GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 11 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अध्यक्षता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • विषय : विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास
  • प्राथमिक एजेंडा : उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, कौशल विकास और देश भर में टिकाऊ रोजगार के अवसर पैदा करना
  • मुख्य स्तंभ : बुनियादी मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल, उत्पादक रोजगार, उद्यमिता और विकेंद्रीकृत विकास, स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण, सभी के लिए समानता और गरिमा
  • अतिरिक्त फोकस : दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों (जैसे- प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, स्कूली शिक्षा, खेल आदि) का क्रियान्वयन

नीति आयोग :

  • NITI Aayog : National Institution for Transforming India
  • भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत 'थिंक टैंक' है
  • स्थापना: 1 जनवरी 2015
  • पूर्ववर्ती संस्था: योजना आयोग
  • प्रकृति: यह एक गैर-संवैधानिक और गैर-सांविधिक निकाय है
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • अध्यक्ष : प्रधानमंत्री (पदेन अध्यक्ष)
  • उपाध्यक्ष : प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त (इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है), वर्तमान अशोक कुमार लाहिड़ी (अप्रैल 2026 में नियुक्त, इन्होंने सुमन के. बेरी का स्थान लिया है)
  • पूर्णकालिक सदस्य : इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है
  • पदेन सदस्य : केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अधिकतम 4 मंत्री (प्रधानमंत्री द्वारा नामित)
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): सुश्री निधि छिब्बर (इन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, इन्होंने बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम का स्थान लिया है)

अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण 2A को मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण 2A (कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट कॉरिडोर) को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना की कुल लागत: ₹2,169.04 करोड़ (निर्माण अवधि के दौरान ब्याज यानी IDC सहित)
  • कॉरिडोर की लंबाई: 6.032 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग
  • कुल स्टेशनों की संख्या: इस कॉरिडोर में 5 स्टेशन शामिल होंगे
  • स्टेशनों के प्रकार: कुल 5 स्टेशनों में से 4 एलिवेटेड (उन्नत) स्टेशन और 1 अंडरग्राउंड (भूमिगत) स्टेशन होगा
  • नेटवर्क का विस्तार: इस चरण के क्रियान्वयन के बाद अहमदाबाद-गांधीनगर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 77.63 किलोमीटर हो जाएगा
  • कार्यान्वयन एजेंसी: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC)
अमरावती में साझा केंद्रीय सचिवालय के निर्माण को मंजूरी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (CCEA) ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में ₹2,534 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल स्वीकृत बजट: ₹2,534 करोड़ (संशोधित संयुक्त लागत लगभग ₹2,533 - ₹2,534 करोड़)
  • स्थान: अमरावती, आंध्र प्रदेश की राजधानी
  • कार्यान्वयन एजेंसी : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD)
  • साझा केंद्रीय सचिवालय (CGPO): विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए ₹1,299 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं
  • आवासीय परिसर (GPRA): केंद्रीय कर्मचारियों के आवास के लिए ₹1,235 करोड़ (या ₹1,234.91 करोड़) आवंटित किए गए हैं

आवासीय परिसर (GPRA) :

  • क्षेत्रफल: यह परिसर 17 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा
  • टावर और फ्लैट: इसमें 11 बहुमंजिला टावर बनाए जाएंगे, जिनमें टाइप-II से टाइप-VI श्रेणी के कुल 1,504 आवासीय फ्लैट होंगे

‘प्रियदर्शिनी’ मुफ्त बस यात्रा योजना

  • केरल मंत्रिमंडल ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ‘प्रियदर्शिनी’ मुफ्त बस यात्रा योजना को मंजूरी दी।
  • यह योजना 15 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू होगी, जिसके तहत केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की साधारण बसों में बिना किसी आय या आयु सीमा के मुफ्त यात्रा की जा सकेगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राज्य का नाम: केरल.
  • योजना का नाम: प्रियदर्शिनी योजना (यह पांच 'इंदिरा गारंटियों' में से एक है)
  • लागू होने की तिथि: 15 जून 2026
  • घोषणाकर्ता: केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन
  • पात्रता: सभी आयु वर्ग और आर्थिक स्थिति की महिलाएं तथा ट्रांसजेंडर
  • बस सेवा का प्रकार: शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल KSRTC (केरल राज्य सड़क परिवहन निगम) की साधारण बसों में उपलब्ध होगी

केरल :

  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • मुख्य भाषा: मलयालम
  • अन्य भाषाएँ: अंग्रेजी, तमिल, हिंदी (समझी जाती है)
  • राज्य का गठन: 1 नवंबर 1956 (त्रावनकोर, कोचीन और मलाबार के विलय से)
  • प्रमुख पड़ोसी: कर्नाटक (उत्तर), तमिलनाडु (पूर्व), अरब सागर (पश्चिम)
  • प्रमुख शहर: तिरुवनंतपुरम, कोच्चि (Ernakulam), कोझिकोड (Calicut), त्रिशूर, कोल्लम

केरल तीन मुख्य भागों में बंटा है:

  • पहाड़ी क्षेत्र (पश्चिमी घाट) — अनामुड़ी (2,695 मीटर) भारत का सबसे ऊँचा पर्वतीय शिखर पेनिनसुलर भारत में यहीं है।
  • मध्य मैदान — चावल, नारियल, रबर, चाय-कॉफी के बागान
  • तटीय क्षेत्र — 580+ किमी लंबी तटरेखा, बैकवाटर्स (जैसे अलप्पुझा), लगून और बीच (कोवलम, वर्कला, फोर्ट कोच्चि)
  • शास्त्रीय नृत्य: कथकली और मोहिनीअट्टम
  • मार्शल आर्ट: कलारीपयट्टू (दुनिया की सबसे पुरानी युद्ध कलाओं में से एक)
  • त्योहार: ओणम (फसल उत्सव) और विशु
  • प्रमुख नदियाँ: पेरियार (सबसे लंबी), भरतपुझा और पम्बा
  • झीलें: वेम्बनाड झील (भारत की सबसे लंबी झील) और अष्टमुडी झील

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

उच्‍च एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर केंद्रीय उत्‍पाद शल्‍क मांफ

  • केन्‍द्र सरकार ने 22, 25, 27 और 30 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को केंद्रीय उत्पाद शुल्क से पूरी तरह छूट देने की घोषणा की है।
  • यह कदम भारत के 'एथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम' को मजबूत करने और पर्यावरण-अनुकूल हरित ईंधन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शामिल कर : इस छूट के दायरे में बेसिक सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी, विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED), रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस (RIC) और कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है
  • मानकीकरण: मिश्रित ईंधन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के विशिष्ट मानक IS 19850 के अनुरूप होना अनिवार्य है।

ईंधन श्रेणियों की संरचना अनुपात :

  • E22 ईंधन श्रेणी: इसमें आयतन के अनुसार 22% एथेनॉल और 78% पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) का मिश्रण होता है। इसका गजट अधिसूचना कोड 5E है।
  • E25 ईंधन श्रेणी: इसमें आयतन के अनुसार 25% एथेनॉल और 75% पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) का मिश्रण होता है। इसका गजट अधिसूचना कोड 5F है।
  • E27 ईंधन श्रेणी: इसमें आयतन के अनुसार 27% एथेनॉल और 73% पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) का मिश्रण होता है। इसका गजट अधिसूचना कोड 5G है।
  • E30 ईंधन श्रेणी: इसमें आयतन के अनुसार 30% एथेनॉल और 70% पेट्रोल (मोटर स्पिरिट) का मिश्रण होता है। इसका गजट अधिसूचना कोड 5H है।
  • लक्ष्य की समय-पूर्व प्राप्ति: भारत ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण (E20) का राष्ट्रीय लक्ष्य समय से पहले दिसंबर 2025 में ही हासिल कर लिया था, जिसके बाद सरकार अब E30 के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रही है।

परीक्षाउपयोगी महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • संशोधित लक्ष्य (E20): जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 में वर्ष 2022 में संशोधन किया गया था। इसके तहत पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण (E20) का लक्ष्य पहले 2030 था, जिसे घटाकर एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-26 किया गया।
  • E20 की देशव्यापी शुरुआत: 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में पेट्रोल में 20% तक एथेनॉल मिलाना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • शुरुआती इतिहास: एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम की शुरुआत भारत में वर्ष 2003 में की गई थी।
  • नया BIS मानक कोड: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने उच्च एथेनॉल मिश्रण (E22 से E30) के लिए जो नया मानक नोटिफाई किया है, वह IS 19850:2026 है। यह मानक 15 मई 2026 से लागू हुआ है।
  • ऑक्टेन रेटिंग और RON: एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के लिए न्यूनतम RON (Research Octane Number) 95 होना अनिवार्य किया गया है। ऑक्टेन नंबर बढ़ने से इंजन में 'नॉकिंग' (Knocking - असमय ईंधन जलने की समस्या) कम होती है।
  • ऊर्जा घनत्व : शुद्ध पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल का ऊर्जा घनत्व लगभग एक-तिहाई (1/3) कम होता है। इसी कारण से पुराने वाहनों के माइलेज में 3 से 7 प्रतिशत की मामूली कमी आ सकती है।
  • एथेनॉल (इथाइल अल्कोहल) का रासायनिक सूत्र C₂H₅OH है।
  • उत्पादन प्रक्रिया: प्राकृतिक रूप से इसका उत्पादन शर्करा के किण्वन (Fermentation) द्वारा खमीर (Yeast) की मदद से किया जाता है।
  • पर्यावरणीय प्रभाव: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से वाहनों से निकलने वाले हानिकारक कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोकार्बन (HC) उत्सर्जन में भारी कमी आती है।

2014-15 और 2025-26 के बीच FDI

  • भारत ने वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान कुल 843 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आकर्षित किया, जो पिछले 12 वर्षों की तुलना में 169% अधिक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल निवेश: $843 अरब अमेरिकी डॉलर (USD)
  • वृद्धि दर: पिछले 12 वर्षों की तुलना में 169% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
  • शीर्ष वर्ष: वित्त वर्ष 2025-26 में $94+ अरब डॉलर का रिकॉर्ड प्रवाह
  • प्रमुख जरिया: 90% से अधिक निवेश 'ऑटोमैटिक रूट' (स्वचालित मार्ग) से आया
  • मुख्य उत्प्रेरक: 'मेक इन इंडिया' और 'पीएलआई (PLI)' योजनाएं
  • ऑटोमैटिक रूट: 90% से अधिक निवेश इसी मार्ग से आया
  • भारत में अब 99 दशमलव 2 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है
  • 32 केंद्रीय मंत्रालयों और 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने एक ही केन्‍द्र से 13 लाख से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई की है और 8 लाख से अधिक स्वीकृतियों को सुगम बनाया है, जिससे व्यापार करने में आसानी हुई है
  • भारत में 2 लाख 35 हजार से अधिक डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप भी हैं, जिनके माध्‍यम से लगभग 24 लाख प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।
  • FDI का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता क्षेत्र: ऐतिहासिक रूप से भारत में सेवा क्षेत्र (Services Sector) (जैसे- वित्तीय, बैंकिंग, बीमा, गैर-वित्तीय व्यवसाय आदि) FDI का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा है. इसके बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का स्थान आता है.
  • शीर्ष निवेशक देश: भारत में निवेश करने वाले प्रमुख देशों में सिंगापुर, मॉरीशस और अमेरिका शीर्ष पर बने हुए हैं.
  • FDI की विशेषता: यह एक गैर-ऋण सृजन करने वाला पूंजी प्रवाह है, जिससे देश पर कोई कर्ज नहीं बढ़ता.

पुरस्‍कार और सम्‍मान

पुरस्कारों का सांख्यिकीय विवरण (2024-2025)

  • संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, अकादमी रत्न, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कारों की घोषणा की है।

सम्‍बन्धित तत्‍य :

पुरस्कारों का सांख्यिकीय विवरण (2024-2025) :

संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) :

  • कुल विजेता: 7 कलाकार
  • पुरस्कार राशि: ₹3,00,000 (3 लाख रुपये)
  • महत्वपूर्ण तथ्य: यह अकादमी का सर्वोच्च सम्मान है। इसकी सदस्यता किसी भी समय 40 सदस्यों से अधिक नहीं हो सकती। इसमें ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम भी दिया जाता है।
  • इस वर्ष के 7 प्रमुख 'अकादमी रत्न' :रामलाल बरेथ (कथक नृत्य), पुरु दाधीच (कथक नृत्य), रीता गांगुली (शास्त्रीय गायन), ए. वी. आनंद (कर्नाटक संगीत), चित्तरंजन ज्योतिषी (शास्त्रीय गायन), पसुमार्ति रट्टैया सरमा (कुचिपुड़ी नृत्य), सुधारानी रघुपति (भरतनाट्यम नृत्य)

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) :

  • कुल विजेता: 108 कलाकार
  • पुरस्कार राशि: ₹1,00,000 (1 लाख रुपये)
  • महत्वपूर्ण तथ्य: इस राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत 1952 में हुई थी। यह प्रदर्शन कला (Performing Arts) के क्षेत्र में अभ्यास करने वाले कलाकारों को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है। विजेताओं को एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम भी मिलता है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार :

  • कुल विजेता: 106 कलाकार
  • पुरस्कार राशि: ₹25,000 (25 हजार रुपये)
  • महत्वपूर्ण तथ्य: इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। यह पुरस्कार 40 वर्ष तक की आयु के उत्कृष्ट युवा कलाकारों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
  • अकादमी की स्थापना: संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 31 मई 1952 को भारत सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्रालय के एक प्रस्ताव द्वारा की गई थी। इसका उद्घाटन 28 जनवरी 1953 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।
  • नोडल मंत्रालय: यह संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है।
  • पुरस्कार वितरण: अकादमी फैलोशिप और मुख्य पुरस्कार भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जबकि युवा पुरस्कार अकादमी के अध्यक्ष द्वारा दिए जाते हैं।

रक्षा समाचार

ECGNSS जैमर की खरीद के लिए अनुबंध

  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (ECGNSS) जैमर की खरीद के लिए बेंगलुरु स्थित ASSPL के साथ 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सौदा: ₹449 करोड़ में 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (ECGNSS) जैमर की खरीद के लिए
  • साझेदार: रक्षा मंत्रालय और बेंगलुरु की कंपनी ASSPL
  • उपयोग: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए
  • खूबी: 75% से अधिक स्वदेशी तकनीक (आत्मनिर्भर भारत)
  • काम: दुश्मन के सैटेलाइट सिग्नल को जाम और भ्रमित करना

भारतीय नौसेना :

  • स्थापना: 26 जनवरी 1950
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
  • आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:'
  • प्रमुख: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के 27वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

नौसेना की नौसेना कमान :

  • पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई)
  • दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि)
  • पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम)
सीतापुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी

  • रक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 250 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित त‍थ्‍य :

  • परियोजना का नाम और क्षमता: 250 मेगावाट (MW) क्षमता की सोलर-BESS परियोजना
  • स्थान: सीतापुर (पूर्व छावनी क्षेत्र / Ex-Cantonment Area), उत्तर प्रदेश
  • विशेषता (भारत में पहली): यह रक्षा भूमि पर स्थापित होने वाली भारत की पहली बड़े पैमाने की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना है, जिसमें एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) शामिल है।
  • भूमि उपयोग: यह परियोजना लगभग 850 एकड़ खाली रक्षा भूमि पर विकसित की जाएगी।

सौर ऊर्जा :

  • सूर्य से प्राप्त होने वाली एक असीमित और स्वच्छ ऊर्जा है, जो वर्तमान और भविष्य की वैश्विक ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकल्प है
  • ऊर्जा का स्रोत: सूर्य के केंद्र में होने वाला परमाणु संलयन जहां हाइड्रोजन के नाभिक मिलकर हीलियम बनाते हैं।
  • फोटोवोल्टिक प्रभाव : सौर पैनल इसी सिद्धांत पर काम करते हैं। जब सूर्य का प्रकाश (फोटॉन) अर्धचालक पर पड़ता है, तो इलेक्ट्रॉन प्रवाहित होने लगते हैं और दिश धारा (Direct Current - DC) उत्पन्न होती है।
  • वैश्विक स्थान: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के अनुसार भारत 2025 में सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर रहा ... भारत नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है।

अन्‍य महत्‍वपूर्ण त‍थ्‍य :

  • वैश्विक स्थान: भारत सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष 5 देशों में शामिल है।
  • अग्रणी राज्य: भारत में राजस्थान कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में पहले स्थान पर है, जिसके बाद गुजरात और कर्नाटक का स्थान आता है।
  • विश्व का सबसे बड़ा सौर पार्क: राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित भड़ला सोलर पार्क (Bhadla Solar Park) लगभग 2245 मेगावाट (MW) की क्षमता के साथ दुनिया के सबसे बड़े सौर पार्कों में से एक है।

 

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

विश्‍व का सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र फिर से शुरू

  • जापान ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अपनी बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए विश्‍व के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, काशीवाजाकी-कारीवा में रिएक्टर नंबर 6 को फिर से शुरू (Restart) किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संयंत्र का नाम: काशीवाजाकी-करीवा परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Kashiwazaki-Kariwa NPP)
  • स्थिति: यह संयंत्र जापान के निगाटा प्रांत (Niigata Prefecture) में टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में स्थित है
  • विशेषता: स्थापित क्षमता के मामले में यह विश्व का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है (कुल क्षमता लगभग 8.2 गीगावाट - 7 रिएक्टर)
  • संचालक कंपनी: इसका संचालन टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) द्वारा किया जा रहा है
  • फुकुशिमा आपदा (2011): मार्च 2011 में जापान में आए भीषण भूकंप और सुनामी के कारण फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र में भयंकर मेल्टडाउन (दुर्घटना) हुआ था

अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • परमाणु ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक देश: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया में सबसे अधिक परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करता है।
  • इतिहास की सबसे भयानक परमाणु दुर्घटना: चेरनोबिल आपदा जो 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन (तत्कालीन सोवियत संघ - USSR) में हुई थी।
  • भारत का पहला परमाणु ऊर्जा केंद्र: तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Tarapur, महाराष्ट्र) - इसकी स्थापना 1969 में अमेरिका के सहयोग से हुई थी।
  • भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र: कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Kudankulam, तमिलनाडु) - यह रूस के सहयोग से संचालित है।
  • भारत का पहला रिसर्च रिएक्टर (अनुसंधान रिएक्टर): अप्सरा (Apsara) - इसे 1956 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), ट्रॉम्बे में स्थापित किया गया था।
  • कामिनी (KAMINI) रिएक्टर: यह कलपक्कम (तमिलनाडु) में स्थित है और यह दुनिया का एकमात्र रिएक्टर है जो थोरियम-आधारित यूरेनियम-233 ईंधन पर चलता है।

अमरीका में वार्षिक मुद्रास्फीति

  • अमरीका में वार्षिक मुद्रास्फीति दर मई महीने में बढ़कर 4.2 प्रतिशत हो गई है।
  • यह बढ़ोतरी पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है।
  • अमरीकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, अप्रैल की तुलना में कीमतों में आधा प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • ऊर्जा की कीमतों का योगदान लगभग 60 प्रतिशत रहा।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.

सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी

मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)

राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)

महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका

प्रमुख स्थल:

  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए विधेयक

  • कनाडा सरकार द्वारा 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से संसद में विधेयक C-34 (Safe Social Media Act) पेश किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहला देश: ऑस्ट्रेलिया नवंबर 2024 में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना था।
  • अन्य देश: कनाडा के अलावा ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे देशों ने भी आयु-आधारित सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू किए हैं या ऐसा प्रस्ताव रखा है।

कनाडा :

  • राजधानी: ओटावा
  • वर्तमान प्रधानमंत्री: जस्टिन ट्रूडो
  • मुद्रा: कनाडाई डॉलर
  • संसद का नाम: पार्लियामेंट (निचला सदन: हाउस ऑफ कॉमन्स)
  • भारतीय संविधान पर प्रभाव: भारत के संविधान में "एक मजबूत केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था" और "अवशिष्ट शक्तियां केंद्र के पास होना" कनाडा के संविधान से ही लिया गया है।

चर्चित चेहरा

सृष्टि किरण

  • बेंगलुरु की सृष्टि किरण ने अंडर-13 टेनिस खिलाड़ियों में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी का स्‍थान हासिल किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • खिलाड़ी का नाम: सृष्टि किरण
  • संबंधित खेल: लॉन टेनिस
  • मूल निवासी: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • आयु: 13 वर्ष
  • उपलब्धि: अंडर-13 आयु वर्ग में विश्व की शीर्ष (नंबर 1) रैंकिंग वाली खिलाड़ी बनीं
  • करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग: अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) जूनियर रैंकिंग में वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 357वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो अंडर-13 खिलाड़ियों में दुनिया में सबसे अधिक है।
  • उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर लगातार 5 ITF जूनियर खिताब जीते हैं
  • विशेष रिकॉर्ड: सृष्टि ने यह मुकाम सिर्फ 8 रैंकिंग टूर्नामेंटों में भाग लेकर हासिल किया

एंजेलिना अरोड़ा

  • भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई छात्रा एंजेलिना अरोड़ा ने झींगा (प्रॉन) के खोल और रेशम के कोकून से एक विशेष जैव-विघटनीय प्लास्टिक विकसित किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • काइटिन (Chitin): यह एक प्राकृतिक बहुलक/ संरचनात्मक पॉलीसेकेराइड है। यह झींगा जैसे क्रस्टेशियनों के बाहरी कवच, कीटों के बाह्य कंकाल और कवकों की कोशिका भित्ति में पाया जाता है
  • काइटोसान : काइटिन को प्रसंस्कृत करके काइटोसान प्राप्त किया जाता है, जिसका उपयोग पैकेजिंग और चिकित्सा में होता है।
  • फाइब्रोइन: यह रेशम के रेशों और रेशम के कोकून में पाया जाने वाला मुख्य संरचनात्मक प्रोटीन है
  • त्वरित अपघटन: पारंपरिक पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक को नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लगते हैं, जबकि यह नया प्लास्टिक मात्र 33 दिनों में पूरी तरह मिट्टी में विघटित हो जाता है
  • मिट्टी की उर्वरता: विघटन के दौरान यह प्लास्टिक नाइट्रोजन छोड़ता है, जो पौधों की वृद्धि और मिट्टी के लिए बेहद लाभकारी पोषक तत्व है
  • भौतिक गुण: यह कम लागत वाला, मजबूत, पारदर्शी और जल में अघुलनशील पदार्थ है

Latest Courses