GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 02 Jun, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

आव्रजन और विदेशी (संशोधन) नियम-2026

  • गृह मंत्रालय ने आव्रजन और विदेशी (संशोधन) नियम-2026 अधिसूचित किया, जो मुख्य रूप से भारत में विदेशी नागरिकों के लिए पंजीकरण समय-सीमा में लचीलापन प्रदान करने और डिजिटल अपीलीय तंत्र को सुव्यवस्थित करने से संबंधित है।
  • यह संशोधन आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 30 के तहत बनाए गए नियमों में बदलाव करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नया नियम: 180 दिन या उससे कम समय के वीजा पर भारत आने वाले विदेशी नागरिक (जो अपनी अवधि बढ़ाना चाहते हैं) अब भारत आगमन के 180 दिनों की समाप्ति से पहले किसी भी समय अपना पंजीकरण करा सकते हैं
  • पुराना नियम: पहले नियमों के अनुसार, भारत आगमन के 180 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद 14 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होता था
  • देर से पंजीकरण पर सख्ती : 180 दिनों की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद देर से पंजीकरण की अनुमति अब केवल आपातकालीन या असाधारण परिस्थितियों में ही दी जाएगी
  • मूल अधिनियम: यह संशोधन आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 के अंतर्गत किया गया है
  • संस्थागत ढांचा: इसके तहत 'ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन' को मजबूत वैधानिक दर्जा प्राप्त है

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

पेंटागन ने अपने प्रेस कार्यालय को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया

  • अमरीकी रक्षा विभाग-पेंटागन ने अपने प्रेस कार्यालय को गोपनीय और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया।
  • अब पत्रकारों को इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • पेंटागन के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोएल वाल्डेज़ ने कहा कि संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) :

  • राजधानी: वॉशिंगटन, डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • राष्ट्रीय दिवस: 4 जुलाई (स्वतंत्रता दिवस)
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका

प्रमुख स्थल:

  • स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी (न्यूयॉर्क)
  • व्हाइट हाउस (वॉशिंगटन, डी.सी.)
  • ग्रैंड कैन्यन (एरिज़ोना)
  • डिज़नीलैंड (कैलिफ़ोर्निया)

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

वित्त वर्ष 2025-26 में सीफूड निर्यात

  • भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ₹73,890.46 करोड़ मूल्य का 19,72,018 मीट्रिक टन 'सीफूड निर्यात' किया।

वित्त वर्ष 2025-26 में सीफूड निर्यात :

  • कुल मूल्य और निर्यात : ₹73,890.46 करोड़ (8.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य का 19,72,018 मीट्रिक टन
  • इतिहास में मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से अब तक का उच्चतम स्तर है

प्रमुख निर्यात वस्तु :

  • फ्रोजन झींगा, ₹49,037.93 करोड़ (5,624.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निर्यात
  • कुल निर्यात मात्रा का 40.19% और डॉलर मूल्य का 66.52% है
  • झींगे के निर्यात में रुपया मूल्य के आधार पर 13.16 प्रतिशत और डॉलर मूल्य के आधार पर 8.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई
  • फ्रोजन मछली : ₹5,658.37 करोड़ के राजस्व के साथ यह दूसरे स्थान पर रही
  • सूखे समुद्री खाद्य उत्पाद : यह तीसरे स्थान पर रहे, जिसमें रुपये के आधार पर 78.05% की भारी वृद्धि दर्ज की गई
  • अन्य उत्पाद: फ्रोजन स्क्विड, फ्रोजन कटलफिश, और जीवित एवं ठंडे उत्पाद भी शामिल हैं

प्रमुख आयातक देश और बाजार रुख :

  • मात्रा (Volume) के आधार पर सबसे बड़ा बाजार: चीन भारत का सबसे बड़ा खरीदार रहा, जिसने 4,90,369 मीट्रिक टन सीफूड का आयात किया।
  • मूल्य (Value) के आधार पर सबसे बड़ा बाजार: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) मूल्य के मामले में शीर्ष पर रहा (₹20,263.27 करोड़), हालांकि अमेरिकी बाजार में भारत के निर्यात में मात्रा और मूल्य दोनों में कुछ गिरावट दर्ज की गई।
  • अन्य प्रमुख बाजार: यूरोपीय संघ (EU) तीसरे स्थान पर रहा, इसके बाद दक्षिण-पूर्व एशिया, जापान और मध्य पूर्व का स्थान है
  • प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब : विशाखापत्तनम, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), कोच्चि पोर्ट

मई 2026 में GST संग्रह

  • मई 2026 में देश का सकल GST संग्रह 3.2% बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपये (लगभग ₹1.94 Lakh Cr) के पार पहुंच गया।

प्रमुख आंकड़े :

  • सकल GST राजस्व: ₹1,94,184 करोड़ (वार्षिक वृद्धि: +3.2%)
  • शुद्ध GST राजस्व (रिफंड के बाद): ₹1,66,904 करोड़ (वार्षिक वृद्धि: +3.3%)
  • कुल रिफंड जारी: ₹27,281 करोड़
  • संचयी संग्रह (अप्रैल-मई 2026): वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों में कुल संचयी सकल GST ₹4,36,887 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.2% अधिक है

घटक-वार कर संग्रह :

  • केंद्रीय GST (CGST): ₹37,397 करोड़
  • राज्य GST (SGST): ₹45,143 करोड़
  • एकीकृत GST (IGST): कुल संग्रह में से ₹51,990 करोड़ घरेलू लेनदेन से और ₹59,654 करोड़ वस्तुओं के आयात से प्राप्त हुआ

UPI का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  • मई 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने 23.20 अरब (23.20 Billion) ट्रांजैक्शन की संख्या और ₹29.90 लाख करोड़ ($29.90 Trillion) के मूल्य का अब तक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू: ₹29.90 लाख करोड़ (ट्रिलियन), जो अप्रैल 2026 के ₹29.03 लाख करोड़ से 3.4% अधिक है
  • कुल ट्रांजैक्शन वॉल्यूम: 23.20 अरब (बिलियन) लेन-देन, जो अप्रैल के 22.35 अरब से 3.8% ज्यादा है.
  • सालाना बढ़त (YoY): पिछले साल (मई 2025) के मुकाबले ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 24% और वैल्यू में 19% की भारी बढ़ोतरी हुई है.
  • दैनिक औसत: मई महीने में प्रतिदिन औसतन 74.8 करोड़ (748 मिलियन) ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए.
  • औसत दैनिक मूल्य: हर दिन लगभग ₹96,465 करोड़ का डिजिटल भुगतान किया गया.

अन्य डिजिटल पेमेंट माध्यमों की स्थिति :

  • FASTag: इसमें 5% की बढ़त देखी गई और यह 37.5 करोड़ ट्रांजैक्शन (वैल्यू ₹7,308 करोड़) पर पहुंच गया.
  • IMPS: इसके वॉल्यूम में मामूली गिरावट आई और यह 35.8 करोड़ (वैल्यू ₹6.96 लाख करोड़) रहा.
  • AePS: आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) में 6% की गिरावट आई और यह 8.8 करोड़ ट्रांजैक्शन पर सिमट गया.

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) :

  • शुरुआत: 11 अप्रैल 2016, तत्कालीन RBI गवर्नर रघुराम राजन द्वारा
  • विकासकर्ता संस्था: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI - National Payments Corporation of India)
  • नियामक संस्था: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • उद्देश्य: मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तत्काल, सुरक्षित और एकीकृत बैंकिंग लेनदेन की सुविधा प्रदान करना
  • लेनदेन का प्रकार: व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M)
  • लेनदेन की प्रकृति: 24×7 तत्काल मनी ट्रांसफर (इंटरबैंक ट्रांसफर), QR कोड आधारित भुगतान
  • मुख्य विशेषता: केवल वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) या मोबाइल नंबर से भुगतान
  • UPI से जुड़ी लोकप्रिय ऐप्स: PhonePe, Google Pay, Paytm, BHIM, Amazon Pay आदि
  • BHIM ऐप: NPCI द्वारा विकसित UPI आधारित सरकारी ऐप(शुरूआत : 30 दिसंबर 2016)
  • UPI स्वीकार करने वाले प्रमुख देश: वर्तमान में UPI सेवाएँ संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर में लाइव हैं।

अप्रैल 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन

  • अप्रैल 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (IIP) 4.9% बढ़ा, जिसमें विनिर्माण क्षेत्र ने 6.2% की वृद्धि के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल IIP वृद्धि: अप्रैल 2026 में वार्षिक आधार पर 4.9% की वृद्धि दर्ज की गई
  • विनिर्माण क्षेत्र : 6.2% की वृद्धि के साथ सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा
  • बिजली क्षेत्र (Electricity): इसमें 4.9% की वृद्धि देखी गई।
  • जल आपूर्ति और अपशिष्ट प्रबंधन: इसमें 6.6% की सकारात्मक वृद्धि रही
  • खनन क्षेत्र (Mining): इस क्षेत्र में 5.1% की गिरावट (नकारात्मक वृद्धि) दर्ज की गई

IIP की नई श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-23) :

  • नया आधार वर्ष: वर्तमान में आधार वर्ष 2022-23 है (पहले यह 2011-12 था)
  • संशोधित बास्केट: वस्तुओं की नई सूची में अब 1,042 उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें 463 मद समूहों (Item Groups) में बांटा गया है।
  • नए बदलाव: इसमें 120 नए मद समूहों को जोड़ा गया है ताकि आधुनिक औद्योगिक गतिविधियों को सही ढंग से दर्शाया जा सके

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) :

  • यह एक अल्पकालिक संकेतक है जो एक निश्चित अवधि में औद्योगिक उत्पादों के उत्पादन की मात्रा में होने वाले बदलावों को मापता है
  • जारीकर्ता: इसे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा हर महीने जारी किया जाता है।
  • वर्गीकरण: IIP को दो तरह से वर्गीकृत किया जाता है
  • क्षेत्रीय आधार : विनिर्माण, खनन और बिजली।
  • उपयोग-आधारित : प्राथमिक वस्तुएं, पूंजीगत वस्तुएं, मध्यवर्ती वस्तुएं, बुनियादी ढांचा वस्तुएं, उपभोक्ता टिकाऊ और गैर-टिकाऊ वस्तुएं।

नियुक्तियां

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी

  • वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने अंडमान और निकोबार कमान (ANC) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
  • वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी को 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था. वे तोपखाने और मिसाइल युद्ध के विशेषज्ञ हैं।

अंडमान और निकोबार कमान (ANC) :

  • भारतीय सशस्त्र बलों की पहली और एकमात्र एकीकृत त्रि-सेवा (सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल) थिएटर कमान है
  • बंगाल की खाड़ी और मलक्का जलडमरूमध्य में रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए 8 अक्टूबर 2001 को इसकी स्थापना की गई थी
  • मुख्यालय: पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • संरचना: इसमें भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के जवान व संसाधन एकीकृत रूप से कार्य करते हैं

एयर मार्शल तरुण चौधरी

  • एयर मार्शल तरुण चौधरी ने सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद ग्रहण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • किसका स्थान लिया: उन्होंने एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन (PVSM, AVSM, VM) का स्थान लिया है, जो 40 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए
  • कमीशन: उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू (Fighter) स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था.
  • पिछला पद: सेंट्रल एयर कमान के प्रमुख बनने से ठीक पहले, वह दक्षिणी एयर कमान (Southern Air Command) मुख्यालय में 'वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी' (Senior Air Staff Officer - SASO) के रूप में कार्यरत थे.
  • सेंट्रल एयर कमान (CAC): भारतीय वायु सेना की 7 कमानों में से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परिचालन कमान है. इसका मुख्यालय प्रयागराज (इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश में स्थित है

मेजर जनरल राहेल थॉमस

  • मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अपर महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।
  • उन्होंने मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है, जो 31 मई, 2026 को चार दशकों की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुईं।

सैन्य नर्सिंग सेवा (Military Nursing Service : MNS) :

  • स्थापना: इसकी उत्पत्ति औपनिवेशिक काल में वर्ष 1888 में हुई थी, जब ब्रिटिश काल में 'इंडियन आर्मी नर्सिंग सर्विस' की शुरुआत की गई थी।
  • दर्जा: यह भारतीय सेना का एक अभिन्न अंग है, जिसके अधिकारियों को नियमित सैन्य रैंक (जैसे लेफ्टिनेंट से लेकर मेजर जनरल तक) दी जाती है।
  • भूमिका: यह सेवा सशस्त्र बलों (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) के सैन्य अस्पतालों और फील्ड मेडिकल यूनिट्स में चिकित्सा देखभाल और नर्सिंग प्रशासन का प्रबंधन करती है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय को पांच नए न्यायाधीश

  • मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नए जजों का संक्षिप्त परिचय:

  • जस्टिस शील नागू: मई 2011 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। जुलाई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
  • जस्टिस श्री चंद्रशेखर: जनवरी 2013 में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए। जनवरी 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया।
  • जस्टिस संजीव सचदेवा: अप्रैल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने, मार्च 2015 में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। जुलाई 2025 में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
  • जस्टिस अरुण पल्ली: दिसंबर 2013 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए।
  • वी. मोहना: सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं। उन्होंने संवैधानिक, दीवानी और सेवा कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों में वकालत की है। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में सीधे बार से जज बनने वाली दूसरी (जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद) और सर्वोच्च न्यायालय में सेवा देने वाली 12वीं महिला जज हैं।
  • संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम (CJI और 4 वरिष्ठतम न्यायाधीशों का समूह) की सिफारिशों के आधार पर कार्य करते हैं
  • न्यायाधीशों की शपथ का प्रारूप भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची में दिया गया है

चर्चित व्‍यक्ति

श्रद्धा गुप्ता

  • दुबई स्थित भारतीय बैंकर और पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रचा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कठिन सफर: कॉर्पोरेट क्षेत्र में पूर्णकालिक नौकरी करने के बावजूद, उन्होंने मात्र तीन साल की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के बाद यह उपलब्धि हासिल की है
  • अभियान टीम: यह ऐतिहासिक चढ़ाई उन्होंने प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा द्वारा स्थापित कंपनी एलीट एक्सपेडिशन्स के मार्गदर्शन में पूरी की है।
  • कॉर्पोरेट बैकग्राउंड: श्रद्धा सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग स्नातक हैं और वर्तमान में दुबई में DBS बैंक में पश्चिम एशिया की कॉरपोरेट बिजनेस प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

माउंट एवरेस्ट :

  • ऊंचाई: 8,848.86 / 8,849 मीटर
  • स्थान: नेपाल-तिब्बत सीमा
  • विशेष तथ्य: यह विश्व की सबसे ऊंची चोटी है। इसे नेपाल में 'सगरमाथा' के नाम से जाना जाता है।

के2 (गॉडविन ऑस्टिन) :

  • ऊंचाई: 8,611 मीटर
  • स्थान: पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर, काराकोरम रेंज)
  • विशेष तथ्य: यह विश्व की दूसरी और भारत की (पीओके सहित) सबसे ऊंची चोटी है।

कंचनजंगा :

  • ऊंचाई: 8,586 मीटर
  • स्थान: सिक्किम (भारत) - नेपाल सीमा
  • विशेष तथ्य: यह पूर्ण रूप से भारत के वर्तमान अधिकार क्षेत्र में स्थित सबसे ऊंची चोटी है।

माउंट मनास्लू :

  • ऊंचाई: 8,163 मीटर
  • स्थान: नेपाल (हिमालय)
  • विशेष तथ्य: यह दुनिया का आठवां सबसे ऊंचा पर्वत है।

ऐतिहासिक संदर्भ (महिला पर्वतारोही):

  • जुनको ताबेई (जापान): वर्ष 1975 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की पहली महिला बनीं।
  • बछेंद्री पाल: 23 मई 1984 को एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही हैं।
  • संतोष यादव: दुनिया की एकमात्र महिला जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को दो बार फतह किया है।

पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर

  • लोकप्रिय पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रारंभिक जीवन व जन्म: उनका जन्म 28 जनवरी 1937 को ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) में 'सुमन हेम्माडी' के रूप में हुआ था। बाद में वे परिवार के साथ मुंबई आ गईं।
  • करियर की शुरुआत: उन्हें पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रसिद्ध गजल गायक तलत महमूद ने सुना और फिल्म उद्योग में गाने का अवसर दिलाया। उनका पहला गाना फिल्म 'मंगू' (1954) का 'कोई पुकारे धीरे से तुझे' था

महत्‍वपूर्ण दिवस

तेलंगाना राज्य स्थापना

  • वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के माध्यम से भारत के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना के गठन के स्‍मृति में प्रतिवर्ष 2 जून को तेलंगाना राज्य की स्थापना दिवस मनाया जाता है।

तेलंगाना :

  • स्थापना : 2 जून 2014
  • राजधानी : हैदराबाद
  • राजकीय भाषा : तेलुगु
  • द्वितीय भाषा : उर्दू
  • मुख्य नदियाँ : गोदावरी और कृष्णा
  • सीमाएँ लगती हैं : महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश
  • प्रमुख पर्व : बथुकम्मा, बोनालू
  • प्रमुख फसलें : चावल, कपास, मिर्च, तूर
  • अर्थव्यवस्था : कृषि, आईटी उद्योग, खनिज
  • महत्वपूर्ण स्थल : चारमीनार, गोलकोंडा किला, वारंगल किला, रामप्पा मंदिर
  • विश्व धरोहर : रामप्पा मंदिर (UNESCO)
  • राजनीतिक दल : भारत राष्ट्र समिति (BRS, पूर्व नाम - TRS)
  • उद्योग : हैदराबाद – साइबर सिटी, बायोटेक हब

 

Latest Courses