GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 24 May, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

APO 68वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग

  • भारत ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) की 68वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग (GBM) की मेजबानी की।
  • यह बैठक भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) द्वारा आयोजित की गई।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • नेतृत्व परिवर्तन: इस बैठक के साथ ही नेतृत्व का हस्तांतरण हुआ। इंडोनेशिया के प्रोफेसर अनवर सनुसी ने वर्ष 2026-27 के लिए APO अध्यक्ष (APO Chair) का पदभार संभाला। उन्होंने भारत के DPIIT सचिव अमरदीप सिंह भाटिया का स्थान लिया (भारत वर्ष 2025-26 के कार्यकाल के लिए APO का अध्यक्ष था)
  • मुख्य एजेंडा: बैठक में APO विजन 2030 फ्रेमवर्क, 2027-28 के लिए बजट प्रस्ताव और शासन सुधारों पर व्यापक चर्चा की गई। इसके अलावा, AI-संचालित उत्पादकता बढ़ाने के लिए GAIA (Genuine AI Action) पहल पर भी जोर दिया गया
  • भागीदारी: इसमें APO के 20 सदस्य देशों के 60 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ-साथ कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और भूटान जैसे गैर-सदस्य देशों के पर्यवेक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) :

  • स्थापना : 1961, एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और अंतर-सरकारी संगठन के रूप में
  • मुख्यालय : टोक्यो, जापान
  • सदस्यता: वर्तमान में 21 सदस्य देश (अर्थव्यवस्थाएं)
  • संस्थापक सदस्य: भारत इसका एक संस्थापक सदस्य है। (अन्य संस्थापक देश: जापान, गणराज्य चीन/ताइवान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस और थाईलैंड)

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) :

  • प्रकृति: यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के DPIIT के तहत एक स्वायत्त संगठन (Autonomous Organization) है।
  • स्थापना : 1958

पश्चिम बंगाल में AB-PMJAY

  • पश्चिम बंगाल में जुलाई 2026 से 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (AB-PMJAY) लागू होगी।
  • राज्य की स्वास्थ्य योजना 'स्वास्थ्य साथी' के मौजूदा लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा।
  • पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की संख्या मौजूदा 117 से बढ़ाकर 469 करने के संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
  • केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 2103 करोड़ रुपये और आयुष्मान भारत योजना के तहत 976 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • 500 करोड़ रुपये खाते में जमा भी किए जा चुके हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (AB-PMJAY) :

  • विश्‍व की की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा योजना है
  • उद्देश्य : प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना
  • शुरूआत : 23 सितंबर, 2018
  • मंत्रालय: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

कार्यान्वयन तंत्र :

  • राष्ट्रीय स्तर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) शीर्ष निकाय है
  • राज्य स्तर: राज्य स्वास्थ्य एजेंसियां (SHA) इसे लागू करती हैं

पश्चिम बंगाल के लिए 527 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

  • केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत पश्चिम बंगाल के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के रूप में 527.58 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
  • यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री के बीच हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल बजटीय आवंटन: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पश्चिम बंगाल को NHM के तहत कुल 3,505.59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 527.58 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM):
  • प्रारंभ और उप-मिशन : इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इसके तहत दो उप-मिशन शामिल हैं: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) (शुरुआत 2005) और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) (शुरुआत 2013)
  • मूल उद्देश्य : मातृ मृत्यु दर (MMR), शिशु मृत्यु दर (IMR) और कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी लाना। संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम करना
  • वित्तपोषण पैटर्न : यह एक केंद्र प्रायोजित योजना (Centrally Sponsored Scheme) है। सामान्य राज्यों के लिए केंद्र और राज्य का वित्तीय अनुपात 60:40 होता है, जबकि पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों के लिए यह 90:10 होता है

'साकुरा साइंस प्रोग्राम 2026'

  • 'साकुरा साइंस प्रोग्राम 2026' के तहत शिक्षा मंत्रालय द्वारा 15 राज्यों के सरकारी स्कूलों के 56 मेधावी विद्यार्थियों को जापान भेजा गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अवधि: यह दल 24 मई से 30 मई 2026 तक जापान की यात्रा पर रहेगा
  • उद्देश्य: विद्यार्थियों में वैज्ञानिक खोज की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें जापान की उन्नत विज्ञान-प्रौद्योगिकी तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव प्रदान करना
  • प्रतिभागी: इस दल में भारत के अलावा घाना, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के छात्र भी शामिल हैं
  • आयोजक: यह कार्यक्रम जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (JST) द्वारा 2014 से संचालित किया जा रहा है
  • भारत की भागीदारी: भारत इस कार्यक्रम में अप्रैल 2016 से हिस्सा ले रहा है
  • अब तक भारत के कुल 674 छात्र और 96 पर्यवेक्षक इस कार्यक्रम के तहत जापान का दौरा कर चुके हैं

राजस्थान के दांडेवाला फील्ड में नए गैस भंडार खोज

  • पब्लिक सेक्टर की महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने मई 2026 में राजस्थान के जैसलमेर बेसिन में स्थित दांडेवाला फील्ड में प्राकृतिक गैस के एक नए भंडार की खोज की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • खोज क्षेत्र: यह खोज राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित 'दांडेवाला फील्ड' में हुई है
  • गैस संरचना : इस क्षेत्र में पहली बार अपेक्षाकृत कम गहराई पर स्थित 'सानू फॉर्मेशन' में प्राकृतिक गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है
  • गहराई और प्रवाह क्षमता: प्राकृतिक गैस का यह भंडार सतह से लगभग 950 मीटर की गहराई पर मिला है। परीक्षण के दौरान इस कुएं से औसतन 25,000 मानक घन मीटर प्रतिदिन (SCMD) गैस का प्रवाह दर्ज किया गया
  • कुल भंडार का अनुमान: प्रारंभिक भूगर्भीय और पेट्रोफिजिकल मूल्यांकनों के आधार पर, यहाँ लगभग 75 मिलियन मानक घन मीटर (MMSCM) गैस इन प्लेस (GIP) संसाधन होने का अनुमान है

ऑयल इंडिया लिमिटेड :

  • स्थापना : 18 फरवरी 1959
  • मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत कार्यालय दुलियाजान, असम में है)
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) : रंजन कुमार महापात्र
  • प्रकार : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (PSU)
  • मंत्रालय : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • कार्यक्षेत्र : कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन और परिवहन
  • भारत की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी

51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया।
  • यह आयोजन देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया था।
  • 'रोजगार मेला' पहल की शुरुआत (22 अक्टूबर 2022) के बाद से अब तक 19 संस्करणों के माध्यम से देश भर में लगभग 12.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

SHE-MART पहल

  • केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित SHE-MART (Self Help Entrepreneurs-Marketing Avenues for Rural Transformation) पहल के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) ने महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण विपणन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक राष्ट्रव्यापी रोडमैप लॉन्च किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आधिकारिक नाम: SHE-MART (स्वयं सहायता उद्यमी-ग्रामीण परिवर्तन के लिए विपणन के अवसर)। (नोट: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पहले इसी तरह की एक योजना 'C-MART' नाम से चलाई जा रही थी, जिसके सफल मॉडल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बजट 2026 में 'SHE-MART' के नाम से इसे देशव्यापी रूप दिया है)
  • नोडल मंत्रालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD)
  • कार्यान्वयन प्लेटफॉर्म: यह पहल दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत लागू की जा रही है।

मुख्य उद्देश्य :

  • बाजार पहुंच : स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और महिला उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित उत्पादों को स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना।
  • पारंपरिक मानसिकता में बदलाव: ग्रामीण महिलाओं को केवल 'ऋण/माइक्रो-क्रेडिट लाभार्थी' से बदलकर औपचारिक खुदरा उद्यमों के मालिकों और संचालकों के रूप में स्थापित करना।
  • लखपति दीदी लक्ष्य: वर्ष 2029 तक देश में 3 करोड़ अतिरिक्त लखपति दीदी (₹1 लाख से अधिक वार्षिक आय वाली महिलाएं) बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करना

खेल समाचार

इंडियन सुपर लीग 2025-26

  • ईस्ट बंगाल एफसी ने इंटर काशी को 2-1 से हराकर पहली बार इंडियन सुपर लीग (ISL 2025-26) का खिताब जीता।
  • ईस्ट बंगाल एफसी ने यह खिताब 22 साल में पहली बार जीता है।

इंडियन सुपर लीग 2025-26 :

  • इंडियन सुपर लीग (ISL) का 12वां सीज़न और शीर्ष स्तरीय भारतीय फुटबॉल का 30वां सीज़न था ।
  • विजेता : ईस्ट बंगाल ISL (पहला ISL खिताब - 22 साल बाद शीर्ष राष्ट्रीय लीग जीती)
  • उपकपविजेता : मोहन बागान सुपर जायंट (समान अंक होने पर गोल अंतर के आधार पर पिछड़ी)
  • प्रारूप : सिंगल-लेग राउंड-रॉबिन
  • कुल टीमें और मैच : 14 टीमें और कुल 91 मैच

प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कार :

  • गोल्डन बूट (सर्वाधिक गोल): यूसुफ एज़ेज़ारी - ईस्ट बंगाल एफसी
  • गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी): मिगुएल फिगुएरा - ईस्ट बंगाल एफसी
  • गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर): ऋतिक तिवारी - एफसी गोवा

पुस्‍तकें और लेखक

पुस्तक 'ऑल टाइम फेवरेट फ्रेंडशिप स्टोरीज'

  • मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड ने अपनी नई पुस्तक 'ऑल टाइम फेवरेट फ्रेंडशिप स्टोरीज' का विमोचन किया।
  • पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक, बॉन्ड द्वारा चुनी गई 25 मार्मिक और कालजयी कहानियों का एक अनूठा संकलन है।

रस्किन बॉन्ड की प्रमुख पुस्‍तक :

  • Our Trees Still Grow in Dehra: इस उपन्यास के लिए उन्हें 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
  • The Room on the Roof: यह रस्किन बॉन्ड का पहला उपन्यास था, जिसे उन्होंने 17 वर्ष की आयु में लिखा था. इसके लिए उन्हें 1957 में 'John Llewellyn Rhys Memorial Prize' मिला
  • The Blue Umbrella: इस प्रसिद्ध उपन्यास पर विशाल भारद्वाज द्वारा एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म भी बनाई जा चुकी है
  • रस्किन बॉन्ड ब्रिटिश मूल के एक भारतीय लेखक हैं. उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (1999) और पद्म भूषण (2014) से भी नवाजा जा चुका है

रक्षा समाचार

महाराष्ट्र के शिरडी में तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विकासकर्ता: इसे निजी क्षेत्र की रक्षा कंपनी निबे लिमिटेड (NIBE Limited) द्वारा विकसित किया गया है।
  • उत्पादन क्षमता: यह संयंत्र मुख्य रूप से 155 mm के तोप के गोले बनाएगा और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 लाख गोले की है।
  • पूर्णतः स्वदेशी: इस परियोजना में उपयोग की जाने वाली पूरी उत्पादन तकनीक और कच्चा माल 100% स्वदेशी है। इसे मात्र एक वर्ष के भीतर तैयार किया गया है।
  • अन्य लॉन्च: इसी परिसर से रक्षा मंत्री ने स्वदेशी लंबी दूरी की रॉकेट प्रणाली 'सूर्यास्त्र' (Suryastra) यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर के पहले बैच को भी हरी झंडी दिखाई।

'सूर्यास्त्र' (Suryastra) :

  • भारत की पहली स्वदेशी और 'यूनिवर्सल मल्टी-कैलिबर' रॉकेट लॉन्चर प्रणाली है。इसे पुणे स्थित NIBE लिमिटेड ने इज़राइल के 'एल्बिट सिस्टम्स' के सहयोग से विकसित किया है
  • मार क्षमता और रेंज: यह सिस्टम 150 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित दुश्मन के ठिकानों पर सटीक प्रहार कर सकता है
  • प्रौद्योगिकी: यह इजराइल की प्रसिद्ध PULS (प्रिसाइज़ एंड यूनिवर्सल लॉन्चिंग सिस्टम) तकनीक पर आधारित है
  • गतिशीलता: इस रॉकेट लॉन्चर को अत्यधिक मजबूत और गतिशील 6×6 'टाट्रा ट्रक' (Tatra Truck) पर लगाया गया है
  • सटीकता: इसे दुश्मन के कमांड सेंटरों, रडार इंस्टॉलेशन और लॉजिस्टिक्स हब को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है

भारत और रूस के बीच 'भूमि मामलों' से जुड़े 5वां उप-कार्य समूह की बैठक

  • भारत और रूस के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग (IRIGC-M&MTC) के ढांचे के तहत, 'भूमि मामलों' से जुड़े 5वें उप-कार्य समूह की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई।

रूस :

  • राजधानी : मॉस्को
  • राष्ट्रपति : Vladimir Putin
  • मुद्रा : रूबल
  • महाद्वीप : यूरोप एवं एशिया
  • आधिकारिक भाषा : रूसी
  • संसद : फेडरल असेंबली
  • राष्ट्रीय पशु : भूरा भालू
  • राष्ट्रीय पक्षी : दो सिर वाला ईगल (प्रतीक चिन्ह)
  • क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश
  • भारत और रूस के बीच संबंध : विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी
  • प्रसिद्ध नदी : वोल्गा नदी
  • प्रमुख शहर : मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कज़ान
  • समय क्षेत्र : 11 Time Zones
  • रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत : 2022

पुरस्‍कार और सम्‍मान

एबीबी अवार्ड्स 2026

  • भारतीय विज्ञापन एजेंसी संघ (AAAI) और द एडवरटाइजिंग क्लब (TAC) ने गोआफेस्ट 2026 के दौरान "भारतीय विज्ञापन जगत का ऑस्कर" कहे जाने वाले एबीबी अवार्ड्स 2026 में दैनिक जागरण को 'पब्लिशर ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्‍मनित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • डिजिटल स्पेशलिस्ट एजेंसी ऑफ द ईयर : लियो इंडिया ने 120 अंकों और रिकॉर्ड 24 पदकों (ग्रैंड प्रिक्स और गोल्ड सहित) के साथ यह शीर्ष खिताब जीता।
  • ब्रॉडकास्टर ऑफ द ईयर : ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने लगातार चौथे वर्ष 15 पदकों (3 स्वर्ण, 6 रजत) के साथ यह पुरस्कार जीता।
  • पब्लिक रिलेशंस स्पेशलिस्ट एजेंसी ऑफ द ईयर: ट्राइब्स कम्युनिकेशंस ने 50 अंकों के साथ यह खिताब अपने नाम किया।
  • टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट एजेंसी ऑफ द ईयर: लियो इंडिया ने तकनीक आधारित विज्ञापन श्रेणी में भी शीर्ष स्थान हासिल कि
  • AI और डेटा का प्रभुत्व: इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती प्रौद्योगिकियों को स्वतंत्र श्रेणियों के रूप में शामिल किया गया। वेवमेकर इंडिया ने बिरला ओपस पेंट्स के लिए एआई-आधारित नवाचार में गोल्ड जीता।
  • डिजिटल और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग: विज्ञापन उद्योग में अब पारंपरिक प्रिंट और टीवी विज्ञापनों के मुकाबले डेटा-संचालित मीडिया इकोसिस्टम, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और मोबाइल-फर्स्ट रणनीतियों को अधिक प्राथमिकता मिल रही है

खेल समाचार

फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता

  • गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड : गुरिंदरवीर सिंह ने फाइनल दौड़ को मात्र 10.09 सेकेंड में पूरा किया. इसके साथ ही वह 10.10 सेकेंड की बाधा को पार करने वाले पहले भारतीय और भारत के इतिहास के सबसे तेज धावक बन गए हैं
  • प्रतिद्वंद्विता और रिकॉर्ड की अदला-बदली: इस प्रतियोगिता के दौरान ओडिशा के धावक अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया. सेमीफाइनल में दोनों ने एक-दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन फाइनल में अनिमेष कुजूर (10.20 सेकेंड) को पछाड़कर गुरिंदरवीर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया
  • बैकग्राउंड: वह मूल रूप से पंजाब (जालंधर) के रहने वाले हैं और वर्तमान में भारतीय नौसेना में पेट्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं तथा रिलायंस फाउंडेशन द्वारा समर्थित हैं

 

Latest Courses