GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 31 Jul, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन और सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया के बीच समझौता

  • राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन और सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया ने एशिया प्रशांत चिकित्‍सा प्रौद्योगिकी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

मुख्य उद्देश्य:

  • भारत में मेडिकल डिवाइस सेक्टर में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को आकर्षित करना
  • चिकित्सा प्रौद्योगिकी (MedTech) में अनुसंधान, विकास (R&D) और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना
  • 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत घरेलू मेडटेक इकोसिस्टम को मजबूत करना।

इन्वेस्ट इंडिया :

  • स्थापना: 2009
  • प्रकृति: यह भारत की राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन और सुविधा एजेंसी (Non-profit entity) है।
  • किस मंत्रालय के अधीन: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry - DPIIT)

APACMed (Asia Pacific Medical Technology Association) :

  • प्रकृति: यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चिकित्सा उपकरण और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख ट्रेड बॉडी है।
  • मुख्यालय: सिंगापुर
  • PLI Scheme for Medical Devices: चिकित्सा उपकरणों के घरेलू निर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना
  • Promoting Medical Device Parks: देश में चार प्रमुख राज्यों में 'मेडिकल डिवाइस पार्क' स्थापित करने की योजना।

दक्षिण मध्य रेलवे

  • भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर विद्युत कर्षण प्रणाली के उन्नयन के लिए 220 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी।
  • इस परियोजना के अंतर्गत 102 किलोमीटर लंबे वाडी-रायचूर खंड को 25 किलोवोल्ट से 50 किलोवोल्ट विद्युत कर्षण प्रणाली में उन्नत किया जाएगा।
  • वाडी-रायचूर खंड उच्च घनत्व नेटवर्क रूट-7 का हिस्सा है जो मुंबई-पुणे-वाडी-रायचूर-गुंटकल-कडप्पा-रेनिगुंटा-चेन्नई को जोड़ता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना: विद्युत कर्षण प्रणाली (Electric Traction System) का उन्नयन और आधुनिकीकरण।
  • स्वीकृत राशि: ₹220 करोड़
  • संबंधित रेलवे ज़ोन: दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway - SCR)
  • प्रभावित खंड: वाडी - रायचूर खंड

मुख्य उद्देश्य:

  • ट्रेनों की परिचालन गति (Speed) बढ़ाना और मालगाड़ियों के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करना।
  • बिजली खपत की दक्षता बढ़ाना (Energy Efficiency) और ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) लोड क्षमता में सुधार करना

दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) :

  • दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) का मुख्यालय: सिकंदराबाद
  • स्थापना वर्ष: 2 अक्टूबर 1966
  • दक्षिण मध्य रेलवे को प्रशासनिक रूप से 3 मंडलों में विभाजित किया गया है (पहले 6 थे : सिकंदराबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंटकल, गुंटूर एवं नांदेड़)
  • 1 जून 2026 से नए दक्षिण कोस्ट रेलवे (SCoR) के गठन के बाद विजयवाड़ा, गुंटकल और गुंटूर मंडलों को इससे अलग कर दिया गया है।
  • वर्तमान में इसके अंतर्गत केवल सिकंदराबाद, हैदराबाद और नांदेड़ मंडल आते हैं।
  • भारतीय रेलवे वर्तमान में 18 प्रशासनिक ज़ोन में विभाजित है (कोलकाता मेट्रो सहित इसे कई बार 19 भी गिना जाता है)
  • 18वां रेलवे ज़ोन "दक्षिण तटीय रेलवे" पूरी तरह से परिचालन में आ गया(मुख्यालय: विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) )

भारतीय रेलवे के प्रमुख ज़ोन और उनके मुख्यालय :

  • उत्तर रेलवे (NR) (सबसे बड़ा ज़ोन) : नई दिल्ली
  • दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) : सिकंदराबाद
  • दक्षिण तटीय रेलवे (SCoR) (नवीनतम ज़ोन) : विशाखापत्तनम
  • मध्य रेलवे (CR) : मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)
  • पश्चिम रेलवे (WR) : मुंबई (चर्चगेट)
  • पूर्वी रेलवे (ER) : कोलकाता
  • दक्षिण पूर्वी रेलवे (SER) : कोलकाता
  • कोलकाता मेट्रो : कोलकाता
  • पूर्व मध्य रेलवे (ECR) : हाजीपुर
  • पूर्व तटीय रेलवे (ECoR) : भुवनेश्वर
  • उत्तर मध्य रेलवे (NCR) : प्रयागराज
  • उत्तर पूर्वी रेलवे (NER) : गोरखपुर
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) : गुवाहाटी (मालीगाँव)
  • उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) : जयपुर
  • दक्षिण रेलवे (SR) : चेन्नई
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) : बिलासपुर
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) : हुबली
  • पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) : जबलपुर

नोट: इनके अलावा कोंकण रेलवे (KR) भी एक अलग निगम के रूप में काम करता है, जिसका मुख्यालय नवी मुंबई में है।

  • कोलकाता एकमात्र ऐसा शहर है जहाँ 3 रेलवे ज़ोन (पूर्वी, दक्षिण पूर्वी और कोलकाता मेट्रो) के मुख्यालय स्थित हैं
  • रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो (पहचान चिह्न) में भी बदलाव किया है, जिसमें अब 17 सितारों की जगह 18 सितारे शामिल किए गए हैं, जो नए दक्षिण तटीय रेलवे ज़ोन को दर्शाते हैं

भारतीय रेलवे के सभी 18 ज़ोन और उनके अंतर्गत आने वाले सभी 69 मंडल :

  • उत्तर रेलवे (NR) : दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ (NR), मुरादाबाद
  • दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) : सिकंदराबाद, हैदराबाद, नांदेड़
  • दक्षिण तटीय रेलवे (SCoR) : विजयवाड़ा, गुंटूर, गुंटकल, विशाखापत्तनम
  • मध्य रेलवे (CR) : मुंबई (CR), भुसावल, पुणे, सोलापुर, नागपुर (CR)
  • पश्चिम रेलवे (WR) : मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर
  • पूर्वी रेलवे (ER) : हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मालदा
  • दक्षिण पूर्वी रेलवे (SER) : खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर, रांची
  • कोलकाता मेट्रो : (कोई विशिष्ट मंडल नहीं, यह सीधे ज़ोन स्तर पर संचालित है)
  • पूर्व मध्य रेलवे (ECR) : दानापुर, धनबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), समस्तीपुर, सोनपुर
  • पूर्व तटीय रेलवे (ECoR) : खुर्दा रोड, संबलपुर, रायगढ़ (वाल्टेयर मंडल के पुनर्गठन के बाद)
  • उत्तर मध्य रेलवे (NCR) : प्रयागराज, झांसी, आगरा
  • उत्तर पूर्वी रेलवे (NER) : इज्जतनगर, लखनऊ (NER), वाराणसी
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) : कटिहार, अलीपुरद्वार, रंगिया, लामडिंग, तिनसुकिया
  • उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) : जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर
  • दक्षिण रेलवे (SR) : चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, सेलम
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) : बिलासपुर, रायपुर, नागपुर (SECR)
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) : हुबली, बेंगलुरु, मैसूर
  • पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) : जबलपुर, भोपाल, कोटा

दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के समझौता

  • दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के प्रथम चरण की स्थापना के लिए ग्वालियर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस पहल का उद्देश्य दूरसंचार उपकरणों और संबद्ध प्रौद्योगिकियों के लिए विश्व स्तरीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना: भारत का पहला दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र (Telecom Manufacturing Zone - TMZ)
  • हस्ताक्षरकर्ता: दूरसंचार विभाग (DoT - Ministry of Communications) एवं मध्य प्रदेश सरकार
  • आयोजन स्थल (MoU का): नई दिल्ली
  • स्थापना स्थल: ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

मुख्य उद्देश्य:

  • भारत को दूरसंचार उपकरणों (जैसे 5G/6G गियर, राउटर, ऑप्टिकल फाइबर आदि) का वैश्विक विनिर्माण केंद्र (Global Hub) बनाना।
  • 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत आयात पर निर्भरता कम करना।
  • राज्य में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना।
  • मध्य प्रदेश :
  • सबसे ऊँची चोटी: धूपगढ़
  • सबसे लंबी नदी: नर्मदा
  • स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1956
  • मिट्टी के प्रकार: काली मिट्टी, लाल और पीली मिट्टी, जलोढ़ मिट्टी, लैटेराइट मिट्टी और मिश्रित मिट्टी आदि
  • राजधानी : भोपाल
  • राज्य का अन्य नाम : हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाईगर स्टेट, तेंदुआ राज्य
  • राजकीय पशु : बारहसिंघा, राजकीय पुष्प : सफेद लिली
  • राजकीय नृत्य : राई, राजकीय खेल : मलखंब
  • सबसे बड़ा जिला: छिंदवाड़ा
  • सबसे छोटा जिला: निवाड़ी
  • लियर का भौगोलिक/ऐतिहासिक महत्व: ग्वालियर मध्य प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक शहर है।
  • तानसेन की नगरी: ग्वालियर को 'संगीत नगरी' भी कहा जाता है तथा यहाँ महान संगीतकार तानसेन का मकबरा स्थित है।
  • महाराजा बाड़ा और ग्वालियर किला: ग्वालियर किले को भारत का 'जिब्राल्टर' (Gibraltar of India) कहा जाता है

दूरसंचार विभाग (DoT) :

  • मंत्रालय: संचार मंत्रालय
  • वर्तमान केंद्रीय संचार मंत्री: ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

'बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन'

  • सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में नौवहन सुरक्षा के लिए 'बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन' (Multinational Maritime Defense Alliance) की घोषणा की है।
  • इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यापार मार्गों की रक्षा करना, समुद्री चुनौतियों से निपटना और हूती विद्रोहियों जैसे खतरों के बीच जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित करना है।

सम्बन्धित तथ्य :

  • गठबंधन का नाम: बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन
  • नेतृत्वकर्ता देश: सऊदी अरब
  • कुल शामिल देश: 14 देश (सऊदी अरब + 13 अन्य सहयोगी देश), सऊदी अरब (गठबंधन का नेतृत्वकर्ता व मेजबान), कुवैत, बहरीन, कतर, मिस्र, जॉर्डन, यमन, पाकिस्तान, तुर्किये / तुर्की, बांग्लादेश, जिबूती, सोमालिया, सूडान, नाइजीरिया
  • खाड़ी देश : सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर
  • मध्य पूर्व व उत्तरी अफ्रीका : मिस्र, जॉर्डन, यमन, तुर्किये, जिबूती, सोमालिया, सूडान।
  • एशिया व पश्चिम अफ्रीका : पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया
  • नोट: इस गठबंधन का मुख्यालय और संयुक्त परिचालन केंद्र रियाद (सऊदी अरब) में स्थित होगा

मुख्‍य उद्देश्‍य :

  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • समुद्री डकैती , ड्रोन व मिसाइल हमलों तथा अवैध तस्करी पर रोक लगाना।
  • लाल सागर और बाबल-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में जहाजों के स्वतंत्र आवागमन को बढ़ावा देना।

अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • बाबल-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (Bab-el-Mandeb Strait): यह जलडमरूमध्य लाल सागर को अदन की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। इसे व्यापार का एक प्रमुख "चोक पॉइंट" (संकरा मार्ग) माना जाता है।
  • स्वेज नहर : लाल सागर के उत्तरी छोर पर स्थित है, जो लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है।
  • सऊदी अरब की राजधानी: रियाद
  • सऊदी अरब की मुद्रा: रियाल

संघीय आतंकवाद के आरोपों में दोषी

  • अमेरिका की एक फेडरल जूरी ने वर्ष 2022 में प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी पर हुए चाकू हमले के मामले में हादी मतर (Hadi Matar) को संघीय आतंकवाद (Federal Terrorism) के आरोपों में दोषी ठहराया है।
  • रुश्दी को उनके उपन्यास “द सैटेनिक वर्सेज़” को लेकर दशकों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
  • जूरी ने हादी मटार को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद सहित सभी आरोपों में दोषी पाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सलमान रुश्दी समकालीन अंग्रेजी साहित्य के सबसे प्रभावशाली, प्रशंसित और विवादित लेखकों में से एक हैं
  • जन्म: 19 जून 1947 को बंबई (अब मुंबई), भारत में एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था
  • नागरिकता: वे वर्तमान में ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक हैं। वर्ष 2000 से वे मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं।
  • मैजिकल रियलिज्म : रुश्दी मुख्य रूप से अपनी 'जादुई यथार्थवाद' शैली के लिए जाने जाते हैं।

सबसे प्रमुख उपन्यास और कृतियाँ :

  • मिडनाइट्स चिल्ड्रन (Midnight's Children - 1981): यह उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम और विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • द सैटेनिक वर्सेज (The Satanic Verses - 1988): यह उनका सबसे विवादित उपन्यास है, जिसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया।
  • शैम (Shame - 1983): यह उपन्यास पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति पर एक व्यंग्य (Satire) है।
  • द मूर्स लास्ट साइ (The Moor's Last Sigh - 1995): इसमें भारत के बहु-सांस्कृतिक इतिहास और आधुनिक समाज का चित्रण है।
  • विक्ट्री सिटी (Victory City - 2023): यह दक्षिण भारत के ऐतिहासिक विजयनगर साम्राज्य से प्रेरित एक काल्पनिक महाकाव्य है
  • रुश्दी की संस्मरण पुस्तक: सलमान रुश्दी ने इस जानलेवा हमले, अपने संघर्ष और उबरने की प्रक्रिया पर "नाइफ: मेडिटेशन्स आफ्टर एन अटेंप्टेड मर्डर" नामक एक संस्मरण पुस्तक भी लिखी है

पुरस्कार और सम्मान :

  • बुकर पुरस्कार : उन्हें 1981 में 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' के लिए प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार मिला।
  • बुकर ऑफ बुकर्स : 1993 और 2008 में, बुकर पुरस्कार की 25वीं और 40वीं वर्षगांठ पर 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' को इतिहास का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बुकर विजेता उपन्यास घोषित किया गया।
  • नाइटहुड : साहित्य में उनके योगदान के लिए 2007 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा उन्हें 'सर' (Sir) की उपाधि दी गई।
  • पेन शताब्दी साहस पुरस्कार : वर्ष 2023 में उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया
  • उपन्यास 'द सैटेनिक वर्सेज' (1988) के प्रकाशन के बाद उन पर ईशनिंदा का आरोप लगा। इस पुस्तक को भारत सहित कई मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया
  • 1989 का फतवा: ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी ने रुश्दी के खिलाफ मौत का फतवा जारी किया। इसके कारण रुश्दी को कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार की कड़ी सुरक्षा में भूमिगत होकर रहना पड़ा था

जापान में घटती जनसख्‍या

  • जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय (गृह मंत्रालय) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में जापान नागरिकों की आबादी 42 वर्षों में पहली बार 12 करोड़ (120 मिलियन) से नीचे गिरकर 11.97 करोड़ (119.74 मिलियन) रह गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • एक जनवरी तक जापानी नागरिकों की संख्या करीब 11 करोड़ 97 लाख दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9 लाख 17 हजार कम है। यह 1968 के बाद सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है।
  • जापान में रहने वाले विदेशी नागरिकों की संख्या बढ़कर 40 लाख से अधिक हो गई है, जो अब तक का सबसे अधिक स्तर है।
  • विदेशी नागरिकों को शामिल करने पर जापान की कुल आबादी करीब 12 करोड़ 37 लाख है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5 लाख 63 हजार कम है।

जापान सामान्‍य जानकारी :

  • आधिकारिक नाम: निप्पॉन या निहोन जिसका अर्थ है "सूर्योदय का देश"
  • राजधानी: टोक्यो : यह दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है।
  • मुद्रा : येन, इसका प्रतीक ¥ है।
  • संसद का नाम: डाइट, यह द्विसदनीय संसद है
  • राष्ट्रीय खेल: सुमो रेसलिंग (हालाँकि बेसबॉल वहाँ सबसे लोकप्रिय खेल है)

मुख्य द्वीप (उत्तर से दक्षिण के क्रम में :

  • होक्काइडो : सबसे उत्तरी द्वीप
  • होनशू : सबसे बड़ा द्वीप (इसी द्वीप पर राजधानी टोक्यो और माउंट फुजी स्थित हैं)
  • शिकोकू : सबसे छोटा मुख्य द्वीप
  • क्यूशू : सबसे दक्षिणी मुख्य द्वीप
  • सबसे ऊंची चोटी: माउंट फुजी: यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है और होनशू द्वीप पर है।
  • रिंग ऑफ फायर : जापान प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है

हिरोशिमा और नागासाकी (द्वितीय विश्व युद्ध):

  • 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर "लिटिल बॉय" नामक यूरेनियम बम गिराया गया था
  • 9 अगस्त 1945 को नागासाकी पर "फैट मैन" नामक प्लूटोनियम बम गिराया गया था
  • राजनयिक संबंध: भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना 28 अप्रैल 1952 को हुई थी. वर्ष 2027 में दोनों देश अपने संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे.

रिर्पोट एवं सूचकांक

'इंडियाज़ नेक्स्ट ग्रोथ फ़्रंटियर' रिपोर्ट

  • कॉम्पेटेरे फाउंडेशन द्वारा जारी रिपोर्ट 'इंडियाज़ नेक्स्ट ग्रोथ फ़्रंटियर: रिड्यूसिंग एंटी-कॉम्पिटिटिव मार्केट डिस्टॉर्शन्स टू बिल्ड ऑन इंडियाज़ 2010–2023 रिफ़ॉर्म प्रोग्रेस' के अनुसार, भारत ग्लोबल रैंकिंग में 82वें से 57वें स्थान पर आ गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह वर्ष 2010 और वर्ष 2023 के बीच संरचनात्‍क और प्रतिस्‍पर्धा-समर्थक सुधारों में हुई बड़ी प्रगति को दर्शाता है।
  • यह रिपोर्ट 'मार्केट डिस्टॉर्शन्स परफ़ॉर्मेंस इंडेक्स' के तहत भारत के प्रदर्शन का आकलन करती है और जिनमें वर्ष 2010 से वर्ष 2023 के बीच देश के सुधारों की दिशा का विश्‍लेषण किया गया है।
  • इस सुधार का श्रेय मार्केट में गड़बड़ियों को कम करने और प्रतिस्‍पर्धा को मज़बूत करने की लगातार कोशिशों को देती है।
  • यह रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) के व्यापार और निवेश विधि केंद्र (CTIL) द्वारा कॉम्पेटेरे फाउंडेशन फॉर ट्रेड एंड कॉम्पिटिशन पॉलिसी के सहयोग से आयोजित "इंडियाज रिफार्म ट्राजेस्‍ट्री, मार्केट डिस्टॉर्शन्स एंड लर नेक्‍ट फ्रटियर फॉर ग्रोथ एंड कंपीटीटिवनेस" विषय पर हुई चर्चा के दौरान जारी की गई।
  • चर्चा में भारत की संरचनात्मक सुधार यात्रा, प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए नीतिगत उपाय और बदलते वैश्विक व्यापार परिवेश में विकास को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधारों के अगले चरण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इंडेक्स के 3 मुख्य स्तंभ :

  • संपत्ति के अधिकारों का संरक्षण : अनुबंधों को लागू करने और संपत्ति अधिकारों को सुरक्षित करने की क्षमता।
  • घरेलू प्रतिस्पर्धा : नए व्यवसायों के प्रवेश, विस्तार और बाजार संचालन में विसंगतियों को कम करना
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा : वैश्विक व्यापार में भागीदारी और सीमा पार व्यापारिक बाधाओं को दूर करना

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI - Competition Commission of India):

  • प्रकृति: वैधानिक निकाय
  • स्थापना वर्ष: 2003 (प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत)
  • मुख्य कार्य: भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली गतिविधियों को रोकना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना।
  • नोडल मंत्रालय: कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय

खेल समाचार

ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल 2026

  • ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 किलोग्राम वर्ग में रजत एवं सीमा कलीरामना ने महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

लवप्रीत सिंह (वेटलिफ्टिंग / भारोत्तोलन) :

  • प्रतिस्पर्धा वर्ग: पुरुषों का 110+ किलोग्राम वर्ग
  • पदक: रजत पदक
  • प्रदर्शन: उन्होंने स्नैच में 176 kg (गेम्स रिकॉर्ड) तथा क्लीन एंड जर्क में 212 kg उठाकर कुल 388 kg का भार उठाया
  • महत्वपूर्ण तथ्य: लवप्रीत स्वर्ण पदक से महज 1 kg के अंतर से चूक गए (न्यूजीलैंड के डेविड लिटी ने 389 kg के साथ गोल्ड जीता)। लवप्रीत ने इससे पहले 2022 बर्मिंघम CWG में कांस्य पदक जीता था
  • विशेष: इस पदक के साथ भारत का भारोत्तोलन (Weightlifting) अभियान कुल 8 पदकों (1 स्वर्ण, 6 रजत, 1 कांस्य) के साथ समाप्त हुआ

सीमा कलीरामना (एथलेटिक्स/डिस्कस थ्रो) :

  • प्रतिस्पर्धा वर्ग: महिला डिस्क थ्रो (महिला चक्र क्षेपण)
  • पदक: कांस्य पदक
  • प्रदर्शन: उन्होंने 58.65 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक पक्का किया।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: यह उनका पहला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पदक है। इस स्पर्धा में जमाइका की सामंथा हॉल ने स्वर्ण (61.66m) तथा कनाडा की जूलिया टंक्स ने रजत (60.67m) जीता

राष्ट्रमंडल खेल 2026 :

  • आयोजन स्थल: ग्लासगो, स्कॉटलैंड
  • आयोजन तिथि: 23 जुलाई – 2 अगस्त 2026
  • आयोजन संस्करण: 23वें राष्ट्रमंडल खेल
  • ग्लासगो दूसरी बार : ग्लासगो ने इससे पहले वर्ष 2014 में भी CWG की मेजबानी की थी

अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

  • भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से संन्‍यास लेने का यह सही समय है।
  • रहाणे 2023 में अंतिम बार वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए थे।
  • वनडे अंतरराष्ट्रीय में उनका आखिरी मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ था।
  • 38 वर्षीय रहाणे ने 2013 से शुरू अपने करियर में कुल 85 टेस्ट, 90 एकदिवसीय और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अजेय कप्तान : रहाणे ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें से भारत ने 4 जीते और 2 ड्रॉ रहे (एक भी मैच नहीं हारा)
  • ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (2020-21): एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक वापसी करते हुए 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी (मेलबर्न टेस्ट में रहाणे का 112 रन का शतक निर्णायक रहा)
  • एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच (विश्व रिकॉर्ड): रहाणे के नाम एक टेस्ट मैच (गैर-विकेटकीपर) में सर्वाधिक 8 कैच (श्रीलंका के खिलाफ, 2015 - गॉल) लेने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
  • लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक: 2014 में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़कर भारत को 28 साल बाद वहाँ जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी
  • घरेलू क्रिकेट सफलता: उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 2023-24 सत्र में रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताया था
  • रहाणे ने साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 'कैप नंबर 278' के रूप में अपनी पहचान बनाई।

अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026

  • अज़रबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रतियोगिता: अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026
  • आयोजन स्थल: बाकू, अज़रबैजान
  • शाखा: महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती
  • भारत का कुल पदक स्कोर: 3 पदक (1 रजत + 2 कांस्य)

मुख्य पदक विजेता और उनका प्रदर्शन :

  • निकिता सहरावत (रजत पदक): निकिता ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। फाइनल मुकाबले में उन्हें अमेरिका की पहलवान एपेनेसा एलिसन से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • कामना बाबल (कांस्य पदक): कामना ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश की। उन्होंने कांस्य पदक के कड़े प्ले-ऑफ मुकाबले में रूस की इरिना त्सीदीवा को 3-2 के करीबी अंतर से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया।
  • गरिमा (कांस्य पदक): गरिमा ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में स्पेन की पाउला बेनैक्सा पेरेज़ को तकनीकी श्रेष्ठता (Technical Superiority) के आधार पर 10-0 के एकतरफा स्कोर से पराजित किया।

अन्‍य महत्‍वपूर्ण त‍थ्‍य :

  • अज़रबैजान की राजधानी: बाकू
  • अज़रबैजान की मुद्रा: मनत
  • बाकू की विशेषता: यह कैस्पियन सागर के तट पर स्थित है और दुनिया की सबसे कम ऊंचाई (समुद्र तल से नीचे) पर स्थित राष्ट्रीय राजधानी है।
  • शासी निकाय: विश्व कुश्ती संस्था 'यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग' (UWW) है, जिसका मुख्यालय लोसान (स्विट्जरलैंड) में स्थित है

महत्‍वपूर्ण दिवस

शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस

  • क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस प्रतिवर्ष 31 जुलाई को मनाया जाता है।

शहीद उधम सिंह :

  • जन्म तिथि: 26 दिसंबर 1899
  • जन्म स्थान: सुनाम, जिला संगरूर, पंजाब
  • जयंती: प्रतिवर्ष 26 दिसंबर
  • मृत्यु (शहादत): 31 जुलाई 1940
  • मृत्यु स्थान: पेंटनविल जेल, लंदन (फांसी)
  • जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) के प्रत्यक्षदर्शी
  • इस नरसंहार का बदला लेने का संकल्प लिया
  • 13 मार्च 1940 को लंदन के कैक्सटन हॉल में
  • माइकल ओ’डायर (पंजाब का पूर्व गवर्नर) की गोली मारकर हत्या की
  • ब्रिटिश साम्राज्यवाद के प्रबल विरोधी
  • क्रांतिकारी संगठन गदर पार्टी से जुड़े
  • गिरफ्तारी के बाद अपना नाम “राम मोहम्मद सिंह आज़ाद” बताया
  • क्रांतिकारी संगठन: वे गदर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन (HSRA) से जुड़े थे

मुशी प्रेमचंद की जयंती

  • उपन्‍यास और कथा सम्राट मुशी प्रेमचंद की जयंती प्रतिवर्ष प्रतिवर्ष 31 जुलाई को मनाई जाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मूल नाम: उनका वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था
  • उपनाम: उन्होंने शुरुआत में 'नवाब राय' के नाम से उर्दू में लिखना शुरू किया था. बाद में उन्होंने 'प्रेमचंद' नाम अपनाया
  • जन्म: 31 जुलाई 1880 को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के पास लमही गाँव में हुआ था
  • उपाधि: उन्हें बंगाली उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने 'उपन्यास सम्राट' की उपाधि दी थी
  • सोज़-ए-वतन पर प्रतिबंध: 1908 में उनका पहला कहानी संग्रह 'सोज़-ए-वतन' (उर्दू में) प्रकाशित हुआ, जिसे ब्रिटिश सरकार ने 'देशद्रोही' मानकर ज़ब्त कर लिया और उसकी प्रतियों को जला दिया.
  • असहयोग आंदोलन: महात्मा गांधी के आह्वान पर उन्होंने 1921 में अपनी सरकारी नौकरी (स्कूल निरीक्षक) से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह से राष्ट्रीय आंदोलन एवं लेखन में समर्पित हो गए.
  • पत्रिका संपादन: उन्होंने 'हंस', 'जागरण' और 'माधुरी' जैसी पत्रिकाओं का संपादन किया, जो भारतीय राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सुधारों की मुखर आवाज़ बनीं
  • प्रमुख विषय: उन्होंने तत्कालीन समाज के ज्वलंत मुद्दों जैसे— कृषक समाज का शोषण, ज़मींदारी प्रथा, छुआछूत और जातिवाद, दहेज प्रथा, बाल विधवाओं की स्थिति और औपनिवेशिक शोषण को अपनी रचनाओं का मुख्य आधार बनाया.
  • प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन (PWA): वह 1936 में लखनऊ में आयोजित 'अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ' के पहले सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गए थे. अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा था— "साहित्य केवल मनोरंजन की वस्तु नहीं है, बल्कि यह राजनीति के आगे चलने वाली मशाल है।
  • उपन्यास: गोदान (कृषक जीवन का महाकाव्य), गबन, सेवासदन, निर्मला (बेमेल विवाह और दहेज प्रथा पर आधारित), रंगभूमि, कर्मभूमि और कायाकल्प.
  • प्रसिद्ध कहानियाँ: कफन, पूस की रात, नमक का दरोगा, पंच परमेश्वर, ईदगाह, बूढ़ी काकी और दो बैलों की कथा
  • जीवनी का नाम: 'कलम का सिपाही' (यह जीवनी प्रेमचंद के पुत्र अमृत राय ने लिखी थी)

 

Latest Courses