GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 19 Jul, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

82वां संडे ऑन साइकिल अभियान

  • 82वें, संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने भाग लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह विशेष अभियान देश के 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' के लाखों कर्मियों के साथ मिलकर आयोजित किया गया।
  • इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत, भारत भर के 15,000 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों ने एक साथ साइकिल चलाई।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रखना और 'जीरो-कार्बन लाइफस्टाइल' को बढ़ावा देना है।
  • 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' अभियान की आधिकारिक शुरुआत 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में किया गया था।
  • यह पहल भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम 'फिट इंडिया मूवमेंट' का एक हिस्सा है, जिसे मूल रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था।
  • यह अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI), योगासन भारत और माई भारत (MY Bharat) के सहयोग से चलाया जाता है।
  • इस अभियान का उद्देश्य देश में बढ़ते मोटापे की चुनौती से निपटना, फिटनेस को बढ़ावा देना और जीरो-कार्बन लाइफस्टाइल (पर्यावरण संरक्षण) के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कठुआ रेलवे स्टेशन

  • उत्तरी रेलवे ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ’ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुराना नाम: कठुआ रेलवे स्टेशन (जम्मू और कश्मीर)
  • नया नाम: शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन
  • रेलवे जोन: उत्तरी रेलवे
  • टिकटिंग सिस्टम: अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) और यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में अब यह “MC सुनील कठुआ” के रूप में दिखेगा
  • अल्फा कोड KTHU की जगह MSKT होगा

शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी :

  • जन्म स्थान: इनका जन्म 22 जून 1980 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले (गोविंदसर गांव) में हुआ था
  • सैन्य इकाई: वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 7/11 गोरखा राइफल्स में कैप्टन थे।
  • सर्वोच्च बलिदान: 27 जनवरी 2008 को असम के तिनसुखिया जिले के रंगागढ़ गांव में प्रतिबंधित संगठन उल्फा (ULFA) के उग्रवादियों के खिलाफ एक उग्रवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व करते हुए वे शहीद हुए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दो उग्रवादियों को मार गिराया था
  • सैन्य सम्मान: उन्हें वीरता के लिए मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र और सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

भारत के प्रथम और सबसे गहरे भू-तापीय कुंआ

  • लद्दाख की पुगा घाटी में भारत के पहले और सबसे गहरे जुड़वां भू-तापीय (जियोथर्मल) कुओं का सफल संचालन और लोकार्पण लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • लोकेशन (स्थान): पुगा घाटी, पूर्वी लद्दाख
  • ऊंचाई (Altitude): समुद्र तल से 14,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित
  • कुओं की गहराई: प्रत्येक कुआं 1,000 मीटर (1 किमी) गहरा है, जो इसे भारत का सबसे गहरा भू-तापीय कुआं बनाता है।
  • परियोजना क्षमता: यह पायलट प्रोजेक्ट 1 मेगावाट (MW) क्षमता का है
  • दर्ज तापमान: मात्र 400 मीटर की गहराई पर ही अधिकतम 135°C तापमान दर्ज किया गया।
  • कार्यकारी एजेंसी: ONGC एनर्जी सेंटर
  • भू-तापीय ऊर्जा : यह पृथ्वी के आंतरिक भाग (क्रस्ट) में संग्रहीत ऊष्मा और गर्म पानी/भाप से प्राप्त होने वाली एक नवीकरणीय और गैर-पारंपरिक ऊर्जा है।
  • भारत के प्रमुख भू-तापीय क्षेत्र :
  • पुगा घाटी और चुमाथांग (Chumathang): लद्दाख
  • मणिकरण (Manikaran) - पार्वती घाटी: हिमाचल प्रदेश
  • तपोवन: उत्तराखंड
  • तत्तापानी: छत्तीसगढ़ / मध्य प्रदेश सीमा
  • सूरजकुंड: झारखंड
  • खम्मम: तेलंगाना (गोदावरी बेसिन)

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) :

  • स्थापना: 14 अगस्त 1956
  • दर्जा: महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अंतरराष्ट्रीय परिचालन: ONGC विदेश लिमिटेड (OVL) के माध्यम से वैश्विक तेल एवं गैस परिसंपत्तियों का संचालन करता है।

पुरस्‍कार आर सम्‍मान

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2024) की घोषणा की।
  • इन पुरस्कारों के लिए वर्ष 2024 (1 जनवरी से 31 दिसंबर) के दौरान केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा प्रमाणित फिल्मों का मूल्यांकन किया गया।
  • प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जयराज की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यीय केंद्रीय जूरी ने विजेताओं का चयन किया।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा में फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म तथा सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हैं।

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार :

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : 'आर्टिकल 370' (हिंदी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म : 'श्रीकांत' (राजकुमार राव अभिनीत)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : यामी गौतम (फिल्म: 'आर्टिकल 370' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor - संयुक्त रूप से):कार्तिक आर्यन (फिल्म: 'चंदू चैंपियन' के लिए), ममूटी (फिल्म: 'ब्रह्मयुगम' - मलयालम के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म : 'कल्कि 2898 एडी'
  • एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म : रणदीप हुड्डा (फिल्म: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : संजय मिश्रा (फिल्म: 'भक्षक' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म : 'भंगार' (निर्देशक: सुमीरा रॉय)

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार :

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film): 'आर्टिकल 370' (हिंदी फिल्म)
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म (Best Hindi Film): 'श्रीकांत' (राजकुमार राव अभिनीत)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress): यामी गौतम (फिल्म: 'आर्टिकल 370' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor - संयुक्त रूप से):कार्तिक आर्यन (फिल्म: 'चंदू चैंपियन' के लिए), ममूटी (फिल्म: 'ब्रह्मयुगम' - मलयालम के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म : 'कल्कि 2898 एडी'
  • एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म : रणदीप हुड्डा (फिल्म: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : संजय मिश्रा (फिल्म: 'भक्षक' के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म : 'भंगार' (निर्देशक: सुमीरा रॉय)

विज्ञान और प्रौद्यौगिकी

देश के प्रथम निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण

  • स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • डेवलपर: हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप 'स्काईरूट एयरोस्पेस'
  • प्रणोदन : चार चरणों वाला एक उन्नत रॉकेट है, जिसके पहले तीन चरण 'कलाम' ठोस ईंधन इंजनों से और चौथा व अंतिम चरण 'रमन' तरल ईंधनभारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बन गया हैम तक के पेलोड/उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में स्थापित करने में पूरी तरह सक्षम है
  • 3D-प्रिंटेड इंजन: इसके चौथे चरण में 'रमन-I' नामक लिक्विड प्रोपल्शन इंजन का उपयोग किया गया है, जो पूरी तरह से 3D-प्रिंटेड तकनीक से बना है

'मिशन आगमन' के प्रमुख पेलोड्स :

  • SCOPE सैटेलाइट: स्काईरूट का अपना उपग्रह
  • SOLARAS S3: ग्राह स्पेस (Grahaa Space) का उपग्रह
  • इसके साथ ही भारत ने निजी क्षेत्र की कंपनी, स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा अंतरिक्ष में पैलोड स्थापित करने की क्षमता भी हासिल कर ली है
  • भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का तीसरा देश बन गया है
  • विक्रम-1 को स्काईरूट एयरोस्पेस ने तैयार किया और लॉन्चिंग भी खुद ही की
  • सिर्फ लॉन्चपैड इसरो का था।
  • स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना 2018 में दो दोस्तों पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी।
  • स्काईरूट ने 2022 में विक्रम-एस सब-ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था, जो 89.5 km की ऊंचाई तक गया था।
  • अब विक्रम-1 450 km की पृथ्वी की सर्कुलर निचली कक्षा तक पहुंच गया है
  • ऑर्बिटल रॉकेट: जब कोई रॉकेट पृथ्वी के चारों ओर लगातार चक्कर लगाने लायक स्पीड हासिल कर लेता है, तो वह ऑर्बिटल रॉकेट कहलाता है। यह स्पीड लगभग 28,000 किमी/घंटा या 7.8 किमी/सेकंड होती है।
  • सब-ऑर्बिटल रॉकेट: रॉकेट अंतरिक्ष की सीमा तक जाकर लौट आए, तो उसे सब-ऑर्बिटल रॉकेट कहते हैं। आमतौर पर 100 किमी की ऊंचाई पर अंतरिक्ष की शुरुआत मानी जाती है।

चर्चित व्‍यक्ति

सर गारफील्ड सोबर्स

  • वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट कप्तान सर गारफील्ड सोबर्स का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मूल देश: वह बारबाडोस के रहने वाले थे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते थे
  • उपनाम: उन्हें खेल जगत में 'सर गैरी' या 'सर ग्यारी' सोबर्स के नाम से भी जाना जाता था
  • राष्ट्रीय नायक: वह बारबाडोस के केवल दो जीवित 'राष्ट्रीय नायकों' में से एक थे (दूसरी प्रसिद्ध गायिका रिहाना हैं)
  • नाइटहुड की उपाधि: क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 1975 में महारानी एलिजाबेथ II द्वारा उन्हें 'नाइटहुड' (सर की उपाधि) से सम्मानित किया गया था।
  • 1 ओवर में 6 छक्के: वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह कारनामा 1968 में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के गेंदबाज मैल्कम नैश के खिलाफ किया था।

एंडी बर्नहैम

  • ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को अपना नया नेता चुना वे यूनाइटेड किंगडम के 59वें प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रधानमंत्री पद: एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री के रूप में 20 जुलाई 2026 को शपथ लेंगे
  • राजनीतिक दल: वे ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नेता चुने गए हैं
  • पूर्व पद: प्रधानमंत्री बनने से पहले बर्नहैम ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर के रूप में कार्य कर रहे थे
  • संसदीय क्षेत्र: उन्होंने हाल ही में उत्तरी इंग्लैंड के मेकरफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की थी
  • निर्विरोध चुनाव: हाउस ऑफ कॉमन्स में लेबर पार्टी के 403 सांसदों में से 379 सांसदों का समर्थन मिलने के बाद वे निर्विरोध नेता चुने गए
  • पूर्ववर्ती: वे कीर स्टारमर का स्थान लेंगे, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

ब्रिटेन (United Kingdom):

  • आधिकारिक नाम: यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड
  • राजधानी: लंदन
  • प्रमुख शहर: लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, ग्लासगो, लिवरपूल
  • मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग (£) - GBP
  • राष्ट्राध्यक्ष: सम्राट चार्ल्स तृतीय (King Charles III)
  • संसद: द्विसदनीय : हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स
  • महाद्वीप: यूरोप
  • प्रसिद्ध नदियाँ: थेम्स, सेवर्न

खेल समाचार

फीफा विश्व कप 2026

  • फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर कांस्य पदक जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विजेता (कांस्य पदक): इंग्लैंड (6 गोल)
  • उपविजेता (चौथा स्थान): फ्रांस (4 गोल)
  • मैच का स्थान: हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी, फ्लोरिडा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • मैच की तारीख: 18 जुलाई, 2026
  • इंग्लैंड के प्रमुख स्कोरर: बुकायो साका (हैट्रिक – 3 गोल), डेक्लान राइस, एज़री कोंसा और जूड बेलिंगहैम
  • फ्रांस के प्रमुख स्कोरर: किलियन एम्बाप्पे (2 गोल), ब्रैडली बारकोला और उस्मान डेम्बेले
  • इस मुकाबले में कुल 10 गोल हुए, जो विश्व कप के किसी तीसरे स्थान के मैच में अब-तक के सबसे ज्यादा गोल हैं।
  • बुकायो साका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई।
  • फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में दो गोल किए।
  • इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में कुल 22 गोल कर लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
  • एम्बाप्पे ने इस टूर्नामेंट में 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त बनाई

फीफा/FIFA :

  • पूरा नाम : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन/Fédération Internationale de Football Association
  • स्थापना : 21 मई 1904 (पेरिस, फ्रांस में)
  • मुख्यालय : ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  • वर्तमान अध्यक्ष : जियानी इन्फेंटिनो
  • क्षेत्रीय संघ : 6 क्षेत्रीय महाद्वीपीय संघ
  • AFC - एशियाई फुटबॉल परिसंघ (भारत इसका सदस्य है)
  • UEFA - यूरोपीय फुटबॉल संघों का संघ
  • CONMEBOL - दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ
  • CAF - अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ
  • CONCACAF - उत्तरी, मध्य अमेरिकी और कैरेबियाई फुटबॉल संघ परिसंघ
  • OFC - ओशिनिया फुटबॉल परिसंघ

फीफा द्वारा आयोजित प्रमुख टूर्नामेंट :

  • फीफा पुरुष विश्व कप: यह फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन है, जो हर 4 साल में होता है। पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था।
  • फीफा महिला विश्व कप: इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी।

भारत और फीफा :

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF): भारत में फुटबॉल का संचालन AIFF करता है। इसकी स्थापना 1937 में हुई थी।
  • फीफा सदस्यता: भारत (AIFF) को 1948 में फीफा की आधिकारिक सदस्यता मिली थी।
  • ऐतिहासिक क्षण: भारत ने साल 2017 में फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप और साल 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की सफल मेजबानी की है।

बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026

  • भारतीय महिला पहलवान काजल ढोचक ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 (पॉलीक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़मा इस्तवान मेमोरियल टूर्नामेंट) में महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में अमेरिका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विजेता खिलाड़ी: काजल ढोचक
  • प्रतिद्वंदी (रनर-अप): डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड (अमेरिका)
  • भार वर्ग (Weight Category): 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल
  • प्रतियोगिता का नाम: बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज 2026 / चौथी UWW रैंकिंग सीरीज
  • आयोजन स्थल: बुडापेस्ट, हंगरी
  • मुकाबले का परिणाम: फाइनल मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ था, लेकिन काजल को 'क्राइटेरिया' (नियमों के आधार पर उच्च स्कोरिंग दांव) के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
  • पूर्व रिकॉर्ड: काजल मौजूदा अंडर-20 (U20) विश्व चैंपियन भी हैं

'BWF बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप'

  • खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने 'BWF बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप' के आधिकारिक शुभंकर 'पीको' का अनावरण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शुभंकर (Mascot): इस चैम्पियनशिप का आधिकारिक शुभंकर 'पीको' (Peacko) है, जो भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर (Indian Peafowl) से प्रेरित है। इसकी स्कर्ट को बैडमिंटन के शटलकॉक (Shuttlecock) के आकार में डिजाइन किया गया है।
  • मेजबान देश और शहर: इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत (नई दिल्ली) कर रहा है। सभी मैच नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ (इंदिरा गांधी) इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • आयोजन तिथि: यह टूर्नामेंट 17 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
  • ऐतिहासिक महत्व: भारत 17 साल बाद बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है (इससे पहले भारत ने 2009 में हैदराबाद में इसकी मेजबानी की थी)
  • आधिकारिक एंथम (गीत): लॉन्च किए गए आधिकारिक गीत में भारत के सभी 16 सदस्यीय दल को दिखाया गया है, जिसमें पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शामिल हैं।
  • प्रमुख उपस्थित हस्तियां: अनावरण समारोह के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्व सरमा और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी उपस्थित थे।
  • BWF (Badminton World Federation) : इसकी स्थापना 1934 में हुई थी। इसका मुख्यालय कुआलालमपुर, मलेशिया में है।
  • BAI (Badminton Association of India) : भारतीय बैडमिंटन संघ की स्थापना 1934 में हुई थी। इसके वर्तमान अध्यक्ष हिमंता बिस्व सरमा हैं।

महत्‍वपूर्ण दिवस

'बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस'

  • प्रतिवर्ष 19 जुलाई को 'बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रथम चरण (19 जुलाई 1969): तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 14 बड़े निजी वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया. इन बैंकों के पास देश की कुल जमा राशि का लगभग 70% से 85% हिस्सा था.
  • दूसरा चरण (15 अप्रैल 1980): सरकार ने 6 और निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया (जिनकी जमा पूंजी ₹200 करोड़ से अधिक थी)
  • अध्यादेश का नाम: राष्ट्रीयकरण 'बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अध्यादेश, 1969' के माध्यम से किया गया था
  • जमा सीमा (Criteria): केवल उन्हीं 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ जिनकी जमा राशि ₹50 करोड़ या उससे अधिक थी
  • उद्देश्य: बैंकिंग सेवाओं को बड़े उद्योगपतियों के चंगुल से निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों, कृषि क्षेत्र (हरित क्रांति को बढ़ावा देने) और लघु उद्योगों तक पहुंचाना
  • SBI का इतिहास: इससे पहले 1955 में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नाम दिया गया था
  • RBI का राष्ट्रीयकरण: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को हुआ था
  • वर्तमान स्थिति (2026): विलय और सुधारों के बाद वर्तमान में भारत में केवल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सक्रिय हैं
  • पहले चरण (1969) में राष्ट्रीयकृत हुए 14 प्रमुख बैंक : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, सिंडिकेट बैंकयूको बैंक (UCO Bank), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

'बीटा पिक्टोरिस डी' नामक नए बाह्यग्रह की खोज

  • खगोलविदों ने नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप और यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला के 'वेरी लार्ज टेलीस्कोप' की मदद से 'बीटा पिक्टोरिस डी' नामक नए बाह्यग्रह की खोज की है।
  • यह बृहस्पति से लगभग 2.4 गुना भारी है। यह खोज युवा ग्रह प्रणालियों के विकास और ग्रहों के निर्माण को समझने में मील का पत्थर साबित होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अवस्थिति और दूरी: यह पृथ्वी से लगभग 63 प्रकाश वर्ष दूर स्थित हमारी मिल्की वे आकाशगंगा का एक तारा मंडल है।
  • युवा तारा प्रणाली: इस तारे की आयु मात्र 2.3 करोड़ वर्ष है। चूंकि यह बहुत युवा है, इसलिए इसे ग्रहों की उत्पत्ति और उनके शुरुआती विकास के अध्ययन की 'जीवंत प्रयोगशाला' माना जाता है।
  • अन्य ग्रह: इस प्रणाली में पहले से ही दो विशाल बाह्यग्रह—बीटा पिक्टोरिस-बी ('b') और बीटा पिक्टोरिस-सी ('c') खोजे जा चुके हैं। बीटा पिक्टोरिस-डी इस प्रणाली का तीसरा ज्ञात विशाल ग्रह है।
  • संस्थाएं: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (ESO)
  • परिक्रमा और कक्षा (Orbit): बीटा पिक्टोरिस डी अपने तारे से लगभग 30 खगोलीय इकाई (AU) की दूरी पर परिक्रमा करता है। यह दूरी हमारे सौर मंडल में नेपच्यून (वरुण) ग्रह की कक्षा के समान है
  • सिस्टम में तीसरा ग्रह: 'बीटा पिक्टोरिस' एक युवा तारा प्रणाली (लगभग 23 मिलियन वर्ष पुरानी) है। इस प्रणाली में पहले से दो और ग्रह—बीटा पिक्टोरिस बी (b) और बीटा पिक्टोरिस सी (c) खोजे जा चुके हैं। यह ब्रह्मांड का ऐसा दूसरा सिस्टम बन गया है जिसके तीन ग्रहों की तस्वीरें सीधे ली जा चुकी हैं

 

Latest Courses