राष्ट्रीय समाचार
पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पोर्टल 'WT-MARUT का शुभारंभ

- केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गोवा में आयोजित 'ग्लोबल विंड डे कॉन्फ्रेंस 2026' के दौरान भारत का पहला समर्पित पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन पोर्टल 'WT-MARUT' (Wind Turbine Supply Chain Management) का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- विकासकर्ता: इस पोर्टल को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के मार्गदर्शन में भारतीय पवन टरबाइन निर्माता संघ (IWTMA) के सहयोग से संयुक्त रूप से विकसित किया गया है
- एंड-टू-एंड ट्रैकिंग: यह विनिर्माण इकाइयों से लेकर परियोजना स्थलों तक पवन ऊर्जा घटकों की शुरू से अंत तक ट्रैकिंग और डिजिटल एकीकरण की सुविधा प्रदान करता है
- पारदर्शिता और सुगमता: इसका उद्देश्य स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता में पारदर्शिता लाना और घरेलू आपूर्तिकर्ताओं की पहुंच को आसान बनाना है
भारत में पवन ऊर्जा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति :
- वैश्विक रैंकिंग : भारत स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता में वर्तमान में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार है
- स्थापित क्षमता : भारत की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 56.1 GW (गीगावाट) से अधिक हो चुकी है
- रिकॉर्ड वृद्धि : वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत ने रिकॉर्ड 6.1 GW नई पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो 46% की वार्षिक वृद्धि दर्शाती है
- भावी लक्ष्य : भारत ने 2030 तक 100 GW और 2036 तक 156 GW पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है
वैश्विक पवन दिवस सम्मेलन :
- आयोजक मंत्रालय: केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE)
- मुख्य फोकस: संसाधन पर्याप्तता, ग्रिड तत्परता, विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता और "भारत को पवन टरबाइन निर्यात का वैश्विक हब" बनाना
- विशेष रिपोर्ट: सम्मेलन के दौरान "एलिवेटिंग इंडियाज विंड टरबाइन एक्सपोर्ट्स फॉर ग्लोबल मार्केट्स" नामक नॉलेज पेपर जारी किया जाएगा
|
'नॉर्थईस्ट इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026'

- उत्तर-पूर्वी राज्यों में क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए शिलांग में 'नॉर्थईस्ट इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026' का आयोजन किया गया।
- यह पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) के इतिहास में अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक एकीकृत बुनियादी ढांचा मंच है।
- इसका प्राथमिक उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना, सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजक: इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (FINER) द्वारा मेघालय सरकार और 'बिल्ड इंडिया फाउंडेशन' के सहयोग से किया गया
- भागीदारी: इसमें 8 केंद्रीय मंत्रालयों, पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों (अष्टलक्ष्मी) के मुख्यमंत्रियों, नीति निर्माताओं और 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
- ₹50,000 करोड़ का निवेश: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए लगभग ₹50,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की
- 3-P ढांचा: सम्मेलन 'पीपल (लोग), प्रॉस्पेरिटी (समृद्धि) और प्लानिंग (योजना)' के तीन मुख्य स्तंभों पर केंद्रित था
- नॉलेज पार्टनर्स : इन्वेस्ट इंडिया (Invest India), IIM शिलांग, और HVS एनारॉक
महत्वपूर्ण फोकस क्षेत्र और घोषणाएं :
- पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा) को आर्थिक विकास के लिए एक मंच पर लाया गया
- ₹1.6 लाख करोड़ के नए प्रोजेक्ट्स: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) में राष्ट्रीय राजमार्ग, पुल, रोपवे और ब्रह्मपुत्र नदी पर बड़े पुलों के लिए ₹1.6 लाख करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा की
- मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क: असम के सिल्चर और त्रिपुरा के उदयपुर में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क प्रस्तावित किए गए हैं
- ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे अंडरवाटर टनल: डिब्रूगढ़ (असम) में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से एक अंडरवाटर टनल (पानी के नीचे सुरंग) बनाने की योजना को रेखांकित किया गया
पूर्वोत्तर भारत (North-East India) :
- इसे "अष्टलक्ष्मी" या "सात बहनों का राज्य" और सिक्किम (भाई) के रूप में जाना जाता है
- भौगोलिक वर्गीकरण: पूर्वोत्तर भारत में कुल 8 राज्य शामिल हैं—अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा
- चिकन नेक : पूर्वोत्तर भारत मुख्य भूमि भारत से सिलीगुड़ी कॉरिडोर (पश्चिम बंगाल) के माध्यम से जुड़ा हुआ है, जिसकी चौड़ाई मात्र 21 से 22 किमी है। इसे 'चिकन नेक' कहा जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ: यह क्षेत्र 5 देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है: भूटान, चीन, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल
- सबसे बड़ा और छोटा राज्य: क्षेत्रफल के हिसाब से अरुणाचल प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है और सिक्किम सबसे छोटा राज्य है
|
गृहिणियों के योगदान को 30,000 रुपये प्रति माह निर्धारित

- उच्चतम न्यायालय ने 'शीश राम और अन्य बनाम सुरजीत' मामले में गृहिणियों के योगदान को 30,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- केंद्रीय विषय: मोटर वाहन अधिनियम के तहत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली गृहिणियों के लिए मुआवजे की गणना
- पीठ : न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह
- घरेलू देखभाल का नुकसान : न्यायालय ने इसे मोटर दुर्घटना दावों में मुआवजे के लिए एक 'पृथक और मान्य आधार' घोषित किया है. अब तक गृहिणियों को केवल 'आश्रित' माना जाता था
- मुआवजे में संचयी वृद्धि: इस निर्धारित राशि (₹30,000) के वास्तविक आर्थिक मूल्य को बनाए रखने के लिए, इसमें प्रत्येक तीन वर्ष में संचयी रूप से 10% की वृद्धि की जाएगी
|
सामुदायिक बीज बैंक - स्थापना, प्रबंधन और स्वदेशी बीजों का संरक्षण

- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने देश भर में सामुदायिक बीज बैंकों (CSB) के मानकीकरण और स्वदेशी फसल किस्मों के संरक्षण के लिए भारत का पहला व्यापक ढांचा 'IS 20201:2026' जारी किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- मानक का नाम: IS 20201:2026 (सामुदायिक बीज बैंक - स्थापना, प्रबंधन और स्वदेशी बीजों का संरक्षण)
- जारीकर्ता संस्था: BIS (Bureau of Indian Standards / भारतीय मानक ब्यूरो)
- प्रकृति: यह एक स्वैच्छिक मानक है, यानी इसे अपनाना अनिवार्य नहीं बल्कि ऐच्छिक है
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) :
- भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है
- यह भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन काम करता है
- मुख्य उद्देश्य : देश में वस्तुओं के मानकीकरण, गुणवत्ता प्रमाणन और उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- स्थापना: इसकी शुरुआत 1947 में भारतीय मानक संस्थान (ISI) के रूप में हुई थी। बाद में BIS अधिनियम 2016 के तहत 12 अक्टूबर 2017 को इसे 'भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)' के रूप में नया वैधानिक रूप दिया गया।
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
'प्लुविक्टो' नामक देश की प्रथम रेडियोलिगैंड थेरेपी का शुभारंभ

- नोवार्टिस इंडिया ने mCRPC से पीड़ित रोगियों के लिए 'प्लुविक्टो' नामक देश की प्रथम रेडियोलिगैंड थेरेपी का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- दवा/थेरेपी का नाम: प्लुविक्टो (Pluvicto) — तकनीकी नाम: ल्यूटेटियम (177Lu) विपिवोटाइड टेट्राक्सेटन
- भारत में पहली: यह भारत की पहली स्वीकृत रेडियोलिगैंड थेरेपी है।
- लॉन्च करने वाली कंपनी: नोवार्टिस इंडिया
- संबंधित बीमारी: यह प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए है, विशेष रूप से mCRPC (मेटास्टैटिक कैस्ट्रेशन-रेसिस्टेंट प्रोस्टेट कैंसर) के मरीजों के लिए
- टारगेट प्रोटीन: यह दवा प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की सतह पर मौजूद PSMA (Prostate-Specific Membrane Antigen) प्रोटीन को निशाना बनाती है।
- विज्ञान शाखा : यह चिकित्सा परमाणु चिकित्सा और 'थेरानोस्टिक्स' (Theranostics - थेरेपी + डायग्नोस्टिक्स) का हिस्सा है।
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
ब्रिटेन में सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध

- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
सम्बन्धित तथ्य :
- न्यूनतम आयु सीमा में बदलाव: पहले न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 वर्ष कर दिया गया है
- घोषणा करने वाले व्यक्ति: कीर स्टारमर, जो यूनाइटेड किंगडम के वर्तमान प्रधानमंत्री (लेबर पार्टी) हैं
- प्रतिबंधित होने वाले प्रमुख प्लेटफॉर्म: इसके तहत टिकटॉक, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब), स्नैपचैट और एक्स (X) जैसे बड़े एल्गोरिदम-आधारित प्लेटफॉर्म शामिल होंगे
- छूट : व्हाट्सएप और सिग्नल जैसी केवल मैसेजिंग सेवाओं को इस प्रतिबंध से फिलहाल बाहर रखा गया है
- लागू होने की समय-सीमा: इसके नियम दिसंबर 2026 तक तैयार किए जाएंगे और इसे मार्च-अप्रैल 2027 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है
- प्रथम देश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर ऐसा सख्त कानूनी प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश ऑस्ट्रेलिया था
- अन्य देश: ऑस्ट्रेलिया के बाद स्पेन, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देश भी इस दिशा में कदम उठा चुके हैं। ब्रिटेन ऐसा बड़ा फैसला लेने वाले अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।
ब्रिटेन :
- यूनाइटेड किंगडम (यूके), जिसे आमतौर पर ब्रिटेन कहा जाता है, उत्तर-पश्चिमी यूरोप के मुख्य तट से दूर स्थित एक विकसित द्वीप देश है।
- इसमें मुख्य रूप से चार ऐतिहासिक देश शामिल हैं: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड।
- आधिकारिक नाम: यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्थर्न आयरलैंड (United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland)
- राजधानी: लंदन (यह देश का सबसे बड़ा शहर और वित्तीय केंद्र भी है)
- आधिकारिक भाषा: अंग्रेजी (स्कॉटलैंड में स्कॉट्स और वेल्स में वेल्श भाषा को भी मान्यता प्राप्त है)
- राष्ट्रीय मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग (£)
- समुद्री सीमाएं: यह चारों ओर से अटलांटिक महासागर, उत्तर सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है
- जमीनी सीमा: यूके केवल आयरलैंड गणराज्य के साथ अपनी एकमात्र जमीनी सीमा साझा करता है
- सबसे ऊंची चोटी: स्कॉटलैंड में स्थित बेन नेविस, जिसकी ऊंचाई 1,345 मीटर है।
- राजनीतिक व्यवस्था: ब्रिटेन में संवैधानिक राजशाही के साथ संसदीय लोकतंत्र है
- राष्ट्राध्यक्ष : वर्तमान में किंग चार्ल्स तृतीय यहाँ के राजा हैं
- संसद: ब्रिटिश संसद के दो सदन हैं—'हाउस ऑफ कॉमन्स' (निचला सदन) और 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' (उच्च सदन)
|
पुरस्कार और सम्मान
‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान 15 जून 2026 को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान दिया गया।
- यह प्रधानमंत्री मोदी का अब तक का 33वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
प्रदाता देश: यूरोपीय देश स्लोवाकिया :
- सम्मान प्रदानकर्ता: स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी
- यह क्या है?: यह विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक और सैन्य राजकीय सम्मान है
- सम्मान का कारण: यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देशों के बीच सहयोग व शांति बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया हो
- वैश्विक कीर्तिमान: इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा दिए गए अंतर्राष्ट्रीय/वैश्विक सम्मानों की कुल संख्या 33 हो गई है
स्लोवाकिया :
- मध्य यूरोप में स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक भू-आबद्ध देश है।
- 1 जनवरी 1993 को चेकोस्लोवाकिया के शांतिपूर्ण विभाजन (जिसे 'वेलवेट डिवोर्स' कहा जाता है) के बाद यह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया
- राजधानी: ब्रातिस्लावा : यह विश्व की एकमात्र ऐसी राजधानी है जिसकी सीमाएं दो अन्य देशों (ऑस्ट्रिया और हंगरी) से मिलती हैं
- मुद्रा : यूरो : स्लोवाकिया ने 2009 में अपनी पुरानी मुद्रा 'स्लोवाक कोरुना' को बदलकर यूरो को अपनाया था
- सरकार का प्रकार: एकसदनीय संसदीय लोकतंत्र
- आधिकारिक भाषा: स्लोवाक
- अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता: यह देश यूरोपीय संघ (EU) और नाटो (NATO) का पूर्ण सदस्य है
- इसकी सीमाएं कुल 5 पड़ोसी देशों से लगती हैं : उत्तर में: पोलैंड, पूर्व में: यूक्रेन, दक्षिण में: हंगरी, पश्चिम में: ऑस्ट्रिया, उत्तर-पश्चिम में: चेक गणराज्य
- भूभाग : स्लोवाकिया का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी है। कार्पेथियन पर्वत श्रृंखला इसके उत्तरी और मध्य भाग में फैली हुई है
- सर्वोच्च शिखर: गेरलाचोव्स्की श्टिट : यह कार्पेथियन पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी (2,655 मीटर) है
- प्रमुख नदियाँ: डैन्यूब, मोरावा, वाह और हरोन। डैन्यूब नदी इस देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से होकर बहती है
|
रक्षा समाचार
दो नए NCC निदेशालय को मंजूरी

- रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड में दो नए स्वतंत्र राज्य निदेशालयों के गठन को मंजूरी दी, जिससे देश में कुल निदेशालयों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो जाएगी।
सम्बन्धित तथ्य :
- पुरानी व्यवस्था: अब तक ये दोनों राज्य संयुक्त निदेशालयों के अधीन काम कर रहे थे। आंध्र प्रदेश का प्रशासन तेलंगाना के साथ और झारखंड का प्रशासन बिहार के साथ संयुक्त रूप से संभाला जा रहा था।
- सीमित पहुंच: संयुक्त व्यवस्था के कारण इन क्षेत्रों में प्रशासनिक ध्यान और जमीनी स्तर तक पहुंच सीमित थी।
- नया ढांचा: स्वतंत्र निदेशालय बनने से दोनों राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों और कैडेटों के बीच बेहतर और सीधा समन्वय स्थापित हो सकेगा।
|
लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण

- DRDO ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी रूप से विकसित लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज़ मिसाइल (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :
- स्थापना : 1 जनवरी 1958
- मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली
- मंत्रालय: यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है
- आदर्श वाक्य : 'बलस्य मूलं विज्ञानम्' (शक्ति का आधार विज्ञान है)
- वर्तमान अध्यक्ष : डॉ. समीर वी. कामत
|
महत्वपूर्ण दिवस
'अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस'

- विश्व में प्रवासी श्रमिकों के बलिदानों को स्वीकार करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस' मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- तिथि: प्रत्येक वर्ष 16 जून को
- 16 जून 2026 को IDFR की 11वीं वर्षगांठ मनाई गई
- शुरुआत पहली बार 2008 में अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) द्वारा
अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (International Fund for Agricultural Development : IFAD) :
- IFAD संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी और एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 1977 में कृषि विकास के माध्यम से विकासशील देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और भुखमरी को दूर करने के लिय की गई थी।
|
प्रमुख समझौते
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय के समझौता ज्ञापन

- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 'अंडरवाटर आर्कियोलॉजी विंग' (UAW) और डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय ने ऐतिहासिक डच/डेनिज़ जहाज 'ओरेसुन' की संयुक्त जलमग्न पुरातात्विक जांच के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- इस परियोजना का उद्देश्य 17वीं शताब्दी में पुद्दुचेरी के कराईक्काल तट के पास डूबे डेनिश जहाज ओरेसुन के अवशेषों का पता लगाना और उनका दस्तावेजीकरण करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: 'ओरेसुन' भारत पहुंचने वाला पहला ज्ञात डेनिश जहाज माना जाता है। यह जहाज 1619 ईस्वी (17वीं शताब्दी) में पुद्दुचेरी के कराईक्काल तट के पास डूब गया था
- उद्देश्य: इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य समुद्र की गहराई में दबे इस ऐतिहासिक जहाज के अवशेषों का पता लगाना, उनकी मैपिंग करना और उनका वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करना है
- तकनीक का उपयोग: इस खोज के लिए उन्नत और गैर-आक्रामक वैज्ञानिक पद्धतियों तथा अत्याधुनिक सोनार स्कैनिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, ताकि मलबे को बिना नुकसान पहुंचाए डेटा जुटाया जा सके
- अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का मील का पत्थर: वर्ष 2001 में अपनी स्थापना के बाद से, ASI की अंडरवाटर आर्कियोलॉजी विंग (UAW) द्वारा किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर शुरू किया गया यह पहला संयुक्त समुद्री पुरातात्विक प्रोजेक्ट है
डेनमार्क :
- राजधानी: कोपेनहेगन
- आधिकारिक भाषा: डेनिश
- मुद्रा : डेनिश क्रोन (DKK)
- राष्ट्रीय दिवस: 5 जून (संविधान दिवस)
- भौगोलिक स्थिति: यह मुख्य रूप से जटलैंड प्रायद्वीप और लगभग 406 द्वीपों पर बसा हुआ है
- सीमा: इसकी एकमात्र जमीनी सीमा दक्षिण में जर्मनी से मिलती है। पूर्व में यह ओरेसुंड पुल के जरिए स्वीडन से जुड़ा हुआ है।
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का कुल निर्यात

- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल-मई) के पहले दो महीनों के दौरान भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 162.69 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
- यह पिछले वर्ष की इसी अवधि (141.89 अरब डॉलर) की तुलना में 14.66 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
- अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य : 88.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर था
- अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य : 76.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था
- वृद्धि : 16.09 प्रतिशत
- अप्रैल-मई 2026-27 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य : 70.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर था
- अप्रैल-मई 2025-26 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य : 64.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर था
- वृद्धि : 10.49 प्रतिशत
- मई 2026 में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात : 8.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- मई 2025 में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात : 5.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- वृद्धि : 54.89 प्रतिशत
- मई 2026 में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात : 12.31 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- मई 2025 में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात : 9.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- वृद्धि : 24.48 प्रतिशत
- मई 2026 में जैविक एवं अकार्बनिक रसायनों का निर्यात : 2.72 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- मई 2025 में जैविक एवं अकार्बनिक रसायनों का निर्यात : 2.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- वृद्धि : 12.71 प्रतिशत।
- मई 2026 में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात : 5.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- मई 2025 में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात : 4.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- वृद्धि : 11.62 प्रतिशत
- मई 2026 में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात : 2.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- मई 2025 में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात : 2.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर
- वृद्धि : 6.66 प्रतिशत
- अप्रैल-मई 2026-27 में अप्रैल-मई 2025-26 की तुलना में मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में शीर्ष 5 आयात स्रोत रूस (40.02 प्रतिशत), चीन (22.15 प्रतिशत), ओमान (277.63 प्रतिशत), अमेरिका (19.4 प्रतिशत) और ब्राजील (180.35 प्रतिशत) हैं।
|
खेल समाचार
अंताल्या तीरंदाजी विश्व कप

- भारत के धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जोड़ी ने तुर्किये के अंताल्या में आयोजित अंताल्या तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 की रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।
- पुरुषों के व्यक्तिगत स्पर्धा में धीरज ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के पेरिस ओलंपिक पदक विजेता ली वू सेओक को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कोरिया चौथे स्थान पर खिसक गया। मैक्सिको तीसरे स्थान पर रहा।
कला और संस्कृति
राजा संक्रांति

- मानसून के आगमन और कृषि वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला राजा पर्व, जिसे राजा संक्रांति या मिथुन संक्रांति भी कहा जाता है का आयोजन ओडिशा में किया गया।
राजा महोत्सव:
- संबंधित राज्य: ओडिशा
- अवधि: यह 3 दिनों तक चलने वाला त्योहार है (हालाँकि कुछ अनुष्ठान चौथे दिन भी होते हैं)।
- समय: यह हर साल जून के मध्य में मनाया जाता है। यह ग्रीष्म ऋतु के अंत और मानसून के आगमन का प्रतीक है।
- मुख्य विषय : यह त्योहार नारीत्व, उर्वरता और धरती माता को समर्पित है।
|