26 May, 2026
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 6 (NFHS –6)
Mon 01 Jun, 2026
संदर्भ :
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6), 2023–24 जारी किया है।
मुख्य बिन्दु :
- कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी : मुंबई स्थित अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (IIPS)
- व्यापकता: इस छठे दौर के सर्वेक्षण में देश के 715 जिलों के लगभग 6.79 लाख परिवारों को शामिल किया गया है।
- मूल्यांकन का आधार: यह रिपोर्ट NFHS-5 (2019-21) के बाद से समय के साथ जनसंख्या, स्वास्थ्य, पोषण और परिवार कल्याण संकेतकों में आए बदलावों और प्रवृत्तियों का मापन करती है।
- प्रासंगिकता: यह डेटा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की निगरानी और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण ढांचा है
प्रमुख निष्कर्ष :
1. मातृ स्वास्थ्य
- संबंधित योजनाएँ: जननी सुरक्षा योजना (JSY), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY 2.0) आदि।
- संस्थागत प्रसव: NFHS-5 में 88.6% था, जो NFHS-6 में बढ़कर 90.6% हो गया।
- कम-से-कम 4 प्रसवपूर्व जांच (ANC): NFHS-5 के 58.5% से बढ़कर NFHS-6 में 65.2% हुआ।
2. बाल टीकाकरण
- संबंधित योजनाएँ: सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम, U-WIN पोर्टल, शीत श्रृंखला अवसंरचना (Cold Chain Infrastructure)।
- 12-23 माह के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण: NFHS-5 में 83.8% से सुधरकर NFHS-6 में 87.1% हुआ।
- सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से टीकाकरण: NFHS-6 में यह आंकड़ा 95.6% दर्ज किया गया।
3. बाल पोषण
- संबंधित योजनाएँ: पोषण अभियान, सक्षम आंगनवाड़ी, पोषण पुनर्वास केंद्र, MAA कार्यक्रम आदि।
- बौनापन (Stunting): NFHS-5 के 35.5% से घटकर NFHS-6 में 29.3% हुआ (सकारात्मक सुधार)।
- अत्यधिक दुर्बलता (Wasting): NFHS-5 के 7.7% से कम होकर NFHS-6 में 5.2% पर आया।
- कम वजन वाले बच्चे (Underweight): NFHS-5 में 32.1% था, जिसमें मामूली सुधार के साथ NFHS-6 में 31.8% हुआ।
4. स्वास्थ्य सुरक्षा
- संबंधित योजनाएँ: आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
- स्वास्थ्य बीमा वाले परिवार: NFHS-5 के 41.0% से एक बड़ी उछाल के साथ NFHS-6 में 60.2% हो गया।
5. परिवार नियोजन (TFR 2.0 पर स्थिर)
- संबंधित योजनाएँ: मिशन परिवार विकास।म्यांमार
- गर्भनिरोधक उपयोग दर: NFHS-5 में 66.7% से बढ़कर NFHS-6 में 69.1% दर्ज की गई।
6. महिला सशक्तिकरण
- संबंधित योजनाएँ: सुकन्या समृद्धि योजना, स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री जन धन योजना आदि।
- इंटरनेट का उपयोग करने वाली महिलाएँ: NFHS-5 के 33.3% से लगभग दोगुना होकर NFHS-6 में 64.3% हुआ।
- बैंक/बचत खाता रखने वाली महिलाएँ: NFHS-5 के 78.6% से बढ़कर NFHS-6 में 89.0% तक पहुँच गया।









