्म मिनियापोलिस में हुआ। उनके परिवार की जड़ें केरल के पलक्कड़ से जुड़ी हैं। वे आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञ, मैकेनिकल इंजीनियर तथा अमेरिकी स्पेस फोर्स में कर्नल भी हैं।

नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन)

  • स्थापना: 29 जुलाई 1958।
  • संस्थापक: ड्वाइट डी. आइज़नहावर (अमेरिका के 34वें राष्ट्रपति)।
  • मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • प्रशासक (Administrator): जारेड आइज़ैकमैन।

ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

  1. प्रोजेक्ट मर्करी (1958–1963): पहला मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम; एलन शेपर्ड 1961 में अंतरिक्ष जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
  2. अपोलो-11 (20 जुलाई 1969): चंद्रमा पर पहला मानव मिशन; नील आर्मस्ट्रांग एवं बज़ एल्ड्रिन।
  3. पायनियर-10 एवं 11 (1972/1973): क्षुद्रग्रह घेरे को पार कर बृहस्पति एवं शनि तक पहुँचने वाले पहले यान।
  4. वॉयजर-1 एवं वॉयजर-2 (1977): बाह्य सौरमंडल के अध्ययन हेतु; वॉयजर-1 पृथ्वी से सबसे दूर मानव-निर्मित वस्तु है।
  5. हबल स्पेस टेलीस्कोप (1990): निम्न पृथ्वी कक्षा में स्थापित प्रसिद्ध अंतरिक्ष दूरबीन।

वर्तमान एवं प्रमुख मिशन

  • आर्टेमिस कार्यक्रम: चंद्रमा पर पुनः मानव भेजने का NASA का प्रमुख मिशन।
  • जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST): विश्व की सबसे शक्तिशाली अवरक्त अंतरिक्ष दूरबीन।
  • NISAR (NASA–ISRO Synthetic Aperture Radar): NASA एवं ISRO का संयुक्त पृथ्वी अवलोकन मिशन।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

माइक्रोसॉफ्ट का चौथा क्लाउड रीजन हैदराबाद में

  • माइक्रोसॉफ्ट ने तेलंगाना के हैदराबाद में अपना नया "इंडिया साउथ सेंट्रल" क्लाउड रीजन लॉन्च किया। यह भारत में माइक्रोसॉफ्ट का चौथा डेटा सेंटर रीजन है, जो पुणे, चेन्नई और मुंबई के बाद स्थापित किया गया है। इसके साथ ही भारत में माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा हाइपरस्केल क्लाउड नेटवर्क विकसित हो गया है।

माइक्रोसॉफ्ट

  • संस्थापक: बिल गेट्स एवं पॉल एलन
  • स्थापना: 4 अप्रैल 1975
  • मुख्यालय: रेडमंड, वॉशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वर्तमान CEO एवं चेयरमैन: सत्य नडेला (2014 में CEO तथा 2021 में चेयरमैन नियुक्त)
  • पूर्व CEO: बिल गेट्स (1975–2000) एवं स्टीव बाल्मर (2000–2014)
  • प्रमुख उत्पाद: Windows OS, Microsoft Office (Word, Excel, PowerPoint), Azure Cloud तथा Xbox
  • प्रथम गैर-संस्थापक CEO: सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे CEO तथा पहले ऐसे CEO हैं जो कंपनी के संस्थापक या प्रारंभिक अग्रदूत नहीं थे।

विषैले तत्वों की पहचान हेतु ‘E-Eye’ उपकरण

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने "E-Eye" नामक एक पोर्टेबल एवं कम लागत वाला ऑप्टिकल सेंसिंग उपकरण विकसित किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹3,500 है। यह उपकरण पानी एवं जैविक नमूनों में भारी धातुओं, बैक्टीरिया तथा विषैले तत्वों की तीव्र पहचान मात्र ₹2 प्रति परीक्षण की लागत पर कर सकता है।
  • • यह उपकरण बीयर-लैम्बर्ट (Beer-Lambert) नियम पर कार्य करता है तथा रंग की तीव्रता में होने वाले परिवर्तन को वास्तविक समय (Real-time) में डिजिटल रीडिंग में परिवर्तित करता है। इसका उद्देश्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता निगरानी को सुदृढ़ करना है।

गगनयान मिशन

  • अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने राज्यसभा को जानकारी दी कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ अपने मानव-रेटिंग (Human-Rating) सिस्टम से जुड़े प्रमुख मील के पत्थर सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है।
  • • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार मिशन का लगभग 90% विकास कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 8,000 से अधिक ग्राउंड टेस्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न किए जा चुके हैं।

वायनाड में एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घोषणा की है कि केरल के भूस्खलन-प्रवण वायनाड जिले के पुलपल्ली में स्थापित उन्नत एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार (DWR) को दिसंबर 2026 के अंत तक चालू कर दिया जाएगा।

भारत की पहली निर्देशित उच्च-ऊँचाई वन्यजीव सफारी

  • उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख में भारत की पहली निर्देशित उच्च-ऊँचाई वन्यजीव सफारी को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य अनियंत्रित पर्यटन को संगठित एवं पर्यावरण-अनुकूल वन्यजीव पर्यटन में परिवर्तित करना है।
  • इस सफारी के प्रमुख क्षेत्र होंगे—
  • हेमिस राष्ट्रीय उद्यान
  • चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य
  • काराकोरम वन्यजीव अभयारण्य
  • नुब्रा, ज़ांस्कर, शाम, कारगिल एवं द्रास के जैव-विविधता हॉटस्पॉट।

रक्षा समाचार

भारत ने परमाणु सक्षम अग्नि-4 मिसाइल का परीक्षण किया

  • भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से परमाणु-सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया।
  • यह परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) की निगरानी में एक नियमित यूज़र ट्रायल के रूप में किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस उड़ान परीक्षण ने सभी मिशन उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया तथा हथियार प्रणाली के प्रमुख तकनीकी एवं परिचालन मानकों को सत्यापित किया।
  • अग्नि मिसाइल श्रृंखला भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता (Nuclear Deterrence) की आधारशिला है। यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों की श्रृंखला है।

अग्नि मिसाइल श्रृंखला

  • उत्पत्ति: एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के अंतर्गत विकसित।
  • परिकल्पना: डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा वर्ष 1983 में।
  • "PATNA" ट्रिक: IGMDP की पाँच प्रमुख मिसाइलें— Prithvi (पृथ्वी), Agni (अग्नि), Trishul (त्रिशूल), Nag (नाग), Akash (आकाश)।
  • रणनीतिक भूमिका: वायु से प्रक्षेपित हथियारों एवं पनडुब्बी से प्रक्षेपित K-श्रृंखला की मिसाइलों के साथ मिलकर भारत की परमाणु त्रिस्तरीय क्षमता (Nuclear Triad) को पूर्ण करती है।
  • अग्नि-V की सफलता के साथ भारत ICBM (Intercontinental Ballistic Missile) क्षमता रखने वाले चुनिंदा देशों— अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस एवं ब्रिटेन—की श्रेणी में शामिल हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • बैलिस्टिक बनाम क्रूज़ मिसाइल: अग्नि एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जो अंतरिक्ष तक वक्राकार (Arched) मार्ग अपनाकर गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से लक्ष्य पर गिरती है; जबकि ब्रह्मोस जैसी क्रूज़ मिसाइलें जेट इंजन की सहायता से धरातल के निकट उड़ान भरती हैं।
  • ठोस बनाम द्रव ईंधन: आधुनिक अग्नि मिसाइलें ठोस प्रणोदक (Solid Propellant) का उपयोग करती हैं, जिससे उन्हें तत्काल प्रक्षेपित किया जा सकता है।
  • कैनिस्टर तकनीक: अग्नि-पी एवं अग्नि-V जैसी नई मिसाइलें सीलबंद कैनिस्टर में रखी जाती हैं, जिससे उनका परिवहन आसान होता है और प्रतिक्रिया समय कम हो जाता है।
  • MIRV तकनीक: मिशन दिव्यास्त्र ने भारत की Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicles (MIRV) क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसके माध्यम से एक ही मिसाइल कई स्वतंत्र परमाणु वारहेड्स को अलग-अलग लक्ष्यों पर प्रहार करने में सक्षम होती है।

वर्गीकरण एवं मारक क्षमता

मिसाइल प्रकार मारक क्षमता मुख्य विशेषताएँ
अग्नि-I शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) 700–1,200 किमी एक-चरणीय, ठोस ईंधन
अग्नि-II मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) 2,000–3,500 किमी दो-चरणीय, मोबाइल लॉन्चर
अग्नि-III इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) 3,000–5,000 किमी उच्च पेलोड क्षमता
अग्नि-IV इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) 3,500–4,000 किमी रिंग लेज़र जाइरोस्कोप नेविगेशन
अग्नि-V इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 5,000–8,000+ किमी तीन-चरणीय, कैनिस्टर आधारित
अग्नि-पी (Prime) नई पीढ़ी की MRBM 1,000–2,000 किमी कैनिस्टरयुक्त, अग्नि-I/II का प्रतिस्थापन

खेल

ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज खिताब

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

मोहम्मद अशफ़ाक

  • विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मोहम्मद अशफाक ने यूजीन (संयुक्त राज्य अमेरिका) में अंडर-20 वर्ग का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचा।

Latest Courses