GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 24 Jul, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन का दूसरा संस्‍करण

  • दूसरे भारत ग्रीन हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन का आयोजन 23 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में किया गया।
  • यह शिखर सम्मेलन फिक्की (FICCI) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसकी मुख्य विषय "भारत को वैश्विक हाइड्रोजन हब के रूप में स्थापित करना" था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन तिथि: 23 जुलाई 2026
  • आयोजक: फिक्की (FICCI - Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry)
  • स्थान: फैडरेशन हाउस, नई दिल्ली
  • मुख्य विषय (Theme): "भारत को एक वैश्विक हाइड्रोजन हब के रूप में स्थापित करना" (Positioning India as a Global Hydrogen Hub)
  • प्रमुख लक्ष्य: 2030 तक वैश्विक हरित हाइड्रोजन बाजार का लगभग 10% हिस्सा हासिल करना और निर्यात बुनियादी ढांचे को मजबूत करना।
  • रिपोर्ट विमोचन: इस अवसर पर फिक्की-ईवाई (FICCI-EY) की रिपोर्ट 'टुवर्ड्स ए ग्रीन हाइड्रोजन इकोनॉमी: इंडियाज एक्सपोर्ट कंपीटिटिवनेस एंड स्ट्रेटेजिक आउटलुक' जारी की गई।

FICCI :

  • पूरा नाम: फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)
  • स्थापना: वर्ष 1927 में.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • प्रकृति: यह एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है

भारत रेलवे विद्युतीकरण में बना वैश्विक अग्रणी

  • भारतीय रेलवे ने ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6% विद्युतीकरण पूरा कर स्विट्जरलैंड (100%) के बाद विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेलवे नेटवर्क बन गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2014 और 2026 के बीच, नेटवर्क में 48,072 रूट-किलोमीटर का विद्युतीकरण जोड़ा गया, जबकि 2014 से पहले के लगभग 60 वर्षों में केवल 21,801 किलोमीटर का विद्युतीकरण हुआ था।
  • रेलगाड़ियों के संचालन के लिए डीजल की खपत 2015-16 में 293 करोड़ लीटर से घटकर 2024-25 में 108 करोड़ लीटर हो गई है।
  • कम कार्बन उत्सर्जन के लिए 1,260 मेगावाट से अधिक सौर और पवन ऊर्जा क्षमता चालू की गई है।
  • शीर्ष देश : स्विट्जरलैंड (100%), भारत (99.6%), चीन (82%), स्पेन (67%), जापान (64%)

बच्चों की सेहत के लिए ICMR-NIN की नई पोषण नीति

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) के नेतृत्व में गठित 'लेट्स फिक्स आवर फूड' (LFOF) कंसोर्टियम ने 'भारत में बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार और खाद्य वातावरण को बढ़ावा देने हेतु प्राथमिकता नीतिगत कार्यवाहियां' शीर्षक से एक नीति दस्तावेज जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेतृत्वकर्ता: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (ICMR-NIN)
  • प्रमुख भागीदार: इसमें यूनिसेफ इंडिया, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI), विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), FSSAI, 'रिज़ॉल्व टू सेव लाइव्स' (RTSL), और लेडी इरविन कॉलेज जैसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थान शामिल हैं
  • प्रकृति: यह लगभग तीन वर्षों के बहुविषयक अनुसंधान, हितधारकों के परामर्श और जमीनी नीतिगत चर्चाओं का परिणाम है।

नीति दस्तावेज की मुख्य प्राथमिकताएं और सिफारिशें :

  • स्कूलों में स्वस्थ खाद्य वातावरण: स्कूलों की कैंटीन और उनके आसपास अस्वास्थ्यकर भोजन की उपलब्धता को नियंत्रित करना।
  • फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशनल लेबलिंग (FOPL): पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के सामने वाले हिस्से पर पोषण संबंधी स्पष्ट जानकारी देना, ताकि उपभोक्ता आसानी से वसा, नमक और चीनी की मात्रा समझ सकें।
  • HFSS खाद्य पदार्थों पर टैक्स: उच्च वसा, नमक और चीनी (High Fat, Sugar, and Salt - HFSS) वाले अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों (जैसे- जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स) पर राजकोषीय उपाय या उच्च टैक्स लगाना
  • विपणन (Marketing) का नियमन: बच्चों और किशोरों को लक्षित करके किए जाने वाले अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के विज्ञापनों और मार्केटिंग पर कानूनी रोक या नियमन लागू करना
  • पोषण साक्षरता (Nutrition Literacy): सामाजिक और व्यवहारिक बदलाव (SBC) के माध्यम से युवाओं और परिवारों के बीच सही खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाना
  • सोडियम की कमी: भोजन में नमक कम करने के उपायों को बढ़ावा देना और कम सोडियम वाले नमक के विकल्पों को पेश करना

'समरस विद्या सेतु' अभियान : गुजरात

  • गुजरात सरकार ने 'समरस विद्या सेतु' अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य 80000 से अधिक स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अभियान का नाम: 'समरस विद्या सेतु' मेगा अभियान.
  • किस राज्य द्वारा शुरू किया गया: गुजरात सरकार द्वारा (22 जुलाई 2026 को अहमदाबाद से लॉन्च).
  • मुख्य उद्देश्य: कक्षा 1 से 12 तक के 80,000 से अधिक स्कूल छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) बच्चों का पुनः नामांकन कराना.
  • अभियान का लक्ष्य: राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में 'शून्य ड्रॉपआउट' हासिल करना
  • विद्या समीक्षा केंद्र: यह केंद्र गुजरात के गांधीनगर में स्थित है, जिसका उपयोग स्कूली शिक्षा में डेटा-आधारित डिजिटल निगरानी के लिए किया जाता है.
  • शाला प्रवेशोत्सव: यह गुजरात का वार्षिक स्कूल नामांकन अभियान है, जिसका 24वां संस्करण 25 जून 2026 को वडनगर के बी.एन. हाई स्कूल से शुरू किया गया था
  • कन्या केलवानी अभियान: राज्य में बालिकाओं की शिक्षा और उनके नामांकन को बढ़ावा देने के लिए चलाया जाने वाला प्रमुख अभियान
  • बैक टू स्कूल मिशन: इसके तहत हाल ही में 10-12 जुलाई 2026 के बीच 29,451 छात्रों का पुनः नामांकन कराया गया, जिसमें बनासकांठा जिला प्रमुख केंद्र रहा

पेरुंथलाइवर कामराजर नाश्ता योजना

  • तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का नाम बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के नाम पर रखने का आदेश जारी किया है।
  • अब से इस योजना को पेरुंथलाइवर कामराजर नाश्ता योजना के नाम से जाना जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नया नाम: पेरुंथलाइवर कामराजार नाश्ता योजना।
  • घोषणा/आदेश तिथि: 15 जुलाई 2026 (के. कामराज की जयंती पर आदेश जारी और 22 जुलाई को सार्वजनिक किया गया)।
  • वर्तमान मुख्यमंत्री: सी. जोसेफ विजय (टीवीके सरकार)।
  • योजना का विस्तार: पहले यह योजना केवल कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए भी लागू कर दिया गया है।
  • विस्तार लागू होने की तिथि: 17 सितंबर 2026, जो सामाजिक सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी की जयंती है।
  • कुल लाभार्थी: विस्तार के बाद राज्य में कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 35 लाख हो जाएगी
  • शुरुआत: यह मूल रूप से 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' के रूप में सितंबर 2022 में तत्कालीन द्रमुक (DMK) सरकार द्वारा शुरू की गई थी।
  • उद्देश्य: सरकारी स्कूलों के प्राथमिक छात्रों में कुपोषण को दूर करना और स्कूल में उपस्थिति बढ़ाना।
  • पोषण मूल्य: इस नाश्ते से बच्चों को प्रतिदिन लगभग 293 कैलोरी, 9.85 ग्राम प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम मिलता है

कुमारस्वामी कामराज :

  • तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री: वे 1954 से 1963 तक मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री रहे।
  • किंगमेकर: भारतीय राजनीति में उन्हें 'किंगमेकर' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) के जनक: के. कामराज ने ही सबसे पहले 1956 में स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त मध्याह्न भोजन योजना की शुरुआत की थी ताकि गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें।
  • सर्वोच्च सम्मान: उन्हें 1976 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया था

रक्षा समाचार

कुश’ मिसाइल का प्रथम सफल परीक्षण

  • DRDO ने 23 अप्रैल को लंबी दूरी की मिसाइल ‘कुश’ का प्रथम सफल परीक्षण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मिसाइल/प्रोजेक्ट का नाम: प्रोजेक्ट कुशा
  • किसने विकसित किया: DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन)
  • मिसाइल का प्रकार: LR-SAM (Long-Range Surface-to-Air Missile - सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल)
  • प्रथम सफल परीक्षण की तिथि: 23 जुलाई 2026
  • परीक्षण का स्थान: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (ओडिशा तट के पास)
  • इसकी मारक क्षमता (अधिकतम रेंज): 350 से 400 किलोमीटर (यह S-400 मिसाइल सिस्टम के समकक्ष भारत का स्वदेशी विकल्प है)
  • स्पीड/गति: इसकी मिसाइलें मैक 5.5 (Mach 5.5) यानी ध्वनि की गति से साढ़े पांच गुना तेज़ उड़ सकती हैं
  • मिशन सुदर्शन चक्र: प्रधानमंत्री द्वारा घोषित इस राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य साल 2035 तक पूरे देश में एक बहुस्तरीय (Multi-layered) वायु रक्षा कवच तैयार करना है। प्रोजेक्ट कुशा इसी मिशन का हिस्सा है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :

  • स्थापना: 1 जनवरी 1958
  • मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली
  • मंत्रालय: यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है
  • आदर्श वाक्य (Motto): 'बलस्य मूलं विज्ञानम्' (शक्ति का आधार विज्ञान है)
  • वर्तमान अध्यक्ष (2026): डॉ. समीर वी. कामत (अगस्त 2022 से कार्यरत)

अग्निवीर सैनिकों 10% आरक्षण : छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निवीर सैनिकों को तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में 10% आरक्षण देने का निर्णय लिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किस राज्य ने मंजूरी दी? छत्तीसगढ़ सरकार ने (मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में) [छत्तीसगढ़ अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026]।
  • कितना आरक्षण? सीधी भर्ती के पदों पर 10% क्षैतिज आरक्षण
  • किन पदों पर? तृतीय श्रेणी (Class-III) के पद - मुख्य रूप से आरक्षक, वनरक्षक, और जेल प्रहरी
  • पात्रता? सेना में 4 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीर

'अग्निपथ योजना' :

  • लॉन्च तिथि: इस योजना की घोषणा 14 जून 2022 को की गई थी।
  • मंत्रालय: यह योजना रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
  • पद का नाम: इसके तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को 'अग्निवीर' कहा जाता है।
  • सेवा काल: कुल सेवा अवधि 4 वर्ष है (जिसमें प्रशिक्षण अवधि भी शामिल है)।
  • आयु सीमा: भर्ती के लिए निर्धारित आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच है।
  • रिटेंशन (स्थायीकरण): 4 साल बाद अधिकतम 25% अग्निवीरों को सेना में नियमित कैडर (अगले 15 वर्षों के लिए) में रखा जाएगा।
  • सेवा निधि पैकेज: 4 वर्ष की सेवा पूरी होने पर एकमुश्त ₹11.71 लाख की कर-मुक्त राशि दी जाती है।
  • योगदान अनुपात: सेवा निधि में अग्निवीर की मासिक सैलरी का 30% कटता है और ठीक 30% सरकार अपनी तरफ से मिलाती है।
  • बीमा कवर: सेवा के दौरान अग्निवीरों को ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर मिलता है।
  • ग्रेच्युटी और पेंशन: 4 साल की संविदा सेवा के बाद हटने वाले अग्निवीरों को कोई पेंशन या ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी।

भारत का प्रथम स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन

  • भारत ने 350 किलोग्राम के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • क्या विकसित हुआ? भारत का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल / एक्सपेंडेबल (एकल-उपयोग) टर्बो जेट इंजन।
  • थ्रस्ट क्षमता कितनी है? 350 किलोग्राम थ्रस्ट श्रेणी
  • किसने डिजाइन किया? DRDO की बेंगलुरु स्थित प्रयोगशाला GTRE (गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान) ने
  • किसने निर्माण/असेम्बल किया? आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering), हैदराबाद।
  • मुख्य उपयोग क्या है? क्रूज मिसाइलें और लंबी दूरी के मानवरहित हवाई वाहन (UAVs / ड्रोन्स)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

AI आधारित ओरल कैंसर स्क्रीनिंग डिवाइस और 'मुख आरोग्य' नामक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित

  • गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC), भोपाल ने AI आधारित ओरल कैंसर स्क्रीनिंग डिवाइस और 'मुख आरोग्य' नामक मोबाइल एप्लीकेशन विकसित किया है, जिसे भारत सरकार द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ऐप का नाम: 'मुख आरोग्य'
  • तकनीक: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ओरल कैंसर स्क्रीनिंग डिवाइस
  • संस्थान का नाम: गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC), भोपाल (मध्य प्रदेश)
  • उपलब्धि: भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा इस डिवाइस के डिज़ाइन को पेटेंट प्रदान किया गया है।
  • मुख्य उद्देश्य: मुंह के कैंसर की शुरुआती चरण में पहचान करना।
  • लक्षित उपयोगकर्ता: आशा (ASHA) कार्यकर्ता और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO)
  • गांधी मेडिकल कॉलेज कहाँ स्थित है? भोपाल, मध्य प्रदेश (स्थापना: 1955)
  • कैंसर के अध्ययन को क्या कहा जाता है? ऑन्कोलॉजी
  • विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है? 4 फरवरी

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत और रोमानिया के बीच तीन समझौता

  • भारत और रोमानिया ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किसने किया दौरा?: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया की आधिकारिक राजकीय यात्रा की
  • कितने वर्षों बाद?: यह पिछले 30 वर्षों (3 दशकों) में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली रोमानिया यात्रा है।
  • हस्ताक्षरित समझौतों की संख्या: दोनों देशों के बीच कुल 3 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए
  • तीन प्रमुख क्षेत्र:विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति, खेल
  • व्यापार का लक्ष्य: भारत और रोमानिया ने अगले 3 वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
  • राजनयिक वर्षगांठ: वर्ष 2028 में भारत और रोमानिया के राजनयिक संबंधों के 80 वर्ष पूरे होंगे
  • वर्ष 2028 की थीम: दोनों देशों ने वर्ष 2028 को "भारत-रोमानिया नवाचार वर्ष" के रूप में मनाने की घोषणा की है
  • ITEC सीटें: भारत ने रोमानिया के लिए 'भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग' (ITEC) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सीटों को दोगुना कर दिया है, जिसमें AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और साइबर डिप्लोमेसी के कोर्स शामिल होंगे

रोमानिया :

  • राजधानी: बुखारेस्ट (इसे इसकी वास्तुकला के कारण 'छोटा पेरिस' भी कहा जाता है)
  • आधिकारिक भाषा: रोमानियाई (यह लातिन/Latin परिवार की भाषा है)
  • मुद्रा : रोमानियाई लियू
  • वर्तमान राष्ट्रपति (2026): निकुसोर डैन
  • महाद्वीप: यूरोप

33वें आसियान क्षेत्रीय मंच मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन

  • 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया।
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता फिलीपींस के विदेश सचिव मा थेरेसा लाजारो ने की।
  • बैठक में भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान और यूरोपीय संघ (EU) समेत 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन तिथि व स्थान: 23 जुलाई 2026 को मनीला, फिलीपींस में आयोजित हुआ
  • संस्करण: यह आसियान क्षेत्रीय मंच का 33वां संस्करण था
  • फिलीपींस के अध्यक्षता अधिकारी: इसकी शुरुआत फिलीपींस की विदेश सचिव मा थेरेसा पी. लाज़ारो की अध्यक्षता में हुई।
  • नया स्वीकृत सदस्य: इस बैठक में यूनाइटेड किंगडम (UK) को ARF का 28वां सदस्य बनाने पर आम सहमति बनी।
  • मुख्य समझौता (पॉलिसी): अगले दशक के लिए ‘मनीला प्लान ऑफ एक्शन (2026–2036)’ को अपनाया गया।
  • मुख्य थीम/फोकस: समुद्री सुरक्षा बढ़ाना
  • भारत का प्रतिनिधित्व: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बैठक में हिस्सा लिया

आसियान :

  • दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का एक प्रमुख संगठन है, जिसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक, थाईलैंड में हुई थी।
  • इसके 11 सदस्य देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और तिमोर-लेस्ते हैं।
  • इसका मुख्य सचिवालय जकार्ता, इंडोनेशिया में स्थित है। भारत आसियान का सदस्य नहीं है, क्योंकि भारत भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया का हिस्सा है।
  • भारत 1992 में आसियान का 'क्षेत्रीय वार्ता भागीदार' बना।
  • वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों के 30 साल पूरे होने पर इसे "व्यापक रणनीतिक साझेदारी" में बदल दिया गया।
  • भारत और आसियान के बीच 'आसियान-भारत मुक्त व्यापार क्षेत्र' (AIFTA) समझौता लागू है।

महत्‍वूपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस

  • प्रतिवर्ष 24 जुलाई को राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन ताप प्रबंधन इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा प्रणालियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियरों के कार्यों को सम्मानित करता है।
  • इसकी शुरुआत 2014 में एडवांस्ड थर्मल सॉल्यूशंस (ATS) द्वारा की गई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुरुआत : इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी।
  • शुरुआतकर्ता : इसकी शुरुआत अमेरिकी कंपनी 'एडवांस्ड थर्मल सॉल्यूशंस इंक' (ATS) ने की थी।
  • उद्देश्य : इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और ऊर्जा क्षेत्र में ऊष्मा (Heat) को नियंत्रित करने वाले इंजीनियरों के योगदान को सराहने के लिए।
  • 24 जुलाई ही क्यों?: जुलाई का यह समय उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में साल के सबसे गर्म दिनों में से एक माना जाता है।

अन्‍य महत्‍वपूर्ण दिवस :

  • राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस : 24 जुलाई
  • राष्ट्रीय अभियंता दिवस (भारत): 15 सितंबर (महान भारतीय सिविल इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर)
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 28 फरवरी (सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की याद में)

भारत में तापीय विद्युत संयंत्रों की सूची :

  • विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन: मध्य प्रदेश (यह भारत का सबसे बड़ा ताप विद्युत संयंत्र है)
  • सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट: मध्य प्रदेश
  • मुंद्रा अल्ट्रा मेगा थर्मल पावर प्लांट: गुजरात
  • मुंद्रा यूएमपीपी (अडानी / सीजीपीएल): गुजरात
  • सिपट थर्मल पावर प्लांट: छत्तीसगढ़
  • कोरबा सुपर थर्मल पावर प्लांट: छत्तीसगढ़
  • तालचर सुपर थर्मल पावर स्टेशन: ओडिशा
  • तालचर थर्मल पावर स्टेशन: ओडिशा
  • एनटीपीसी रामागुंडम: तेलंगाना
  • मैथन थर्मल पावर प्लांट (एमपीएल): झारखंड
  • टाटा पावर का जोजोबेरा थर्मल पावर प्लांट: झारखंड
  • ट्रॉम्बे थर्मल पावर प्लांट: महाराष्ट्र
  • प्रयागराज थर्मल पावर प्लांट: उत्तर प्रदेश

'आयकर दिवस'

  • भारत में 1860 में सर जेम्स विल्सन द्वारा आयकर की शुरुआत की स्‍मृति में प्रतिवर्ष 24 जुलाई को 'आयकर दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

आयकर की शुरुआत: भारत में पहला आयकर 24 जुलाई 1860 को लागू हुआ था।

शुरुआत करने वाले व्यक्ति: ब्रिटिश सरकार के पहले वित्त सदस्य सर जेम्स विल्सन (Sir James Wilson) थे।

  • कारण: 1857 के विद्रोह (सैनिक विद्रोह) के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई करना।
  • आयकर दिवस की शुरुआत: पहली बार यह दिवस वर्ष 2010 में मनाया गया था (150 वर्ष पूरे होने पर)।
  • आयकर का प्रकार: यह एक प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) है।

कर संरचना और संगठन :

  • नियामक संस्था: आयकर विभाग का संचालन CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) करता है।
  • मंत्रालय: यह वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • कर की प्रकृति: भारत में आयकर प्रगतिशील है (आय बढ़ने पर टैक्स रेट बढ़ता है)।
  • कृषि आय : भारत में केंद्र सरकार कृषि आय पर टैक्स नहीं लगाती है (यह राज्य सूची का विषय है)
  • भारत में बजट प्रणाली का संस्थापक : सर जेम्स विल्सन (इन्होंने ही 1860 में भारत का पहला बजट पेश किया था)

परीक्षा उपयोगी तथ्‍य :

  • GST का प्रकार: अप्रत्यक्ष कर
  • आयकर का प्रकार: प्रत्यक्ष कर
  • GST लागू होने की तिथि: 1 जुलाई 2017 (101वां संविधान संशोधन अधिनियम)
  • आयकर नियामक: CBDT (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड)
  • GST नियामक: GST काउंसिल (अध्यक्ष: केंद्रीय वित्त मंत्री)

नियुक्तियां

अनुराग जैन

  • केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।

नीति आयोग :

  • NITI Aayog : National Institution for Transforming India
  • भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत 'थिंक टैंक' है
  • स्थापना: 1 जनवरी 2015
  • पूर्ववर्ती संस्था: योजना आयोग
  • प्रकृति: यह एक गैर-संवैधानिक और गैर-सांविधिक निकाय है
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : प्रधानमंत्री (पदेन अध्यक्ष)
  • उपाध्यक्ष : प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त (इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है), वर्तमान अशोक कुमार लाहिड़ी (अप्रैल 2026 में नियुक्त, इन्होंने सुमन के. बेरी का स्थान लिया है)
  • पूर्णकालिक सदस्य : इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है
  • पदेन सदस्य : केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अधिकतम 4 मंत्री (प्रधानमंत्री द्वारा नामित)
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): सुश्री निधि छिब्बर (इन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, इन्होंने बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम का स्थान लिया है)

नरेश पाल गंगवार

  • केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया।
  • नियुक्ति से पहले वह पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किसका स्थान लिया: नरेश पाल गंगवार ने 1992 बैच के आईएएस अधिकारी विनीत जोशी की जगह ली है। विनीत जोशी को अब पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।
  • विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।
  • पिछला पद: इस जिम्मेदारी से ठीक पहले वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थे।
  • महत्वपूर्ण समय पर नियुक्ति: यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब देश में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
  • टी. के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

 

Latest Courses