GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 21 May, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

इंडिया स्पेशलिटी केमिकल्स कॉन्क्लेव 2026

  • इंडिया स्पेशलिटी केमिकल्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन ASSOCHAM द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
  • कॉन्क्लेव को सम्‍बोधित करते हुए रसायन और पेट्रो रसायन विभाग के सचिव तेजवीर सिंह ने कहा कि भारत का रसायन क्षेत्र देश के व्यापक औद्योगिक विकास में सहायक है।
  • इस क्षेत्र में 2040 तक दस मिलियन रोजगार सृजित करने की क्षमता है।
  • उन्होंने रसायन क्षेत्र के एक ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के लक्ष्य पर बल दिया।

ASSOCHAM :

  • पूर्ण नाम : Associated Chambers of Commerce and Industry of India
  • भारत के सबसे बड़े और पुराने व्यापारिक संगठनों में से एक है
  • स्थापना : 1920
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • प्रकृति: यह एक गैर-सरकारी (Non-governmental) और गैर-लाभकारी (Not-for-profit) शीर्ष व्यापारिक संगठन है।

राष्ट्रपति ‘निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स’ भारत यात्रा

  • साइप्रस के राष्ट्रपति ‘निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स’ चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्षता: यह यात्रा इसलिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि साइप्रस वर्तमान में यूरोपीय संघ की परिषद (Council of the European Union) की अध्यक्षता संभाल रहा है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच 'मुक्त व्यापार समझौते' (FTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में साइप्रस एक मजबूत सेतु की भूमिका निभा सकता है।
  • यह राजकीय दौरा जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस की ऐतिहासिक यात्रा के ठीक एक साल के भीतर हो रहा है (जो दो दशकों में किसी भारतीय पीएम की पहली साइप्रस यात्रा थी)। दोनों देश 10 फरवरी 2027 को अपने राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे करेंगे।

साइप्रस :

  • पूर्वी भूमध्य सागर में स्थित एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक द्वीप राष्ट्र है
  • यह भौगोलिक रूप से एशिया (मध्य पूर्व) के करीब है, लेकिन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से इसे यूरोप का हिस्सा माना जाता है
  • राजधानी: निकोसिया (यह विश्‍व की एकमात्र ऐसी राजधानी है जो दो भागों में विभाजित है)
  • मुद्रा : यूरो (उत्तरी क्षेत्र में तुर्की लीरा का उपयोग होता है)
  • भूमध्य सागर का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप: (पहले दो सिसिली और सार्डिनिया हैं)
  • आजादी किससे मिली?: साइप्रस को 1960 में यूनाइटेड किंगडम (UK/ब्रिटेन) से स्वतंत्रता मिली थी
  • सर्वोच्च चोटी : माउंट ओलंपस (ऊंचाई: 1,951 मीटर)

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-इटली संयुक्त घोषणा

  • भारत और इटली ने द्विपक्षीय संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड किया है।
  • दोनों देशों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को और विकसित करने तथा 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर सहमति जताई है।
  • इटली गणराज्य की मंत्रिपरिषद की अध्यक्ष (प्रधानमंत्री) जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की।

मुख्‍य बिन्‍दु :

भारत-इटली द्विपक्षीय बैठक के मुख्य परिणाम :

  • विशेष रणनीतिक साझेदारी: दोनों देशों के बीच संबंधों को सर्वोच्च स्तर पर ले जाया गया।
  • व्यापारिक लक्ष्य: वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य 20 अरब यूरो निर्धारित किया गया।
  • डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप: नौसैनिक प्रणालियों, हेलीकॉप्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों के सह-विकास और सह-उत्पादन पर सहमति।
  • इनोवेशन हब: स्टार्टअप और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए "इन्नोविट इंडिया" (INNOVIT India) पहल की शुरुआत की गई।
  • क्रिटिकल मिनरल्स: सुरक्षित और लचीली सप्लाई-चेन के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU)
  • “संस्कृति और पर्यटन वर्ष” : दोनों नेताओं ने 2027 को “भारत और इटली के बीच संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) और इटली की भूमिका :

  • संरचना (Corridors) : इसके दो हिस्से हैं: पूर्वी गलियारा (भारत को अरब खाड़ी से जोड़ता है) और उत्तरी गलियारा (अरब खाड़ी को यूरोप से जोड़ता है)
  • घटक (Components) : इसमें रेल लिंक, शिपिंग नेटवर्क, बिजली केबल, हाइड्रोजन पाइपलाइन और हाई-स्पीड डेटा केबल शामिल हैं।
  • इटली की स्थिति : इटली ने चीन के BRI (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) से बाहर निकलने के बाद खुद को IMEC के पश्चिमी एंकर (Western Anchor) के रूप में स्थापित किया है। इटली के ट्रिएस्ट (Trieste) और जेनोआ (Genoa) जैसे बंदरगाह यूरोप के मुख्य प्रवेश द्वार बनेंगे।
  • परिवहन लाभ : यह गलियारा भारत और यूरोप के बीच लॉजिस्टिक्स लागत को 30% और परिवहन समय को 40% तक कम करेगा।

महत्‍वपूर्ण दिवस

'राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस'

  • भारत में प्रतिवर्ष 21 मई को 'राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस' मनाया जाता है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के विनाशकारी प्रभावों, हिंसा के दुष्परिणामों के बारे में युवाओं और नागरिकों को जागरूक करना तथा देश में शांति, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि: यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है।
  • श्रीपेरंबुदूर की घटना: 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान श्रीलंकाई आतंकवादी संगठन LTTE (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) के एक आत्मघाती हमलावर (ह्यूमन बम) द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी
  • आधिकारिक घोषणा: इस भीषण घटना के बाद तत्कालीन वी.पी. सिंह सरकार ने 21 मई को 'राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

  • प्रतिवर्ष 21 मई को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है, जिसे इस वर्ष 'चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना' विषय के साथ मनाया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक : संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO)
  • इस वर्ष (2026) का विषय : 'चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना'
  • पहला आधिकारिक उत्सव: 21 मई 2020
  • UNGA द्वारा दिवस की घोषण : 2019
  • चाय एक बागानी फसल है, जो कैमेलिया साइनेंसिस नामक पौधे की पत्तियों से प्राप्त होती है
  • जलवायु: उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय
  • भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है (चीन पहले स्थान पर है)
  • भारत दुनिया का सबसे बड़ा चाय उपभोक्ता देश भी है

पुरस्‍कार और सम्‍मान

‘एग्रीकोला मेडल’

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

एग्रीकोला मेडल’ :

  • प्रदान करने वाली संस्था: संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)
  • स्थान: रोम, इटली
  • सम्मान का आधार: किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, कृषि क्षेत्र में नवाचार, और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री का नेतृत्व

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) :

  • स्थापना : 16 अक्टूबर 1945, क्यूबेक सिटी, कनाडा में
  • मुख्यालय: रोम, इटली (रोम में स्थित अन्य खाद्य संगठन: विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष (IFAD))
  • सदस्यता: इसके 195 सदस्य हैं (194 देश और 1 सदस्य संगठन के रूप में यूरोपीय संघ)। भारत इसका एक संस्थापक सदस्य देश है।
  • वर्तमान : महानिदेशक क्यू डोंग्यू

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक

  • आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक (ICI) अप्रैल 2026 में अप्रैल 2025 के सूचकांक की तुलना में 1.7 प्रतिशत (अस्थायी) बढ़ा।

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक (ICI) :

  • अप्रैल 2026 में वार्षिक वृद्धि दर : 1.7%
  • मार्च 2026 के संशोधित 1.2% से अधिक है
  • सकारात्मक वृद्धि वाले क्षेत्र: सीमेंट (9.4% की वृद्धि), इस्पात (6.2% की वृद्धि) और बिजली (4.1% की वृद्धि)
  • दबाव वाले क्षेत्र : कोयला (-8.7%), उर्वरक (-8.6%), प्राकृतिक गैस (-4.3%), कच्चा तेल (-3.9%), और रिफाइनरी उत्पाद (-0.5%)
  • संचयी वृद्धि : पूरे वित्तीय वर्ष 2025- 26 (अप्रैल-मार्च) के लिए आठ प्रमुख उद्योगों की संचयी वृद्धि दर 2.7% रही, जो पिछले वित्तीय वर्ष (4.5%) की तुलना में थोड़ी धीमी है।

आठ कोर उद्योगों का भारांक :

  • पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद : 28.04% (सबसे अधिक)
  • विद्युत (Electricity) : 19.85%
  • इस्पात (Steel) : 17.92%
  • कोयला (Coal) : 10.33%
  • कच्चा तेल (Crude Oil) : 8.98%
  • प्राकृतिक गैस (Natural Gas) : 6.88%
  • सीमेंट (Cement) : 5.37%
  • उर्वरक (Fertilizers) : 2.63% (सबसे कम)

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (Index of Eight Core Industries - ICI) :

  • जारीकर्ता: यह सूचकांक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन आर्थिक सलाहकार कार्यालय (OEA) द्वारा मासिक रूप से
  • आधार वर्ष : 2011-12
  • आठ प्रमुख उद्योग : कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के संयुक्त और व्यक्तिगत उत्पादन प्रदर्शन का मापन करता है।
  • शॉर्टकट ट्रिक (याद रखने के लिए): REF Coal Crude Natural Cement Fertilizer(रिफाइनरी > इलेक्ट्रिसिटी > फौलाद (स्टील) > कोयला > क्रूड ऑयल > नेचुरल गैस > सीमेंट > फर्टिलाइजर)
  • ये आठ प्रमुख उद्योग औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में शामिल वस्तुओं के भार का 40.27 प्रतिशत हिस्सा हैं।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर : संयुक्त राष्ट्र के अनुसार

  • संयुक्त राष्ट्र ने अपने 'वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रोस्पेक्ट्स' (WESP) मिड-ईयर रिपोर्ट में वर्ष 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4% होने का अनुमान लगाया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत की आर्थिक वृद्धि दर संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार :
  • वर्ष 2026 में वृध्दि दर : 6.4%
  • पिछला अनुमान : 6.6%
  • कटौती के बावजूद भारत विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष पर बना हुआ है
  • मुद्रास्फीति : 4.4% से 4.9% के दायरे में रहने का अनुमान
  • आगामी वर्ष का अनुमान: 6.6% रहने का अनुमान
  • भारत के बाद, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : चीन
  • वृद्धि दर दर्ज : 4.6%
  • आगामी वर्ष का अनुमान: 4.5%
  • वैश्विक वृद्धि दर को भी घटाकर 2.5% किया गया (ईरान युद्ध से पहले जनवरी में किए गए अनुमान से 0 दशमलव 2 प्रतिशत अंक कम है)

संयुक्त राष्ट्र :

  • स्थापना: 24 अक्टूबर 1945
  • संयुक्त राष्ट्र दिवस: 24 अक्टूबर
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, USA
  • सदस्य देश: 193
  • आधिकारिक भाषाएँ: 6(अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, रूसी, स्पेनिश और अरबी)

प्रमुख विशिष्ट एजेंसियां और मुख्यालय :

  • UNESCO (यूनेस्को): पेरिस, फ्रांस
  • WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन): जेनेवा, स्विट्जरलैंड
  • ILO (अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन): जेनेवा, स्विट्जरलैंड
  • IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) और विश्व बैंक (World Bank): वाशिंगटन डी.सी., अमेरिका
  • UNEP (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम): नैरोबी, केन्या

'भारत टेक्‍स मोबाइल ऐप' का शुभारंभ

  • वस्त्र मंत्रालय ने 'भारत टेक्स 2026' के लिए 'भारत टेक्‍स मोबाइल ऐप' का शुभारंभ किया।

भारत टेक्‍स 2026 :

  • क्‍या है : भारत का सबसे बड़े वैश्विक वस्‍त्र मेला
  • आयोजन : 14 से 17 जुलाई 2026 तक, नई दिल्‍ली
  • वस्‍त्र प्रदर्शनी के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ : भारत टेक्‍स मोबाइल ऐप
  • शुभारंकर्ता : वस्‍त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव द्वारा
  • आयोजक: 'भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन' द्वारा
  • प्रदर्शनी के लिए 72 से अधिक देश पहले पंजीकरण करवा चुके हैं

भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय व्यापार

  • भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर को पार किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA): मई 2022 में लागू हुए इस द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है
  • स्थानीय मुद्रा निपटान (LCS): डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए भारतीय रुपये (INR) और UAE दिरहम (AED) में सीधा व्यापार शुरू किया गया है
  • भविष्य का लक्ष्य: दोनों देशों ने अब वर्ष 2032 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को $200 अरब डॉलर तक पहुँचाने का नया महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है

संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) :

  • राजधानी : अबू धाबी
  • मुद्रा : UAE दिरहम (AED)
  • आधिकारिक भाषा : अरबी
  • कुल 7 अमीरात: अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-क़ैवैन, फुजैरा, रस अल-खैमा
  • प्रमुख शहर : दुबई, अबू धाबी, शारजाह

रक्षा समाचार

अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण

  • DRDO ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित राष्ट्रीय ओपन एरिया रेंज (NOAR) में अनमैन्ड एरियल व्हीकल लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (ULPGM-V3) के सफल उड़ान परीक्षण किया।
  • ULPGM-V3 एक ड्रोन से प्रक्षेपित की जाने वाली सटीक-प्रहार मिसाइल है, जो ज़मीन पर स्थित लक्ष्यों के साथ-साथ दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को भी सटीकता से भेदने में सक्षम है।
  • यह ULPGM-V2 का उन्नत संस्करण है, जो भारत की स्वदेशी ड्रोन-लॉन्च्ड सटीक-प्रहार क्षमता को और मज़बूत करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मिसाइल का परीक्षण : एयर-टू-ग्राउंड और एयर-टू-एयर दोनों मोड में न्यूस्पेस रिसर्च टेक्नोलॉजीज़ द्वारा विकसित स्वदेशी UAV से, DRDO प्रयोगशालाओं तथा 30 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों/स्टार्ट-अप्स का सहयोग शामिल

प्रमुख विशेषताएँ:

  • ULPGM-V3 डबल-चैनल सीकर से लैस है, जो विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों संलग्नता को सक्षम बनाता है
  • मिसाइल में पूर्ण दिन-रात परिचालन क्षमता है
  • इसे मैदानी क्षेत्रों और उच्च-तुंगता वाले क्षेत्रों दोनों में तैनाती के लिये डिज़ाइन किया गया है
  • यह दो-तरफा वास्तविक समय डेटा ट्रांसमिशन का समर्थन करता है
  • प्रवेश-सह-विस्फोट वारहेड को गढ़वाली संरचनाओं और बंकर लक्ष्यों को नष्ट करने के लिये अनुकूलित किया गया है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :

  • स्थापना (Formation): 1 जनवरी 1958
  • मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली
  • मंत्रालय: यह रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के अधीन कार्य करता है
  • आदर्श वाक्य (Motto): 'बलस्य मूलं विज्ञानम्' (शक्ति का आधार विज्ञान है)
  • वर्तमान अध्यक्ष (2026): डॉ. समीर वी. कामत (अगस्त 2022 से कार्यरत)

बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' का शुभारंभ

  • मेघालय के उमरोई सैन्य केन्‍द्र में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' का शुभारंभ किया गया।

बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास 'प्रगति 2026' :

  • आयोजन : मेघालय के उमरोई सैन्य केन्‍द्र में
  • प्रतिभागी : 12 मित्र देश(भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम)
  • PRAGATI का विस्तृत रूप : हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारी/ 'Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean Region'
  • अवधि: 20 मई से 31 मई 2026 तक

 

Latest Courses