08 May, 2026
एशियाई उत्पादकता संगठन की 68वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग
Sun 24 May, 2026
संदर्भ :
- भारत ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) की 68वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग (GBM) की मेजबानी की।
मुख्य बिन्दु :
- आयोजन स्थल: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
- नोडल एजेंसी/मेजबान: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC)
- मुख्य अतिथि: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया
- भागीदारी: APO के 20 सदस्य देशों के 60 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भूटान और ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट ने बतौर पर्यवेक्षक (Observers) शिरकत की।
- मुख्य एजेंडा: APO विजन 2030 फ्रेमवर्क की समीक्षा, 2027–28 द्विवार्षिक बजट योजना, डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास पर चर्चा की गई
नेतृत्व में परिवर्तन :
- निवर्तमान अध्यक्ष: भारत के अमरदीप सिंह भाटिया (सचिव, DPIIT) ने वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्षता संभाली थी।
- नए अध्यक्ष (2026-27): इंडोनेशिया के प्रो. अनवर सनुसी ने नए APO अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
- उपाध्यक्ष: ईरान के प्रतिनिधि को प्रथम उपाध्यक्ष और जापान के प्रतिनिधि को द्वितीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) :
- स्थापना : 1961, एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और अंतर-सरकारी संगठन के रूप में
- मुख्यालय : टोक्यो, जापान
- सदस्यता: वर्तमान में 21 सदस्य देश (अर्थव्यवस्थाएं)
- सदस्य देश: बांग्लादेश, कंबोडिया, चीनी गणराज्य (ताइवान), फिजी, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, ईरान इस्लामी गणराज्य, जापान, कोरिया गणराज्य, लाओस, मलेशिया, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की और वियतनाम।
- भारत की भूमिका: भारत APO का एक संस्थापक सदस्य है।
प्रमुख पुरस्कार एवं पहल :
- APO राष्ट्रीय पुरस्कार: उत्पादकता और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए अशोक पंजवानी (Productivity Advocate) और बकुल लिम्बासिया को सम्मानित किया गया।
- NPC विशेष मान्यता पुरस्कार: विदुषी मित्तल (डिज़ाइन), अंशुल मल्होत्रा (कपड़ा संरक्षण) और अखंड प्रताप सिंह (एयरोस्पेस नवाचार) को दिया गया।
- GAIA (Genuine AI Action): विजन 2030 के तहत एआई (AI)-संचालित उत्पादकता बढ़ाने और प्रशिक्षण प्रणालियों के आधुनिकीकरण के लिए इस पहल पर जोर दिया गया।
- APO-AB प्रमाणन: कंबोडिया के राष्ट्रीय उत्पादकता संगठन को उत्पादकता विशेषज्ञों के लिए प्रमाणन निकाय के रूप में मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया
राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) :
- प्रकृति: यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के DPIIT के तहत एक स्वायत्त संगठन (Autonomous Organization) है।
- स्थापना : 1958
- प्रशासनिक नियंत्रण: यह केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के तहत कार्य करता है।
- उद्देश्य: उत्पादकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विकास के सूक्ष्म आर्थिक आधार को मजबूत करना, सरकारी थिंक टैंक के रूप में कार्य करना, परामर्श व प्रशिक्षण सेवाएँ प्रदान करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादकता को बढ़ाना
|
एशियाई उत्पादकता संगठन की 68वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग :
एशियाई उत्पादकता संगठन (APO)
|









