GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 07 Jul, 2026

राष्ट्रीय समाचार

उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026' को मंजूरी

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 'उत्तर प्रदेश डेटा सेंटर नीति-2026' को मंजूरी दी है।
  • नीति का लक्ष्य ₹2 लाख करोड़ से अधिक के निवेश को आकर्षित करना और 2 GW (गीगावॉट) की डेटा सेंटर क्षमता का निर्माण करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसका मुख्य उद्देश्य यूपी को ग्लोबल एआई (AI) और ग्रीन डेटा सेंटर हब बनाना है। यह नीति प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • निवेश का लक्ष्य: राज्य में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करना
  • अतिरिक्त क्षमता: 2 गीगावाट (GW) की अतिरिक्त डेटा सेंटर क्षमता विकसित करना।
  • रोजगार सृजन: लगभग 50,000 अस्थायी नौकरियां (निर्माण चरण में) और 7,500 प्रत्यक्ष दीर्घकालिक नौकरियां पैदा करना।
  • थीम/फोकस: उत्तर प्रदेश को एक ग्रीन, AI-रेडी (कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित) और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी डेटा सेंटर हब बनाना
  • पहला डेटा सेंटर: उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत का पहला हाइपर-स्केल डेटा सेंटर 'योटा डी1' (Yotta D1) है, जिसका उद्घाटन अक्टूबर 2022 में ग्रेटर नोएडा में किया गया था।

उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी

  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी।
  • संशोधित नीति में स्टार्टअप्स के लिए मासिक जीवन निर्वाह भत्ता ₹17,500 से बढ़ाकर ₹20,000 कर दिया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य: इस नीति को उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विजन से जोड़ा गया है
  • जॉब क्रिएटर की अवधारणा: नीति का मूल मंत्र युवाओं को 'जॉब सीकर' (नौकरी खोजने वाला) के बजाय 'जॉब क्रिएटर' (रोजगार देने वाला) बनाना है
  • वर्तमान स्थिति: जून 2026 तक उत्तर प्रदेश में पंजीकृत स्टार्टअप्स की संख्या 17,000 से अधिक हो चुकी है और राज्य में 8 यूनिकॉर्न हैं.

प्रमुख वित्तीय प्रोत्साहन :

  • सस्टेनेंस अलाउंस (भरण-पोषण भत्ता): इसे ₹17,500 प्रति माह (1 वर्ष के लिए) से बढ़ाकर ₹20,000 प्रति माह (2 वर्ष के लिए) कर दिया गया है.
  • प्रोटोटाइप ग्रांट : इसे ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख (विशेष मामलों में ₹50 लाख तक) कर दिया गया है
  • सीड फंडिंग : शुरुआती फंड सहायता को ₹7.5 लाख से दोगुना कर ₹15 लाख कर दिया गया है
  • पेटेंट और गुणवत्ता प्रमाणन: इसके रिइम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) के लिए ₹2 करोड़ तक का प्रावधान है
  • दीर्घकालिक निवेश: फ्रंटियर टेक्नोलॉजी और डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए ₹100 करोड़ तक के निवेश (पेशेंट कैपिटल) का प्रोत्साहन शामिल है

जलालाबाद कस्बे और तहसील के नाम में परिवर्तन

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे और तहसील का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह कस्बा उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आता है।
  • नाम बदलने के साथ ही स्थानीय नगर निकाय को अब 'परशुरामपुरी नगर पालिका परिषद' के नाम से जाना जाएगा।
  • हिंदू मान्यताओं और पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, जलालाबाद को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है।
  • यहाँ भगवान परशुराम और माता रेणुका का एक प्राचीन मंदिर भी स्थापित है।
  • इस कस्बे की स्थापना लगभग 1560 ईस्वी (मुगल काल) के दौरान हुई थी।
  • इसका मूल नाम मुगल सम्राट जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर के नाम पर 'जलालाबाद' रखा गया था।
  • राज्यों का विशेषाधिकार: भारत के संविधान के अनुसार, किसी शहर, कस्बे, गांव या जिले का नाम बदलने या नए जिलों के गठन का अंतिम अधिकार संबंधित राज्य सरकार के पास होता है। इसमें केंद्र सरकार की सीधी भूमिका नहीं होती।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

चमड़ा और जूता उद्योग का निर्यात

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित चमड़ा निर्यात परिषद राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2024-25 समारोह में कहा कि भारत के चमड़ा और जूते उद्योग का निर्यात लगभग 4.5 अरब डॉलर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुफ्त व्यापार समझौते (FTAs): ब्रिटेन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे 38 विकसित देशों ने भारत के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं।
  • निर्यात लक्ष्य: पीयूष गोयल ने चमड़ा और जूता उद्योग से अगले 5 से 6 वर्षों में कम से कम 15 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया है।
  • बाजारों का विविधीकरण: वर्तमान में भारत के कुल चमड़ा निर्यात का 77 प्रतिशत हिस्सा केवल 15 देशों में जाता है। इसलिए निर्यात स्थलों में विविधता लाना अनिवार्य है।

चमड़ा उद्योग से जुड़े प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान :

  • चमड़ा निर्यात परिषद (CLE : Council for Leather Exports): इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में है
  • केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान (CLRI : Central Leather Research Institute): यह विश्व का सबसे बड़ा चमड़ा अनुसंधान संस्थान है, जो चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है।
  • फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान (FDDI): इसका मुख्य परिसर नोएडा, उत्तर प्रदेश में है।
  • अग्रणी राज्य: भारत में चमड़ा और चमड़े के उत्पादों के उत्पादन में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब सबसे आगे हैं

प्रमुख शहर (चमड़ा हब):

  • कानपुर (उत्तर प्रदेश): इसे "पूर्व का मैनचेस्टर" भी कहा जाता है और यह अपने भारी चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • आगरा (उत्तर प्रदेश): यह जूता उत्पादन का एक बहुत बड़ा केंद्र है।
  • वानियामबाडी और अम्बुर (तमिलनाडु): दक्षिण भारत के मुख्य चमड़ा प्रसंस्करण केंद्र।
  • कोलकाता (बंटला): पूर्वी भारत का प्रमुख लेदर कॉम्प्लेक्स।

ADB द्वारा कर्नाटक के स्कूलों को 2000 करोड़ रुपये की सहायता

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कर्नाटक में सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए 182.89 मिलियन डॉलर (लगभग ₹2,000 करोड़) के ऋण को मंजूरी दी।
  • यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य 10 लाख से अधिक छात्रों के सीखने के परिणामों में सुधार करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: राज्य में 500 एकीकृत कर्नाटक सार्वजनिक विद्यालय (KPS) क्लस्टर स्थापित करना।
  • कवरेज: ये स्कूल पूर्व-प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक निर्बाध शिक्षा प्रदान करेंगे।
  • केंद्रित क्षेत्र: इसके माध्यम से बुनियादी ढांचे का विकास, शिक्षकों की योग्यता में सुधार, मूल्यांकन प्रणाली, और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित (STEAM) की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • वित्तीय सहायता: यह एडीबी की परिणाम-आधारित ऋण (Results-Based Lending) व्यवस्था के तहत वित्तपोषित है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (IFFEd) द्वारा अतिरिक्त अनुदान और गारंटी भी शामिल है।

एशियाई विकास बैंक (ADB) :

  • पूरा नाम: एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank - ADB)
  • प्रकार: एक बहुपक्षीय विकास बैंक
  • स्थापना: 19 दिसंबर 1966
  • मुख्यालय: मांडलुयॉन्ग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस
  • सदस्य देश: 68 सदस्य देश
  • वर्तमान अध्यक्ष: मसातो कांडा (11वें अध्यक्ष)
  • प्रशासन प्रणाली: गवर्नर्स बोर्ड द्वारा संचालित, जिसमें सभी सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व होता है।
  • कार्यप्रणाली: ऋण, तकनीकी सहायता, अनुदान, गारंटी तथा इक्विटी निवेश के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
  • कार्य क्षेत्र: एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सतत, समावेशी एवं लचीले विकास को बढ़ावा देना।
  • प्रमुख शेयरधारक देश: जापान (15.6%), अमेरिका (15.6%), चीन (6.4%), भारत (6.3%) तथा ऑस्ट्रेलिया (5.8%)।
  • भारत की स्थिति: संस्थापक सदस्य देश।
  • भारत में भूमिका: विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान करता है।

चर्चित व्‍यक्ति

पर्वतारोही छेरिंग चोदेन

  • सिक्किम की पर्वतारोही छेरिंग चोदेन ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया।

प्रमुख तथ्य :

  • पर्वतारोही का नाम: छेरिंग चोदेन
  • गृह राज्य: सिक्किम (गंगटोक के चोंगये की रहने वाली, उम्र 37 वर्ष)
  • उपलब्धि: यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया (5 जुलाई 2026 को)
  • मिशन: वह 'सेवन समिट्स' चैलेंज को पूरा करने के मिशन पर हैं। माउंट एल्ब्रस उनकी इस सूची की दूसरी सफल चढ़ाई है।
  • पिछली उपलब्धि: इससे पहले उन्होंने अगस्त 2025 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फतह हासिल की थी।
  • प्रशिक्षण संस्थान: उन्होंने 'इंडियन हिमालयन सेंटर फॉर एडवेंचर एंड इको-टूरिज्म' (IHCAE), चेमचे (दक्षिण सिक्किम) से बेसिक पर्वतारोहण कोर्स किया है।

माउंट एल्ब्रस :

  • स्थिति: यह चोटी रूस में, जॉर्जियाई सीमा के पास स्थित है।
  • पर्वत श्रृंखला: यह काकेशस पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है।
  • प्रकृति: यह एक सुसुप्त ज्वालामुखी है, जिसके दो शिखर हैं (पश्चिमी शिखर सबसे ऊंचा है - 5,642 मीटर)।
  • विवाद/महत्व: भौगोलिक रूप से काकेशस पर्वतमाला को एशिया और यूरोप की सीमा माना जाता है। इसलिए इसे यूरोप का सर्वोच्च बिंदु स्वीकार किया गया है (यूरोप के आल्प्स पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लांक है, जो केवल 4,810 मीटर है)

'सेवन समिट्स' चैलेंज क्या है? :

1. एशिया

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट एवरेस्ट
  • ऊंचाई: 8,848.86 मीटर
  • देश/स्थान: नेपाल / चीन

2. दक्षिण अमेरिका

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट एकांकागुआ
  • ऊंचाई: 6,961 मीटर
  • देश/स्थान: अर्जेंटीना

3. उत्तरी अमेरिका

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट डेनाली / मैकिनले
  • ऊंचाई: 6,190 मीटर
  • देश/स्थान: अलास्का (USA)

4. अफ्रीका

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट किलिमंजारो
  • ऊंचाई: 5,895 मीटर
  • देश/स्थान: तंजानिया

5. यूरोप

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट एल्ब्रस
  • ऊंचाई: 5,642 मीटर
  • देश/स्थान: रूस

6. अंटार्कटिका

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट विन्सन मैसिफ
  • ऊंचाई: 4,892 मीटर
  • देश/स्थान: अंटार्कटिका

7. ओशिनिया/ऑस्ट्रेलिया

  • सर्वोच्च चोटी: माउंट पुनचॉक जया/ माउंट कोसिअसको
  • ऊंचाई: 4,884 मीटर / 2,228 मीटर
  • देश/स्थान: इंडोनेशिया / ऑस्ट्रेलिया

 

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

  • वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष 99 दिन की आयु में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय T20 डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने।

मुख्य बिंदु :

  • रिकॉर्ड: उन्होंने सचिन तेंदुलकर (16 वर्ष 205 दिन, टेस्ट 1889) और वॉशिंगटन सुंदर (18 वर्ष 80 दिन, T20I) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा।
  • वैश्विक उपलब्धि: वह आईसीसी के किसी भी पूर्ण सदस्य देश के लिए खेलने वाले दुनिया के सबसे युवा T20I खिलाड़ी हैं।
  • अन्य युवा भारतीय खिलाड़ी: सचिन तेंदुलकर के बाद पीयूष चावला (17 वर्ष 75 दिन) और लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (17 वर्ष 118 दिन) का स्थान है।
  • अन्य रिकॉर्ड: वह 12 वर्ष की उम्र में रणजी खेलने वाले, IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑरेंज कैप व इमर्जिंग प्लेयर जीतने वाले और लिस्ट-ए क्रिकेट में 11 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर

  • ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्‍ट्रीर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • उन्होंने यह भावुक फैसला फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-ऑफ-16 मुकाबले में नॉर्वे के हाथों ब्राजील को मिली 2-1 से हार और टूर्नामेंट से बाहर होने के तुरंत बाद लिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अंतिम मुकाबला: नेमार का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 5 जुलाई 2026 (भारतीय समयानुसार 6 जुलाई) को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में नॉर्वे के खिलाफ था
  • अंतिम गोल: इस मैच में नेमार ने इंजरी टाइम के 10वें मिनट में पेनल्टी के जरिए ब्राजील के लिए एकमात्र गोल किया, जो उनके करियर का 80वां अंतरराष्ट्रीय गोल साबित हुआ
  • दिलचस्प संयोग: नेमार ने साल 2010 में अमेरिका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का डेब्यू (शुरुआत) भी इसी मेटलाइफ स्टेडियम से किया था और उनका विदाई मैच भी इसी मैदान पर हुआ
  • कुल मैच और गोल: उन्होंने ब्राजील (Seleção) के लिए 130 मैचों में रिकॉर्ड 80 गोल किए और 59 असिस्ट दर्ज किए
  • ब्राजील के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर: वह महान फुटबॉलर पेले (77 गोल) का रिकॉर्ड तोड़कर ब्राजील के इतिहास में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.
  • उन्होंने साल 2013 में फीफा कन्फेडेरेशन्स कप जीता

फीफा वर्ल्ड कप 2026 :

  • फुटबॉल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा और भव्य टूर्नामेंट है, जो वर्तमान में 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है
  • मेजबानी : पहली बार तीन देश मिलकर कर रहे हैं(USA, मेक्सिको, कनाडा)
  • नोट: इससे पहले केवल साल 2002 में दो देशों जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलकर इसकी मेजबानी की थी
  • 48 टीमें: इस बार टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 48 टीमें भाग ले रही हैं, जबकि इससे पहले केवल 32 टीमें खेलती थीं
  • 12 ग्रुप: सभी टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप्स में विभाजित किया गया है.
  • कुल मैच: मैचों की कुल संख्या 64 से बढ़कर 104 मैच हो गई है, जो 39 दिनों तक चलेंगे.
  • कुल शहर: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के 16 शहरों में मैच खेले जा रहे हैं (USA के 11, मेक्सिको के 3 और कनाडा के 2 शहर).
  • उद्घाटन मैच : 11 जून को मेक्सिको के ऐतिहासिक एस्टाडियो एज़्टेका में खेला गया
  • आधिकारिक फुटबॉल : एडीडास द्वारा निर्मित गेंद का नाम 'ट्रायोंडा' (Trionda) है. स्पेनिश में इसका अर्थ है "तीन लहरें", जो तीनों मेजबान देशों की एकता और संस्कृति को दर्शाती है.
  • शुभंकर (Mascots): इस बार तीन आधिकारिक शुभंकर जारी किए गए हैं: मेपल™ मूस (कनाडा का प्रतीक), ज़ायू™ जगुआर (मेक्सिको का प्रतीक), क्लच™ बाल्ड ईगल (अमेरिका का प्रतीक)
  • भारतीय फुटबॉल टीम इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. भारतीय टीम एएफसी (AFC) क्वालीफायर के दूसरे दौर में ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गई थी.

फीफा/FIFA :

  • पूरा नाम : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन/Fédération Internationale de Football Association
  • स्थापना : 21 मई 1904 (पेरिस, फ्रांस में)
  • मुख्यालय : ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  • वर्तमान अध्यक्ष : जियानी इन्फेंटिनो
  • क्षेत्रीय संघ : 6 क्षेत्रीय महाद्वीपीय संघ
  • AFC - एशियाई फुटबॉल परिसंघ (भारत इसका सदस्य है)
  • UEFA - यूरोपीय फुटबॉल संघों का संघ
  • CONMEBOL - दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ
  • CAF - अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ
  • CONCACAF - उत्तरी, मध्य अमेरिकी और कैरेबियाई फुटबॉल संघ परिसंघ
  • OFC - ओशिनिया फुटबॉल परिसंघ

फीफा द्वारा आयोजित प्रमुख टूर्नामेंट :

  • फीफा पुरुष विश्व कप: यह फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन है, जो हर 4 साल में होता है। पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था।
  • फीफा महिला विश्व कप: इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी।

भारत और फीफा :

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF): भारत में फुटबॉल का संचालन AIFF करता है। इसकी स्थापना 1937 में हुई थी।
  • फीफा सदस्यता: भारत (AIFF) को 1948 में फीफा की आधिकारिक सदस्यता मिली थी।
  • ऐतिहासिक क्षण: भारत ने साल 2017 में फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप और साल 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की सफल मेजबानी की है।

रक्षा समाचार

'रिम ऑफ द पैसिफिक' (RIMPAC) 2026 अभ्यास

  • भारतीय नौसेना का P-8I लॉन्ग-रेंज मैरीटाइम टोही और पनडुब्बी-रोधी युद्ध विमान (LRMR-ASW) हवाई, USA में स्थित पर्ल हार्बर-हिकम संयुक्त बेस पर विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'रिम ऑफ द पैसिफिक' (RIMPAC) 2026 में भाग लेने के लिए पहुँच चुका है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

अभ्यास RIMPAC 2026 :

  • मेजबान: अमेरिकी नौसेना (प्रशांत बेड़ा), हवाई द्वीप।
  • संस्करण व अवधि: 30वां संस्करण, 24 जून से 31 जुलाई 2026।
  • पैमाना: 30 देश, 30+ युद्धपोत, 200+ विमान, 30,000 कर्मी।
  • भारतीय भागीदारी: 2014 से निरंतर। इस बार INS शिवालिक और P-8I विमान शामिल।

P-8I विमान (बोइंग, USA) :

  • प्लेटफ़ॉर्म: बोइंग 737-800 आधारित (भारत पहला अंतरराष्ट्रीय ग्राहक)।
  • भूमिका: लंबी दूरी की समुद्री निगरानी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASW)।
  • हथियार: हार्पून ब्लॉक II मिसाइल, Mk-54 टॉरपीडो और सोनोब्वॉयज़।

खेल समाचार

भारत की प्रथम अस्मिता दक्षिण क्षेत्र महिला कैनोइंग और कयाकिंग लीग

  • भारत की प्रथम अस्मिता दक्षिण क्षेत्र महिला कैनोइंग और कयाकिंग लीग का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित गंबीरमगेड्डा जलाशय में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक: यह लीग केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की 'खेलो इंडिया' पहल के तहत आयोजित की गई। इसे आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण (SAAP) और आंध्र प्रदेश कैनोइंग और कयाकिंग एसोसिएशन (CKAAP) के सहयोग से संपन्न कराया गया।
  • ओवरऑल चैंपियन: इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया (कुल 38 पदक)।
  • उपकविजेता : ओडिशा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि केरल तीसरे स्थान पर रहा।
  • विशेष श्रेणी विजेता: सब-जूनियर गर्ल्स श्रेणी में तेलंगाना की टीम ओवरऑल विजेता बनी।
  • अस्मिता (ASMITA) का पूर्ण रूप : Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action (एक्शन के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित कर खेल के मील के पत्थर हासिल करना)
  • नोडल मंत्रालय : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार (भारतीय खेल प्राधिकरण - SAI के सहयोग से)

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026

  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्करण: 10वां संस्करण
  • मेजबान देश: इंग्लैंड और वेल्स
  • विजेता: ऑस्ट्रेलिया (मेजबान इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार खिताब जीता)
  • उपकपविजेता : इंग्लैंड
  • भाग लेने वाली टीमें: इतिहास में पहली बार 10 के बजाय 12 टीमों ने हिस्सा लिया
  • फाइनल का स्थान: ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

टूर्नामेंट का प्रारूप और संरचना :

  • ग्रुप चरण: 12 टीमों को 6-6 के दो समूहों (Group A और Group B) में विभाजित किया गया था
  • राउंड-रॉबिन: प्रत्येक टीम ने अपने समूह की अन्य पांच टीमों के साथ एक-एक मैच खेला.
  • नॉकआउट स्टेज: दोनों समूहों से शीर्ष दो-दो टीमों (कुल 4 टीमों) ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
  • कुल मैच: 24 दिनों की अवधि में कुल 33 मैच खेले गए.
  • 2009 में पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हुआ था। टूर्नामेंट में 8 टीमें शामिल थीं।
  • मेजबान इंग्लैंड ही पहली चैंपियन बनी थी।
  • शुरुआती 3 वर्ल्ड कप तक 8 टीमें खेलती थीं।
  • 2014 से टीमों की संख्या बढ़कर 10 हुई।
  • 2026 में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • इंग्लैंड 17 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

प्रमुख पुरस्‍कार :

  • प्लेयर ऑफ द मैच : ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बैटर बेथ मूनी को (टूर्नामेंट में खेले 7 मैच की 7 पारी में 47.60 के औसत और 142.51 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए)
  • सबसे सफल बल्लेबाज : इंग्लैंड की कप्तान डिनियन व्याट (7 मैच की 7 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 60.40 के औसत और 149.50 के स्ट्राइट रेट से 302 रन बनाए)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

‘सॉल्व’ रॉकेट मोटर का प्रथम सफल परीक्षण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC), श्रीहरिकोटा के स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में 'SOLVE' सॉलिड मोटर का पहला सफल ग्राउंड टेस्ट (भूमि परीक्षण) किया।
  • यह परीक्षण भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन, गगनयान की सुरक्षा प्रणालियों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

SOLVE :

  • पूरा नाम: Sub-Orbital Launch Vehicle for Experiments (प्रयोगों के लिए उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान)
  • प्रकृति: यह एक विशेष रूप से विकसित किया गया छोटा उप-कक्षीय टेस्ट व्हीकल/प्लेटफ़ॉर्म है। इसका उपयोग वास्तविक उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए नहीं, बल्कि विभिन्न परीक्षणों के लिए किया जाता है।
  • तकनीकी आधार: SOLVE का सॉलिड स्टेज PSLV (Polar Satellite Launch Vehicle) के स्ट्रैप-ऑन बूस्टर मोटर (PS0) से लिया गया है, जिसमें गगनयान मिशन की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप आवश्यक संशोधन किए गए हैं।

गगनयान मिशन :

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम है।
  • इसके तहत 3 अंतरिक्ष यात्रियों को 3 दिनों के लिए 400 km की पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा और सुरक्षित वापस लाया जाएगा।
  • इसके लिए LVM3 (GSLV Mk-3) रॉकेट का उपयोग किया जाएगा।
  • अंतरिक्ष यात्री : ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन एवं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
  • अंतरिक्ष स्टेशन का लक्ष्य : गगनयान मिशन का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। भारत 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन (BAS - भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

परीक्षण उड़ानें :

  • इंसानों को भेजने से पहले ISRO कई मानवरहित परीक्षण कर रहा है।
  • 'व्योमित्रा' नाम का एक महिला रोबोट भी इन परीक्षण उड़ानों में भेजा जाएगा, जो अंतरिक्ष की परिस्थितियों को परखेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO):

  • भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है, जो अंतरिक्ष विभाग (Department of Space : DOS) के तहत काम करती है और सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है
  • स्थापना: 15 अगस्त 1969
  • जनक: डॉ. विक्रम साराभाई (इन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा जाता है)
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • पूर्ववर्ती संस्था: इसरो से पहले 1962 में INCOSPAR (भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति) का गठन हुआ था
  • प्रथम भारतीय उपग्रह: आर्यभट्ट (19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ के रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित)
  • भारत की भूमि से छोड़ा गया पहला उपग्रह: रोहिणी (RS-1) (1980 में भारत के पहले स्वदेशी रॉकेट SLV-3 द्वारा लॉन्च)
  • प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री: राकेश शर्मा (3 अप्रैल 1984 को सोवियत संघ के 'सोयुज टी-11' मिशन से अंतरिक्ष में गए)

कला और संस्‍कृति

13वीं शताब्दी का एक दुर्लभ तेलुगु शिलालेख की खोज

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के नल्लामाला टाइगर रिजर्व (येर्रागोंडापलेम मंडल) में 13वीं शताब्दी का एक खंडित तेलुगु शिलालेख खोजा गया है।
  • 16 मई 1285 ई. के इस शिलालेख का संबंध काकतीय रानी रुद्रमा देवी के काल से है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: यह शिलालेख प्रकाशम जिले के येर्रागोंडापलेम मंडल के अय्यम्भोलापल्ले गांव के पास नल्लामाला टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में मिला है
  • लिपि और भाषा: यह शिलालेख प्राचीन तेलुगु भाषा और लिपि में उत्कीर्ण है।
  • कालखंड: यह 16 मई, 1285 ईस्वी (शक संवत 1207) का है, जो काकतीय राजवंश की प्रसिद्ध रानी रुद्रमादेवी के शासनकाल से संबंधित है।
  • शिलालेख की बनावट: यह एक खंडित शिलाखंड पर खुदा हुआ है, जिस पर अमरावती स्तूप और मुचलिंडा नाग (बुद्ध की रक्षा करने वाले नागराज) की आकृतियां बनी हुई हैं।

शिलालेख की ऐतिहासिक विषय-वस्तु :

  • दान का विवरण: इसमें दर्ज है कि रानी रुद्रमादेवी के अधीन एक कमांडर (नायक) बोलायानी मल्लिकार्जुन नायक ने एक दान दिया था।
  • उपहार: कमांडर ने श्रीधान्यम (तत्कालीन धान्यकटका/आधुनिक अमरावती) के 'बुद्धदेव' को वेलमापल्ली गांव उपहार/दान में दिया था।

काकतीय राजवंश :

  • दक्षिण भारत का एक प्रमुख और शक्तिशाली राजवंश था, जिसने 12वीं से 14वीं शताब्दी के दौरान मुख्य रूप से आधुनिक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक तथा ओडिशा के कुछ हिस्सों पर शासन किया था
  • राजधानी: शुरुआत में इनकी राजधानी अनुमकोंडा थी, जिसे बाद में बदलकर ओरुगल्लू कर दिया गया, जिसे आज वारंगल के नाम से जाना जाता है।
  • उद्गम: प्रारंभ में, काकतीय शासक पश्चिमी चालुक्यों के सामंत के रूप में कार्य करते थे।
  • स्वतंत्रता: प्रोल द्वितीय और उनके पुत्र प्रतापभ्रद्र प्रथम (रुद्रदेव) के समय इस वंश ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • राजचिन्ह: इनका शाही प्रतीक/राजचिन्ह वराह (Boar) था।

रानी रुद्रमादेवी (1262–1289 ईस्वी):

  • भारत के इतिहास में शासन करने वाली गिनी-चुनी महिला शासकों में से एक। गणपति देव की पुत्री होने के कारण उन्होंने पुरुष के रूप में 'रुद्रदेव महाराज' का नाम धारण कर शासन संभाला।
  • प्रसिद्ध वेनिस यात्री मार्को पोलो ने इनके शासनकाल में काकतीय साम्राज्य का दौरा किया था और उनकी प्रशासनिक कुशलता व समृद्धि की अत्यधिक प्रशंसा की थी।

कला, वास्तुकला और संस्कृति :

  • रामप्पा मंदिर : पालमपेट में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसे वर्ष 2021 में यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। इसकी विशेषता इसकी तैरने वाली ईंटें और गर्भगृह की उत्कृष्ट नक्काशी है।
  • तोरण / कीर्ति तोरण : वारंगल के किले के प्रवेश द्वार (तोरण) इस वंश की उत्कृष्ट मूर्तिकला के प्रतीक हैं, जिन्हें अब तेलंगाना सरकार ने अपने आधिकारिक राज्य चिन्ह में शामिल किया है।
  • साहित्य: इस काल में संस्कृत और तेलुगु साहित्य का अत्यधिक विकास हुआ। जयपा सेनानी ने नृत्य पर प्रसिद्ध ग्रंथ 'नृत्य रत्नावली' लिखा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) :

  • स्थापना: इसकी स्थापना वर्ष 1861 में ब्रिटिश काल के दौरान हुई थी।
  • संस्थापक: इसके संस्थापक सर अलेक्जेंडर कनिंघम थे, जो इसके पहले महानिदेशक भी बने। कनिंघम को 'भारतीय पुरातत्व का जनक' कहा जाता है।
  • लॉर्ड कर्जन का योगदान: वर्ष 1902 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने एएसआई को केंद्रीकृत कर पुनर्जीवित किया और जॉन मार्शल को इसका महानिदेशक नियुक्त किया, जिनके नेतृत्व में 1920 के दशक में सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा और मोहनजोदड़ो) की खोज हुई।
  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय 'धरोहर भवन', तिलक मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है।

थाईलैंड से लगभग 2,000 वर्ष पुरानी दो सोने की अंगूठियों की खोज

  • थाईलैंड के 'फेत्चाबुरी' प्रांत के 'डॉन याई थोंग' स्थल से लगभग 2,000 वर्ष पुरानी दो सोने की अंगूठियां मिली हैं।
  • एक अंगूठी पर प्राचीन भारतीय 'ब्राह्मी लिपि' में "पुसरखितास" खुदा है।
  • यह प्राचीन भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • खोज का स्थान: डॉन याई थोंग पुरातात्विक स्थल, फेत्चाबुरी प्रांत, पश्चिमी/मध्य थाईलैंड
  • आयु: लगभग 1,900 से 2,100 वर्ष पुरानी (लौह युग)
  • लिपिकीय साक्ष्य: प्राचीन भारतीय ब्राह्मी लिपि
  • उत्कीर्ण शब्द: "पुसारखितसा"
  • संभावित स्वामी: प्राचीन भारत के वैश्य (व्यापारी) समुदाय का एक सदस्य
  • संग्रहालय: संरक्षण के लिए इन्हें फ्रा नाखोन खीरी संग्रहालय, रत्चाबुरी प्रांत में रखा गया है

अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • ब्राह्मी लिपि: यह भारतीय उपद्वीप की सबसे प्राचीन लिपियों में से एक है। भारत की आधुनिक लिपियाँ (जैसे देवनागरी, बंगाली, तमिल आदि) इसी से विकसित हुई हैं। सम्राट अशोक के अधिकांश शिलालेख ब्राह्मी लिपि में ही लिखे गए थे, जिन्हें सर्वप्रथम 1837 में जेम्स प्रिंसेप ने पढ़ा था।
  • वैश्य वर्ण: प्राचीन भारतीय हिंदू वर्ण व्यवस्था में व्यापार और वाणिज्य का जिम्मा वैश्य समुदाय के पास था।
  • लौह युग : थाईलैंड का यह पुरातात्विक स्थल प्रागैतिहासिक लौह युग (लगभग 1,500 से 2,500 वर्ष पूर्व) का माना गया है

महत्‍वपूर्ण दिवस

'विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस'

  • अफ्रीकी संस्कृति, शांति निर्माण और क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 7 जुलाई को 'विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तिथि: प्रतिवर्ष 7 जुलाई को मनाया जाता है।
  • संस्था: यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 2021 में इसके 41वें सत्र में इस दिवस की घोषणा की गई थी।
  • प्रथम आयोजन: पहला आधिकारिक विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस 7 जुलाई 2022 को मनाया गया था।
  • उद्देश्य: अफ्रीकी संस्कृति, शांति निर्माण और क्षेत्रीय एकीकरण (Regional Integration) को बढ़ावा देना।
  • महत्व: किस्वाहिली (या स्वाहिली) संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाली पहली अफ्रीकी भाषा है

किस्वाहिली भाषा :

  • शब्द का अर्थ: 'स्वाहिली' शब्द अरबी भाषा के 'साहेल' (Sahil) शब्द से बना है, जिसका अर्थ 'तट' (Coast) होता है।
  • 'कि-' उपसर्ग: इस भाषा में 'कि-' (Ki-) उपसर्ग का अर्थ 'भाषा' से है। इसलिए वहां के लोग इसे 'किस्वाहिली' (तटीय भाषा) कहते हैं।
  • मूल निवासी: इस भाषा को मातृभाषा के रूप में बोलने वाले लोगों को 'वास्वाहिली' कहा जाता है।
  • मुख्य क्षेत्र: यह मुख्य रूप से पूर्वी और मध्य अफ्रीका के देशों (तंजानिया, केन्या, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, कांगो और मोजाम्बिक) में बोली जाती है।
  • भाषा परिवार: यह नाइजर-कांगो भाषा परिवार की बंटू शाखा से संबंधित है।
  • लिपि का विकास: मूल रूप से इसे अरबी लिपि में लिखा जाता था, लेकिन आधुनिक समय में इसे लैटिन (रोमन) वर्णमाला में लिखा जाता है।
  • यूनेस्को की आधिकारिक भाषा: नवंबर 2025 में, किस्वाहिली को यूनेस्को (UNESCO) महासभा की सातवीं आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी। यह गौरव पाने वाली यह पहली अफ्रीकी मूल की भाषा है।

 

Latest Courses