GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 23 Jul, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

केन्या को चिकित्सा सामग्री

  • भारत ने केन्या को इबोला (Ebola) की रोकथाम और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए 4.5 टन चिकित्सा सामग्री की पहली खेप सौंपी।
  • इस चिकित्सा सहायता में PPE किट, नमूना परिवहन किट, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, फेस शील्ड, मजबूत सुरक्षात्मक जूते और अन्य संक्रमण-निवारक सामग्री शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • क्या भेजा गया? भारत ने केन्या को इबोला महामारी की रोकथाम के लिए 4.5 टन चिकित्सा सामग्री की पहली खेप भेजी है।
  • किसने सौंपी? केन्या में भारत के उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वाइका ने यह खेप सौंपी।
  • किसे सौंपी? केन्या के स्वास्थ्य कैबिनेट सचिव एडेन ड्वेल को।
  • कुल सहायता: भारत सरकार ने अब तक 'अफ्रीका CDC' को कुल 45 टन से अधिक चिकित्सा सामग्री भेजी है।

केन्या :

  • अवस्थिति: यह पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसके बीच से भूमध्य रेखा गुजरती है
  • राजधानी : नैरोबी
  • सीमावर्ती देश: इसकी सीमाएँ उत्तर में इथियोपिया और दक्षिण सूडान, पश्चिम में युगांडा, दक्षिण में तंजानिया, और उत्तर-पूर्व में सोमालिया से लगती हैं
  • समुद्री सीमा: इसके दक्षिण-पूर्व में हिंद महासागर की तटरेखा है
  • क्षेत्रीय विवाद: केन्या का दक्षिण सूडान के साथ इलेमी ट्राएंगल को लेकर और सोमालिया के साथ समुद्री सीमा को लेकर विवाद रहा है
  • ग्रेट रिफ्ट वैली: यह विशाल भूवैज्ञानिक खाई केन्या को दो भागों में विभाजित करती है
  • माउंट केन्या: यह देश की सबसे ऊंची और अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी (5,199 मीटर) है। जलवायु परिवर्तन के कारण इसके उष्णकटिबंधीय हिमनद (ग्लेशियर) तेजी से पिघल रहे हैं
  • प्रसिद्ध जनजाति: मासाई जनजाति केन्या और तंजानिया के मैदानी इलाकों में पाई जाती है
  • मासाई मारा नेशनल रिजर्व केन्या में स्थित है, जो वन्यजीवों के बड़े प्रवास के लिए जाना जाता है
  • मुद्रा: केन्याई शिलिंग
  • आधिकारिक भाषा: स्वाहिली और अंग्रेजी
  • UNEP का मुख्यालय: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय नैरोबी में स्थित है। इसकी स्थापना 5 जून 1972 को हुई थी, इसी कारण हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है।
  • उपनिवेश (Colony): भारत की तरह केन्या भी ब्रिटिश शासन (British Empire) का गुलाम था। इसे 1963 में आजादी मिली थी
  • राष्ट्रपति: विलियम रुटो

इबोला :

  • एक अत्यंत घातक और संक्रामक वायरल बीमारी (Viral Disease) है
  • वायरस का नाम: यह ऑर्थोइबोलावायरस समूह के कारण होता है।
  • वायरस परिवार: यह फिलोविरिडे परिवार का सदस्य है।
  • आनुवंशिक सामग्री: इबोला वायरस में सिंगल-स्ट्रेंडेड RNA पाया जाता है।
  • बीमारी का प्रकार: यह एक जूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में फैलती है।
  • अन्य नाम: इसे इबोला रक्तस्रावी बुखार भी कहा जाता है।
  • प्रथम खोज: इबोला वायरस की पहचान सबसे पहले 1976 में हुई थी।
  • नामकरण: इसका नाम अफ्रीका के लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (DRC) में बहने वाली 'इबोला नदी' के नाम पर रखा गया था, जिसके पास इसका पहला मामला मिला था।
  • प्राकृतिक मेजबान : जंगलों में रहने वाले फ्रूट बैट्स (फल खाने वाले चमगादड़) इस वायरस के मुख्य प्राकृतिक भंडार माने जाते हैं।
  • इंसानों में फैलाव: संक्रमित जानवरों (चमगादड़, बंदर, चिंपांजी) के सीधे संपर्क में आने से।
  • मानव-से-मानव संचरण: संक्रमित व्यक्ति के रक्त लार, पसीना, उल्टी या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

'महात्मा गांधी' की 'आवक्ष प्रतिमा' का अनावरण

  • द्रौपदी मुर्मु ने 'उत्तर मैसीडोनिया' के 'स्कोेप्येव शहर' के संग्रहालय में 'महात्मा गांधी' की 'आवक्ष प्रतिमा' का अनावरण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किसने अनावरण किया? भारत की वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने
  • किस देश में किया? उत्तर मैसीडोनिया। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष (Head of State) की उत्तर मैसीडोनिया की पहली ऐतिहासिक यात्रा है
  • किस शहर/संग्रहालय में किया? राजधानी स्कोप्पिए (Skopje) के शहर संग्रहालय में
  • किसकी प्रतिमा का अनावरण हुआ? महात्मा गांधी की 'आवक्ष प्रतिमा' (Bust - छाती तक की मूर्ति) का
  • उत्तर मैसीडोनिया की वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं? गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा
  • मदर टेरेसा का जन्म स्थान: मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कोप्पिए (वर्तमान उत्तर मैसीडोनिया) में ही हुआ था
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने अपनी यात्रा के दौरान 'मदर टेरेसा मेमोरियल' का भी दौरा किया
  • मदर टेरेसा को भारत रत्न: उन्हें 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था

उत्तर मैसेडोनिया (North Macedonia) :

  • उत्तर मैसेडोनिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप में स्थित एक भू-आबद्ध (Landlocked) देश है।
  • सीमावर्ती देश: इसकी सीमाएँ कुल 5 देशों से लगती हैं: उत्तर में : सर्बिया, उत्तर-पश्चिम में : कोसोवो, पूर्व में : बुल्गारिया, दक्षिण में : ग्रीस (यूनान), पश्चिम में : अल्बानिया
  • राजधानी: स्कोप्जे (Skopje)
  • राजधानी : स्कोप्जे (Skopje).
  • मुद्रा : मैसेडोनियन देनार
  • भौगोलिक स्थिति : यह एक भू-आबद्ध देश है। इसकी कोई भी सीमा समुद्र से नहीं लगती।
  • पड़ोसी देश : इसकी सीमा कुल 5 देशों से लगती है - कोसोवो, सर्बिया, बुल्गारिया, ग्रीस और अल्बानिया.
  • सर्वोच्च शिखर : माउंट कोराब.
  • प्रमुख नदी: वर्दार नदी (यह यहाँ की सबसे बड़ी नदी है)
  • नाम परिवर्तन : इस देश का पुराना नाम 'मैसेडोनिया' था। फरवरी 2019 में इसे बदलकर 'उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य' किया गया।
  • ऐतिहासिक समझौता: ग्रीस (यूनान) के साथ नाम विवाद सुलझाने के लिए 'प्रेस्पा समझौता' (2018) किया गया था।महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है।
  • नाटो (NATO) सदस्यता: यह देश मार्च 2020 में नाटो (NATO) का 30वां सदस्य देश बना था।
  • यूगोस्लाविया से अलग: यह देश वर्ष 1991 में पूर्व यूगोस्लाविया से स्वतंत्र हुआ था

भारत और जर्मनी के बीच समझौता

  • भारत के कोयला मंत्रालय और जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग संस्था (GIZ) के बीच "बंद होने वाली कोयला खदानों" के लिए तकनीकी सहयोग हेतु एक कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • समझौता किसके बीच हुआ?: भारत के कोयला मंत्रालय और जर्मनी की विकास एजेंसी GIZ के बीच।
  • GIZ का पूरा नाम क्या है?: डॉयचे गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनेल ज़ुसामेनार्बीट
  • समझौते का मुख्य विषय क्या है?: बंद होने वाली कोयला खदानों का वैज्ञानिक प्रबंधन और तकनीकी सहयोग।
  • यह किस वैश्विक साझेदारी का हिस्सा है?: भारत-जर्मनी हरित और सतत विकास साझेदारी (Green and Sustainable Development Partnership - GSDP)।
  • परियोजना की अवधि और बजट क्या है?: यह 4 वर्षों के लिए लागू होगी और इसका बजट 10 मिलियन यूरो (लगभग 90+ करोड़ रुपये) है।
  • फंडिंग (Funding): यह जर्मनी (BMZ) द्वारा प्रायोजित और यूरोपीय संघ (EU) द्वारा सह-वित्तपोषित है।
  • ''आरोह' (AAROH) रिपोर्ट जारी: समझौते के साथ ही मंत्रालय ने 'आरोह: वार्षिक खान बंदीकरण रिपोर्ट' जारी की। इसमें देश में पहली बार स्वतंत्रता के बाद 42 कोयला खदानों को वैज्ञानिक तरीके से सफलतापूर्वक बंद किए जाने की यात्रा को दर्शाया गया है।
  • 'कोल नीर' (Coal NEER) क्या है?: खदानों से निकलने वाले पानी को साफ कर सुरक्षित पेयजल में बदलने वाला संयंत्र (RO & UV आधारित)

30 वर्षीय नागरिक परमाणु सहयोग समझौता

  • अमेरिका और सऊदी अरब ने 30 वर्षीय नागरिक परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • समझौते का नाम और प्रकार: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच 30-वर्षीय नागरिक परमाणु सहयोग समझौता हुआ है।
  • किस धारा/एक्ट के तहत हुआ?: यह समझौता अमेरिकी परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1954 की धारा 123 के तहत हुआ है। इसीलिए इसे '123 समझौता' भी कहा जाता है।
  • मंजूरी देने वाले राष्ट्रपति: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई 2026 में इसे औपचारिक मंजूरी दी है।
  • अपवाद/चर्चा का कारण ('गोल्ड स्टैंडर्ड'): इस समझौते में 'गोल्ड स्टैंडर्ड' शर्त को हटा दिया गया है।
  • नोट: गोल्ड स्टैंडर्ड का मतलब होता है कि तकनीक पाने वाला देश अपनी धरती पर यूरेनियम संवर्धन नहीं करेगा, लेकिन इस डील में सऊदी को इसकी छूट की संभावना दी गई है।
  • परमाणु ऊर्जा का नियामक: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु ऊर्जा की निगरानी IAEA (International Atomic Energy Agency) करती है।
  • IAEA का मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया (यह SSC का पसंदीदा स्टेटिक GK प्रश्न है)।
  • सऊदी अरब का 'विजन 2030': सऊदी अरब अपने तेल पर निर्भरता कम करने के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा (जैसे परमाणु ऊर्जा) बढ़ा रहा है, जिसे Vision 2030 नाम दिया गया है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

  • महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म तिथि: 23 जुलाई 1906 (हर साल 23 जुलाई को चंद्रशेखर आज़ाद जयंती मनाई जाती है)
  • जन्म स्थान: भाभरा गाँव, अलीराजपुर जिला, मध्य प्रदेश (अब इस गाँव का नाम 'चंद्रशेखर आज़ाद नगर' है)।
  • मूल नाम: चंद्रशेखर तिवारी
  • HRA (हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन): इसकी स्थापना 1924 में सचिंद्रनाथ सान्याल, राम प्रसाद बिस्मिल और जोगेश चंद्र चटर्जी ने कानपुर में की थी। आज़ाद इसके प्रमुख सदस्य थे।
  • HSRA (हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन): सितंबर 1928 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में HRA का नाम बदलकर HSRA कर दिया गया। चंद्रशेखर आज़ाद इसके कमांडर-इन-चीफ (सैन्य प्रमुख) बने। इसमें 'सोशलिस्ट' (समाजवादी) शब्द जोड़ा गया था

मुख्‍य ऐतिहासिक घटनाएँ :

  • काकोरी ट्रेन एक्शन (1925): 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी में सरकारी खजाने को लूटा गया। आज़ाद इसके मुख्य रणनीतिकार थे और ब्रिटिश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
  • सॉन्डर्स की हत्या (1928): लाला लाजपत राय पर हुए लाठीचार्ज का बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के साथ मिलकर दिसंबर 1928 में लाहौर के सहायक पुलिस अधीक्षक जॉन सॉन्डर्स की हत्या की।
  • वाइसरॉय की ट्रेन उड़ाने का प्रयास (1929): आज़ाद के नेतृत्व में HSRA ने दिल्ली के पास लॉर्ड इरविन की ट्रेन को बम से उड़ाने की कोशिश की थी

शहादत :

  • तारीख: 27 फरवरी 1931।
  • स्थान: अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद (अब प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)।
  • विशेष तथ्य: पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी आखिरी गोली से उन्होंने खुद को गोली मार ली ताकि वे कभी जिंदा न पकड़े जाएं। अब इस पार्क का नाम चंद्रशेखर आज़ाद पार्क है।

'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस'

  • वर्ष 1927 में मुंबई से देश के प्रथम रेडियो प्रसारण के शुरू होने की स्मृति में प्रतिवर्ष 23 जुलाई को 'राष्ट्रीय प्रसारण दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस : प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाया जाता है।
  • पहला आधिकारिक प्रसारण: 23 जुलाई 1927 को बॉम्बे स्टेशन से (इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी द्वारा)
  • प्रथम अनौपचारिक प्रयास: जून 1923 में 'रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे' द्वारा
  • ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का गठन: 8 जून 1936 को
  • 'आकाशवाणी' नाम कब अपनाया गया?: वर्ष 1956 में ऑल इंडिया रेडियो का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से 'आकाशवाणी' किया गया।
  • आकाशवाणी का आदर्श वाक्य (Motto): "बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय"
  • विविध भारती की शुरुआत: 3 अक्टूबर 1957 को मुख्य रूप से फिल्मी गानों के प्रसारण के लिए इसकी शुरुआत हुई थी
  • प्रसार भारती : यह भारत की सार्वजनिक प्रसारण संस्था है, जिसके अंतर्गत 'आकाशवाणी' (AIR) और 'दूरदर्शन' दोनों आते हैं।
  • स्थापना वर्ष: प्रसार भारती की स्थापना 23 नवंबर 1997 को 'प्रसार भारती अधिनियम, 1990' के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी।
  • मंत्रालय: यह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती

  • प्रतिवर्ष 23 जुलाई को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई जाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म: 23 जुलाई 1856 (रत्नागिरी, महाराष्ट्र)
  • संस्थान की स्थापना: डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी (1884) और फर्ग्यूसन कॉलेज (पुणे)
  • नारा: "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है..."
  • उपाधि: 'लोकमान्य' और 'भारतीय अशांति के जनक'
  • अखबार: केसरी (मराठी), मराठा (अंग्रेजी)
  • जेल यात्रा: मांडले जेल (6 वर्ष की सजा, राजद्रोह के आरोप में)
  • मृत्यु: 1 अगस्त 1920 (इसी दिन असहयोग आंदोलन शुरू हुआ था)
  • अप्रैल 1916 में तिलक ने बेलगाम (पुणे) में इंडियन होम रूल लीग की स्थापना की
  • भारतीय अशांति के जनक: ब्रिटिश लेखक वैलेंटाइन चिरोल ने अपनी पुस्तक 'इंडियन अनरेस्ट' में तिलक को इस नाम से पुकारा था।
  • आधुनिक भारत का निर्माता: महात्मा गांधी ने तिलक को यह सम्मानजनक नाम दिया था

प्रसिद्ध पुस्तकें :

  • गीता रहस्य (श्रीमद्भगवद्गीता रहस्य) - मांडले जेल में लिखी गई।
  • द आर्कटिक होम इन द वेदाज (The Arctic Home in the Vedas)
  • द ओरियन

उत्सवों की शुरुआत :

  • गणपति उत्सव: 1893 में शुरुआत
  • शिवाजी उत्सव: 1895 में शुरुआत

पर्यावरण समाचार

भारत का प्रथम AI-आधारित पक्षी निगरानी केंद्र

  • भारत के प्रथम AI-आधारित पक्षी निगरानी केंद्र का विकास मुंबई के निकट ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य में किया जा रहा है।
  • ₹45 करोड़ की लागत वाले इस 'भांडुप बर्ड पार्क' प्रोजेक्ट का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक (जैसे एआई कैमरे और स्मार्ट ट्रैकिंग) से पक्षी संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना का नाम: भांडुप बर्ड पार्क
  • स्थान: ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (Thane Creek Flamingo Sanctuary - TCFS), मुंबई, महाराष्ट्र।
  • विशेषता: यह भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पक्षी पार्क / अभयारण्य अनुभव होगा।
  • कुल बजट: इस इको-नेचर पार्क के विकास के लिए जिला योजना समिति द्वारा ₹45 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
  • क्षेत्रफल: यह लगभग 20.09 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें से केवल 0.35 हेक्टेयर पर ही बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे
  • रामसर स्थल (Ramsar Site): ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य को वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय महत्व का रामसर स्थल घोषित किया गया था। (यह महाराष्ट्र का तीसरा रामसर स्थल है)।
  • प्रथम फ्लेमिंगो अभयारण्य: इसे वर्ष 2015-16 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य का पहला फ्लेमिंगो अभयारण्य घोषित किया गया था।
  • फ्लाईवे (Flyway): यह अभयारण्य सेंट्रल एशियन फ्लाईवे का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ यूरोप और मध्य एशिया से हजारों प्रवासी पक्षी (विशेषकर ग्रेटर और लेसर फ्लेमिंगो) सर्दियों में आते हैं।
  • मुख्य नदी/जल स्रोत: ठाणे क्रीक को मीठे पानी की आपूर्ति मुख्य रूप से उल्हास नदी और खारे पानी की आपूर्ति अरब सागर से होती है

तमिलनाडु का प्रथम पूरी तरह से क्रियाशील जलवायु-लचीला गाँव

  • तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले का किलाई गाँव राज्य का प्रथम पूरी तरह से क्रियाशील जलवायु-लचीला गाँव बन गया है।
  • यह पहल तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन (TNCCM) के तहत लागू की गई है, जिसका उद्देश्य तटीय समुदायों को चक्रवातों और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • चर्चा में क्यों?: 'किलाई' तमिलनाडु का पहला पूरी तरह से क्रियाशील 'जलवायु-लचीला गांव' बना है।
  • स्थान/जिला: यह गांव तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित है।
  • किस मिशन के तहत?: इसे तमिलनाडु जलवायु परिवर्तन मिशन (TNCCM) के तहत विकसित किया गया है।
  • सहयोगी संस्था: इस मॉडल को WRI India (वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट) के सहयोग से तैयार किया गया है।
  • बकिंघम नहर : इस परियोजना के तहत ऐतिहासिक बकिंघम नहर के 3 किमी हिस्से को साफ किया गया है (SSC में अक्सर नहरों के स्थान पूछे जाते हैं, यह नहर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में है)।
  • पिचावरम (Pichavaram): किलाई गांव के पास ही प्रसिद्ध पिचावरम मैंग्रोव वन स्थित है, जहाँ सौर ऊर्जा से चलने वाली ई-बोट्स शुरू की गई हैं।

परीक्षा उपयोगी अन्‍य महत्‍वपूर्ण जानकारी :

  • भारत का पहला 'डार्क स्काई रिजर्व' : हानले, लद्दाख (चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के अंदर)
  • भारत का पहला 'वेटलैंड सिटी' (आर्द्रभूमि शहर) नामांकन: उदयपुर, राजस्थान
  • 100% सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश (UT): दीव (Diu)
  • 100% सौर ऊर्जा से चलने वाला भारत का पहला रेलवे स्टेशन: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन, असम।
  • पूरी तरह से सौर ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला हवाई अड्डा: कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केरल
  • भारत का पहला 'फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट' (तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र): रामागुंडम तेलंगाना।
  • दुनिया का पहला 100% जैविक राज्य: सिक्किम
  • भारत का पहला 100% जैविक केंद्र शासित प्रदेश (UT): लक्षद्वीप
  • भारत का पहला 'बायो-विलेज' (जैव-गांव): दसबरा गांव, त्रिपुरा
  • भारत का पहला 'कवक पार्क': मुनस्यारी, उत्तराखंड
  • भारत का पहला 'परागणकर्ता पार्क' : हल्द्वानी, उत्तराखंड
  • भारत का पहला 'ई-कचरा क्लीनिक' : भोपाल, मध्य प्रदेश
  • भारत का पहला 'गार्बेज कैफे' : अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ (यहाँ प्लास्टिक कचरे के बदले मुफ्त भोजन मिलता है)

 

Latest Courses