GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 25 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रथम 'ईज़ी कनेक्ट' उड़ान का उद्घाटन

  • नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने वाराणसी से एयर इंडिया की प्रथम 'ईज़ी कनेक्ट' उड़ान का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पहल भारत सरकार के नए 'हब-एंड-स्पोक' एविएशन मॉडल का हिस्सा है, जिसके तहत वाराणसी देश का पहला 'स्पोक' शहर बन गया है।
  • संचालन: इसे राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसकी उद्घाटन उड़ान AI-1111 वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
  • विस्तार योजना: सरकार की योजना अगले छह हफ्तों के भीतर इस मॉडल में 6 और हवाई अड्डों को शामिल करने की है।

'11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक

  • '11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक का आयोजन 'हरियाणा, गुरुग्राम' में किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक मंत्रालय: यह बैठक भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय
  • ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम: "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण"

ब्रिक्स :

  • यह दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है
  • शुरुआत में इसमें केवल चार देश थे—ब्राजील, रूस, भारत और चीन
  • ब्रिक (BRIC) शब्द का जन्म: वर्ष 2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने इन चार अर्थव्यवस्थाओं के तेजी से बढ़ते आर्थिक प्रभाव को दर्शाने के लिए 'BRIC' शब्द गढ़ा था
  • पहला शिखर सम्मेलन: ब्रिक देशों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक 16 जून 2009 को येकातेरिनबर्ग, रूस में हुई थी
  • दक्षिण अफ्रीका का शामिल होना (2010): दिसंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को इस समूह में शामिल किया गया, जिसके बाद इसका नाम बदलकर BRICS हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने 2011 के सान्या (चीन) शिखर सम्मेलन में पहली बार भाग लिया था।
  • ऐतिहासिक विस्तार (2024): 1 जनवरी 2024 से ब्रिक्स में नए देशों को आधिकारिक सदस्यता मिली।
  • वर्तमान में ब्रिक्स में कुल 11 स्थायी सदस्य देश हैं

ब्रिक्स अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक

  • ब्रिक्स अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों (HOSA) की बैठक आयोजन बेंगलुरु में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मेजबान देश और संस्थान: भारत की अध्यक्षता में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसका आयोजन बेंगलुरु (इसरो मुख्यालय) में किया
  • सहभागी देश: इस बैठक में ब्रिक्स के विस्तारित सदस्य देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और यूएई) के प्रतिनिधियों और अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों ने भाग लिया।
  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैश्विक विकास के अगले मोर्चे के रूप में "ब्रिक्स स्पेस इकोनॉमी" की अवधारणा का प्रस्ताव रखा
  • उन्होंने ब्रिक्स देशों से केवल समन्वय तक सीमित न रहकर सह-विकास, सह-नवाचार और सह-सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया

पुस्‍तकें और लेखक

'द सेकंड ऑर्बिट: बिलीफ ऑफ ए मैन पुस्‍तक

  • वायु सेना प्रमुख मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पुस्तक 'द सेकंड ऑर्बिट: बिलीफ ऑफ ए मैन… ड्रीम्स ऑफ 1.4 बिलियन हार्ट्स' का विमोचन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पुस्तक लड़ाकू पायलट से अंतरिक्ष यात्री बनने तक ग्रुप कैप्टन शुक्ला के सफर और एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके ऐतिहासिक मिशन का वर्णन करती है।
  • इसमें अंतरिक्ष यात्री चयन, गहन प्रशिक्षण, मिशन की तैयारी और अंतरिक्ष में जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
  • इस कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन शुक्ला के ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई, जिसका प्रक्षेपण पिछले वर्ष 25 जून को किया गया था।

एक्सिओम-4 मिशन :

  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए संचालित किया गया चौथा पूर्णतः निजी और व्यावसायिक मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है।
  • इसे अमेरिकी कंपनी अक्सिओम स्पेस द्वारा नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था
  • प्रक्षेपण तिथि: 25 जून, 2025 को
  • प्रक्षेपण स्थल: फ्लोरिडा (USA) में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से
  • अवधि: अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल अंतरिक्ष में 18 दिनों का ऐतिहासिक सफर पूरा कर जुलाई 2025 में सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लौटा
  • रॉकेट (प्रक्षेपण यान): पुन: प्रयोज्य रॉकेट फाल्कन 9

अंतरराष्ट्रीय दल :

  • गी व्हिटसन, अमेरिका : मिशन कमांडर (पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और वर्तमान में अक्सिओम स्पेस की सदस्य)
  • शुभांशु शुक्ला, भारत : मिशन के पायलट (भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और इसरो के गगनयात्री)
  • स्लावोज़ उज़्नान्स्की, पोलैंड : मिशन विशेषज्ञ (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी - ESA)
  • टिबोर कापू, हंगरी : मिशन विशेषज्ञ (हंगरी अंतरिक्ष कार्यालय)

‘वी.आई.पी. कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी’ पुस्तक

  • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नबम रेबिया द्वारा लिखित पुस्‍तक ‘वी.आई.पी. कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी’ पुस्तक का विमोचन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • लेखक: यह पुस्तक अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नबम रेबिया द्वारा लिखित है
  • सह-लेखक: इसके सह-लेखक श्री संदीप कुमार हैं

महत्‍वपूर्ण दिवस

‘संविधान हत्या दिवस’

  • 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की स्‍मृति में प्रतिवर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत ने अब तक तीन बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।
  • सर्वप्रथम वर्ष 1962 से वर्ष 1968 तक भारत-चीन युद्ध के दौरान
  • दूसरी बार वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान
  • तीसरी बार वर्ष 1975 से वर्ष 1977 तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण

आपातकाल के प्रकार :

राष्ट्रीय आपातकाल, अनुच्छेद 352 :

  • युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह की स्थिति में लगाया जाता है। (पूर्व में 'आंतरिक अशांति' आधार था, जिसे 44वें संविधान संशोधन द्वारा 'सशस्त्र विद्रोह' से प्रतिस्थापित किया गया।)
  • घोषणा का आधार: राष्ट्रपति इसकी घोषणा केवल मंत्रिमंडल की लिखित सिफारिश पर ही कर सकते हैं (44वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया).
  • संसदीय स्वीकृति: उद्घोषणा के 1 महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों द्वारा विशेष बहुमत से इसका अनुमोदित होना आवश्यक है.
  • अवधि: एक बार अनुमोदित होने पर यह 6 महीने तक लागू रहता है। इसे संसद की मंजूरी से अनिश्चित काल तक (हर 6 महीने में बढ़ाकर) जारी रखा जा सकता है.

प्रभाव:

  • केंद्र सरकार राज्यों को किसी भी विषय पर कार्यकारी निर्देश दे सकती है।
  • संसद को राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार मिल जाता है।
  • मौलिक अधिकारों पर प्रभाव: अनुच्छेद 358 के तहत अनुच्छेद 19 स्वतः निलंबित हो जाता है (केवल बाहरी आपातकाल में)। अनुच्छेद 359 के तहत राष्ट्रपति अन्य मौलिक अधिकारों को निलंबित कर सकते हैं, लेकिन अनुच्छेद 20 और 21 को कभी भी निलंबित नहीं किया जा सकता.

राष्ट्रपति शासन, अनुच्छेद 356 :

  • किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता होने पर लगाया जाता है। इसे संवैधानिक आपातकाल भी कहा जाता है।
  • घोषणा का आधार: जब किसी राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुरूप न चल पा रही हो. राष्ट्रपति राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर या उसके बिना भी इसे लागू कर सकते हैं.
  • संसदीय स्वीकृति: इसके लिए संसद की मंजूरी 2 महीने के भीतर साधारण बहुमत से मिलनी चाहिए.
  • अवधि: यह एक बार में 6 महीने तक लागू रहता है और इसे अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है (1 वर्ष से अधिक बढ़ाने के लिए विशेष शर्तें आवश्यक हैं)
  • प्रभाव: राज्य मंत्रिपरिषद भंग कर दी जाती है और राष्ट्रपति राज्यपाल के माध्यम से राज्य का प्रशासन चलाते हैं. संसद राज्य के लिए कानून बनाती है

वित्तीय आपातकाल, अनुच्छेद 360 :

  • भारत या उसके किसी भाग की वित्तीय स्थिरता अथवा साख (Credit) को खतरा होने पर लगाया जाता है।
  • संसदीय स्वीकृति: इसके जारी होने के 2 महीने के भीतर संसद द्वारा साधारण बहुमत से मंजूरी जरूरी है.
  • अवधि: इसके लिए कोई अधिकतम अवधि तय नहीं है। एक बार संसद से मंजूरी मिलने के बाद यह तब तक जारी रहता है जब तक राष्ट्रपति इसे वापस न ले लें.
  • प्रभाव: राष्ट्रपति राज्यों को वित्तीय संपत्ति के सिद्धांतों का पालन करने का निर्देश दे सकते हैं। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित संघ या राज्यों की सेवा करने वाले व्यक्तियों के वेतन और भत्तों में कटौती की जा सकती है.

नोट: भारत में अब तक एक बार भी वित्तीय आपातकाल लागू नहीं किया गया है।

संविधान में आपातकालीन प्रावधान (अनुच्छेद 352–360) :

  • अनुच्छेद 352 : आपातकाल की उद्घोषणा (राष्ट्रीय आपातकाल)
  • अनुच्छेद 353 : आपातकाल की उद्घोषणा का प्रभाव
  • अनुच्छेद 354: आपातकाल की उद्घोषणा लागू होने पर राजस्व के वितरण से संबंधित प्रावधानों का अनुप्रयोग
  • अनुच्छेद 355 : बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्यों की रक्षा करना संघ का कर्तव्य
  • अनुच्छेद 356 : राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता की स्थिति में प्रावधान (राष्ट्रपति शासन)
  • अनुच्छेद 357 : अनुच्छेद 356 के तहत जारी उद्घोषणा के दौरान विधायी शक्तियों का प्रयोग
  • अनुच्छेद 358 : आपातकाल के दौरान अनुच्छेद 19 के प्रावधानों का निलंबन
  • अनुच्छेद 359 : आपातकाल के दौरान भाग III द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रवर्तन का निलंबन
  • अनुच्छेद 360 : वित्तीय आपातकाल के संबंध में प्रावधान।

खेल समाचार

फीफा ने ANFA को निलंबित किया

  • फीफा ने खिल नेपाल फुटबॉल संघ (ANFA) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
  • यह निलंबन फीफा के नियमों के उल्लंघन और उसके संचालन में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से संबंधित मामलों में लगाया गया है।

फीफा/FIFA :

  • पूरा नाम : फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन/Fédération Internationale de Football Association
  • स्थापना : 21 मई 1904 (पेरिस, फ्रांस में)
  • मुख्यालय : ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
  • वर्तमान अध्यक्ष : जियानी इन्फेंटिनो
  • क्षेत्रीय संघ : 6 क्षेत्रीय महाद्वीपीय संघ
  • AFC - एशियाई फुटबॉल परिसंघ (भारत इसका सदस्य है)
  • UEFA - यूरोपीय फुटबॉल संघों का संघ
  • CONMEBOL - दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ
  • CAF - अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ
  • CONCACAF - उत्तरी, मध्य अमेरिकी और कैरेबियाई फुटबॉल संघ परिसंघ
  • OFC - ओशिनिया फुटबॉल परिसंघ

फीफा द्वारा आयोजित प्रमुख टूर्नामेंट :

  • फीफा पुरुष विश्व कप: यह फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन है, जो हर 4 साल में होता है। पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था।
  • फीफा महिला विश्व कप: इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी।

भारत और फीफा :

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF): भारत में फुटबॉल का संचालन AIFF करता है। इसकी स्थापना 1937 में हुई थी।
  • फीफा सदस्यता: भारत (AIFF) को 1948 में फीफा की आधिकारिक सदस्यता मिली थी।
  • ऐतिहासिक क्षण: भारत ने साल 2017 में फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप और साल 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की सफल मेजबानी की है।

पर्यावरण समाचार

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का 27वां सदस्य

  • बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस का 27वां सदस्य बन गया है।

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) :

  • भारत के नेतृत्व में सात प्रमुख बड़ी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण के लिए गठित एक वैश्विक अंतर-governmental गठबंधन है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसकी घोषणा की थी।
  • यह गठबंधन जनवरी 2025 में एक संधि-आधारित अंतर्राष्ट्रीय विधिक इकाई के रूप में आधिकारिक तौर पर स्थापित हुआ।
  • मुख्यालय : नई दिल्ली, भारत
  • नोडल एजेंसी: भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA)
  • वित्तीय सहायता: भारत सरकार ने इसके शुरुआती पांच वर्षों (2023-24 से 2027-28) के लिए 150 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता को मंजूरी दी है
  • जब भारत ने वैश्विक मंच पर इस अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (Alliance) का प्रस्ताव रखा, तो भारत ने एक "एंकर देश" (Host/Anchor Country) के रूप में प्रतिबद्धता जताई कि वह पहले 5 वर्षों में इसके विभिन्न वैश्विक अभियानों और सहायता के लिए कुल 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 830+ करोड़ रुपये) की कुल वित्तीय/अनुदान सहायता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा
  • फोकस प्रजातियां (7 बिग कैट्स) : बाघ (Tiger), शेर (Lion), तेंदुआ (Leopard), हिम तेंदुआ (Snow Leopard), चीता (Cheetah), जगुआर (Jaguar)प्यूमा
  • भारत इन 7 में से 5 प्रजातियों (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और चीता) का प्राकृतिक/पुनर्वासित आवास है। जगुआर और प्यूमा भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते हैं। सऊदी अरब गंभीर रूप से लुप्तप्राय 'अरेबियन लेपर्ड' (तेंदुआ) के संरक्षण के लिए इस मंच का उपयोग करेगा।

अंंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

वेनेजुएला में भूकंप

  • वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भीषण भूकंप, आपातकाल घोषित।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • महज 39 सेकंड का अंतराल: पहला झटका 7.2 तीव्रता का था. इसके ठीक 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का मुख्य भूकंप आया.
  • केंद्र (Epicentre): यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी कराकास के पश्चिम में याराकुई राज्य के मोरोन और युमारे शहरों के पास था.
  • ऐतिहासिक घटना: यह वर्ष 1900 के बाद से वेनेजुएला के तटीय क्षेत्र में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप है.
  • नुकसान: सैकड़ों इमारतें ढह गईं, प्रमुख तेल रिफाइनरियों वाले क्षेत्रों में इंटरनेट और बिजली ठप हो गई, तथा 'सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद कर दिया गया.
  • क्षेत्रीय प्रभाव: इसके झटके 1,700 किमी दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र और पड़ोसी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए.

वेनेजुएला :

  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक देश है
  • राजधानी: कराकास
  • भौगोलिक सीमाएँ: इसके उत्तर में कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर हैं। पश्चिम में कोलंबिया, दक्षिण में ब्राजील और पूर्व में गुयाना देश स्थित हैं
  • एंजेल फॉल्स : यह दुनिया का सबसे ऊँचा जलप्रपात है, जिसकी ऊँचाई 979 मीटर है। यह वेनेजुएला के 'कानाइमा नेशनल पार्क' में चुरुन नदी पर स्थित है।
  • ओरिनोको नदी : यह दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी प्रणालियों में से एक है, जो देश के जल विज्ञान और पर्यावरण के लिए जीवनरेखा है।
  • मराकाइबो झील : यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है, जिसके नीचे तेल के विशाल भंडार मौजूद हैं
  • मुद्रा : वेनेजुएलन बोलिवार सोबेरानो (VES)

कला और संस्‍कृति

'सूफियाना संगीत'

  • जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर कश्मीर के प्रसिद्ध 'सूफियाना संगीत' को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage : ICH) सूची में शामिल करने की मांग की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुख्य विषय: कश्मीरी सूफियाना संगीत (इसमें 'सूफियाना कलाम' और 'सूफियाना मौसिकी' दोनों शामिल हैं)
  • मांग की श्रेणी: यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची
  • ऐतिहासिक संदर्भ: माना जाता है कि सूफियाना संगीत का उदय 14वीं और 15वीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह कश्मीर में इस्लाम के आगमन से पहले की संगीत प्रथाओं और सूफी रहस्यवाद का एक अनूठा संगम है।
  • वाद्य यंत्र: इस संगीत में मुख्य रूप से 'संतूर' का उपयोग किया जाता है, जो इसका प्रमुख वाद्य यंत्र माना जाता है। इसके अतिरिक्त साज़-ए-कश्मीर, सेतार और तबला जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग भी होता है।
  • मकाम (Maqam) प्रणाली: यह संगीत भारतीय शास्त्रीय संगीत के 'रागों' की तरह 'मकाम' प्रणाली पर आधारित होता है। इसमें फारसी और कश्मीरी कविताओं (कलाम) को गाया जाता है।

हेमिस उत्‍सव

  • लद्दाख के लेह में स्थित ऐतिहासिक हेमिस मठ में हेमिस उत्‍सव की शुरुआत हुई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दो दिवसीय इस महोत्सव में भारत और विदेश से हजारों श्रद्धालु, पर्यटक, संस्कृति प्रेमी और बौद्ध विद्वान शामिल होते हैं।

हेमिस मठ :

  • भौगोलिक स्थिति: यह सुरम्य मठ लेह से लगभग 45 किलोमीटर दूर, सिंधु नदी के किनारे और हेमिस नेशनल पार्क (जो हिम तेंदुओं के लिए प्रसिद्ध है) के पास स्थित है।
  • संप्रदाय: यह तिब्बती बौद्ध धर्म के द्रुकपा काग्यु वंश का मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है।
  • स्थापना व इतिहास: इस गोम्पा (मठ) का इतिहास 11वीं शताब्दी से पुराना है, लेकिन इसका पुनरुद्धार/पुनर्स्थापना 1672 ईस्वी में लद्दाखी राजा सेंगे नामग्याल के संरक्षण में किया गया था
  • लद्दाख का सबसे अमीर मठ: भौगोलिक रूप से छिपे होने के कारण ऐतिहासिक आक्रमणों से सुरक्षित रहने के कारण, हेमिस को लद्दाख का सबसे बड़ा और सबसे समृद्ध बौद्ध मठ माना जाता है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

यूथ को: लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026

  • यूथ को:लैब (Youth Co:Lab) नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026 के 8वें संस्करण में भारत के छह युवा-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को विजेता और उपविजेता के रूप में मान्यता दी गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यूथ को: लैब (Youth Co:Lab) क्या है?
  • सह-संस्थापक: इसकी स्थापना 2017 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और सिटी फाउंडेशन (Citi Foundation) द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी
  • भारत में शुरुआत: भारत में इसे 2019 में अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग के सहयोग से लॉन्च किया गया था।
  • उद्देश्य: एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों में युवाओं को सशक्त बनाना और निवेश करना, ताकि वे सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने के लिए सामाजिक नवाचार और उद्यमिता का नेतृत्व कर सकें।

यूथ को:लैब नेशनल इनोवेशन चैलेंज 2026 (8वां संस्करण) :

  • आयोजक: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) इंडिया और सिटी फाउंडेशन, अटल इनोवेशन मिशन (नीति आयोग) की साझेदारी में
  • कार्यान्वयन भागीदार: टी-हब (T-Hub) फाउंडेशन, हैदराबाद
  • मुख्य थीम/केंद्र बिंदु: यह संस्करण पूरी तरह से भारत सरकार के 'मिशन LiFE' (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के अनुरूप जिम्मेदार उपभोग और पर्यावरण अनुकूल नवाचारों पर केंद्रित था

 

Latest Courses