08 May, 2026
GK Update
Mon 25 May, 2026
राष्ट्रीय समाचार
गड़बड़ी-मुक्त पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education , CBSE) की त्रुटिरहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास एवं IIT कानपुर के प्रोफेसरों तथा तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम को नियुक्त करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
|
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

- केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मिजोरम के आइजोल में उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और फिशरीज़ एंड एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत 32 करोड़ रुपये से ज़्यादा के खास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
योजना के बारे में
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
नई दिल्ली में USA का 250वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

- नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ (‘फ्रीडम 250’) के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भाग लिया तथा अमेरिकी राष्ट्रपति ने कॉल के माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
अमेरिका के बारे में
|
इबोला इमरजेंसी में भारत ने अफ्रीका को मेडिकल मदद भेजी

- भारत ने उभरती हुई गंभीर इबोला जनस्वास्थ्य आपात स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता हेतु अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) को आपातकालीन चिकित्सा सामग्री एवं सुरक्षात्मक किटों की पहली खेप भेजी।
- यह संकट इबोला वायरस के दुर्लभ बुंडीबुग्यो (Bundibugyo) स्ट्रेन से संबंधित है, जिसके लिए वर्तमान में कोई स्वीकृत विशिष्ट टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।
- यह प्रकोप मध्य एवं पूर्वी अफ्रीका के कई हिस्सों में तीव्र गति से फैल रहा है, विशेष रूप से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) एवं पड़ोसी युगांडा में, जहाँ सैकड़ों संदिग्ध मामले और 200 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।
- भारत सरकार ने इबोला प्रकोप की विकसित होती स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), युगांडा एवं दक्षिण सूडान की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
इबोला वायरस रोग (Ebola Virus Disease - EVD)
|
शिखर सम्मेलन और सम्मेलन
जनजाति सांस्कृतिक समागम

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के लाल किला मैदान में जनजातीय सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित ‘जनजातीय सांस्कृतिक समागम’ को संबोधित किया, जिसका आयोजन जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया।
- अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में संचालित ‘उलगुलान’ (विद्रोह) आंदोलन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आंदोलन ने जनजातीय समुदायों के अपने जल, जंगल और जमीन पर वास्तविक एवं अविच्छिन्न अधिकार को सशक्त रूप से स्थापित किया।
भारत में जनजातियाँ
|
संवैधानिक प्रावधान
विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs)
प्रमुख योजनाएँ
भारत की प्रमुख जनजातियाँ
|
पुरस्कार और सम्मान
79वाँ कान्स फिल्म महोत्सव पुरस्कार

- 9वें कान्स फिल्म महोत्सव का समापन हुआ, जिसमें रोमानियाई निर्देशक क्रिस्टियन मुंगियू की संस्कृति-आधारित ड्रामा फिल्म ‘फ्योर्ड (Fjord)’ ने प्रतिष्ठित पाल्मे डी’ओर (Palme d'Or) पुरस्कार जीता; इसके साथ ही मुंगियू यह पुरस्कार दो बार जीतने वाले इतिहास के दसवें निर्देशक बन गए।
|
पाल्मे डी’ओर (Palme d'Or): क्रिस्टियन मुंगियू द्वारा निर्देशित फ्योर्ड (Fjord)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (संयुक्त रूप से):
|
अर्थव्यवस्था और बैंकिंग
मुंबई में SIDBI के 37वें स्थापना दिवस पर शुरू पहलें

- लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के 37वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अनेक महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया।
SIDBI (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) के बारे में
प्रमुख सहायक संस्थाएँ (Key Subsidiaries)
|
चर्चित व्यक्ति
रास बिहारी बोस

- भारत में महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की जयंती मनाई गई।
रास बिहारी बोस (25 मई 1886 – 21 जनवरी 1945)
|
कला और संस्कृति
चतुर्थ डोड्रुपचेन रिनपोछे के ‘कुदुंग’ (पवित्र अवशेष शरीर) की प्रतिष्ठापना

- सिक्किम के गंगटोक में हजारों श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु एवं राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने चतुर्थ डोड्रुपचेन रिनपोछे, क्याबगोन डोड्रुपचेन जिग्मे थुप्तेन त्रिनले पालजंगपो के ‘कुदुंग’ (पवित्र अवशेष शरीर) की ऐतिहासिक अंतिम यात्रा एवं प्रतिष्ठापना समारोह में भाग लिया।
- अत्यंत पूजनीय निंगमा (Nyingma) परंपरा के इस आध्यात्मिक गुरु ने जनवरी 2022 में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था, जिसके पश्चात उनके कुदुंग को लुकश्यामा ध्यान रिट्रीट केंद्र में दर्शन हेतु संरक्षित रखा गया।
- प्रतिष्ठित बौद्ध लामाओं के विशेष मार्गदर्शन के अनुसार, पवित्र शरीर को विधिवत रूप से नव-निर्मित स्वर्ण अवशेष स्तूप (Golden Reliquary Stupa) में स्थापित किया गया, जो रिनपोछे की करुणा एवं ज्ञान का शाश्वत प्रतीक माना जाएगा।
खेल
24-घंटे एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप

- जापान के हिरोसाकी शहर में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ अल्ट्रारनर्स (IAU) 24-घंटे एशिया एवं ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने पाँच पदक जीतकर इतिहास रचा और पुरुष वर्ग में दबदबा कायम किया, जहाँ अमर सिंह देवांडा ने स्वर्ण, जीनो एंटनी ने रजत तथा एक अन्य भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता।
- महिला वर्ग में भारत ने 667.722 किमी की संयुक्त दूरी के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि तेनज़िन डोलमा व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी रहीं।
एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप

- वियतनाम के दा नांग में आयोजित एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते।
रोहित राजपाल

- डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल को ग्लासगो में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के लिए भारत का शेफ डी मिशन (Chef de Mission) नियुक्त किया गया है।
- रवि बेंगानी को उप-शेफ डी मिशन नियुक्त किया गया है, जबकि वंदना राव एवं राहुल स्वामी खेलों में भारतीय दल के साथ सामान्य टीम प्रबंधक (General Team Managers) के रूप में शामिल होंगे।
गुलवीर ने 5,000 मीटर आउटडोर नेशनल रिकॉर्ड बनाया

- गुलवीर सिंह ने लॉस एंजिल्स में आयोजित एलए ट्रैक फेस्ट (वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर स्तर प्रतियोगिता) में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए 5,000 मीटर आउटडोर स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।
बॉय्ज़ अंडर-19 एशियाई स्क्वैश चैंपियन

- आर्यवीर देवान ने चीन के पानझिहुआ में आयोजित 33वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया के जोंगह्योक ली को हराकर बॉय्ज़ अंडर-19 खिताब जीतकर इतिहास रचा।









