New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Fri 26 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भागीदारी: बैठक में हाइब्रिड मोड में 44 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और राज्य सरकारों व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 108 प्रतिनिधियों ने भाग लिया
  • विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029) जारी: गृह मंत्री ने मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए अगले तीन वर्षों का 'दृष्टि पत्र' जारी किया। यह मांग में कमी, आपूर्ति में कमी और पुनर्वास पर केंद्रित त्रिस्तरीय रणनीति प्रदान करता है।
  • उभरती चुनौतियों से मुकाबला: विज़न डॉक्यूमेंट में कृत्रिम दवाओं और डार्कनेट आधारित तस्करी से निपटने के लिए आधुनिक रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।
  • NCB वार्षिक रिपोर्ट-2025 का विमोचन: बैठक के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) की वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई
  • नए क्षेत्रीय कार्यालयों का उद्घाटन: जम्मू और गुवाहाटी में नए निर्मित NCB क्षेत्रीय कार्यालयों का डिजिटल उद्घाटन किया गया

नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) :

  • गठन : गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा वर्ष 2016 में
  • पुनर्गठन (2019): गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चार-स्तरीय (4-Tier) व्यवस्था में पुनर्गठित किया गया
  • शीर्ष स्तरीय समिति : केंद्रीय गृह सचिव/गृह मंत्री की अध्यक्षता में
  • कार्यकारी स्तरीय समिति : विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में
  • राज्य स्तरीय समिति : राज्यों के मुख्य सचिवों की अध्यक्षता में
  • जिला स्तरीय समिति : जिला मजिस्ट्रेटों की अध्यक्षता में।

उत्‍तर प्रदेश में क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित करने की घोषणा

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ में 'क्लीन प्लांट सेंटर' स्थापित करने की आधिकारिक घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित करने की घोषणा :

  • कहां : ICAR-केंद्रीय उपोष्णकटिबंधीय बागवानी संस्थान (CISH), लखनऊ
  • उद्देश्य: प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देना

बैठक के अन्य महत्वपूर्ण बिंदु :

  • कृषि मंत्री ने चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीद अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): अगले चरण के लिए 6,18,482 पात्र लाभार्थियों की सूची राज्य सरकार को सौंपी गई
  • VB-GRAM योजना: 1 जुलाई से लागू होने वाली 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (Viksit Bharat G-RAM-G) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
  • जलवायु लचीलापन : बैठक में राज्य की कृषि पर अल-नीनो (El Niño) के संभावित प्रभावों पर चर्चा हुई, जिसके तहत जल संरक्षण और आकस्मिक फसल प्रबंधन पर विशेष कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी।

उत्‍तर प्रदेश :

  • स्थापना दिवस : 24 जनवरी 1950
  • लोकसभा सीटें : 80, राज्यसभा सीटें : 31
  • राजकीय खेल: हॉकी
  • राजकीय पशु: बारहसिंगा
  • सबसे पूर्वी ज़िला : बलिया
  • सबसे पश्चिमी ज़िला : शामली
  • सबसे उत्तरी ज़िला : सहारनपुर
  • सबसे दक्षिणी ज़िला : सोनभद्र
  • सबसे बड़ा ज़िला (क्षेत्रफल में) : लखीमपुर खीरी
  • सबसे छोटा ज़िला (क्षेत्रफल में) : हापुड़
  • उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा :
  • स्थापना: 2018 (उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन के दौरान)
  • औद्योगिक और रक्षा कॉरिडोर के छह प्रमुख नोड्स: अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, चित्रकूट और लखनऊ

'एयर सुविधा 2.0' पोर्टल लॉन्च

  • इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने 'एयर सुविधा 2.0' पोर्टल लॉन्च किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पोर्टल का नाम: एयर सुविधा 2.0 (AIR SUVIDHA 2.0)
  • किसने लॉन्च किया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने मिलकर
  • सहयोगी संस्था: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS)
  • उद्देश्य: इबोला प्रभावित देशों (जैसे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा) से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संपर्करहित (Contactless) स्वास्थ्य जांच और निगरानी करना
  • प्रमुख नियम: यात्रियों को भारत पहुंचने से 24 घंटे पहले अनिवार्य रूप से ऑनलाइन 'हेल्थ सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म' (SDF) भरना होगा, जिसमें उनके पिछले 21 दिनों की यात्रा का इतिहास शामिल होगा।

इबोला वायरस रोग (Ebola Virus Disease - EVD) :

  • क्या है?: यह मनुष्यों और गैर-मानव प्राइमेट्स (जैसे बंदर, गोरिल्ला) में होने वाली एक गंभीर, घातक बीमारी है
  • प्रसार: यह वायरस संक्रमित जानवरों (जैसे फ्रूट बैट/चमगादड़) के शारीरिक तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता है। मनुष्यों के बीच भी यह संक्रमित व्यक्ति के रक्त, लार या अन्य स्राव के माध्यम से फैलता है
  • नामकरण: कांगो में यह प्रकोप इबोला नदी के पास स्थित एक गाँव में हुआ था, जिसके नाम पर इस वायरस का नाम 'इबोला' रखा गया।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स का दौरा करेंगे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 - 29 जून 2026 तक सेशेल्स के राजकीय यात्रा करेंगे।
  • प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में सेशेल्स का दौरा किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुख्य अतिथि : पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के विशेष निमंत्रण पर वहां के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • सैन्य भागीदारी: भारत और सेशेल्स के मजबूत रक्षा संबंधों को प्रदर्शित करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत इस राष्ट्रीय दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।
  • संसदीय संबोधन: पीएम मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे

सेशेल्स :

  • हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक बेहद खूबसूरत द्वीपीय राष्ट्र है
  • यह अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आता है और क्षेत्रफल व जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से अफ्रीका का सबसे छोटा देश है
  • राजधानी: विक्टोरिया (यह माहे द्वीप पर स्थित है और दुनिया की सबसे छोटी राजधानियों में से एक है)
  • मुद्रा: सेशेलोइस रुपया (Seychellois Rupee - SCR)
  • आधिकारिक भाषाएं: सेशेलोइस क्रेओल (मिश्रित फ्रांसीसी आधारित भाषा), अंग्रेजी और फ्रांसीसी
  • लोकेशन: यह पश्चिमी हिंद महासागर में, मेडागास्कर द्वीप के उत्तर-पूर्व और मुख्य अफ्रीकी महाद्वीप (केन्या) से लगभग 1,500 किलोमीटर पूर्व में स्थित है
  • कोको डी मेर : यह अनोखा नारियल केवल सेशेल्स के प्रास्लिन और क्यूरीस द्वीपों पर पाया जाता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और भारी बीज (वजन लगभग 15 से 30 किलोग्राम) पैदा करता है।
  • विशाल कछुए: सेशेल्स का 'एल्डैब्रा एटोल' दुनिया के सबसे बड़े कछुओं का घर है

द्वितीय 'पैक्स सिलिका समिट'

  • द्वितीय पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन (2nd Pax Silica Summit) का आयोजन अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

पैक्स सिलिका पहल :

  • अमेरिका के नेतृत्व वाला एक प्रमुख वैश्विक गठबंधन और रणनीतिक पहल है
  • मुख्य उद्देश्य : कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय और लचीली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना
  • अर्थ और नाम: "पैक्स सिलिका" नाम सिलिकॉन-आधारित कंप्यूटिंग (सिलिका) पर केंद्रित एक नियम-आधारित तकनीकी व्यवस्था (पैक्स) को दर्शाता है
  • आयोजक: इस रणनीतिक पहल का नेतृत्व और आयोजन अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा किया जाता है
  • भारत की भागीदारी: भारत फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान इस पहल में शामिल हुआ था
  • प्रथम शिखर सम्मेलन का आयोजन : 2025
  • कुल देश: वर्तमान में भारत समेत दुनिया के 35 देश इस गठबंधन का हिस्सा बन चुके हैं
  • द्वितीय सम्‍मेलन की अध्यक्षता : अमेरिकी आर्थिक मामलों के अवर विदेश मंत्री जैकब हेलबर्ग द्वारा
  • द्वितीय सम्‍मेलन में 'एआई अवसर संबंधी संयुक्त घोषणा-पत्र' पर भारत सहित 35 देशों (जिनमें अर्जेंटीना, जर्मनी, नीदरलैंड, चिली, कोस्टा रिका, यूनान, कजाखस्तान, पनामा और यूरोपीय संघ शामिल हैं) ने इस पर हस्ताक्षर किया
  • भारत का प्रतिनिधित्व: सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन और विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

प्रमुख नियुक्तियां

महेश दीक्षित

  • केंद्र सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश दीक्षित को देश की सबसे बड़ी आंतरिक खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कार्यकाल: इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।
  • प्रोफ़ाइल: वह आंध्र प्रदेश कैडर (वर्तमान में तेलंगाना) के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पेशे से एक मेडिकल डॉक्टर (MD) भी रहे हैं।
  • उत्तराधिकारी: वे वर्तमान आईबी निदेशक तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे।
  • पूर्व अनुभव: महेश दीक्षित को आंतरिक सुरक्षा का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सहायक इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख के रूप में धारा 370 के हटने के बाद सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने वामपंथी उग्रवाद (LWE) और उत्तर-पूर्व के उग्रवाद पर भी काम किया है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) :

  • स्थापना : 1887, विश्‍व की सबसे पुरानी खुफिया एजेंसियों में से एक(इसकी स्थापना ब्रिटिश काल के दौरान 23 दिसंबर 1887 को 'सेंट्रल स्पेशल ब्रांच' के रूप में की गई थी, जिसका बाद में नाम बदलकर इंटेलिजेंस ब्यूरो कर दिया गया)
  • प्रशासनिक नियंत्रण: यह गृह मंत्रालय (MHA) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कार्य करता है
  • कार्यक्षेत्र: वर्ष 1968 तक आईबी आंतरिक और बाह्य (अंतर्राष्ट्रीय) दोनों प्रकार की खुफिया जानकारियां जुटाता था। परंतु 1968 में रॉ (R&AW - Research and Analysis Wing) के गठन के बाद, आईबी को विशेष रूप से आंतरिक खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
  • संवैधानिक स्थिति : आईबी एक गैर-सांविधिक निकाय है
  • सुरक्षा और सेवा विस्तार नियम (FR 56): उच्चतम न्यायालय के प्रकाश सिंह मामले (2006) के दिशानिर्देशों के बाद, आईबी और सीबीआई प्रमुखों के लिए न्यूनतम 2 वर्ष का निश्चित कार्यकाल अनिवार्य कर दिया गया है, भले ही इस बीच उनकी सेवानिवृत्ति की आयु ही क्यों न आ जाए। सरकार 'फंडामेंटल रूल 56(d)' के तहत राष्ट्रीय हित में इस सेवा को बढ़ा भी सकती है।
  • चयन प्रक्रिया: आईबी निदेशक की नियुक्ति 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति' (ACC) द्वारा की जाती है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं और केंद्रीय गृह मंत्री इसके सदस्य होते हैं। चयन वरिष्ठता, ट्रैक रिकॉर्ड और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में परिचालन अनुभव के आधार पर किया जाता है।

रक्षा समाचार

'ऑपरेशन हॉक आई'

  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 'ऑपरेशन हॉक आई' शुरू किया। UPSC

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ऑपरेशन का नाम: 'ऑपरेशन हॉक आई' (Operation Hawk Eye) / 'प्रोजेक्ट हॉक आई'
  • शुरुआत किसने की: जम्मू-कश्मीर पुलिस (विशेष रूप से अनंतनाग जिला पुलिस) द्वारा
  • उद्देश्य: अमरनाथ यात्रा 2026 को पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और अभेद्य बनाना
  • स्वरूप: यह एक तकनीक-संचालित सुरक्षा अभियान है, जिसमें पारंपरिक सुरक्षा के साथ-साथ आधुनिक एआई (AI) और सर्विलांस तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS): मुख्य रास्तों और जांच चौकियों पर AI-आधारित चेहरे की पहचान करने वाले कैमरे लगाए गए हैं, जो संदिग्धों को देखते ही अलर्ट जारी कर देते हैं।
  • ड्रोन ग्रिड : पूरे यात्रा मार्ग की हवाई निगरानी के लिए 5 उन्नत ड्रोन टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
  • CCTV नेटवर्क: यात्रा के संवेदनशील रास्तों पर 416 हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं।
  • स्नाइपर टीमें: आपातकालीन स्थितियों और आतंकी खतरों से निपटने के लिए 22 विशेष स्नाइपर टीमें तैनात की गई हैं।
  • मचान मोर्चे: ऊंचाई वाले स्थानों पर 28 ऑब्जर्वेशन पोस्ट (चौकियां) बनाई गई हैं।
  • भौगोलिक स्थिति : अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर में लगभग 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
  • मुख्य मार्ग : यह यात्रा दो रास्तों से होती है: पहलगाम (पारंपरिक मार्ग) और बालटाल (छोटा लेकिन संकरा मार्ग)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान : S&P ग्लोबल रेटिंग्स

  • S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रेटिंग एजेंसी का नाम: S&P ग्लोबल रेटिंग्स
  • वित्तीय वर्ष : FY27 (वर्ष 2026-27 यानी मार्च 2027 को समाप्त होने वाला वर्ष)।
  • संशोधित GDP वृद्धि दर अनुमान: 6.6% (पहले यह अनुमान अधिक था, जिसे घटाकर अब 6.6% कर दिया गया है)।
  • समानता: S&P ग्लोबल का यह 6.6% का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के भी 6.6% के अनुमान के बिल्कुल बराबर है।
  • तुलना: पिछले वित्तीय वर्ष (FY26) में भारत की GDP वृद्धि दर 7.7% रही थी।

S&P ग्लोबल रेटिंग्स :

  • यह क्या है?: यह दुनिया की 'बिग थ्री' (Big Three) क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है (अन्य दो: Moody's और Fitch Ratings हैं)
  • मुख्यालय (Headquarters): न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
  • स्थापना: 1860 में (हेनरी वर्नम पुअर द्वारा)

महत्‍वपूर्ण दिवस

'मादक द्रव्यों के दुरूपयोग एवं इनके अवैध व्यापार के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस'

  • प्रतिवर्ष 26 जून को 'मादक द्रव्यों के दुरूपयोग एवं इनके अवैध व्यापार के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नोडल एजेंसी: संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC - United Nations Office on Drugs and Crime)
  • घोषणा: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 1987 में एक प्रस्ताव पारित कर हर साल 26 जून को यह दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
  • 26 जून ही क्यों?: चीनी अधिकारी लिन ज़ेक्सू द्वारा प्रथम अफीम युद्ध से ठीक पहले गुआंगडोंग में अफीम व्यापार के उन्मूलन (destruction of opium trade) की याद में इस तारीख को चुना गया था।

NCB (Narcotics Control Bureau - भारत) :

  • स्थापना : 1986
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • भारत में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना और कानून प्रवर्तन।

UNODC

  • स्थापना : 1997
  • मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया
  • वैश्विक स्तर पर नशीली दवाओं और अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर नियंत्रण

पुस्‍तकें और लेखक

"संस्कृति रत्न भंडार: भौवैयार इतिब्रिटो"

  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डॉ. जयंत कुमार रॉय और संगीता रॉय द्वारा लिखित पुस्तक "संस्कृति रत्न भंडार: भौवैयार इतिब्रिटो" (भवाइया: ए कल्चरल ट्रेजर एंड इट्स हिस्टोरिकल जर्नी) का विमोचन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुस्तक का नाम: "संस्कृति रत्न भंडार: भौवैयार इतिब्रिटो" (अंग्रेजी अनुवाद: Bhawaiya: A Cultural Treasure and Its Historical Journey)
  • लेखक (Authors): लोक सभा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय और संगीता रॉय
  • विमोचनकर्ता: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (विमोचन स्थल: उपराष्ट्रपति निवास, नई दिल्ली)
  • पुस्तक का मुख्य विषय: यह पुस्तक मुख्य रूप से 'भवाइया' लोक संगीत परंपरा और 'कोच राजबंशी' समुदाय की सांस्कृतिक विरासत और उसके ऐतिहासिक विकास पर आधारित है
  • भवाइया :
  • भवाइया उत्तरी बंगाल, असम और आसपास के क्षेत्रों की एक पारंपरिक लोक संगीत शैली है।
  • यह संगीत परंपरा इस क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और कृषि परिदृश्य में गहराई से समाई हुई है और इसकी सामूहिक विरासत की एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति बनी हुई है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

नई टाइगर मॉथ प्रजाति की खोज

  • वैज्ञानिकों ने केरल के इडुक्की जिले में पश्चिमी घाट के जंगलों से 'टाइगर मॉथ' के एक नए वंश और नई प्रजाति की खोज की है।
  • इस नई प्रजाति का नाम 'अंतरम् इडुक्की' रखा गया है।
  • मॉथ (Moth) यानी पतंगा, जो तितली (Butterfly) के परिवार से ही संबंधित कीट होते हैं। इन्हें 'टाइगर मॉथ' इनके पंखों पर मौजूद बाघ जैसी धारियों या चमकीले धब्बों के कारण कहा जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैज्ञानिक वर्गीकरण: यह पतंगा (मॉथ) एरेबिडी परिवार के आर्कटिनाए उपपरिवार से संबंधित है।
  • नाम का अर्थ: नया वंश 'अंतरम्' एक संस्कृत शब्द है। इसका अर्थ 'अंतर' या 'भिन्नता' होता है।
  • अनूठी बनावट: इसके पंखों पर बहुत लहरदार धारियां होती हैं। इसके पंखों और जननांगों की बनावट इसे अन्य प्रजातियों से अलग बनाती है।
  • पारिस्थितिक महत्व: टाइगर मॉथ रात में खिलने वाले पौधों के परागण में मदद करते हैं। ये पर्यावरण में होने वाले बदलावों के संकेतक भी होते हैं।
  • शोध प्रकाशन: इस खोज का पूरा विवरण प्रतिष्ठित Journal of the Lepidopterists' Society में प्रकाशित किया गया है। यह दल भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) और लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के वैज्ञानिकों का था।

 

Latest Courses