कंबोडिया में UPI भुगतान शुरू
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




कंबोडिया में UPI भुगतान शुरू

Fri 05 Jun, 2026

संदर्भ :

  • नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा (NIPL) ने कंबोडिया में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सुविधा शुरू करने के लिए ACLEDA बैंक के साथ समझौता किया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • प्रथम चरण (Phase 1): इस चरण के तहत भारतीय यात्री कंबोडिया की राष्ट्रीय क्यूआर प्रणाली KHQR (बाकोंग नेटवर्क) का उपयोग करके वहां के 45 लाख से अधिक व्यापारी आउटलेट्स पर सीधे यूपीआई ऐप्स (जैसे- BHIM, Google Pay, PhonePe) से भुगतान कर सकेंगे।
  • द्वितीय चरण (Phase 2): यह गलियारा पूरी तरह से द्विदिश (Bi-directional/Two-way) हो जाएगा। इसके बाद कंबोडियाई नागरिक भारत आकर अपने स्थानीय बैंकिंग ऐप्स के जरिए भारत के करोड़ों यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे।
  • केंद्रीय बैंक की भूमिका: यह व्यवस्था कंबोडिया के केंद्रीय बैंक (नेशनल बैंक ऑफ कंबोडिया - NBC) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित की जा रही है।
  • कंबोडिया UPI भुगतान स्वीकार करने वाला 9वाँ देश बन गया है।
  • अन्य देश: सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्राँस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर और श्रीलंका

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) :

  • शुरुआत: 11 अप्रैल 2016, तत्कालीन RBI गवर्नर रघुराम राजन द्वारा
  • विकासकर्ता संस्था: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI - National Payments Corporation of India)
  • नियामक संस्था: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • उद्देश्य: मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तत्काल, सुरक्षित और एकीकृत बैंकिंग लेनदेन की सुविधा प्रदान करना
  • लेनदेन का प्रकार: व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M)
  • लेनदेन की प्रकृति: 24×7 तत्काल मनी ट्रांसफर (इंटरबैंक ट्रांसफर), QR कोड आधारित भुगतान
  • मुख्य विशेषता: केवल वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) या मोबाइल नंबर से भुगतान
  • UPI से जुड़ी लोकप्रिय ऐप्स: PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM, Amazon Pay आदि
  • BHIM ऐप: NPCI द्वारा विकसित UPI आधारित सरकारी ऐप(शुरूआत : 30 दिसंबर 2016)

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) :

  • स्थापना : 2008
  • संस्थापक: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA)
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • प्रकार : गैर-लाभकारी (Not-for-Profit) संस्था
  • उद्देश्य : भारत में खुदरा (Retail) डिजिटल भुगतान प्रणाली का विकास और संचालन
  • प्रकृति: यह कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत एक गैर-लाभकारी (Not-for-Profit) संगठन है.
  • अधिनियम: इसकी स्थापना 'भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007' (Payment and Settlement Systems Act, 2007) के तहत की गई थी.

NPCI द्वारा संचालित प्रमुख भुगतान प्रणालियाँ :

  • UPI (Unified Payments Interface)
  • RuPay Card
  • IMPS (Immediate Payment Service)
  • BHIM App
  • AePS (Aadhaar Enabled Payment System)
  • NACH (National Automated Clearing House)
  • FASTag
  • BBPS (Bharat Bill Payment System)

ACLEDA बैंक :

  • कंबोडिया का सबसे बड़ा घरेलू वाणिज्यिक बैंक है
  • स्थापना वर्ष : 1993 (अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के एक प्रोजेक्ट के रूप में)
  • मुख्यालय : नोम पेन्ह, कंबोडिया
  • ACLEDA का पूर्ण रूप : Association of Cambodian Local Economic Development Agencies
  • कंबोडिया की मुद्रा : कम्बोडियन रियेल

कंबोडिया :

  • दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक देश है।
  • भारत के साथ इसके संबंध सदियों पुराने और गहरे हैं।
  • सीमावर्ती देश: कंबोडिया की सीमाएं तीन देशों से लगती हैं :उत्तर और पश्चिम: थाईलैंडउत्तर और पूर्व: लाओसपूर्व और दक्षिण-पूर्व: वियतनाम
  • समुद्री सीमा: इसके दक्षिण-पश्चिम में थाईलैंड की खाड़ी (Gulf of Thailand) स्थित है।
  • प्रमुख नदी: मेकांग नदी (Mekong River) इस देश के बीच से होकर गुजरती है, जो यहां की जीवनरेखा है।
  • प्रमुख झील: तोन्ले सैप दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, जो कंबोडिया में ही स्थित है।
  • राजधानी: पनोम पेन्ह (Phnom Penh), यह मेकांग नदी के किनारे बसा देश का सबसे बड़ा शहर है
  • राष्ट्राध्यक्ष: राजा (वर्तमान में नोरोडोम सिहामोनी)
  • अंकोरवाट मंदिर (Angkor Wat): यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने करवाया था। मूल रूप से यह एक हिंदू (भगवान विष्णु) मंदिर था, जो बाद में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया।
  • पुरातत्व सहयोग: भारत का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) अंकोरवाट और ता प्रोम (Ta Prohm) जैसे ऐतिहासिक कंबोडियाई मंदिरों के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।
  • प्राचीन नाम: फूनान (Funan) और बाद में काम्पुचिया (Kampuchea)
  • स्वतंत्रता: 1953 में फ्रांस के औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता मिली।
  • काला इतिहास (खमेर रूज): 1970 के दशक में क्रूर तानाशाह पोल पॉट के नेतृत्व वाले 'खमेर रूज' शासन के दौरान कंबोडिया में भीषण नरसंहार (Genocide) हुआ था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे।

Latest Courses