GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 12 Jul, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

10 प्रमुख मार्गों पर हाइड्रोजन ईंधन परिवहन का पायलट परीक्षण

  • भारत सरकार ने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए 10 प्रमुख मार्गों पर हाइड्रोजन ईंधन परिवहन का पायलट परीक्षण शुरू किया है।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस पहल की घोषणा की, जिसका उद्देश्य परिवहन क्षेत्र से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

सम्‍‍बन्धित तथ्‍य :

परीक्षण के लिए चुने गए 10 प्रमुख मार्ग :

  • ग्रेटर नोएडा : दिल्ली–आगरा
  • भुवनेश्वर : कोणार्क–पुरी
  • अहमदाबाद : वडोदरा–सूरत
  • साहिबाबाद : फरीदाबाद–दिल्ली
  • पुणे : मुंबई
  • जमशेदपुर : कलिंगानगर
  • तिरुवनंतपुरम : कोच्चि
  • कोच्चि : एडप्पल्ली
  • जामनगर: अहमदाबाद
  • NH-16 : विशाखापट्टनम–बय्यावरम

हाइड्रोजन :

  • तत्व: यह आवर्त सारणी का पहला तत्व है, जिसका परमाणु क्रमांक 1 और रासायनिक प्रतीक H है।
  • हाइड्रोजन के प्रकार:
  • ग्रीन हाइड्रोजन : पानी के इलेक्ट्रोलिसिस द्वारा अक्षय ऊर्जा (सौर या पवन) का उपयोग करके बनाई जाती है। यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होती है।
  • ग्रे हाइड्रोजन : जीवाश्म ईंधन (प्राकृतिक गैस) से बनती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन होता है।
  • ब्लू हाइड्रोजन : जीवाश्म ईंधन से बनती है, लेकिन उत्सर्जित कार्बन को स्टोर कर लिया जाता है।

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) :

  • लॉन्च: 4 जनवरी 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई
  • नोडल मंत्रालय: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE)
  • कुल बजट आवंटन: वित्तीय वर्ष 2029-30 तक के लिए ₹19,744 करोड़
  • मिशन का लक्ष्य : वर्ष 2030 तक 50 लाख टन प्रति वर्ष हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना

'उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र'

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 11 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी।
  • कीलोंग को ICMR का उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए पहला समर्पित केंद्र है।
  • यह केंद्र भारत के हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से निपटने में सक्षम स्वास्थ्य सेवा और जैव चिकित्सा अनुसंधान को मजबूत करेगा।

सम्‍‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्थान का नाम: उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र
  • स्थान: केलांग, लाहौल और स्पीति जिला, हिमाचल प्रदेश.
  • शिलान्यासकर्ता: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा (नोट: 11 जुलाई 2026 को निर्धारित शिलान्यास कार्यक्रम खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है)
  • नोडल एजेंसी/संस्था: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)
  • मंत्रालय: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग
  • सहयोगी संस्थान: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएँ (AFMS), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और हिमाचल प्रदेश सरकार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR):

  • स्थापना वर्ष: 1911 में 'इंडियन रिसर्च फंड एसोसिएशन' (IRFA) के रूप में हुई थी.
  • नाम परिवर्तन: वर्ष 1949 में इसका नाम बदलकर ICMR किया गया.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR): इसकी स्थापना वर्ष 2007 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत की गई थी.
  • केलांग और भूगोल: केलांग, मनाली से अटल टनल (रोहतांग) के माध्यम से जुड़ा हुआ है, जो लद्दाख और हिमाचल को जोड़ने वाले रणनीतिक मार्ग पर स्थित है।

मेरा युवा-मेरा गौरव सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन

  • मेरा युवा-मेरा गौरव सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में किया गया।
  • 'वन स्टेट, वन जनरेशन, वन संकल्प' थीम पर आधारित इस सम्मेलन में राज्य भर से लगभग 5,000 युवाओं ने भाग लिया।

सम्‍‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन तिथि: 11 जुलाई 2026
  • स्थान: इंदौर (ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर), मध्य प्रदेश
  • उद्घाटनकर्ता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • कुल प्रतिभागी: राज्य भर से लगभग 5,000 युवाओं ने हिस्सा लिया。
  • दस्तावेज़: युवाओं के विचारों और सुझावों को संकलित करके “मध्य प्रदेश युवा संकल्प 2026” नामक नीति दस्तावेज़ तैयार किया जाएगा

मध्य प्रदेश :

  • उपनाम : भारत का हृदय
  • राजधानी : भोपाल
  • सबसे बड़ा शहर : इंदौर
  • प्रमुख नृत्य : मांडनी, गोंड, बधाई, रीना
  • राजकीय खेल : मलखंब
  • राजकीय नृत्य : राई
  • सीमाएँ : उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, पश्चिम में राजस्थान व गुजरात, दक्षिण में महाराष्ट्र
  • प्रमुख नदियाँ : नर्मदा, ताप्ती, बेतवा, चंबल, शिप्रा, सोन

नीति आयोग और टाटा मोटर्स फाउंडेशन के बीच समझौता

  • नीति आयोग ने टाटा मोटर्स फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍‍बन्धित तथ्‍य :

  • साझेदारी: नीति आयोग और टाटा मोटर्स फाउंडेशन के बीच 'आशय पत्र' (Statement of Intent - SoI) पर हस्ताक्षर किए गए हैं
  • परियोजना का नाम: एकीकृत ग्राम विकास परियोजना का दूसरा चरण (IVDP 2.0)
  • मुख्य उद्देश्य: देश के आकांक्षी ब्लॉकों में एकीकृत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना
  • लक्षित राज्य: यह पहल प्राथमिक रूप से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चयनित आकांक्षी ब्लॉकों में लागू की जाएगी
  • प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर नीति आयोग के संयुक्त सचिव और आकांक्षी जिला व ब्लॉक कार्यक्रम के निदेशक के. एस. रेजिमन उपस्थित थे।

नीति आयोग (NITI Aayog) :

  • NITI Aayog : National Institution for Transforming India
  • भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत 'थिंक टैंक' है
  • स्थापना: 1 जनवरी 2015
  • पूर्ववर्ती संस्था: योजना आयोग
  • प्रकृति: यह एक गैर-संवैधानिक और गैर-सांविधिक निकाय है
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : प्रधानमंत्री (पदेन अध्यक्ष)
  • उपाध्यक्ष : प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त (इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है), वर्तमान अशोक कुमार लाहिड़ी (अप्रैल 2026 में नियुक्त, इन्होंने सुमन के. बेरी का स्थान लिया है)
  • पूर्णकालिक सदस्य : इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है
  • पदेन सदस्य : केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अधिकतम 4 मंत्री (प्रधानमंत्री द्वारा नामित)
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): सुश्री निधि छिब्बर (इन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, इन्होंने बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम का स्थान लिया है)

आकांक्षी जिला कार्यक्रम :

  • लॉन्च : जनवरी 2018
  • पांच विषय वस्तुओं पर केंद्रित: स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास, अवसंरचना,

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम :

  • लॉन्च : जनवरी 2023
  • पांच विषय वस्तुओं पर केंद्रित: स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ, अवसंरचना, सामाजिक विकास

रेल सुरक्षा और रखरखाव क्षमताओं के लिए 381 करोड़ मंजूर

  • भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा और रखरखाव क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्‍य से कुल 381 करोड़ रुपये की दो अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी।
  • इसमें उत्तरी रेलवे के प्रमुख मार्गों पर कवच संस्करण 4.0 की शुरुआत और रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं का निर्माण शामिल है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

पहली परियोजना: कवच (Kavach) संस्करण 4.0 का विस्तार :

  • लागत: ₹206 करोड़
  • क्षेत्र/दायरा: इसके तहत उत्तरी रेलवे के दिल्ली मंडल में आने वाले रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-भटिंडा रेल खंडों (फीडर शाखा लाइनों सहित) को शामिल किया जाएगा. यह कुल 680 रूट किलोमीटर (Rkm) को कवर करेगा
  • उद्देश्य: रणनीतिक और उच्च घनत्व (high-density) वाले रेल मार्गों पर उन्नत डिजिटल सुरक्षा प्रणाली प्रदान करना

दूसरी परियोजना: इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव हेतु 'होमिंग' सुविधाएं :

  • लागत: ₹175 करोड़.
  • क्षेत्र/दायरा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के तहत रायपुर स्थित हाई हॉर्स पावर (HHP) डीजल शेड में 250 थ्री-फेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाई जाएंगी.
  • 'होमिंग' (Homing) का अर्थ: होमिंग का तात्पर्य किसी रेल इंजन (लोकोमोटिव) को एक निर्दिष्ट शेड आवंटित करने से है, जो उसके प्राथमिक रखरखाव केंद्र के रूप में कार्य करता है. यह शेड लोकोमोटिव के निर्धारित रख-रखाव, सुरक्षा निरीक्षण, मरम्मत और नियमित देखभाल के लिए जिम्मेदार होता है

भारतीय रेलवे :

  • प्रथम पैसेंजर ट्रेन: 16 अप्रैल 1853 को लॉर्ड डलहौजी के कार्यकाल में भारत की पहली यात्री ट्रेन चली थी।
  • दूरी और मार्ग: यह पहली ट्रेन मुंबई (बोरी बंदर) से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर की दूरी के लिए चलाई गई थी, जिसमें 400 यात्रियों ने सफर किया था।
  • राष्ट्रीयकरण: 1951
  • रेलवे बोर्ड की स्थापना: भारतीय रेलवे बोर्ड का गठन वर्ष 1905 में हुआ था।
  • कंप्यूटरीकृत आरक्षण: भारत में पहली कंप्यूटरीकृत आरक्षण सेवा 1986 में नई दिल्ली से शुरू हुई थी।
  • शौचालय की शुरुआत: ट्रेनों में पहली बार शौचालय वर्ष 1909 में शामिल किए गए थे
  • विश्व में स्थान: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा (USA, चीन और रूस के बाद)
  • मुख्यालय: भारतीय रेलवे का मुख्य मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • सबसे पुराना इंजन: 'फेयरी क्वीन' दुनिया का सबसे पुराना चालू भाप इंजन है, जो गिनीज बुक में दर्ज है
  • सबसे लंबा प्लेटफॉर्म: वर्तमान में कर्नाटक का श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन (1,507 मीटर) दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है (इससे पहले गोरखपुर जंक्शन था)
  • सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन: पश्चिम बंगाल में स्थित घूम (Ghum) रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊंचा (2,258 मीटर) रेलवे स्टेशन है।

यूनेस्को विश्व धरोहर (UNESCO World Heritage Sites): भारतीय रेलवे की चार साइट्स यूनेस्को सूची में शामिल हैं:

  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
  • नीलगिरि माउंटेन रेलवे
  • कालका-शिमला रेलवे
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)

 

जयप्रकाश नारायण (JPN) पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अत्याधुनिक जयप्रकाश नारायण (JPN) पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विकासकर्ता: इस हाई-टेक लाइब्रेरी को नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) द्वारा विकसित किया गया है
  • क्षेत्रफल व क्षमता: यह 2265 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली दो मंजिला इमारत है, जिसमें एक समय में 200 पाठकों के बैठने की व्यवस्था है।
  • डिजिटल रिसोर्स: लाइब्रेरी में लगभग 35,000 भौतिक पुस्तकें और 1 करोड़ से अधिक ई-बुक्स (e-books) व डिजिटल संसाधन मुफ्त उपलब्ध हैं
  • अत्याधुनिक तकनीक: इसमें चेहरा पहचान प्रणाली के जरिए सदस्यता पंजीकरण और RFID (Radio Frequency Identification) आधारित ऑटोमैटिक सेल्फ-इश्यू कियोस्क लगाए गए हैं, जो 'न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप' सुनिश्चित करते हैं।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण :

  • जन्म: 11 अक्टूबर 1902, सिताब दियारा (तत्कालीन सारण ज़िला, बिहार)
  • वे कार्ल मार्क्स के विचारों से प्रभावित हुए और मार्क्सवादी बन गए।
  • 1950 के दशक में सक्रिय राजनीति छोड़ दी और भूदान आंदोलन में विनोबा भावे के साथ जुड़कर सर्वोदय आंदोलन के लिए काम किया।
  • उन्होंने ग्राम-स्वराज (Village Self-Rule) के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा दिया।
  • सम्मान: उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) (1999) से सम्मानित किया गया, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • उपाधि: उन्हें "लोकनायक" (People's Leader) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

स्मार्टफोन निर्माण के लिए डिक्सन (भारत)वीवो (चीन) के संयुक्त उद्यम को मंजूरी

  • भारत सरकार ने घरेलू कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज और स्मार्टफोन ब्रांड विवो के बीच संयुक्त उद्यम को मंजूरी दी।
  • इस साझेदारी के तहत नई कंपनी भारत में विवो के स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण करेगी।

सम्‍‍बन्धित तथ्‍य :

  • मंजूरी की तारीख: भारत सरकार द्वारा 8 जुलाई, 2026 को इस संयुक्त उद्यम को मंजूरी दी गई
  • डिक्सन टेक्नोलॉजीज : 51% हिस्सेदारी (बहुमत और प्रशासनिक नियंत्रण)
  • वीवो मोबाइल इंडिया : 49% हिस्सेदारी
  • प्रारंभिक चुकता शेयर पूंजी : इस उद्यम की शुरुआत ₹5 करोड़ की प्रारंभिक पूंजी के साथ होगी।

मेक इन इंडिया :

  • शुरुआत: 25 सितंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया
  • नोडल मंत्रालय: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  • कार्यान्वयन एजेंसी: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT)

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (Production Linked Incentive - PLI Scheme) :

  • शुरूआत : मार्च 2020
  • मुख्य उद्देश्य : देश में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना, रोजगार के अवसर पैदा करना और आयातों पर निर्भरता कम करना
  • आरंभ में तीन उद्योगों को लक्षित किया: मोबाइल और संबद्ध घटक विनिर्माण, विद्युत घटक विनिर्माण , चिकित्सा उपकरण
  • बाद में इसे 14 क्षेत्रों तक बढ़ा दिया गया।

31 दिसंबर 2025 तक, स्कीम के तहत कुल परफॉर्मेंस इस तरह है:

  • मंज़ूर एप्लीकेशन: 14 सेक्टर में 836 एप्लीकेशन।
  • इन्वेस्टमेंट: कुल इन्वेस्टमेंट ₹2.16 लाख करोड़ से ज़्यादा।
  • प्रोडक्शन / सेल्स: कुल सेल्स ₹20.41 लाख करोड़ से ज़्यादा।
  • एक्सपोर्ट: कुल एक्सपोर्ट ₹8.3 लाख करोड़ से ज़्यादा।
  • रोज़गार: 14.39 लाख से ज़्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नौकरियाँ बनीं।
  • इंसेंटिव डिस्बर्समेंट: 31 दिसंबर 2025 तक ₹28,748 करोड़ डिस्बर्स किए गए।

कर्नाटक में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को मंजूरी

  • ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने कर्नाटक के मंगलुरु में 1.75 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) क्षमता वाले रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दी।
  • यह 'राष्ट्रीय महत्व' की परियोजना भारत की आपातकालीन तेल भंडारण क्षमता को बढ़ाकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी।

सम्‍‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रस्तावक संस्था: यह देश की पहली सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी ONGC (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड) है, जो इस तरह के रणनीतिक भंडार का प्रत्यक्ष वित्तपोषण कर रही है
  • प्रस्तावित स्थान: मंगलुरु, कर्नाटक (चरण-I विस्तार परियोजना के रूप में)
  • भंडारण क्षमता: 1.75 MMT (लगभग 12.8 मिलियन बैरल कच्चा तेल)
  • अनुमानित लागत: कुल बजट लगभग ₹15,000 करोड़ है (जिसमें से ₹5,000 करोड़ भूमिगत रॉक केवर्न निर्माण के लिए और ₹10,000 करोड़ इसे कच्चे तेल से भरने के लिए है)
  • क्षमता में वृद्धि: इस विस्तार के बाद भारत की मौजूदा आपातकालीन भंडारण क्षमता में लगभग 33% (एक तिहाई) की वृद्धि होगी।

सामरिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) :

  • सामरिक पेट्रोलियम भंडार कच्चे तेल के ऐसे आपातकालीन विशाल भूमिगत भंडार होते हैं, जिनका उपयोग युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव (जैसे हालिया पश्चिम एशिया संकट) या वैश्विक आपूर्ति में अचानक बाधा आने पर किया जाता है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 85% से 88% हिस्सा आयात करता है, इसलिए यह भंडार बेहद महत्वपूर्ण है।

भारत का वर्तमान SPR ढांचा (Phase-I) :

  • वर्तमान में भारत के पास 5.33 MMT की कुल भंडारण क्षमता है, जो लगभग 9.5 दिनों की तेल आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है

यह तीन स्थानों पर स्थित है:

  • विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): 1.33 MMT
  • मंगलुरु (कर्नाटक): 1.50 MMT
  • पादुर (कर्नाटक): 2.50 MMT

नोट: नए 1.75 MMT विस्तार के बाद देश की कुल क्षमता बढ़कर 7.08 MMT हो जाएगी। इसके अलावा सरकार दूसरे चरण (Phase-II) के तहत ओडिशा के चंडीखोल (4 MMT) और कर्नाटक के पादुर (2.5 MMT) में अतिरिक्त भंडारों की योजना पर भी काम कर रही है।

पर्यावरण समाचार

WII सोसाइटी की पुनर्गठित 28वीं बैठक

  • भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) सोसाइटी की पुनर्गठित 28वीं बैठक का आयोजन कोयंबटूर, तमिलनाडु में किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन स्थल: केंद्रीय राज्य वन सेवा अकादमी (CASFOS), कोयंबटूर, तमिलनाडु
  • अध्यक्षता: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने की (वह WII सोसायटी के पदेन अध्यक्ष भी हैं)
  • विशेषता: अप्रैल 2026 में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, इस सोसायटी का तीन वर्ष के लिए पुनर्गठन किया गया है, जिसके बाद यह इसकी पहली बैठक थी
  • मुख्य विजन: संस्थान के अनुसंधान, प्रशिक्षण और नीतियों को 'विकसित भारत @ 2047' के राष्ट्रीय खाके के साथ जोड़ना
  • राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक: इसी दौरान राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 91वीं बैठक भी कोयंबटूर में आयोजित हुई, जिसमें 100 से अधिक विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की गई. इसमें 'पॉग्मी हॉग' (Pygmy Hog) को प्रजाति सुधार कार्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया गया

भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) :

  • स्थापना: वर्ष 1982 में.
  • मुख्यालय : देहरादून, उत्तराखंड.
  • प्रकृति: यह केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत एक स्वायत्त संस्थान है.
  • कार्य: वन्यजीव अनुसंधान, अकादमिक पाठ्यक्रम, जैव विविधता संरक्षण और वन अधिकारियों को प्रशिक्षण देना

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) :

  • वैधानिक निकाय: यह एक वैधानिक संस्था है, जिसका गठन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत किया गया है।
  • स्थापना वर्ष: वर्तमान स्वरूप में इसका पुनर्गठन वर्ष 2003 में (2002 के संशोधन अधिनियम के बाद) किया गया था।
  • मंत्रालय: यह केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अंतर्गत कार्य करता है।
  • NBWL एक शीर्ष निकाय है जिसमें कुल 47 सदस्य होते हैं
  • अध्यक्ष : भारत के प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होते हैं
  • उपाध्यक्ष : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री इसके उपाध्यक्ष होते हैं।
  • अन्य सदस्य: इसमें संसद सदस्य (3 सांसद), पर्यावरणविद्, संरक्षणवादी, विभिन्न गैर-सरकारी संगठन (NGOs), और सेना व सरकार के शीर्ष अधिकारी शामिल होते हैं

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर उत्कृष्टता केंद्र (CoE) का उद्घाटन

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कोयंबटूर स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान-सालिम अली पक्षीविज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र (WII-SACON) में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर उत्कृष्टता केंद्र (CoE) का उद्घाटन एवं राष्ट्रीय मानव-वन्यजीव संघर्ष पोर्टल का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

महत्वपूर्ण लॉन्च और प्रकाशन :

  • राष्ट्रीय मानव-वन्यजीव संघर्ष पोर्टल : केंद्रीय मंत्री द्वारा देश के पहले एकीकृत डिजिटल मानव-वन्यजीव संघर्ष पोर्टल को लॉन्च किया गया। यह प्लेटफॉर्म देश भर में होने वाली संघर्ष की घटनाओं के लाइव डेटा संग्रह, रीयल-टाइम निगरानी और वन विभागों के बीच त्वरित समन्वय में मदद करेगा।
  • विशेष रिपोर्ट का विमोचन: इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण श्रृंखला रिपोर्ट 'भारत में मानव-वन्यजीव संघर्ष की वर्तमान स्थिति: एक अवलोकन' का पहला संस्करण जारी किया गया, जो भारत में संघर्ष के मौजूदा रुझानों और चुनौतियों का व्यापक विश्लेषण पेश करती है।

भारतीय वन्यजीव संस्थान-सालिम अली पक्षीविज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र (WII-SACON) :

  • स्थापना वर्ष: इसकी स्थापना 5 जून 1990 (विश्व पर्यावरण दिवस) को की गई थी।
  • नामकरण: इसका नाम भारत के प्रसिद्ध 'बर्डमैन' और प्रख्यात पक्षीविज्ञानी डॉ. सालिम अली की स्मृति में रखा गया है।
  • सहयोग: इसकी स्थापना में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) और पर्यावरण मंत्रालय का मुख्य योगदान था

रक्षा समाचार

INS महेंद्रगिरि का जलावतरण

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम के नेवल डॉकयार्ड में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट, INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया।
  • यह प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित छठा स्वदेशी युद्धपोत है, जिसका नाम ओडिशा में पूर्वी घाट की महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

INS महेंद्रगिरि की मुख्य विशेषताएं :

  • यह 'प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित होने वाला छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • इस युद्धपोत का खाका भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) द्वारा तैयार किया गया है और इसका निर्माण मुंबई स्थित मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है।
  • 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत इस युद्धपोत के निर्माण में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी पुर्जों और सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जिसमें कई घरेलू MSME ने अहम योगदान दिया है।
  • यह अत्याधुनिक रडार-बचाव (स्टील्थ) तकनीक, आधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस है। यह हवा, समुद्र की सतह और पानी के नीचे (पनडुब्बी) से आने वाले खतरों से एक साथ निपट सकता है।
  • गति और क्षमता:
  • लगभग 6,670 टन के फुल-लोड विस्थापन वाले इस युद्धपोत की अधिकतम गति 28 नॉट्स है। यह हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत के सामरिक और समुद्री हितों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

प्रोजेक्ट 17A के सभी 7 युद्धपोत :

  1. INS नीलगिरि (INS Nilgiri) – जनवरी 2025
  2. INS उदयगिरि (INS Udaygiri) – अगस्त 2025
  3. INS हिमगिरि (INS Himgiri) – अगस्त 2025
  4. INS तारागिरि (INS Taragiri) – अप्रैल 2026
  5. INS दुनागिरि (INS Dunagiri) – जून 2026
  6. INS महेंद्रगिरि (INS Mahendragiri) – 11 जुलाई 2026
  7. INS विंध्यगिरि (INS Vindhyagiri): श्रृंखला का यह एकमात्र सातवां फ्रिगेट है, जो वर्तमान में अपने अंतिम चरण के समुद्री परीक्षणों (Sea Trials) और साजो-सामान से लैस होने की प्रक्रिया में है। इसे भी जल्द ही नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया जाएगा

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:'
  • प्रमुख: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के 27वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

नौसेना की नौसेना कमान :

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई)
  • दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि)
  • पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)

रिर्पोट एवं सूचकांक

ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026

  • 'वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट' (WDMMA) द्वारा जारी ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना विश्‍व में 6वें स्थान पर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • व्यक्तिगत सैन्य सेवा शाखा : इस श्रेणी में भारतीय वायुसेना (IAF) को 6ठा स्थान प्राप्त हुआ है। उसने चीन (7वां) और जापान (8वां) को पीछे छोड़ दिया है।
  • देशों के आधार पर : चूँकि अमेरिका की कई विमानन शाखाएँ (वायुसेना, नौसेना, मरीन कॉर्प्स) अलग-अलग रैंक पर हैं, इसलिए यदि केवल देशों की बात करें तो भारत, अमेरिका और रूस के बाद तीसरे स्थान पर आता है।
  • चीन पर बढ़त: भारत ने लगातार 5वीं बार वैश्विक रैंकिंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) पर अपनी बढ़त बनाए रखी है।

शीर्ष 10 वायु सेनाएँ :

  • 1. यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (USAF) – अमेरिका (TVR स्कोर: 242.9)
  • 2. यूनाइटेड स्टेट्स नेवी एविएशन – अमेरिका (TVR स्कोर: 142.4)
  • 3. रूसी वायु सेना – रूस (TVR स्कोर: 114.2)
  • 4. यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एविएशन – अमेरिका (TVR स्कोर: 112.6)
  • 5. यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स एविएशन – अमेरिका (TVR स्कोर: 85.3)
  • 6. भारतीय वायुसेना (IAF) – भारत (TVR स्कोर: 69.4)
  • 7. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) – चीन (TVR स्कोर: 63.8)
  • 8. जापानी वायु सेना – जापान (TVR स्कोर: 58.1)
  • 9. इजरायली वायु सेना – इजरायल (TVR स्कोर: 56.3)
  • 10. फ्रांसीसी वायु सेना – फ्रांस (TVR स्कोर: 55.3)

भारतीय वायुसेना का वर्तमान बेड़ा :

  • लड़ाकू विमान : 7 अलग-अलग श्रेणियों के कुल 542 विमान
  • हेलीकॉप्टर : 498 हेलीकॉप्टर (जिसमें Mi-17 और स्वदेशी HAL ध्रुव व रुद्र शामिल हैं)
  • परिवहन विमान (Transport): 282 विमान
  • प्रशिक्षण विमान (Training): 374 विमान
  • WDMMA 2026 रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास कुल 1,716 सक्रिय विमान हैं

चर्चित व्‍यक्ति

पार्श्व गायिका एस. जानकी का निधन

  • दक्षिण की कोकिला के रूप में प्रसिद्ध दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पूरा नाम: सिस्टला श्रीराममूर्ति जानकी
  • लोकप्रिय नाम: जानकी अम्मा
  • प्रसिद्ध उपनाम: 'दक्षिण भारत की कोकिला' या 'नाइटिंगेल ऑफ साउथ इंडिया'
  • जन्म: 23 अप्रैल 1938, गुंटूर (वर्तमान आंध्र प्रदेश)
  • निधन: 11 जुलाई 2026, मैसूरु (कर्नाटक)

संगीत सफर और रिकॉर्ड :

  • गाए गए गाने: उन्होंने अपने 6 दशक से अधिक लंबे करियर में लगभग 48,000 गाने गाए
  • भाषाई विविधता: उन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम के साथ-साथ हिंदी, ओड़िया सहित 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए
  • मुख्य सहयोग: संगीत निर्देशक इलैयाराजा और दिग्गज गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम के साथ उनके गाने भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर माने जाते हैं

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान :

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए कुल 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला
  • राज्य फिल्म पुरस्कार: विभिन्न राज्य सरकारों (विशेष रूप से दक्षिण भारतीय राज्यों) द्वारा उन्हें रिकॉर्ड 33 राज्य फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
  • मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट: संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी
  • कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार: कर्नाटक सरकार का यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान भी उन्हें मिला

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी

  • कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • निधन और आयु: शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन 74 वर्ष की आयु में हुआ
  • कतर के शासक (अमीर): उन्होंने 1995 से 2013 (लगभग 18 वर्ष) तक कतर के अमीर के रूप में शासन किया
  • आधुनिक कतर के निर्माता: उन्हें आधिकारिक तौर पर 'फादर अमीर' (Father Emir) या आधुनिक कतर का निर्माता कहा जाता है
  • सत्ता परिवर्तन: 1995 में उन्होंने बिना किसी खून-खराबे (Bloodless Coup) के अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी को हटाकर सत्ता संभाली थी
  • स्वेच्छा से गद्दी छोड़ना: साल 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से सत्ता अपने चौथे बेटे और वर्तमान अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी. खाड़ी देशों के इतिहास में इस तरह का शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण बेहद दुर्लभ माना जाता है

प्रमुख वैश्विक उपलब्धियां :

  • अल जज़ीरा न्यूज़ नेटवर्क: उनके ही शाही फरमान द्वारा 1996 में अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल 'अल जज़ीरा' की स्थापना की गई थी
  • संवैधानिक सुधार: उनके कार्यकाल के दौरान 2004 में कतर का पहला स्थायी संविधान लागू हुआ और नगर पालिका चुनावों में महिलाओं को मतदान और उम्मीदवारी का अधिकार मिला

कतर :

  • राजधानी: दोहा
  • मुद्रा: कतरी रियाल
  • वर्तमान अमीर: शेख तमीम बिन हमद अल थानी
  • प्रधानमंत्री: शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी
  • भौगोलिक स्थिति: मध्य पूर्व का एक छोटा प्रायद्वीपीय देश, जो फारस की खाड़ी से घिरा है तथा इसकी एकमात्र स्थलीय सीमा सऊदी अरब से लगती है।
  • स्वतंत्रता: 1971 तक ब्रिटिश संरक्षित राज्य रहा, जिसके बाद पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

खेल समाचार

विंबलडन 2026 महिला सिंगल्स

  • चेक गणराज्‍य की खिलाड़ी करोलिना मुकोआ ने हमवतन कैरोलिना मुचोवा को हराकर विंबलडन 2026 महिला सिंगल्स का खिताब जीत।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • विजेता : लिंडा नोस्कोवा (चेक गणराज्य) – 9वीं वरीयता प्राप्त
  • उपविजेता (Runner-up): कैरोलिना मुचोवा (चेक गणराज्य) – 10वीं वरीयता प्राप्त
  • फाइनल का स्कोर: लिंडा नोस्कोवा ने यह मैच 6-2, 5-7, 6-3 से जीता
  • आयोजन स्थल: ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब, लंदन (यूनाइटेड किंगडम)
  • कोर्ट का प्रकार: विंबलडन ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है।
  • करियर का पहला ग्रैंड स्लैम: 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • छठी चेक महिला चैंपियन: नोस्कोवा विंबलडन महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की छठी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  • 19 साल बाद अनोखा संयोग: टूर्नामेंट के इतिहास में 19 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक ही देश की दो खिलाड़ी फाइनल में आमने-सामने थीं। इससे पहले 2009 में अमेरिका की विलियम्स सिस्टर्स (सेरेना और वीनस) के बीच फाइनल खेला गया था।

चार ग्रैंड स्लैम का क्रम :

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन (जनवरी - हार्ड कोर्ट)
  • फ्रेंच ओपन (मई/जून - क्ले कोर्ट)
  • विंबलडन (जून/जुलाई - ग्रास कोर्ट)
  • यूएस ओपन (अगस्त/सितंबर - हार्ड कोर्ट)

 

Latest Courses