GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 28 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

'मन की बात' कार्यक्रम का 135वां एपिसोड

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 135वीं कड़ी के माध्यम से देश-विदेश के लोगों से संवाद किया।

135वें एपिसोड की मुख्य बातें :

रक्षा और एयरोस्पेस :

  • सी-295 (C-295) विमान: भारत का पहला स्वदेशी सी-295 सैन्य परिवहन विमान है। वर्तमान में देश में ऐसे 40 और विमान बनाए जा रहे हैं, जिससे MSME और एयरोस्पेस क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है।
  • स्वदेशी युद्धपोत (Kolkata): कोलकाता में तीन पूरी तरह से स्वदेशी युद्धपोतों का जलावतरण किया गया, जिनके नाम हैं— दूनागिरी (Dunagiri), संशोधक (Sanshodhak), और अग्रय (Agray)।
  • लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने उद्योग जगत के साथ मिलकर जमीन से हमले के लिए लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

खेल और पुरस्कार :

  • विश्व योगासन चैंपियनशिप: अहमदाबाद में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत 102 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष (Top) पर रहा।
  • नगालैंड बेबी लीग: यह 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने के लिए शुरू की गई एक अनूठी पहल है, जिसने अपने 3 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
  • नगालैंड फुटसल लीग: फुटसल (Futsal) को 'इंडोर फुटबॉल' भी कहा जाता है। इसमें प्रत्येक टीम में 5 खिलाड़ी होते हैं और यह छोटे मैदान पर खेला जाता है। नगालैंड में इसके तहत महिला फुटसल लीग का भी आयोजन किया जा रहा है।

सरकारी बीमा योजनाएं :

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY):
    • वार्षिक प्रीमियम: मात्र ₹20
    • बीमा राशि: ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा
    • लाभार्थी आंकड़ा: अब तक 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़े (जिसमें 28 करोड़ महिलाएं शामिल हैं)।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY):
    • वार्षिक प्रीमियम: ₹436
    • बीमा राशि: मृत्यु की स्थिति में परिजनों को ₹2 लाख तक का जीवन बीमा।
    • लाभार्थी आंकड़ा: अब तक 27 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।

पर्यावरण, संस्कृति और विरासत :

  • हरगिला आर्मी (असम): असम में 'अशुभ' माने जाने वाले दुर्लभ हरगिला पक्षी (Hargila Bird) को बचाने के लिए जीव विज्ञानी पूर्णा देवी बर्मन ने महिलाओं के साथ मिलकर 'हरगिला आर्मी' बनाई। यह पक्षी पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करता है।
  • लिविंग रूट ब्रिज (Living Root Bridges - मेघालय): रबर के पेड़ों की जड़ों से बने इन जीवित पुलों को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया गया है।
  • हैली वार जी (Haili War): मेघालय के इन रूट ब्रिजों की 50 से अधिक वर्षों तक देखभाल करने के लिए इन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • इको ब्रिक (Eco Brick) पहल: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को री-साइकिल कर 'इको ब्रिक' (पर्यावरण के अनुकूल ईंटें) में तब्दील करने का सफल मॉडल पेश किया।

शिक्षा और अनुसंधान :

  • नालंदा विश्वविद्यालय (बिहार): यहाँ प्राचीन भारत की 'शास्त्रार्थ' (वाद-विवाद और मंथन) की परंपरा को पुनर्जीवित किया गया है।
  • केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (दिल्ली): यह विश्वविद्यालय पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए यांत्रिक मेधा (Artificial Intelligence/AI) और डेटा साइंस में बी-टेक (B.Tech) कार्यक्रम शुरू कर रहा है।
  • ब्रह्म कमल डोमेनिकाना (Dominican Republic): कैरेबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक में स्पेनिश भाषी लोगों द्वारा बनाई गई एक टीम, जो वैदिक साहित्य का अध्ययन और वैदिक मंत्रों (जैसे पुरुष सूक्तम, श्री सूक्तम) का शुद्ध उच्चारण सीख रही है।

राष्ट्रीय अभियान और सामाजिक संदेश :

  • कैच द रेन (Catch the Rain): मानसून के दौरान वर्षा जल संरक्षण (Water Harvesting) के लिए चलाया जा रहा देशव्यापी अभियान।
  • इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव: प्रधानमंत्री ने आगामी गणेश उत्सव में प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) के बजाय स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियों के उपयोग की अपील की है।

मन की बात कार्यक्रम :

  • शुरूआत : 3 अक्टूबर 2014
  • दूसरा प्रसारण : 2 नवंबर 2014
  • जनवरी 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनके साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे
  • 100वां एपिसोड प्रसारित : 30 अप्रैल 2023

भारत बिल्डकॉन 2026

  • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में 'एक राष्ट्र एक प्रदर्शनी' थीम पर आधारित 'भारत बिल्डकॉन 2026' का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन: भारत बिल्डकॉन 2026 (दूसरा संस्करण)
  • स्थान: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली
  • थीम: "एक राष्ट्र, एक प्रदर्शनी" (One Nation, One Expo)
  • सह-उद्घाटनकर्ता: जितिन प्रसाद (राज्य मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग) और परशोत्तम रूपाला (सांसद)
  • सहयोगी संस्थाएं: यह आयोजन CAPEXIL (रसायन और संबद्ध उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद) तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया

'भारत टैक्सी' नामक परिवहन मंच का शुभारंभ

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर (गुजरात) के महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में भारत के पहले सहकारिता-आधारित डिजिटल परिवहन मंच 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) का आधिकारिक शुभारंभ किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' विजन को गति देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह देश का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा चालक-स्वामित्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत टैक्सी : ऐप-आधारित (Ola, Uber की तरह) देश का पहला सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है
  • आगामी दो वर्ष में भारत टैक्सी योजना देश के 500 प्रमुख शहरों में चालू हो जाएगी
  • भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता पर आधारित जन परिवहन योजना है जिसमें ड्राइवर खुद अपनी गाड़ी चलाकर लोगों को आवागमन की सेवा देता है
  • यह योजना केंद्र सरकार और कई अन्य एजेंसियों के सहयोग से चलाई जा रही है
  • जिन शहरों में इसे प्राथमिकता के आधार पर चलाने की योजना है उनमें नागपुर, पुणे, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता हैं

सहकारिता मंत्रालय :

  • मंत्रालय का गठन: भारत सरकार ने जुलाई 2021 में एक अलग 'सहकारिता मंत्रालय' का गठन किया था। इसका मुख्य विजन 'सहकार से समृद्धि' है।
  • प्रथम मंत्री: अमित शाह इस मंत्रालय के पहले और वर्तमान मंत्री हैं।
  • संवैधानिक प्रावधान: भारतीय संविधान के भाग IXB (Part IXB) में सहकारी समितियों का उल्लेख है, जिसे 97वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2011 द्वारा जोड़ा गया था। इसके अलावा, अनुच्छेद 43B (राज्य के नीति निदेशक तत्व - DPSP) भी सहकारी समितियों के संवर्धन से संबंधित है

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

PS LESPWAR

  • भारत ने सेशेल्स को एक ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) सौंपा, जिसका नाम PS LESPWAR है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • निर्माणकर्ता: इस हाई-स्पीड फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा पूर्ण रूप से स्वदेशी रूप से किया गया है।
  • गति और क्षमता: यह पोत 30 नॉट (Knots) से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है, जो समुद्री आपातकाल में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उपयुक्त है।
  • मुख्य कार्य: यह तटीय निगरानी, समुद्री गश्त, खोज और बचाव अभियान, तथा समुद्री कानून प्रवर्तन के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है।
  • अतिरिक्त विकास सहायता: इस दौरे पर भारत ने FPV के साथ-साथ सेशेल्स को 6 एम्बुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और 5 लेजर रेडियल नावें भी उपहार स्वरूप प्रदान की हैं ताकि आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा सके।

विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की सुरक्षा :

  • EEZ लगभग 1.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 'PS LESPWAR' इस विशाल समुद्री क्षेत्र की निगरानी करने, अवैध शिकार, चोरी, और नशीली दवाओं की तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटने में सेशेल्स तटरक्षक बल की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा।

सेशेल्स :

  • हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक बेहद खूबसूरत द्वीपीय राष्ट्र है
  • यह अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आता है और क्षेत्रफल व जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से अफ्रीका का सबसे छोटा देश है
  • राजधानी: विक्टोरिया (यह माहे द्वीप पर स्थित है और दुनिया की सबसे छोटी राजधानियों में से एक है)
  • मुद्रा: सेशेलोइस रुपया (SCR)
  • आधिकारिक भाषाएं: सेशेलोइस क्रेओल (मिश्रित फ्रांसीसी आधारित भाषा), अंग्रेजी और फ्रांसीसी
  • लोकेशन: यह पश्चिमी हिंद महासागर में, मेडागास्कर द्वीप के उत्तर-पूर्व और मुख्य अफ्रीकी महाद्वीप (केन्या) से लगभग 1,500 किलोमीटर पूर्व में स्थित है
  • कोको डी मेर : यह अनोखा नारियल केवल सेशेल्स के प्रास्लिन और क्यूरीस द्वीपों पर पाया जाता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और भारी बीज (वजन लगभग 15 से 30 किलोग्राम) पैदा करता है।
  • विशाल कछुए: सेशेल्स का 'एल्डैब्रा एटोल' दुनिया के सबसे बड़े कछुओं का घर है

इज़राइल के साथ वाशिंगटन में त्रिपक्षीय शांति समझौता

  • इज़राइल और लेबनान ने अमेरिका की मध्यस्थता में वाशिंगटन में एक त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शांति की दिशा में पहला कदम: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे एक व्यापक शांति समझौते का आधार और स्थायी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है
  • हस्ताक्षरकर्ता: अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर और अमेरिका में लेबनान की राजदूत नाडा हमादेह मोवाद ने चार दिनों की गहन वार्ता के बाद वाशिंगटन में इस पर हस्ताक्षर किए
  • अमेरिकी वित्तीय और मानवीय सहायता: अमेरिका ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर 100 मिलियन डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता और लेबनानी सेना की क्षमता बढ़ाने व उसे मजबूत करने के लिए 30 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है

इज़राइल :

  • राजधानी: जेरूसलम
  • संसद का नाम: नेसेट
  • मुद्रा : न्यू शेकेल (ILS)
  • राष्ट्रभाषा: हिब्रू
  • खुफिया एजेंसी: मोसाद
  • पड़ोसी देश: इजराइल उत्तर में लेबनान, उत्तर-पूर्व में सीरिया, पूर्व में जॉर्डन, और दक्षिण-पश्चिम में मिस्र
  • समुद्री सीमा: इसके पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में लाल सागर की अकाबा की खाड़ी

प्रमुख जल निकाय:

  • मृत सागर : यह दुनिया का सबसे निचला बिंदु है, जो इजराइल और जॉर्डन की सीमा पर स्थित है। अत्यधिक लवणता के कारण इसमें कोई भी इंसान डूबता नहीं है।
  • गैलिल का सागर : यह इजराइल की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है

लेबनान :

  • पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रमुख मध्य-पूर्वी देश है
  • राजधानी: बेरूत
  • मुद्रा: लेबनानी पाउंड ( LBP)
  • राष्ट्रपति: हमेशा एक मारोनाइट ईसाई होगा (वर्तमान: जोसेफ औन)
  • प्रधानमंत्री: हमेशा एक सुन्नी मुस्लिम होगा (वर्तमान: नवाफ सलाम)
  • संसद का अध्यक्ष : हमेशा एक शिया मुस्लिम होगा (वर्तमान: नबीह बेरी)
  • संसद : इसमें कुल 128 सीटें हैं, जो ईसाइयों और मुसलमानों के बीच 50:50 के अनुपात में विभाजित हैं।
  • प्रमुख नदी: लिटानी नदी

ग्रीन ट्रांजिशन बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन

  • ग्रीन ट्रांजिशन बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन एन.के. सिंह की अध्यक्षता में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE), लंदन किया गया।

ग्रीन ट्रांजिशन बोर्ड :

  • पर्यावरण-अनुकूल आर्थिक सुधारों और जलवायु लक्ष्यों को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संस्था है
  • इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु वित्त (पर्यावरण के लिए धन) जुटाना, निजी निवेश को प्रोत्साहित करना और विकासशील देशों को शून्य-कार्बन उत्सर्जन के मार्ग पर आगे बढ़ाना है
  • अध्यक्षता: इस बोर्ड की अध्यक्षता वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह कर रहे हैं।
  • सचिवालय : इसका सचिवालय ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) मिडिल ईस्ट में स्थापित किया गया है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

'चैंपियन पब्लिशर ऑफ द ईयर 2026'

  • द हिंदू ग्रुप को WAN-IFRA द्वारा आयोजित डिजिटल मीडिया अवार्ड्स साउथ एशिया में 'चैंपियन पब्लिशर ऑफ द ईयर 2026' का खिताब दिया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विजेता: द हिंदू ग्रुप ने इस प्रतियोगिता में कुल 7 पुरस्कार जीतकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया
  • पुरस्कार का आधार: 'चैंपियन पब्लिशर ऑफ द ईयर' का खिताब उस प्रकाशक को दिया जाता है जो वार्षिक पुरस्कारों में सबसे अधिक जीत या अंक हासिल करता है

द हिंदू ग्रुप की मुख्य जीत:

  • गोल्ड मेडल: 'बिहार एसआईआर' (Bihar SIR) को 'सर्वश्रेष्ठ एआई-संचालित समाचार उत्पाद, प्रारूप या रणनीति' श्रेणी में
  • गोल्ड मेडल: 'यंग वर्ल्ड क्लब' को 'सर्वश्रेष्ठ समाचार वेबसाइट या ऐप रीलांच' श्रेणी में
  • सिल्वर मेडल: 'गलत सूचना का मुकाबला करने में सर्वश्रेष्ठ' श्रेणी में 'पत्रकारों द्वारा लिखित' अभियान के लिए

WAN-IFRA :

  • पूरा नाम: वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज पब्लिशर्स
  • प्रकृति: यह दुनिया भर के समाचार मीडिया और प्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) है
  • स्थापना : 1948
  • मुख्यालय: इसके मुख्य कार्यालय पेरिस (फ्रांस) और फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में स्थित हैं

द हिंदू : यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार पत्रों में से एक है। इसकी स्थापना 20 सितंबर 1878 को एक साप्ताहिक के रूप में हुई थी और 1889 से यह दैनिक समाचार पत्र बना। इसके संस्थापकों में जी. सुब्रमण्यम अय्यर प्रमुख थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्‍मान

  • सेशेल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।
  • इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुरस्कार का नाम: ‘गार्जियन ऑफ द बीच/ब्लू होराइजन’
  • यह क्या है: यह सेशेल्स देश का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है
  • किसे सम्मानित किया गया: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
  • क्यों दिया गया: यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई, और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में समुद्री सुरक्षा व सतत विकास को बढ़ावा देने में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है।

अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • PM मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • पर्यावरण के क्षेत्र में मोदी को अब तक 3 बड़े अवार्ड मिल चुके हैं।
  • मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड' प्रदान किया था।
  • भारत ने सेशल्स के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1651 करोड़) के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

नए समझौतों पर हस्ताक्षर :

  • प्रत्यर्पण संधि: सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समझौता
  • स्वास्थ्य सेवा: भारत सेशेल्स में एक नेशनल हॉस्पिटल बनाने में मदद करेगा।
  • अंतरिक्ष और कृषि: अंतरिक्ष की खोज और कृषि के क्षेत्र में भी दोनों देशों ने हाथ मिलाया है।
  • पीएम मोदी ने मोदी ने कोको डी मेर पौधा लगाया
  • कोको डी मेर का पौधा और इसका फल सिर्फ सेशल्स पर ही प्राकृतिक रूप से पाया जाता है
  • इसके फल के अंदर मिलने वाला बीज दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी बीज माना जाता है
  • कोको डी मेर के नर और मादा पेड़ अलग-अलग होते हैं
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी साल 1976 में सेशेल्स गई थीं
  • इंदिरा गांधी ने 1981 में फिर सेशेल्स का दौरा किया था

नियुक्तियां

यू.पी. राजीव

  • यू.पी. राजीव को तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का निदेशक नियुक्त किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्तमान और नया पद: इस नियुक्ति से पहले वह वीएसएससी में ही एसोसिएट डायरेक्टर (अनुसंधान एवं विकास) के पद पर कार्यरत थे। अब वह भारत की लॉन्च व्हीकल (प्रक्षेपण यान) तकनीक विकसित करने वाले इस सबसे प्रमुख केंद्र की कमान संभालेंगे।
  • विशेषज्ञता: उन्हें रॉकेट कंट्रोल और गाइडेंस प्रणालियों के क्षेत्र में दशकों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने इसरो के कई ऐतिहासिक और प्रमुख प्रक्षेपण यान मिशनों के डिजाइन और मिशन सिमुलेशन का नेतृत्व किया है।
  • मूल निवास व शिक्षा: वह केरल के कोल्लम जिले के पथानापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तिरुवनंतपुरम (CET) से स्नातक, NIT कालीकट से स्नातकोत्तर और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) :

  • क्या है? यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे बड़ा और मुख्य तकनीकी केंद्र है, जहाँ रॉकेट, लॉन्च व्हीकल (जैसे PSLV, GSLV, LVM3) और कृत्रिम उपग्रहों से संबंधित तकनीक विकसित की जाती है
  • मुख्यालय / स्थिति: तिरुवनंतपुरम, केरल
  • स्थापना: 21 नवंबर 1963 (शुरुआत में इसे थुम्बा भूमध्यरेखीय रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन - TERLS के नाम से जाना जाता था)
  • नामकरण: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में इसका नाम 'विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र' रखा गया था

खेल समाचार

ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026

  • भारत ने जर्मनी के सुहल में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में 25 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • स्वर्ण पदक : 7
  • रजत पदक : 8
  • कांस्य पदक : 10
  • कुल पदक : 25

प्रमुख स्वर्ण पदक विजेता और स्पर्धाएं :

  • सेजल कांबले: 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला (व्यक्तिगत) स्पर्धा में पहला स्वर्ण दिलाया
  • समीर: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा
  • रोहित कन्यन: 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन जूनियर पुरुष स्पर्धा
  • प्रीतम केंद्रे: 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष स्पर्धा
  • अभिनव देशवाल: 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा
  • शम्भावी श्रवण क्षीरसागर और अभिनव शॉ: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा
  • महिला टीम (सेजल, वंशिका, नव्या): 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला टीम स्पर्धा

वैश्विक रैंकिंग और प्रदर्शन :

  • प्रथम स्थान: भारत (25 पदक)
  • द्वितीय स्थान: व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट (AIN) — 14 पदक (6 स्वर्ण)
  • तृतीय स्थान: इटली — 10 पदक (6 स्वर्ण)
  • आयोजन स्थल: सुहल, जर्मनी।
  • नियामक निकाय: अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (ISSF)
  • राष्ट्रीय सहयोग: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) द्वारा भारतीय एथलीटों का संचालन किया जाता है।
  • पिछला रिकॉर्ड: भारत ने इससे पहले लीमा, पेरू में आयोजित पिछले संस्करण में भी 24 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) :

  • स्थापना: 1907
  • मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी
  • अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी

 

Latest Courses