GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 22 Jul, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

ब्रिक्‍स देशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक

  • भारत की मेजबानी में ब्रिक्‍स देशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों की तीन दिवसी बैठक का आयोजन 22 जुलाई से चंड़ीगढ़ में किया जा रहा है।
  • इस बैठक में मुख्य रूप से स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा, डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य, महामारी से निपटने की तैयारी और गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवा तक सब की पहुंच पर विचार-विमर्श होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्करण (Edition): यह 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक है
  • आयोजन स्थल (Venue): चंडीगढ़, भारत
  • आयोजन तिथि: 22 से 24 जुलाई 2026
  • अध्यक्षता (Chaired by): केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
  • मुख्य थीम: "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability"

भारत द्वारा जोड़े गए 2 नए प्राथमिकता वाले क्षेत्र:

  • ब्रिक्स मिशन फॉर हेल्दी लाइफस्टाइल
  • मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन

BRICS संगठन :

  • स्थापना (Formation): वर्ष 2006 में (शुरुआत में यह 'BRIC' था)
  • पहला शिखर सम्मेलन: वर्ष 2009 में (येकातेरिनबर्ग, रूस में)
  • दक्षिण अफ्रीका कब शामिल हुआ?: वर्ष 2010 में (तब यह BRICS बना)
  • भारत की अध्यक्षता: वर्ष 2026 में भारत चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है (इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में की थी)
  • ब्रिक्स का नया विस्तार : अब इसमें कुल 11 सदस्य देश हैं (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया)
  • ब्रिक्स बैंक (NDB): न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई, चीन में है।

AAI और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच समझौता

  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने राउरकेला हवाई अड्डे के संचालन और प्रबंधन के लिए एक विस्तारित समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • नई दिल्ली में संपन्न हुआ यह समझौता ओडिशा के इस औद्योगिक क्षेत्र में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • समझौता किनके बीच हुआ? भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)।
  • उद्देश्य क्या है? ओडिशा के राउरकेला हवाई अड्डे के संचालन और प्रबंधन का विस्तार करना।
  • अतिरिक्त भूमि: इस विस्तार के लिए SAIL ने 140 एकड़ अतिरिक्त जमीन AAI को देने की मंजूरी दी है।
  • योजना का नाम: यह कदम केंद्र सरकार की UDAN (आरसीएस-उड़ान) यानी 'उड़े देश का आम नागरिक' योजना के तहत उठाया गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1995
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एक वैधानिक निकाय है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) :

  • यह भारत की एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है
  • स्थापना: 1973
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) :

  • यह भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का एकीकृत इस्पात कारखाना है।
  • इसे जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया था
  • राज्य: राउरकेला हवाई अड्डा ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले में स्थित है।
  • उपनाम: राउरकेला को ओडिशा की 'इस्पात राजधानी' (Steel Capital of Odisha) भी कहा जाता है।
  • नदी: राउरकेला शहर ब्राह्मणी नदी के तट पर स्थित है (यह कोयल और शंख नदियों के संगम से बनती है)।

NCB ने 27 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौता किया

  • भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए 27 देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते और 19 देशों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किया।
  • संसद (लोकसभा) में गृह राज्य मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) इन समझौतों के माध्यम से सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए काम कर रहा है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) :

  • स्थापना: 17 मार्च 1986
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • नोडल मंत्रालय: गृह मंत्रालय
  • संबंधित कानून: NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act), 1985
  • संवैधानिक अनुच्छेद: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 47 (Article 47) नशीली दवाओं के सेवन पर रोक लगाने से संबंधित है (यह राज्य के नीति निदेशक तत्व - DPSP के तहत आता है)।
  • राष्ट्रीय लक्ष्य: भारत को वर्ष 2047 तक 'नशामुक्त भारत' बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ लागू करने के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • योजना का नाम: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
  • लॉन्च करने वाला राज्य: उत्तर प्रदेश (UP)
  • घोषणा/मंजूरी: जुलाई 2026 में यूपी कैबिनेट द्वारा स्वीकृत
  • कुल आवंटित बजट: ₹400 करोड़
  • लक्ष्य: प्रथम चरण में लगभग 50,000 मेधावी छात्राएं
  • नोडल विभाग: उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
  • शैक्षणिक योग्यता: सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं.
  • मेरिट: प्रत्येक संस्थान (कॉलेज/यूनिवर्सिटी) की टॉप 5 प्रतिशत (Top 5%) छात्राएं.
  • पारिवारिक आय सीमा: वार्षिक आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए

उत्तर प्रदेश :

  • राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
  • विधान सभा क्षेत्र: 403
  • स्थापना दिवस: 24 जनवरी, 1950
  • विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र: 100
  • उत्तर प्रदेश के प्रमुख कुटीर उद्योग और संबंधित जिले:
  • वाराणसी : रेशमी साड़ियाँ और वस्त्र निर्माण, हस्तशिल्प और लकड़ी की नक्काशी
  • मुरादाबाद : पीतल और तांबे के बर्तन, धातु शिल्प (Metal Handicrafts)
  • आगरा : चमड़े के जूते, संगमरमर की नक्काशी और हस्तशिल्प
  • भदोही : कालीन निर्माण
  • लखनऊ : चिकनकारी (कढ़ाई), जरी-जरदोजी का काम
  • फर्रुखाबाद : ब्लॉक प्रिंटिंग, रंगाई और छपाई का काम

‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के साथ मिलकर लकाडोंग हल्दी मिशन गोल्डन स्पाइस का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मिशन का नाम: 'मिशन गोल्डन स्पाइस' (Mission Golden Spice) या 'इंटीग्रेटेड लकाडोंग हल्दी वैल्यू चेन एनहांसमेंट प्रोजेक्ट'
  • लॉन्च करने वाले मुख्य व्यक्तित्व: केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (DoNER) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा
  • कुल बजट/लागत: ₹175.45 करोड़
  • समय अवधि: यह 5 साल का रोडमैप (2026 से 2030 तक) है जिसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।
  • मुख्य पहल: यह DoNER मंत्रालय की 'अनलॉक द इकोनॉमिक पोटेंशियल ऑफ इंडियाज नॉर्थईस्ट' (USP) पहल के तहत आता है
  • नोडल मंत्रालय व कार्यान्वयन: यह परियोजना पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) की 'अनलॉक द इकोनॉमिक पोटेंशियल ऑफ इंडियाज नॉर्थईस्ट' (USP) पहल के अंतर्गत विकसित की गई है। इसे उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) और मेघालय सरकार के सहयोग से लागू किया जाएगा

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड :

  • स्थापना: 2023 में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित
  • संबंधित मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
  • स्थापना का उद्देश्य: भारत को वैश्विक हल्दी बाज़ार में अग्रणी बनाना

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

फ्रांस में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध

  • फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले एक सख्त कानून को मंजूरी दी।
  • 21 जुलाई 2026 को पारित इस सख्त कानून के बाद फ्रांस ऐसा कदम उठाने वाला यूरोपीय संघ (EU) का पहला देश बन गया है।
  • राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस प्रमुख नीतिगत अभियान के तहत हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किस देश ने प्रतिबंध लगाया?: फ्रांस ने 15 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
  • यूरोपीय संघ (EU) का पहला देश: फ्रांस ऐसा कड़ा कानून बनाने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है।
  • दुनिया का पहला देश कौन सा था?: ध्यान रहे, बच्चों के सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्‍व का प्रथम देश ऑस्ट्रेलिया है (दिसंबर 2025 में 16 वर्ष से कम उम्र के लिए)। फ्रांस इस सूची में अगला बड़ा देश है।
  • नियामक संस्था : फ्रांस में इस कानून को लागू कराने वाली संस्था का नाम Arcom (ऑडियोविजुअल और डिजिटल संचार नियामक) है।

फ्रांस :

  • राजधानी : पेरिस
  • मुद्रा : यूरो और CFP फ्रैंक
  • राष्ट्रपति : इमैनुएल मैक्रों
  • संसद का नाम: फ्रांस की संसद को पार्लियामेंट कहा जाता है, जिसके दो सदन हैं: नेशनल असेंबली (निचला सदन) और सीनेट (उच्च सदन)

रक्षा समाचार

INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल

  • भारतीय नौसेना ने 22 जुलाई को कर्नाटक के कारवार में माहे-क्लास के दूसरे एंटी-सबमरीन वॉरफेयर जहाज़, INS मालवन को अपने बेड़े में शामिल किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नाम (Name): INS मालवन
  • यह क्या है? (Type): पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft - ASW SWC)
  • किस श्रेणी का है? (Class): माहे श्रेणी, यह इस श्रेणी का दूसरा जहाज है।
  • शामिल होने की तारीख : 22 जुलाई 2026
  • कहाँ शामिल किया गया? : कारवार नौसैनिक अड्डा (Naval Base), कर्नाटक
  • किसने बनाया? : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि (केरल)
  • स्वदेशी सामग्री : 80% से अधिक (मेक इन इंडिया के तहत)
  • मुख्य काम: तटीय इलाकों और उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का शिकार करना।
  • मुख्य अतिथि : वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह

INS मालवन के अन्‍य जहाज :

  • INS मालवन भारतीय नौसेना के 'माहे श्रेणी' का हिस्सा है
  • इस परियोजना के तहत कुल 8 युद्धपोतों का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा किया जा रहा है

माहे श्रेणी के सभी 8 जहाजों की सूची :

  • INS माहे (INS Mahe - P80): यह इस श्रेणी का पहला (Lead) जहाज है. इसे 24 नवंबर 2025 को नौसेना में शामिल किया गया था
  • आईएनएस मालवन (INS Malvan - P81): यह इस श्रेणी का दूसरा जहाज है, जिसे 22 जुलाई 2026 को कमीशन किया गया.
  • INS मंगरोल : श्रेणी का तीसरा जहाज.
  • INS मालपे
  • INS मुल्की
  • INS मुनरो
  • INS मक्का
  • INS मांडवी

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:'
  • प्रमुख: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के 27वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

नौसेना की नौसेना कमान :

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई)
  • दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि)
  • पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

लाइकेन बनाने वाली कवक की पाँच नई प्रजातियों की खोज

  • पुणे स्थित अघारकर अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट से एलोग्राफा जीनस की पांच नई लाइकेन प्रजातियां खोजी हैं।

सम्‍बन्धित त‍थ्‍य :

खोजी गई पाँच नई प्रजातियाँ :

  • एलोग्राफा केरलेंसिस : इसका नाम केरल राज्य के नाम पर रखा गया है।
  • एलोग्राफा नायका : यह नाम प्रसिद्ध भारतीय लाइकेन वैज्ञानिक डॉ. संजीव नायका के सम्मान में दिया गया है।

एलोग्राफा पैराकॉन्सैंगुइनिया

एलोग्राफा पर्सिस्टिनस्पर्सा

  • क्या खोजा गया?: लाइकेन बनाने वाले कवक की 5 नई प्रजातियाँ।
  • किस जीनस (Genus) से संबंधित हैं?: एलोग्राफा
  • खोजकर्ता संस्थान: MACS अगरकर अनुसंधान संस्थान (ARI), पुणे (यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग - DST के तहत एक स्वायत्त संस्थान है)
  • खोज का स्थान: पश्चिमी घाट - केरल और महाराष्ट्र क्षेत्र
  • शोध पत्रिका : Mycological Progress में प्रकाशित
  • लाइकेन (Lichen) क्या है? यह कवक (Fungi) और शैवाल (Algae) के बीच का सहजीवी संबंध है।
  • लिटमस पेपर: अम्ल-क्षार की पहचान के लिए इस्तेमाल होने वाला लिटमस पेपर रोसेला नामक लाइकेन से ही प्राप्त किया जाता है।
  • वायु प्रदूषण का सूचक : लाइकेन सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। जहाँ प्रदूषण अधिक होता है, वहाँ लाइकेन नहीं उगते। (यह SSC का सबसे पसंदीदा प्रश्न है)।
  • कवक के अध्ययन को क्या कहते हैं? माइकोलॉजी

नियुक्तियां

हरजीत सिंह ग्रेवाल

  • वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने 21 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
  • अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना 16 जुलाई 2026 को जारी की थी।
  • यह पद अप्रैल 2025 से रिक्त था, जब तत्कालीन अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा का कार्यकाल समाप्त हुआ था।
  • अध्यक्ष के रूप में ग्रेवाल को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नए अध्यक्ष: 21 जुलाई 2026 को हरजीत सिंह ग्रेवाल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
  • किसका स्थान लिया: इन्होंने इकबाल सिंह लालपुरा का स्थान लिया है (यह पद अप्रैल 2025 से खाली था).
  • नई उपाध्यक्ष: श्रीमती एस. मुनवरी बेगम को आयोग की नई उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है
  • नए सदस्य: ग्लेन ई. सूज़ा टिक्लो (गोवा के पूर्व विधायक) को ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में सदस्य नियुक्त किया गया है
  • मंत्रालय: यह नियुक्ति अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा की गई है

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग :

  • किस प्रकार का निकाय है: यह एक सांविधिक निकाय (Statutory Body) है (यह संवैधानिक निकाय नहीं है).
  • स्थापना अधिनियम: इसकी स्थापना राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 के तहत हुई.
  • स्थापना वर्ष: इस अधिनियम के तहत प्रथम आयोग का गठन 17 मई 1993 को हुआ था.
  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.
  • कार्यकाल: अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है.
  • कुल सदस्य संख्या: इस आयोग की स्वीकृत सदस्य संख्या 7 है (1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष और 5 सदस्य)

भारत के अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (क्रोनोलॉजी और संख्या) :

  • केंद्र सरकार ने अधिनियम की धारा 2(c) के तहत वर्तमान में 6 समुदायों को राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक अधिसूचित किया है:
  • मुस्लिम (1993 में शामिल)
  • ईसाई (1993 में शामिल)
  • सिख (1993 में शामिल)
  • बौद्ध (1993 में शामिल)
  • पारसी (1993 में शामिल)
  • जैन (इन्हें वर्ष 2014 में सबसे अंत में शामिल किया गया

भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद :

  • अनुच्छेद 29: अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण (भाषा, लिपि और संस्कृति को सुरक्षित रखने का अधिकार).
  • अनुच्छेद 30: अल्पसंख्यक समुदायों को शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और उनके प्रशासन का अधिकार.
  • अनुच्छेद 350B: भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान (7वें संविधान संशोधन 1956 द्वारा जोड़ा गया)

पुरस्‍कार और सम्‍मान

'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026'

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' के लिए चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थापना: यह पुरस्कार वर्ष 1983 में लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया था
  • उद्देश्य: यह सम्मान हर साल उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति, विकास और निर्माण में अद्वितीय और उल्लेखनीय योगदान दिया हो
  • तिथि: यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 1 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जाता है
  • पुरस्कार के घटक: विजेता को एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ₹1 लाख की सम्मान राशि दी जाती है
  • प्रमुख पूर्व प्राप्तकर्ता: इनसे पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (2023), केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (2025), पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जैसी महान हस्तियों को मिल चुका है

अजीत डोभाल के चयन का मुख्य कारण :

  • शीर्ष रणनीतिकार: उन्हें भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति को मजबूत करने, आतंकवाद-विरोधी अभियानों और खुफिया तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए चुना गया है।
  • ऑपरेशन ब्लैक थंडर (1988): अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तानी उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन में डोभाल ने एक रिक्शा चालक और पाकिस्तानी एजेंट के रूप में भेष बदलकर महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाई थी। इसके लिए उन्हें 'कीर्ति चक्र' (सैन्य सम्मान पाने वाले पहले पुलिस अधिकारी) से सम्मानित किया गया था।
  • क्राइसिस मैनेजमेंट: उन्होंने मिजोरम, सिक्किम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में उग्रवाद को दबाने और शांति वार्ता स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
  • डोकलाम गतिरोध और सीमा विवाद: चीन के साथ 2017 के डोकलाम गतिरोध को कूटनीतिक बातचीत के जरिए सुलझाने में भारत के विशेष प्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रमुख भूमिका थी

महत्‍वपूर्ण दिवस

'राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस'

  • वर्ष 1947 में संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को अपनाए जाने की स्मृति में, प्रतिवर्ष 22 जुलाई को 'राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अंगीकरण की तारीख: 22 जुलाई 1947
  • डिजाइनर: पिंगली वेंकैया
  • प्रथम ध्वज फहराना: 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर पहली बार आधिकारिक रूप से फहराया गया।

आकार और अनुपात :

  • लंबाई और चौड़ाई का अनुपात: 3:2 (ध्यान दें: यदि प्रश्न में चौड़ाई से लंबाई का अनुपात पूछे, तो 2:3 होगा)।

अशोक चक्र:

  • चक्र का रंग: गहरा नीला
  • तीलियों की संख्या: 24 तीलियाँ (जो दिन के 24 घंटों और निरंतर प्रगति को दर्शाती हैं)
  • कहाँ से लिया गया: सारनाथ के अशोक सिंह स्तंभ से (इसने कांग्रेस के पुराने झंडे के 'चरखे' को रिप्लेस किया था)।

रंग और उनके अर्थ :

  • केसरिया (Saffron): शौर्य, साहस और त्याग
  • सफेद (White): शांति और सत्य
  • हरा (Green): विश्वास, उर्वरता और समृद्धि
  • लागू होने का वर्ष: भारतीय ध्वज संहिता 2002 में लागू हुई।
  • कपड़ा: मूल रूप से झंडा केवल हाथ से काते गए खादी, कपास या रेशम का होना अनिवार्य था।
  • 2022 का मुख्य संशोधन : अब मशीन से बने और पॉलिएस्टर के झंडे भी मान्य हैं। साथ ही, अब झंडे को दिन और रात (24 घंटे) फहराने की अनुमति है, बशर्ते वह खुले में हो या नागरिक के घर पर हो।

 

Latest Courses