New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Thu 18 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

PMAY-U 2.0 का दूसरा चरण

  • आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) की 7वीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक घरों को स्वीकृति प्रदान की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बैठक की अध्यक्षता : आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला द्वारा
  • कुल स्वीकृत आवास: इस नवीनतम मंजूरी के बाद, PMAY-U 2.0 के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या अब 16.13 लाख से अधिक हो गई है
  • राज्यों की भागीदारी: ये घर भारत के 16 राज्यों (जैसे उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि) में बनाए जाएंगे
  • वर्टिकल-वार वितरण: नए मंजूर 2.13 लाख घरों में से 1.89 लाख घर 'लाभार्थी आधारित निर्माण' (BLC) और 23,602 घर 'साझेदारी में किफायती आवास' (AHP) वर्टिकल के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है
  • स्वीकृत 2.13 लाख घरों में से लगभग 2.05 लाख घर महिलाओं (विधवा, एकल या अविवाहित महिलाओं सहित) को आवंटित किए गए हैं

प्रधानमंत्री आवास योजना– शहरी (PMAY-U):

  • शुभारंभ: 2015
  • केंद्र-प्रायोजित योजना
  • नोडल मंत्रालय: आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 की शुरूआत : अगस्त 2024
  • PMAY-U 2.0 की समय अवधि: यह स्कीम 1 सितंबर, 2024 से 31 अगस्त, 2029 तक

महाराष्ट्र पुलिस बल के आधुनिकीकरण को मंजूरी

  • केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए ₹733.28 करोड़ की व्यापक योजना को मंजूरी दी है।
  • यह परियोजना संयुक्त वित्तपोषण मॉडल के माध्यम से लागू की जाएगी।
  • इसमें केंद्र सरकार कुल लागत का 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत वहन करेगी।

महाराष्ट्र :

  • राजधानी: मुंबई (भारत की वित्तीय राजधानी)
  • उप-राजधानी: नागपुर (शीतकालीन सत्र के लिए)
  • सीमाएँ: महाराष्ट्र की सीमाएँ कुल 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश से लगती हैं:
  • सीमाएँ: उत्तर में मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिम में गुजरात एवं दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश), पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व में तेलंगाना, दक्षिण में कर्नाटक एवं गोवा तथा पश्चिम में लगभग 720 किमी लंबी तटरेखा के साथ अरब सागर स्थित है।
  • प्रमुख नदियाँ: गोदावरी (दक्षिण भारत की गंगा) और कृष्णा मुख्य नदियाँ हैं जिनका उद्गम महाराष्ट्र (क्रमशः त्र्यंबकेश्वर और महाबलेश्वर) से होता है। इसके अलावा तापी, नर्मदा और भीमा अन्य प्रमुख नदियाँ हैं।
  • पर्वत श्रृंखला: पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) राज्य के पश्चिमी हिस्से के समानांतर चलती है।
  • सर्वोच्च चोटी: कलसूबाई (1,646 मीटर), जो अहमदनगर जिले में स्थित है।
  • स्थापना दिवस: 1 मई 1960 (बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम, 1960 के तहत भाषाई आधार पर द्विभाषी बॉम्बे राज्य को गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित किया गया)। इसलिए 1 मई को 'महाराष्ट्र दिवस' मनाया जाता है।
  • राजकीय पशु: भारतीय विशाल गिलहरी (शेकरू - Shekru)
  • राजकीय पक्षी: पीले पैरों वाला हरा कबूतर (हरियाल - Hariyal)
  • राजकीय वृक्ष: आम (Mango)
  • राजकीय फूल: जारुल (Tamhini / Pride of India)
  • राजकीय तितली: ब्लू मॉर्मन (Blue Mormon - यह घोषित करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य था)
  • राजकीय खेल: कबड्डी / खो-खो
  • प्रमुख लोक नृत्य: लावणी (Lavani), कोली (Koli), पोवाड़ा (Powada), और डिंडी (Dindi)।
  • त्यौहार: गणेश चतुर्थी (बाल गंगाधर तिलक द्वारा सार्वजनिक रूप से शुरू किया गया), गुड़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष), और पोला (बैलों का त्यौहार)।
  • पारंपरिक कला: वारली पेंटिंग (Warli Painting) - ठाणे और नाशिक क्षेत्र की प्रसिद्ध जनजातीय कला।
  • थिएटर: संगीत नाटक और तमाशा (पारंपरिक लोक रंगमंच)

प्रमुख पर्यटन और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल :

  • अजंता की गुफाएँ : बौद्ध भित्ति चित्र (औरंगाबाद/छत्रपति संभाजीनगर)।
  • एलोरा की गुफाएँ : हिंदू, बौद्ध और जैन गुफाएँ। यहाँ का कैलाश मंदिर एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा ढांचा है।
  • एलीफेंटा की गुफाएँ : मुंबई के पास घारापुरी द्वीप पर स्थित शिव गुफाएँ।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT): मुंबई में स्थित विक्टोरियन गोथिक शैली का ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन।
  • मुंबई का विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल: मुंबई की ऐतिहासिक इमारतें।
  • पश्चिमी घाट : सह्याद्रि उप-क्लस्टर के तहत आने वाले क्षेत्र

रक्षा समाचार

'राष्ट्रीय सैन्य ड्रोन प्रौद्योगिकी केंद्र' की स्थापना को मंजूरी

  • रक्षा मंत्रालय ने IIT-कानपुर में 500 करोड़ रुपये की लागत से 'राष्ट्रीय सैन्य ड्रोन प्रौद्योगिकी केंद्र' की स्थापना को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रस्तावक निकाय: यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा तैयार किया गया था, जो 'उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे' (UPDIC) की नोडल एजेंसी है
  • मौजूदा बुनियादी ढांचा: IIT कानपुर में पहले से ही ड्रोन तकनीक का एक 'उत्कृष्टता केंद्र' (Centre of Excellence : CoE) संचालित है, जिसे अब इस बड़े राष्ट्रीय हब के रूप में अपग्रेड किया जाएगा
  • सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC): त्वरित कार्यान्वयन और नागरिक-सैन्य संलयन सुनिश्चित करने के लिए 'सेना डिजाइन ब्यूरो' (Army Design Bureau : ADB) को समन्वय के लिए एकल संपर्क बिंदु बनाया गया है

प्रमुख समझौते

IIT मद्रास और IITM Global के बीच समझौता

  • फ्रांस के नीस शहर में आयोजित 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) और इसकी अंतरराष्ट्रीय विंग IITM Global ने वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और संस्थागत समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मूल्य सृजन : इन समझौतों के माध्यम से सामूहिक रूप से लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (10 करोड़ डॉलर) के मूल्य सृजन की संभावना है
  • मुख्य उद्देश्य : भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करना, वैश्विक नवाचार और निवेश को गति देना

पेरिस समझौते के तहत संयुक्त ऋण तंत्र के कार्यान्वयन का नियम

  • जलवायु परिवर्तन से निपटने, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने और सतत विकास पहलों पर सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और जापान ने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के तहत संयुक्त ऋण तंत्र (JCM) के कार्यान्वयन नियमों को अपनाया है।

संयुक्त ऋण तंत्र :

  • यह जापान सरकार द्वारा शुरू की गई एक द्विपक्षीय कार्बन क्रेडिट पहल है
  • तकनीक और निवेश: जापानी संस्थाएं भारत में कम-कार्बन (Low-carbon) और पर्यावरण-अनुकूल उन्नत तकनीकों में निवेश करती हैं।
  • कार्बन क्रेडिट का सृजन: इन परियोजनाओं से ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में जो कमी आती है, उसे कार्बन क्रेडिट में बदला जाता है
  • साझाकरण: इन क्रेडिट्स को दोनों देशों के बीच साझा किया जाता है ताकि दोनों देश अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अंशदान (NDC) लक्ष्यों को पूरा कर सकें
  • भागीदारी: भारत इस तंत्र के तहत जापान के साथ साझेदारी करने वाला 31वां देश है।
  • पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6.2 :
  • अनुच्छेद 6.2 देशों को अपने जलवायु लक्ष्यों (NDC) को प्राप्त करने के लिए स्वैच्छिक और द्विपक्षीय सहयोग की अनुमति देता है।
  • इसके माध्यम से होने वाले कार्बन क्रेडिट के हस्तांतरण को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हस्तांतरित शमन परिणाम (ITMO : Internationally Transferred Mitigation Outcomes) कहा जाता है।
  • यह एक विकेंद्रीकृत ढांचा है, जिसे UNFCCC के बजाय सीधे संबंधित देश खुद संचालित करते हैं।
  • भारत-जापान ने इस JCM के सहयोग ज्ञापन (MoC) पर अगस्त 2025 में हस्ताक्षर किए थे और नियम जून 2026 में अपनाए गए हैं।
  • नोडल मंत्रालय: भारत में इसके लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) मुख्य एजेंसी है
  • फंडिंग के अन्य स्रोत: जापानी पर्यावरण मंत्रालय के अलावा एशियाई विकास बैंक (ADB) के ट्रस्ट फंड और जापान के NEDO द्वारा भी इन परियोजनाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।

 

चर्चित व्‍यक्ति

रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन

  • तिब्बती बौद्ध धर्म के अमेरिकी विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहले अमेरिकी भिक्षु: वह 14वें दलाई लामा द्वारा तिब्बती बौद्ध परंपरा में दीक्षित होने वाले पहले पश्चिमी/अमेरिकी व्यक्ति (भिक्षु) थे
  • दलाई लामा के घनिष्ठ मित्र: वे दलाई लामा के न केवल शिष्य बल्कि उनके दीर्घकालिक मित्र और वैश्विक स्तर पर तिब्बत के सांस्कृतिक हितों के बड़े समर्थक थे
  • तिब्बत हाउस यूएस: उन्होंने न्यूयॉर्क में तिब्बती संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए तिब्बत हाउस यूएस की सह-स्थापना की और इसके अध्यक्ष रहे
  • विमलकीर्ति सूत्र का अनुवाद: वे तिब्बती 'काग्युर' से 'विमलकीर्ति सूत्र' का अंग्रेजी में प्रामाणिक अनुवाद करने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं
  • पद्म श्री पुरस्कार (2020): भारत-तिब्बती बौद्ध अध्ययन के प्रति उनके आजीवन समर्पण और भारत की बौद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2020 में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से नवाजा था

अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ‘जिमी डोनाल्डसन’

  • मशहूर अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर जिमी डोनाल्डसन उर्फ मिस्टरबीस्ट ने यूट्यूब के इतिहास में 500 मिलियन (50 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाले विश्‍व के पहले व्यक्तिगत क्रिएटर बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • इस अभूतपूर्व रिकॉर्ड के लिए यूट्यूब के सीईओ (CEO) नील मोहन ने उन्हें विशेष रूप से निर्मित "500 मिलियन प्ले बटन" (एक कस्टमाइज्ड डायमंड प्ले बटन) देकर सम्मानित किया।
  • मिस्टरबीस्ट ने भारतीय म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ (T-Series) को पीछे छोड़ते हुए यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइब किए जाने वाले चैनल का खिताब अपने नाम किया है।

रिर्पोट एवं सूचकांक

FAO और WFP की संयुक्त रिपोर्ट

  • FAO और WFP की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार संघर्ष, जलवायु संकट और फंड कमी से 13 क्षेत्रों में भूखमरी बढ़ने का जोखिम।

FAO और WFP की संयुक्त रिपोर्ट :

  • करीब 26 करोड़ 60 लाख लोग पहले से ही गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं
  • उच्चतम चिंता वाले क्षेत्र: सूडान, दक्षिण सूडान, यमन और फ़लस्तीन (गाजा) सबसे अधिक प्रभावित हैं।
  • इनमें सूडान और दक्षिण सूडान के कुछ हिस्सों में अकाल का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
  • सूडान, दक्षिण सूडान, यमन और फिलिस्तीन सबसे अधिक चिंता वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य सहायता के लिए वित्तीय सहयोग में कमी आई है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

राज्यों की वित्तीय स्थिति (2024-25) : CAG रिपोर्ट

  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा जारी 'राज्य वित्त 2024-25' रिपोर्ट के अनुसार, भारत के राज्यों को भारी वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ा है।
  • सभी 28 राज्यों ने राजकोषीय घाटे की सूचना दी, जिससे 31 मार्च 2025 तक उनकी संयुक्त देनदारियां बढ़कर 90.51 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

राजस्व अधिशेष एवं राजस्व घाटा :

  • 2024-25 में उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मणिपुर सहित 13 राज्यों ने राजस्व अधिशेष दर्ज किया, जबकि 15 राज्यों में राजस्व घाटा रहा।
  • 18 राज्यों ने राजस्व अधिशेष का लक्ष्य रखा था, जिनमें से केवल 9 राज्य लक्ष्य प्राप्त कर सके।
  • असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना लक्ष्य के बावजूद राजस्व घाटे में रहे।
  • शून्य राजस्व घाटे का लक्ष्य रखने वाले 7 राज्यों में से गोवा, झारखंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश ने राजस्व अधिशेष हासिल किया, जबकि पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु घाटे में रहे।

राजस्व घाटा अनुदान :

  • 2024-25 में राजस्व घाटे वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पंजाब और पश्चिम बंगाल को वित्त आयोग से राजस्व घाटा अनुदान प्राप्त हुआ।

राजकोषीय घाटा :

  • पंद्रहवें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित GSDP के 3% राजकोषीय घाटा लक्ष्य से 18 राज्य ऊपर रहे।
  • सभी 28 राज्यों ने 2024-25 में राजकोषीय घाटा दर्ज किया।
  • आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, त्रिपुरा और उत्तराखंड में 2023-24 की तुलना में राजकोषीय घाटा उल्लेखनीय रूप से बढ़ा।

समेकित वित्तीय स्थिति :

  • 15 राजस्व घाटे वाले राज्यों का कुल राजस्व घाटा ₹3.46 लाख करोड़ (संयुक्त GSDP का 1.5%) रहा।
  • 13 अधिशेष वाले राज्यों को समायोजित करने के बाद शुद्ध राजस्व घाटा ₹2.19 लाख करोड़ (संयुक्त GSDP का 0.68%) रहा।
  • सभी राज्यों का संयुक्त बजटीय व्यय ₹51.20 लाख करोड़ (संयुक्त GSDP का 15.78%) रहा।
  • राज्यों की कुल देनदारियाँ ₹90.51 लाख करोड़ दर्ज की गईं।

कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI) 2025

  • विश्व बैंक और S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस द्वारा जारी कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI) 2025 में महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) को भारत का शीर्ष कंटेनर बंदरगाह घोषित किया गया।

कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI) 2025

  • वैश्विक रैंकिंग: JNPA ने वैश्विक स्तर पर 22वां स्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में इसके प्रदर्शन में सुधार को दर्शाता है।
  • निजी क्षेत्र में शीर्ष: एपीएम टर्मिनल्स के स्वामित्व वाला पिपावाव बंदरगाह (गुजरात) वैश्विक स्तर पर 28वें स्थान पर रहा। यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला निजी कंटेनर बंदरगाह बन गया है।
  • अन्य प्रमुख बंदरगाह: अदानी पोर्ट्स का मुंद्रा बंदरगाह खिसककर 30वें स्थान पर आ गया है, जबकि विशाखापत्तनम बंदरगाह भारी गिरावट के साथ 104वें स्थान पर पहुंच गया है।
  • शीर्ष सुधारकर्ता: JNPA को पिछले छह वर्षों (2020-2025) में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक सुधार करने वाले शीर्ष 20 बंदरगाहों की सूची में 14वां स्थान मिला है।

कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (CPPI) 2025 :

  • संस्करण: यह इस सूचकांक का छठा संस्करण है (इसकी शुरुआत 2020-2021 में हुई थी)
  • मूल्यांकन का आधार: यह मुख्य रूप से 'वेसल टर्नअराउंड टाइम' यानी एक कंटेनर जहाज द्वारा बंदरगाह पर बिताए गए कुल समय (आगमन, बर्थिंग और प्रस्थान) को मापता है।

ग्लोबल टॉप-5 बंदरगाह:

  • फुझोउ, चीन (वैश्विक स्तर पर प्रथम स्थान)
  • डालियान, चीन
  • सलालाह, ओमान
  • मावान, चीन
  • चीवान, चीन

'टेक्नोलॉजी पायनियर्स' की वैश्विक सूची 2026

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जून 2026 में जारी की गई 'टेक्नोलॉजी पायनियर्स' की वैश्विक सूची में भारत के कुल 9 शुरुआती दौर के स्टार्टअप्स को शामिल किया गया।
  • इस वर्ष की सूची में दुनिया भर के 23 देशों की कुल 100 नवोन्मेषी कंपनियों को जगह मिली है, जो मुख्य रूप से डीप-टेक, स्पेस-टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शामिल होने वाली 9 भारतीय कंपनियाँ और उनके क्षेत्र :
  • ध्रुव स्पेस : एंड-टू-एंड स्पेस इंजीनियरिंग समाधान प्रदाता
  • बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस : उपग्रहों के लिए उन्नत प्रोपल्शन (नोदन) सिस्टम निर्माता.
  • ऑर्बिटएड (OrbitAID): अंतरिक्ष में उपग्रहों की सर्विसिंग और रिफ्यूलिंग (ईंधन भरने) की तकनीक.
  • सरला एविएशन (Sarla Aviation): शहरी यातायात को सुगम बनाने के लिए इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी डिज़ाइनर.
  • एयरबाउंड : हल्के और अत्यधिक कुशल ड्रोन डिलीवरी नेटवर्क निर्माता.
  • वराह (Varaha): कृषि और पर्यावरण के लिए तकनीक-आधारित कार्बन निष्कासन समाधान.
  • ऑटोनोमाइज एआई (Autonomize AI): स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर.
  • बॉर्डरप्लस (BorderPlus): सुरक्षित नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सुरक्षा समाधान.
  • गैलेक्सआई / सर्वम एआई (Sarvam AI): डीप-टेक और जेनरेटिव एआई मॉडल विकास

वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष देश :

  • अमेरिका (USA): 43 स्टार्टअप्स (प्रथम स्थान)
  • चीन (China): 10 स्टार्टअप्स
  • भारत (India): 9 स्टार्टअप्स (तीसरा स्थान)
  • यूनाइटेड किंगडम (UK): 8 स्टार्टअप्स

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

न्यू डेवलपमेंट बैंक का 10वां सदस्‍य

  • उज्बेकिस्तान, न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का 10वां सदस्य और इसमें शामिल होने वाला पहला मध्य एशियाई देश बन गया है।

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB):

  • स्थापना: इसे औपचारिक रूप से ब्रिक्स (BRICS) विकास बैंक के रूप में जाना जाता था। इसकी स्थापना 2014 में 6वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (फोर्टालेजा, ब्राजील) के दौरान हस्ताक्षरित समझौते के माध्यम से की गई थी और इसने 2015 से कार्य करना शुरू किया।
  • मुख्यालय : शंघाई, चीन
  • उद्देश्य: ब्रिक्स देशों और अन्य उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं व विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाना।
  • संस्थापक सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका
  • नए शामिल देश: बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र, अल्जीरिया, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान
  • सदस्यों की कुल संख्या: उज्बेकिस्तान और कोलंबिया के हालिया प्रवेश के बाद अब कुल सदस्यों की संख्या 11 हो गई है
  • विशेष नोट: उरुग्वे को भी एक भावी सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया था (प्रक्रियाधीन)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

'RBI रीलथॉन 2026' का शुभारंभ

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने केरल में कॉलेज के छात्रों को लक्षित करते हुए साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए 'RBI रीलथॉन 2026' (RBI Reelathon 2026) नामक एक राज्य-स्तरीय जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्घाटन केरल के पुलिस महानिदेशक (DGP) रवदा चंद्रशेखर द्वारा तिरुवनंतपुरम स्थित RBI कार्यालय में किया गया।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935 (RBI अधिनियम, 1934 के अंतर्गत)
  • सिफारिश: हिल्टन यंग आयोग (भारतीय मुद्रा एवं वित्त पर रॉयल कमीशन, 1926)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 (वर्तमान में भारत सरकार – वित्त मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व में)
  • मुख्यालय: प्रारंभ में कोलकाता, 1937 में स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित
  • प्रथम गवर्नर: Sir Osborne Smith
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: C. D. Deshmukh
  • प्रतीक (Symbol): बाघ और ताड़ का वृक्ष
  • (पूर्व में ईस्ट इंडिया कंपनी के मोहर से लिया गया शेर और वृक्ष)

महत्‍वपूर्ण दिवस

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस

  • प्रतिवर्ष 18 जून को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया जाता है।
  • इसी दिन वर्ष 1858 में, उन्होंने मात्र 29 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए ग्वालियर के कोटा की सराय में वीरगति प्राप्त की थी।

रानी लक्ष्मीबाई

  • बचपन का नाम: रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था और उनके बचपन का नाम मणिकर्णिका (मनु)
  • बलिदान: 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में
  • माता-पिता: भागीरथी बाई और मोरोपंत तांबे (जो बिठूर जिले के पेशवा बाजीराव द्वितीय के अधीन सेनापति थे)
  • विवाह: 1842 में झाँसी के राजा गंगाधर राव नेवलकर के साथ
  • पुत्र: दामोदर राव (गोद लिया हुआ पुत्र)

कला और संस्‍कृति

ट्रेडमार्क हासिल करने वाला भारत का प्रथम मंदिर

  • ओडिशा का पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर भारत का पहला ऐसा तीर्थस्थल बन गया है, जिसने अपनी पवित्र पहचान, शब्दों और प्रतीकों के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए ट्रेडमार्क (बौद्धिक संपदा संरक्षण) हासिल किया है।
  • श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) द्वारा उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य मंदिर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रामाणिकता की रक्षा करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किस अधिनियम के तहत मिला? यह अधिकार ट्रेड मार्क्स एक्ट, 1999 के तहत दिया गया है
  • मंजूर किए गए 3 मुख्य प्रतीक/शब्द:
  • नीलाचक्र : मंदिर के शीर्ष पर स्थित 8 तीलियों वाला धातु का पवित्र चक्र (इसे आधिकारिक लोगो बनाया गया है)
  • आनंद बाजार : मंदिर के भीतर महाप्रसाद वितरण का स्थान
  • पतितपावन : मुख्य सिंह द्वार के पास स्थित भगवान जगन्नाथ का स्वरूप

जगन्नाथ मंदिर:

  • स्थान: यह मंदिर ओडिशा के पुरी शहर में स्थित है.
  • निर्माण सदी: इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था.
  • वंश और शासक: मंदिर का निर्माण पूर्वी गंगा राजवंश (Eastern Ganga Dynasty) के राजा अनंतवर्मन चोडगंगा देव ने करवाया था.
  • वास्तुकला शैली: यह मंदिर कलिंग वास्तुकला शैली (Kalinga Architecture Style) में बना है, जो कि उत्तर भारतीय 'नागर शैली' का ही एक हिस्सा है.
  • वाइट पगोडा (White Pagoda): इस मंदिर को यूरोपीय नाविकों द्वारा 'वाइट पगोडा' कहा जाता था। (नोट: कोणार्क सूर्य मंदिर को 'ब्लैक पगोडा' कहा जाता है)
  • पवित्र चार धाम: यह मंदिर भारत के चार पवित्र धामों (पुरी, बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम) में से एक है
  • मुख्य देवता और मूर्तियाँ: यहाँ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा होती है। इनकी मूर्तियाँ पवित्र नीम की लकड़ी (जिसे 'दारू' कहते हैं) से बनाई जाती हैं
  • विश्व प्रसिद्ध उत्सव: यहाँ हर साल प्रसिद्ध 'रथ यात्रा' (Chariot Festival) का आयोजन किया जाता है.
  • प्रशासनिक नियंत्रण: यह मंदिर श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 के तहत एक समिति द्वारा प्रबंधित होता है, जिसके मुख्य अध्यक्ष पुरी के गजपति राजा होते हैं।

 

Latest Courses