ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026

Wed 08 Jul, 2026

संदर्भ :

  • ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस द्वारा जारी ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) 2026 के अनुसार, भारत 197 देशों की सूची में 125वें स्थान पर है।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • जारीकर्ता: यह रिपोर्ट ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस (GCS) संस्था द्वारा जारी की जाती है।
  • यह इस सूचकांक का 5वां संस्करण है।
  • कुल देश: विश्व के 197 देशों के पासपोर्ट की वार्षिक रैंकिंग है। पारंपरिक पासपोर्ट सूचकांकों के विपरीत, जो मुख्यतः वीज़ा-मुक्त यात्रा पर आधारित होते हैं, यह सूचकांक अधिक व्यापक दृष्टिकोण अपनाता है।
  • यह तीन मुख्‍य स्‍तंभों के साथ 14 संकेतकों को मापता है।

तीन मुख्‍य स्‍तंभ :

  • उन्नत गतिशीलता (50%): वीजा-मुक्त, आगमन पर वीजा और यात्रा पहुँच ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस द्वारा जारी ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) 2026 के अनुसार, भारत 197 देशों की सूची में 125वें स्थान पर है।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • जारीकर्ता: यह रिपोर्ट ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशंस (GCS) संस्था द्वारा जारी की जाती है।
  • यह इस सूचकांक का 5वां संस्करण है।
  • कुल देश: विश्व के 197 देशों के पासपोर्ट की वार्षिक रैंकिंग है। पारंपरिक पासपोर्ट सूचकांकों के विपरीत, जो मुख्यतः वीज़ा-मुक्त यात्रा पर आधारित होते हैं, यह सूचकांक अधिक व्यापक दृष्टिकोण अपनाता है।
  • यह तीन मुख्‍य स्‍तंभों के साथ 14 संकेतकों को मापता है।
  • को मापता है।
  • निवेश के अवसर (25%): निवेश और व्यवसाय के अवसरों का आकलन करता है
  • जीवन स्तर की गुणवत्ता (25%): स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, पर्यावरण की गुणवत्ता और समग्र जीवन स्तर का मूल्यांकन करता है।

भारत का प्रदर्शन:

  • भारत 197 देशों में 125वें स्थान पर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक स्थान की गिरावट दर्शाता है। (वर्ष 2025 में 124वाँ था)
  • भारतीय पासपोर्ट धारकों को 26 देशों में वीज़ा-मुक्त अथवा आगमन पर वीज़ा की सुविधा प्राप्त है।
  • समग्र गणना: 45.1, जो सूचकांक की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।
  • जीवन स्तर की गुणवत्ता सूचकांक: पिछले वर्ष की तुलना में 11 स्थानों का सुधार करते हुए 118वें स्थान पर रहा।
  • निवेश सूचकांक: 3 स्थानों का सुधार करते हुए 94वें स्थान पर रहा
  • भारतीय पासपोर्ट धारक भूटान, जमैका, मकाऊ, नेपाल, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं या फिर वीजा ऑन अराइवल (पहुंचने पर वीजा) की सुविधा पा सकते हैं।
  • भारतीय नागरिकों को अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन, अंडोरा और यूएई सहित 88 जगहों पर जाने के लिए वीजा की रूरत होती है।
  • भारत का वीजा-फ्री मोबिलिटी स्कोर 2021 में 18 से सुधरकर 2026 में 23 हो गया

भारत के पडोसी देशों की स्थिती :

  • चीन : 104
  • भारत : 125
  • भूटान : 132
  • श्रीलंका : 141
  • नेपाल : 164
  • बांग्लादेश : 166
  • भारत इस सूचकांक में एशियाई देशों के बीच 29वें स्थान पर है।
  • पड़ोसी देश/तुलना: भारत से ठीक ऊपर नामीबिया (124वें) और ठीक नीचे अज़रबैजान (126वें स्थान पर) है
  • सबसे निचला स्थान: अफगानिस्तान इस सूची में सबसे अंतिम (197वें) स्थान पर है.

शीर्ष देश:

  • इस सूचकांक में स्वीडन पहले स्थान पर रहा है (स्कोर: 96.05), जिसके बाद क्रमशः स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी और नीदरलैंड का स्थान है
  • शीर्ष 10 में से 9 देश यूरोपीय हैं
  • सिंगापुर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले एशियाई पासपोर्ट के रूप में स्थान प्राप्त किया और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 20 में शामिल होने वाला एकमात्र एशियाई देश रहा।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स बनाम ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स :

विशेषता ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स (GPI) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Index)
जारीकर्ता ग्लोबल सिटिजन सॉल्यूशंस हेनले एंड पार्टनर्स
मूल्यांकन का आधार गतिशीलता, निवेश और जीवन की गुणवत्ता (बहु-आयामी) केवल गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच (एक-आयामी)
डेटा का स्रोत वैश्विक रहने की स्थिति और आर्थिक संकेतक इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA)
भारत की रैंक (2026) 125वीं लगभग 78वीं से 80वीं के बीच

Latest Courses