GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 07 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए ई-85 ईंधन का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए ई-85 ईंधन का शुभारंभ किया।
  • उन्‍होंने घोषणा की कि ई-85 ईंधन की कीमत सामान्य ई-20 मिश्रित ईंधन से लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम होगी।

E85 ईंधन :

 

 

  • मिश्रण का अनुपात: E85 एक उच्च-एथेनॉल मिश्रित ईंधन है, जिसमें 80% से 85% एथेनॉल और 15% से 20% पारंपरिक पेट्रोल शामिल होता है।
  • लक्षित वाहन: यह मुख्य रूप से फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (FFVs) के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो E20 से लेकर E100 तक के किसी भी मिश्रण पर चलने में सक्षम होते हैं।
  • अक्टूबर रेटिंग: एथेनॉल की उच्च ऑक्टेन रेटिंग (~108 RON) के कारण यह इंजन को बेहतर प्रदर्शन और उच्च संपीड़न अनुपात प्रदान करता है।

18 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत दिल्‍ली में 18 'नमो ऑक्सीजन पार्क' का उद्घाटन किया।

एक पेड़ माँ के नाम :

 

 

  • एक राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण पहल है, जिसे भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना और लोगों को अपनी माँ के प्रति प्रेम के प्रतीक के रूप में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करना है
  • अभियान की शुरुआत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2024) पर इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया

खेल समाचार

SAFF महिला चैंपियनशिप 2026

  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • आयोजक: दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF - South Asian Football Federation)
  • मेज़बान देश: भारत (गोवा में आयोजित)
  • भाग लेने वाले देश: भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव
  • फाइनल मुकाबला: भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया
  • पाकिस्तान की अनुपस्थिति: पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन ने प्रशासनिक मुद्दों और तैयारियों के अभाव के कारण इस चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया था

प्रमुख पुरस्कार :

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : संफिदा नोरुम, भारत
  • सर्वाधिक गोल करने वाली : अवेका सिंह (4 गोल, भारत)
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : पांथोई चानू एलांगबम (भारत)
  • फेयर प्ले अवार्ड : नेपाल
  • भारत का दबदबा: भारत ने रिकॉर्ड छठी बार SAFF महिला चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाई है
  • भारत की वापसी: भारतीय महिला टीम ने सात साल के अंतराल के बाद यह क्षेत्रीय खिताबी जीत हासिल की है (पिछली जीत 2019 में थी)
  • डांगमेई ग्रेस ने इसी मैच के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया
  • उन्होंने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 95 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अपने करियर का अंत एक और SAFF खिताब के साथ किया।
  • टूर्नामेंट का इतिहास: SAFF महिला चैंपियनशिप की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। भारत ने शुरुआती पांचों संस्करणों (2010, 2012, 2014, 2016, 2019) में लगातार जीत दर्ज की थी। 2022 और 2024 में बांग्लादेश विजेता रहा था, जिसके बाद 2026 में भारत ने पुनः अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

नॉर्वे शतरंज 2026

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीता।
  • वह इस आयोजन को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।
  • उन्होंने फाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर पर जीत हासिल की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • आयोजन की तिथि: यह टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित किया गया
  • विजेता : आर. प्रग्नानंद (भारत) -18अंक।     
  • उपविजेता : वेस्ली सो (यूएसए) - 17 अंक।
  • तीसरा स्थान :अलीरेज़ा फ़िरोज़जा (फ्रांस) - 15.5 अंक
  • ऐतिहासिक जीत : प्रग्नानंद ने क्लासिकल गेम्स में मैग्नस कार्लसन को दो बार हरायाऔर मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को भी मात दी।
  • विजेता को 700,000 NOK (लगभग 70.5 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी

नॉर्वे शतरंज महिला 2026 :

  • विजेता: कजाकिस्तान की बिबिसारा असौबायेवा ने 16.5 अंकों के साथ महिला वर्ग का खिताब जीता

नॉर्वे शतरंज :

  • स्थापना: इसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी
  • प्रतिष्ठा: इसे टाटा स्टील शतरंज और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के साथ दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक शतरंज आयोजनों में गिना जाता है
  • पुरस्कार राशि : खेल जगत में प्रगतिशील नैतिकता को दर्शाते हुए , पुरुष और महिला टूर्नामेंटों के लिए समान वितरण

अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2026

  • भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने जापान को हराकर अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2026 का खिताब (स्वर्ण पदक) जीत।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • आयोजन तिथि: 29 मई से 6 जून 2026
  • मेजबान देश और स्थान: काकामिगाहारा, जापान (कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम)
  • आयोजक संस्था: एशियाई हॉकी महासंघ (Asian Hockey Federation)
  • संस्करण: यह पुरुष टूर्नामेंट का 6वां संस्करण था
  • भारत का प्रदर्शन (पुरुष एवं महिला वर्ग) :
  • फाइनल मुकाबला: भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से हराया
  • कप्तान: भारतीय टीम का नेतृत्व केतन कुशवाहा ने किया
  • मुख्य कोच: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह इस टीम के मुख्य कोच थे
  • सेमीफाइनल: भारत ने अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था
  • रिकॉर्ड: यह भारत का तीसरा अंडर-18 एशिया कप खिताब है (इससे पहले भारत ने 2001 और 2016 में भी यह खिताब जीता था)

महिला टीम :

  • कांस्य पदक मैच: भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
  • कप्तान: महिला टीम का नेतृत्व स्वीटी कुजूर ने किया।
  • विजेता: महिला वर्ग का खिताब चीन ने जीता (चीन ने सेमीफाइनल में भारत को शूटआउट में हराया था)।
  • टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर : भारत के आशीष तानी पूर्ति रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 गोल दागे (फाइनल में भी इन्होंने हैट्रिक बनाई)।
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : भारत के आयुष राजक को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
  • महिला वर्ग की शीर्ष स्कोरर: भारत की नौशीन नाज़ (12 गोल) महिला टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर रहीं।

अंतिम रैंकिंग :

  • पुरुष वर्ग स्वर्ण : भारत
  • महिला वर्ग स्वर्ण : चीन
  • पुरुष वर्ग रजत : जापान
  • महिला वर्ग रजत : जापान
  • पुरुष वर्ग कांस्य : पाकिस्तान
  • महिला वर्ग कांस्य : भारत

पुरस्‍कार और सम्‍मान

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड फॉर स्पोर्ट्स 2026

  • अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड फॉर स्पोर्ट्स जीतने वाले इतिहास के पहले व्यक्तिगत फुटबॉलर हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • ऐतिहासिक महत्व: हालांकि फुटबॉल जगत को इससे पहले भी इस पुरस्कार में जगह मिली है, लेकिन वह संयुक्त या टीम के रूप में थी। वर्ष 2002 में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम, 2010 में स्पेन की राष्ट्रीय टीम और 2012 में इकर कैसिलास व जावी हर्नांडेज़ को संयुक्त रूप से यह सम्मान मिला था। लेकिन एकल/व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में इसे जीतने वाले मेसी पहले फुटबॉलर हैं।
  • चयन का आधार: टेरेसा पेरालेस की अध्यक्षता वाली जूरी ने मेसी को उनके खेल करियर (जैसे- 2022 फीफा विश्व कप जीत और रिकॉर्ड 8 बैलोन डी'ओर) के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके मानवीय व परोपकारी कार्यों के लिए चुना।
  • क्या है प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड? यह स्पेन का एक अत्यंत प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह प्रतिवर्ष कला, साहित्य, खेल, सामाजिक विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे 8 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों या संस्थानों को दिया जाता है।

पुस्‍तकें और लेखक

"व्हेन ऑडिट मैटर्स : सीएजी इंटरवेंशन्स दैट मेड ए डिफरेंस" का विमोचन

  • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक "व्हेन ऑडिट मैटर्स : सीएजी इंटरवेंशन्स दैट मेड ए डिफरेंस" का विमोचन किया

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

पुस्‍तक के बारे में :

  • विषय-वस्तु: इस पुस्तक में 1982 से 1986 बैच के 11 पूर्व भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) अधिकारियों के जमीनी अनुभवों और विश्लेषणात्मक अध्यायों को संकलित किया गया है।
  • मुख्य फोकस: इसमें स्पेक्ट्रम आवंटन (2G Spectrum), कोलगेट (Coalgate), राजकोषीय जिम्मेदारी (Fiscal Responsibility), जीएसटी (GST) और निजीकरण जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ी महत्वपूर्ण ऑडिट कहानियों को सरल और रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है।
  • सहयोग: इस पुस्तक को रूपा पब्लिकेशंस (Rupa Publications) ने सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के दक्षिण एशियाई अध्ययन संस्थान (ISAS) के सहयोग से प्रकाशित किया है।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) :

  • संविधान के अनुच्छेद: 148 से 151 के अंतर्गत उल्लेखित
  • नियुक्ति: भारत के राष्ट्रपति द्वारा
  • कार्यकाल: 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो पहले हो)
  • स्वरूप: स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकारी

नियुक्तियां

न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय

  • न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने पटना उच्च न्यायालय की 48वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण कीं।
  • इससे पहले वह सिक्किम उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश थीं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • न्यायमूर्ति राय, न्यायमूर्ति रेखा मनहरलाल दोशित के बाद पटना उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • वह पूर्वोत्तर भारत से किसी भारतीय उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला बन गई हैं।
  • इन्होंने न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू (47वें मुख्य न्यायाधीश) का स्थान लिया है, जो 4 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
  • वर्ष 2015 में वह सिक्किम हाईकोर्ट की न्यायाधीश बनने वाली राज्य की पहली महिला बनीं थीं। 1990 में सिक्किम की पहली महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी-सह-सिविल जज बनीं

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति :

  • नियुक्ति : राष्ट्रपति द्वारा
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत राष्ट्रपति यह नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और संबंधित राज्य के राज्यपाल के परामर्श से करते हैं।
  • उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति व्यावहारिक रूप से कॉलेजियम प्रणाली के माध्यम से की जाती है:
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम: इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सर्वोच्च न्यायालय के दो सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश शामिल होते हैं।
  • परामर्श प्रक्रिया: कॉलेजियम द्वारा सुझाये गए नामों को केंद्रीय कानून मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाता है।
  • साझा उच्च न्यायालय: यदि दो या अधिक राज्यों के लिए एक ही साझा उच्च न्यायालय हो, तो राष्ट्रपति सभी संबंधित राज्यों के राज्यपालों से परामर्श करते हैं।

मुख्य योग्यताएं :

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • भारत के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों तक न्यायिक पद पर कार्य कर चुका हो।
  • या किसी उच्च न्यायालय में लगातार कम से कम 10 वर्षों तक अधिवक्ता (Advocate) के रूप में वकालत की हो।
  • नोट: संविधान में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

कार्यकाल और सेवा शर्तें :

  • आयु सीमा: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक अपने पद पर बने रहते हैं।
  • शपथ: इन्हें पद की शपथ संबंधित राज्य के राज्यपाल या उनके द्वारा नियुक्त व्यक्ति द्वारा दिलाई जाती है।
  • हटाने की प्रक्रिया: इन्हें केवल संसद की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा उनके पद से हटाया जा सकता है। हटाने का आधार 'सिद्ध कदाचार' या 'अक्षमता' होना चाहिए।
  • वेतन और पेंशन: इनका वेतन और भत्ता राज्य की संचित निधि से दिया जाता है, जबकि इनकी पेंशन भारत की संचित निधि पर भारित होती है।

शाहरुख खान

  • डिजिटल भुगतान क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वीज़ा (Visa) ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भारत के लिए अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
  • इस साझेदारी के तहत वीज़ा ने धनी और अनुभव-उन्मुख भारतीय उपभोक्ताओं को लक्षित करते हुए अपना नया अभियान 'इन्फिनिटली मोर' लॉन्च किया है।

वीज़ा (Visa) :

 

 

  • विश्‍व की सबसे बड़ी और अग्रणी डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है
  • यह स्वयं ग्राहकों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड जारी नहीं करती, बल्कि वित्तीय संस्थानों (बैंकों) को अपने भुगतान नेटवर्क की सुविधा प्रदान करती है।
  • स्थापना: इसकी शुरुआत 1958 में बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा 'बैंकअमरीकार्ड' कार्यक्रम के रूप में की गई थी। बाद में 1976 में इसका नाम बदलकर 'VISA' (Visa International Service Association) कर दिया गया
  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया (USA) में स्थित है

महत्‍वपूर्ण दिवस

'विश्‍व खाद्य सुरक्षा दिवस'

  • दूषित भोजन से होने वाले स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 7 जून को 'विश्‍व खाद्य सुरक्षा दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • 2026 का विषय है “बोझ से समाधान तक - हर जगह सुरक्षित भोजन
  • शुरुआत: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा दिसंबर 2018 में पारित प्रस्ताव के बाद, पहली बार 7 जून 2019 को यह दिवस मनाया गया था।
  • आयोजक: इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जाता है।

 

Latest Courses