GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 23 May, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

प्रथम ITBP महिला टीम ने एवरेस्ट फतह किया

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के पहले सर्व-महिला दल ने 21 मई, 2026 को विश्‍व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 14 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोही और तीन तकनीकी तथा सहायक कर्मचारी शामिल थे।
  • इस दल ने 21 मई को नेपाल की ओर से दक्षिण कोल मार्ग से विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की।
  • अभियान को 19 अप्रैल को बल के मुख्यालय से रवाना किया गया था।
  • स्वच्छ हिमालय-ग्लेशियर बचाओ अभियान के अंतर्गत, दल ने पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां भी चलाईं और एवरेस्ट क्षेत्र से गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा एकत्र किया।
  • इस उपलब्धि के साथ, बल ने अब तक 232 पर्वतारोहण अभियान पूरा किया
  • इनमें एवरेस्ट पर पांच सफल चढ़ाई शामिल हैं।
  • बल ने एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू, ल्होत्से, धौलागिरी और मनास्लू सहित दुनिया की आठ हजार मीटर से अधिक ऊंची छह चोटियों पर भी चढ़ाई की है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

  • स्थापना: 24 अक्टूबर 1962 (चीनी आक्रमण के बाद)
  • नियंत्रण: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA)
  • मुख्य कार्य: लद्दाख में काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक 3488 किमी लंबी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा करना।
  • अन्य भूमिकाएँ: हिमालयी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, बचाव अभियान और वीआईपी सुरक्षा
  • आदर्श वाक्य (Motto): "शौर्य - दृढ़ता - कर्म निष्ठा"
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

माउंट एवरेस्ट

  • विश्‍व सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी वर्तमान आधिकारिक ऊंचाई 8,848.86 मीटर (29,031.7 फीट) है।
  • यह महान हिमालय पर्वत श्रृंखला की महालंगुर हिमाल उप-श्रृंखला में स्थित है और नेपाल तथा चीन (तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र) की अंतरराष्ट्रीय सीमा इसके शिखर से होकर गुजरती है
  • भौगोलिक निर्देशांक: यह महाद्वीप एशिया के दक्षिण में 27°59′ उत्तरी अक्षांश और 86°56′ पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
  • नेपाल में: इसे सागरमाथा कहा जाता है, जिसका अर्थ "स्वर्ग का शीर्ष" या "आकाश की देवी" है।
  • तिब्बत (चीन) में: इसे चोमोलुंगमा (Qomolangma) कहते हैं, जिसका अर्थ "विश्व की देवी माता" है।
  • आधुनिक नाम: पहले इसे 'पीक XV' (Peak XV) के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1865 में भारत के पूर्व सर्वेयर जनरल सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इसका नाम बदलकर 'माउंट एवरेस्ट' रखा गया।
  • नई ऊंचाई की घोषणा: वर्ष 2020 में नेपाल और चीन ने संयुक्त रूप से एक सर्वेक्षण पूरा कर इसकी संशोधित ऊंचाई 8,848.86 मीटर घोषित की, जो पुरानी माप से 86 सेंटीमीटर अधिक है।
  • प्रथम सफल चढ़ाई: 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने पहली बार इसके शिखर पर कदम रखा था।
  • प्रथम महिला: जापानी पर्वतारोही जुनको ताबेई 1975 में एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।
  • प्रथम भारतीय: अवतार सिंह चीमा 1965 में एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पुरुष थे।
  • प्रथम भारतीय महिला: बछेंद्री पाल ने 1984 में एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • सर्वाधिक बार चढ़ाई: नेपाल के प्रसिद्ध गाइड कामी रीता शेरपा के नाम एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार (25 से अधिक बार) चढ़ने का अद्भुत विश्व रिकॉर्ड है।

BSF का पहला पूर्ण-महिला एवरेस्ट अभियान

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली ऑल-विमेन (सभी महिला) पर्वतारोहण टीम ने 21 मई 2026 को 'मिशन वंदे मातरम्' के तहत विश्‍व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मिशन वंदे मातरम्: यह अभियान BSF के हीरक जयंती (Diamond Jubilee) वर्ष और भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था
  • पारिस्थितिकी संदेश: "स्वच्छ हिमालय - स्वच्छ ग्लेशियर" पहल के तहत इस अभियान दल ने एवरेस्ट के ऊंचे शिविरों से अपशिष्ट (कचरा) भी एकत्र किया और उसका पर्यावरण-अनुकूल निपटान सुनिश्चित किया

सीमा सुरक्षा बल (BSF)

  • स्थापना तिथि: 1 दिसंबर 1965 (1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए).
  • मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • मंत्रालय: यह गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs - MHA) के अधीन कार्य करता है
  • आदर्श वाक्य (Motto): "जीवन पर्यन्त कर्तव्य" (Duty Unto Death).
  • पहचान: इसे भारत की "प्रथम रक्षा पंक्ति" (First Line of Defence) कहा जाता है.
  • मुख्य जिम्मेदारी: भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करना, विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और तस्करी रोकना

डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता

  • भारत के ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को बढ़ावा देने और देश भर में अंतिम छोर तक पार्सल डिलीवरी को मजबूत करने के उद्देश्‍य से डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • यह सहयोग सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

भारतीय डाक

  • प्रथम डाक व्यवस्था: भारत में पहली बार 1766 में लॉर्ड क्लाइव द्वारा डाक व्यवस्था शुरू की गई थी
  • पहला आधिकारिक डाकघर: वारेन हेस्टिंग्स ने 1774 में कोलकाता (कलकत्ता) में पहला प्रधान डाकघर स्थापित किया था
  • आधुनिक डाक विभाग (स्थापना): लॉर्ड डलहौजी के कार्यकाल में 1 अक्टूबर 1854 को पोस्ट ऑफिस एक्ट पारित कर आधुनिक भारतीय डाक विभाग की स्थापना की गई
  • प्रथम डाक टिकट: भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से 1854 में जारी किया गया था
  • प्रथम हवाई डाक सेवा: वर्ष 1911 में दुनिया की पहली आधिकारिक हवाई डाक सेवा (Airmail) इलाहाबाद से नैनी के बीच शुरू की गई थी
  • पिन कोड (PIN Code) प्रणाली: इसकी शुरुआत 15 अगस्त 1972 को श्रीराम भिकाजी वेलणकर के प्रयासों से हुई थी। भारत में कुल 9 पिन कोड ज़ोन हैं (8 क्षेत्रीय और 1 सेना के लिए)
  • स्पीड पोस्ट (Speed Post): त्वरित डाक वितरण के लिए स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत 1986 में की गई थी।
  • मनी ऑर्डर सेवा: डाक विभाग द्वारा 1880 में मनी ऑर्डर सेवा शुरू की गई थी (जिसे अब इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर में बदल दिया गया है)
  • मंत्रालय: भारतीय डाक विभाग, संचार मंत्रालय के अंतर्गत आता है
  • मुख्यालय: इसका मुख्यालय डाक भवन, नई दिल्ली में स्थित है
  • इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB): बैंकिंग सेवाओं को हर गाँव तक पहुँचाने के लिए 1 सितंबर 2018 को इसकी शुरुआत की गई थी
  • विश्व डाक दिवस: प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है (यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की याद में)
  • राष्ट्रीय डाक दिवस: भारत में प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को
  • विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क: भारतीय डाक सेवा दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है
  • विश्व का सबसे ऊँचा डाकघर: हिमाचल प्रदेश के हिक्किम (Hikkim) में दुनिया का सबसे ऊँचा डाकघर स्थित है (ऊँचाई: 14,567 फीट)
  • इकलौता तैरता हुआ डाकघर: भारत का एकमात्र तैरता हुआ डाकघर श्रीनगर की डल झील में स्थित है
  • 'आधुनिक भारतीय डाक प्रणाली का जनक' : लॉर्ड डलहौजी को माना जाता है

फ्लिपकार्ट

  • भारत की सबसे बड़ी और लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है
  • शुरुआत :2007
  • संस्थापक: सचिन बंसल और बिन्नी बंसल
  • मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
  • स्वामित्व: 2018 में अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की बहुलांश हिस्सेदारी (लगभग 77%) खरीद ली थी

संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

  • भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत हुए।

आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह (JWG) :

  • संस्थागत ढांचा: यह संयुक्त कार्य समूह कट्टरपंथ और सीमा-पार सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक व्यवस्थित आधार प्रदान करेगा
  • इंटेलिजेंस शेयरिंग: दोनों देशों के बीच वास्तविक समय में खुफिया जानकारी साझा करना
  • क्षमता निर्माण: सुरक्षा बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना
  • जीरो-टॉलरेंस और सीमा-पार आतंकवाद की निंदा: दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' का रुख अपनाया है और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है
  • यूरोपीय संघ (EU) का प्रवेश द्वार: साइप्रस 2004 से यूरोपीय संघ का सदस्य है और वर्तमान में यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता कर रहा है. भारत-साइप्रस संबंधों की मजबूती से भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को गति मिलेगी
  • रक्षा सहयोग रोडमैप (2026-2031): अगले 5 वर्षों के लिए सैन्य औद्योगिक सहयोग और साइबर सुरक्षा संवाद की स्थापना. साइप्रस ने भारत से ड्रोन और मिसाइलें खरीदने की भी इच्छा जताई है
  • वर्ष 2027 में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे होंगे।

सरकार स्मार्ट बॉर्डर परियोजना शुरू करेगी

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह और रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी लगभग 6,000 किलोमीटर लंबी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए एक अत्याधुनिक 'स्मार्ट बॉर्डर परियोजना' शुरू करेगी। '
  • इस परियोजना को BSF के 60वें स्थापना वर्ष में औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा।

बांग्लादेश :

  • मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • राष्ट्रपति: मोहम्मद शहाबुद्दीन
  • राजधानी: ढाका
  • स्वतंत्रता दिवस: 26 मार्च 1971 (पाकिस्तान से स्वतंत्रता)
  • राष्ट्रीय गान: Amar Shonar Bangla – रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित
  • मुख्य नदियाँ: गंगा (पद्मा), ब्रह्मपुत्र (जमुना), मेघना

पाकिस्तान :

  • राजधानी: इस्लामाबाद (1967 से पहले कराची राजधानी थी).
  • आधिकारिक नाम: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान.
  • राष्ट्रीय भाषा: उर्दू और अंग्रेजी.
  • मुद्रा (Currency): पाकिस्तानी रुपया (PKR).
  • संसद का नाम: मजलिस-ए-शूरा (Majlis-e-Shoora). इसके दो सदन हैं: राष्ट्रीय असेंबली (National Assembly - निचला सदन) और सीनेट (Senate - उच्च सदन)
  • 'पाकिस्तान' नाम किसने दिया: चौधरी रहमत अली ने (1933 में 'नाउ और नेवर' पर्चे में)
  • भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा: रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line), जिसका निर्धारण 17 अगस्त 1947 को सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा किया गया था.
  • भारतीय राज्य जो पाकिस्तान से सीमा साझा करते हैं: 3 राज्य (राजस्थान, गुजरात, पंजाब) और 2 केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख).
  • सबसे लंबी सीमा: पाकिस्तान की सबसे लंबी सीमा रेखा अफगानिस्तान के साथ लगती है, जिसे डूरंड रेखा (Durand Line) कहा जाता है.

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी के अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत भारत में मात्र आठ दिनों में एक लाख नए परिवार जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना :

  • लॉन्च तिथि: 15 फरवरी 2024
  • नोडल मंत्रालय: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE)
  • उद्देश्य: प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना
  • लक्ष्य: मार्च 2027 तक 1 करोड़ घरों को कवर करना
  • सब्सिडी संरचना: रुफटॉप सोलर सिस्टम की स्थापना लागत का 40% तक कवर किया जाता है
  • महत्व: यह पहल कार्बन उत्सर्जन कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के भारत के जलवायु लक्ष्यों के अनुकूल है

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत 100 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों से सफलतापूर्वक जोड़े गए।
  • स्वास्थ्य रिकॉर्ड की संख्या पिछले साल फरवरी से 50 करोड़ से बढ़कर मात्र 15 महीनों में 100 करोड़ से अधिक हो गई है।
  • उत्तर प्रदेश 15 करोड़ से अधिक एबीएचए-लिंक्ड स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ अग्रणी रूप में उभरा है, इसके बाद आंध्र प्रदेश लगभग 12 करोड़ लिंक्ड रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)

  • लॉन्च: सितंबर 2021 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में शुरू किया गया था
  • कार्यान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
  • मुख्य उद्देश्य: देश में एक एकीकृत, सुरक्षित और सुलभ डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे (Digital Public Infrastructure) का निर्माण करना

ABDM के प्रमुख डिजिटल घटक :

  • ABHA (Ayushman Bharat Health Account): यह प्रत्येक नागरिक के लिए 14-अंकीय विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान संख्या है, जो स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से स्टोर करती है।
  • स्वास्थ्य सेवा पेशेवर रजिस्ट्री (HPR): आधुनिक और पारंपरिक प्रणालियों (AYUSH) के सभी प्रमाणित डॉक्टरों और नर्सों का एक केंद्रीय डेटाबेस।
  • स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (HFR): देश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और प्रयोगशालाओं की एक एकीकृत डायरेक्ट्री।
  • एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफ़ेस (UHI): एक ओपन नेटवर्क जो टेली-परामर्श, अपॉइंटमेंट बुकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं को सुगम बनाता है।
  • स्वास्थ्य सूचना विनिमय और सहमति प्रबंधक (HIE-CM): मरीज की सहमति (Consent) के आधार पर विभिन्न अस्पतालों के बीच सुरक्षित रूप से डेटा साझा करने की प्रणाली।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

'संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार 2025'

  • भारतीय सेना की अधिकारी मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार 2025' के लिए चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारतीय सेना की अधिकारी मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार 2025' के लिए चुना गया।
  • मेजर बराक वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में महिला सहभागिता दल की कमांडर के रूप में भारतीय बटालियन में कार्यरत हैं।
  • मेजर बराक भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं।
  • मेजर बराक यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी भारतीय शांतिरक्षक बन गई हैं।
  • इससे पहले, मेजर सुमन गवानी को 2019 में और मेजर राधिका सेन को 2023 में यह पुरस्कार मिला था।

संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार

  • शुरुआत : 2016, संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान विभाग (DPO) के तहत सैन्य मामलों के कार्यालय द्वारा
  • चयन प्रक्रिया: प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के फोर्स कमांडरों और मिशन प्रमुखों द्वारा भेजे गए नामांकनों में से सर्वश्रेष्ठ सैन्य शांतिरक्षक का
  • यूएन सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1325 (UNSCR 1325) : वर्ष 2000 में अपनाया गया था
  • भारत का नेतृत्व: वर्ष 2007 में भारत, लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMIL) के लिए पूर्ण महिला पुलिस इकाई तैनात करने वाला विश्‍व का पहला देश बना था

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना

  • विश्‍व में अपनी विशिष्ट पहचान के कारण 'ब्लू हेलमेट्स' या 'ब्लू बेरेट्स' भी कहा जाता है, वैश्विक संघर्ष क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का कार्य करती है।
  • शुरुआत : वर्ष 1948, अरब-इजरायल युद्ध के दौरान युद्धविराम की निगरानी के लिए
  • मुख्यालय/संचालन : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में स्थित शांति अभियान विभाग (DPO) द्वारा
  • पहला मिशन: UNTSO (UN Truce Supervision Organization)
  • नोबेल शांति पुरस्कार: 1988, वैश्विक शांति में अद्वितीय योगदान के लिए

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

केंद्र सरकार को 2 लाख 86 हजार करोड़ रुपये के अधिशेष हस्तांतरण

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को 2 लाख 86 हजार करोड़ रुपये के अधिशेष हस्तांतरण को मंजूरी दी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह रिजर्व बैंक के अब तक के सबसे अधिक लाभांश में से एक है।
  • यह निर्णय 22 मई को मुंबई में गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में लिया गया।
  • RBI का सकल आय वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 26.42 बढ़ी एवं बैंक का व्यय 27.6 बढ़ा।
  • आकस्मिक जोखिम बफर (CRB): संशोधित आर्थिक पूंजी ढांचे (ECF) के तहत, बोर्ड ने CRB को RBI की बैलेंस शीट के 6.5% पर बनाए रखने का निर्णय लिया। इसके लिए ₹1,09,379.64 करोड़ की राशि आकस्मिक जोखिम बफर में हस्तांतरित की गई।
  • बैलेंस शीट का विस्तार: 31 मार्च, 2026 तक RBI की बैलेंस शीट 20.61% बढ़कर ₹91,97,121.08 करोड़ हो गई है
  • आय और व्यय: वित्त वर्ष 2025-26 में जोखिम प्रावधानों से पहले RBI की शुद्ध आय ₹3.95 लाख करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹3.13 लाख करोड़ थी। पिछले वर्ष की तुलना में बैंक की सकल आय में 26.42% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • RBI अधिनियम, 1934 की धारा 47: इसके तहत यह प्रावधान है कि केंद्रीय बैंक अपने बुरे और संदिग्ध ऋणों, संपत्तियों के मूल्यह्रास, और वैधानिक फंडों के प्रावधान के बाद बचे हुए अधिशेष लाभ को केंद्र सरकार को सौंप देगा
  • बिमल जालान समिति (2019): इस समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित आर्थिक पूंजी ढांचा (ECF) तय किया गया था। इसके अनुसार, RBI को अपनी बैलेंस शीट का 5.5% से 6.5% हिस्सा 'आकस्मिक जोखिम बफर' (CRB) के रूप में अनिवार्य रूप से रखना होता है ताकि किसी भी वैश्विक या घरेलू वित्तीय संकट से निपटा जा सके

भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India : RBI) :

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935 (RBI अधिनियम, 1934 के अंतर्गत)
  • सिफारिश: हिल्टन यंग आयोग (भारतीय मुद्रा एवं वित्त पर रॉयल कमीशन, 1926)
  • राष्ट्रीयकरण: 1 जनवरी 1949 (वर्तमान में भारत सरकार – वित्त मंत्रालय के पूर्ण स्वामित्व में)
  • मुख्यालय: प्रारंभ में कोलकाता, 1937 में स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित
  • प्रथम गवर्नर: Sir Osborne Smith
  • प्रथम भारतीय गवर्नर: C. D. Deshmukh

8% हिस्सेदारी बेचने का फैसला

  • केन्‍द्र सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्‍यम से अपनी 8% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
  • इस OFS के लिए सरकार ने फ्लोर प्राइस ₹31 प्रति शेयर तय किया है, जो बैंक के गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस ₹33.94 से 8.5% से ज्यादा के डिस्काउंट पर है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता नियमों (Minimum Public Shareholding norms) का पालन करना और स्टॉक की तरलता (Liquidity) में सुधार करना है
  • हिस्सा और विकल्प: सरकार अपनी 4% इक्विटी बेच रही थी, जिसे निवेशकों की मजबूत मांग को देखते हुए बढ़ाकर 8% कर दिया गया है (4% बेस + 4% ग्रीनशू विकल्प)
  • फ्लोर प्राइस: सरकार द्वारा इश्यू का फ्लोर प्राइस (न्यूनतम मूल्य) ₹31 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था。
  • आय (Revenue): सरकार को इस ओएफएस के जरिए लगभग ₹2,455 करोड़ जुटाने का अनुमान है
  • समय-सीमा: यह शेयर बिक्री गैर-खुदरा निवेशकों के लिए शुरू हो चुकी है, जबकि खुदरा (Retail) निवेशक भी बोली लगा सकते हैं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) :

  • पूर्णतः भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का वाणिज्यिक बैंक है
  • स्थापना: 21 दिसंबर 1911 को सर सोराबजी पोचखानावाला द्वारा की गई थी
  • स्वामित्व: यह पहला पूर्ण रूप से भारतीयों द्वारा प्रबंधित और स्वामित्व वाला स्वदेशी बैंक था
  • राष्ट्रीयकरण: बैंकिंग कंपनी अधिनियम, 1970 के तहत इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था
  • मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

रक्षा समाचार

बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का एक और सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण

  • भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का एक और सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण पूरा किया।

अग्नि-1 :

  • प्रकार : शॉर्ट/मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM)
  • मारक क्षमता : 700–900 किमी
  • पेलोड क्षमता : लगभग 1000 किलोग्राम
  • प्रणोदन : ठोस ईंधन
  • नेविगेशन : उन्नत इलेक्ट्रॉनिक एवं जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली
  • उपयोग : परमाणु और पारंपरिक दोनों प्रकार के पेलोड ले जाने में सक्षम
  • प्रतिष्ठान : स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) में सेवा
  • प्रक्षेपण स्थल : अब्दुल कलाम द्वीप

'सूर्यास्त्र' रॉकेट प्रणाली

  • 'सूर्यास्त्र' भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित यूनिवर्सल मल्टी-कैलिबर (बहु-कैलिबर) रॉकेट लॉन्चर प्रणाली है।
  • इसे पुणे स्थित रक्षा कंपनी NIBE लिमिटेड ने इज़राइल की एल्बिट सिस्टम्स (Elbit Systems) के तकनीकी सहयोग (PULS तकनीक) से बनाया है।

विशेषता :

  • सफल परीक्षण और रेंज: ओडिशा के चांदीपुर (ITR) में इसके दोनों वेरिएंट्स (150 किमी और 300 किमी) का सफल परीक्षण किया गया है।
  • अनुबंध: भारतीय सेना ने इसे अपने बेड़े में शामिल करने के लिए NIBE लिमिटेड के साथ ₹293 करोड़ का आपातकालीन खरीद अनुबंध किया है।
  • खासियत: यह "शूट-एंड-स्कूट" (दागो और भागो) तकनीक से लैस है, जो रॉकेट दागने के तुरंत बाद लॉन्चर को अपनी जगह बदलने में मदद करता है

‘क्यू-फोर्स’ का शुभारंभ

  • भारतीय सेना ने रसद और आपूर्ति प्रबंधन सुव्यवस्थित करने के उद्देश्‍य से एकीकृत एप्लिकेशन ‘क्यू-फोर्स’ का शुभारंभ किया।

भारतीय सेना :

  • सर्वोच्च कमांडर: भारत के राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर होते हैं
  • सैन्य प्रमुख: सेना का नेतृत्व थल सेनाध्यक्ष (COAS) करते हैं, जो एक 4-स्टार जनरल होते हैं
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • सेना दिवस : 15 जनवरी
  • आदर्श वाक्य (Motto): "सेवा परमो धर्मः" (Service Before Self)
  • कमान : भारतीय सेना प्रशासनिक और परिचालन सुरक्षा के लिए 7 कमानों में विभाजित है
  • उत्तरी कमान : उधमपुर
  • पश्चिमी कमान : चंडीमंदिर
  • पूर्वी कमान : कोलकाता
  • दक्षिणी कमान : पुणे
  • मध्य कमान : लखनऊ
  • दक्षिण-पश्चिमी कमान: जयपुर
  • प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) – शिमला

‘द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी. एन. पणिक्कर’ का विमोचन

  • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पी. पी. सत्यन द्वारा लिखित पुस्तक ‘द लाइब्रेरी मैन ऑफ इंडिया: द स्टोरी ऑफ पी. एन. पणिक्कर’ का विमोचन किया।

पी. एन. पणिक्कर :

  • केरल के पुस्तकालय आंदोलन के जनक: पी. एन. पणिक्कर (1909-1995) को केरल में 'पुस्तकालय और साक्षरता आंदोलन के पिता' (Father of Kerala's Library and Literacy Movement) के रूप में जाना जाता है।
  • केरल ग्रंथशाला संघम्: उन्होंने वर्ष 1945 में लगभग 47 ग्रामीण पुस्तकालयों को मिलाकर इस संघ की स्थापना की, जो आगे चलकर हजारों पुस्तकालयों का एक विशाल नेटवर्क बना।
  • राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day): पी. एन. पणिक्कर के सम्मान में हर साल 19 जून (उनकी पुण्यतिथि) को भारत में 'राष्ट्रीय पठन दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

 

Latest Courses