08 May, 2026
भारत-इटली संयुक्त घोषणा
Fri 22 May, 2026
संदर्भ :
- भारत और इटली ने द्विपक्षीय संबंधों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” में अपग्रेड किया।
मुख्य बिन्दु :
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की।
- यह यात्रा जून 2024 में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा और 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी की भारत यात्रा के बाद हुई
- दोनों देशों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को और विकसित करने तथा 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर सहमति जताई।
भारत-इटली द्विपक्षीय बैठक के मुख्य परिणाम :
- विशेष रणनीतिक साझेदारी: दोनों देशों के बीच संबंधों को सर्वोच्च स्तर पर ले जाया गया।
- व्यापारिक लक्ष्य: वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य 20 अरब यूरो निर्धारित किया गया।
- डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप: नौसैनिक प्रणालियों, हेलीकॉप्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों के सह-विकास और सह-उत्पादन पर सहमति।
- इनोवेशन हब: स्टार्टअप और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए "इन्नोविट इंडिया" (INNOVIT India) पहल की शुरुआत की गई।
- क्रिटिकल मिनरल्स: सुरक्षित और लचीली सप्लाई-चेन के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU)
- “संस्कृति और पर्यटन वर्ष” : दोनों नेताओं ने 2027 को “भारत और इटली के बीच संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की
भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) और इटली की भूमिका :
- संरचना (Corridors) : इसके दो हिस्से हैं: पूर्वी गलियारा (भारत को अरब खाड़ी से जोड़ता है) और उत्तरी गलियारा (अरब खाड़ी को यूरोप से जोड़ता है)
- घटक (Components) : इसमें रेल लिंक, शिपिंग नेटवर्क, बिजली केबल, हाइड्रोजन पाइपलाइन और हाई-स्पीड डेटा केबल शामिल हैं।
- इटली की स्थिति : इटली ने चीन के BRI (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) से बाहर निकलने के बाद खुद को IMEC के पश्चिमी एंकर (Western Anchor) के रूप में स्थापित किया है। इटली के ट्रिएस्ट (Trieste) और जेनोआ (Genoa) जैसे बंदरगाह यूरोप के मुख्य प्रवेश द्वार बनेंगे।
- परिवहन लाभ : यह गलियारा भारत और यूरोप के बीच लॉजिस्टिक्स लागत को 30% और परिवहन समय को 40% तक कम करेगा।
एग्रीकोला पदक :
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया।
- यह पुरस्कार FAO के महानिदेशक द्वारा उन वैश्विक नेताओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जिन्होंने भूख और गरीबी उन्मूलन तथा संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति के लिए उल्लेखनीय प्रतिबद्धता और प्रभावी प्रयास किए हैं।
- FAO ने भारत की किसान-हितैषी नीतियों और पहलों की सराहना करते हुए विशेष रूप से 80 करोड़ लोगों तक पहुंचने वाले विश्व के सबसे बड़े खाद्य-आधारित सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम तथा PM-KISAN योजना के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता प्रदान करने को रेखांकित किया।
इटली :
- इसे से आधिकारिक तौर पर इतालवी गणराज्य कहा जाता है, दक्षिण-मध्य यूरोप में स्थित एक बेहद समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत वाला देश है।
- यह यूरोपीय संघ (EU) और नाटो (NATO) का एक संस्थापक और प्रमुख सदस्य है।
- अवस्थिति: यह देश दक्षिणी यूरोप में भूमध्य सागर के केंद्र में एक "बूट" (Boot - जूते) के आकार के प्रायद्वीप (Peninsula) के रूप में स्थित है
- सीमाएं: इसके उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है, जहाँ इसकी सीमाएं फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया से लगती हैं।
- समुद्र: इसके पूर्व में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण में आयोनियन सागर और पश्चिम में टायरानियन सागर स्थित है।
- द्वीप: भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप—सिसली (Sicily) और सार्डिनिया (Sardinia)—इटली का ही हिस्सा हैं।
- एन्क्लेव: दुनिया के दो सबसे छोटे स्वतंत्र देश, वेटिकन सिटी और सैन मैरिनो, पूरी तरह से इटली की भौगोलिक सीमा के भीतर घिरे हुए हैं।
- प्रमुख नदियाँ और पर्वत: पो (Po) यहाँ की सबसे लंबी नदी है। आल्प्स (Alps) के अलावा, एपेनाइन्स पर्वत श्रृंखला इटली की रीढ़ की हड्डी की तरह उत्तर से दक्षिण तक फैली है। यहाँ 'माउंट एटना' और 'माउंट वेसुवियस' जैसे सक्रिय ज्वालामुखी भी हैं
- राजधानी: रोम (Rome), जिसे 'शाश्वत नगर' (Eternal City) भी कहा जाता है।
- प्रधानमंत्री: सरकार के वास्तविक प्रमुख होते हैं और कार्यपालिका का संचालन करते हैं।
- संसद: यहाँ द्विसदनीय (Bicameral) संसद है, जिसमें 'सीनेट' (उच्च सदन) और 'चेंबर ऑफ डेप्युटीज' (निम्न सदन) शामिल हैं।
- मुद्रा: यूरो (Euro - €)
भारत-इटली संबंध :
- इटली, यूरोपियन यूनियन (EU) में भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
- वर्ष 2024-25 में भारत-इटली द्विपक्षीय व्यापार 13.76 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
- भारत का व्यापार संतुलन 1.70 अरब अमेरिकी डॉलर के अधिशेष में रहा।
- अप्रैल 2000 से मार्च 2025 तक भारत में FDI प्रवाह के मामले में इटली 19वें स्थान पर रहा।
- इटली का निवेश मुख्यतः ऑटोमोबाइल, व्यापार और औद्योगिक मशीनरी क्षेत्रों में केंद्रित है।
- इटली ने 470 मिलियन यूरो के नए निवेश तथा SIMEST के माध्यम से 500 मिलियन यूरो की वित्तपोषण सुविधा की घोषणा की।
- दोनों देशों के बीच नियमित PASSEX नौसैनिक अभ्यास आयोजित होते हैं तथा इटली MILAN अभ्यास में भी भाग लेता है।
- ISRO और इटालियन स्पेस एजेंसी (ASI) के बीच अंतरिक्ष सहयोग जारी है।
- भारत और इटली आतंकवाद-रोधी एवं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग कर रहे हैं।









