भारत और UAE के बीच 6 महत्‍वपूर्ण समझौते
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




भारत और UAE के बीच 6 महत्‍वपूर्ण समझौते

Sun 17 May, 2026

संदर्भ :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मई 2026 में हुई अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 6 ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • UAE ने भारत के बुनियादी ढांचे और बैंकिंग क्षेत्रों में $5 बिलियन (लगभग 41,000 करोड़ रुपये) के निवेश की भी प्रतिबद्धता जताई है।

1. ऊर्जा सुरक्षा : 

  • रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व (SPR): 'इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड' (ISPRL) और 'अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी' (ADNOC) के बीच समझौता हुआ। इसके तहत UAE भारत के रणनीतिक तेल भंडारों (जैसे विशाखापत्तनम और ओडिशा) में 30 मिलियन (3 करोड़) बैरल तक कच्चे तेल का भंडारण बढ़ाएगा। भारत को संकट के समय इस तेल के इस्तेमाल की प्राथमिकता होगी।
  • दीर्घकालिक LPG आपूर्ति: 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (IOCL) और ADNOC के बीच भारत में घरेलू रसोइया ईंधन की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक आपूर्ति समझौता हुआ।

2. रणनीतिक रक्षा सहयोग : 

  • 'स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क' : इसके तहत रक्षा औद्योगिक सहयोग, रक्षा विनिर्माण, रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी साझाकरण, संयुक्त सैन्य अभ्यास, साइबर रक्षा, और सुरक्षित संचार नेटवर्क स्थापित करने पर सहमति बनी।

3. समुद्री अवसंरचना एवं जहाजरानी : 

  • वाढिनार शिप रिपेयर क्लस्टर: गुजरात के वाढिनार में एक अत्याधुनिक शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने के लिए 'कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड' और UAE के 'ड्रायडॉक्स वर्ल्ड' के बीच समझौता हुआ। यह भारत के 'मेक इन इंडिया' और 'ब्लू इकॉनमी' विज़न को बढ़ावा देगा।
  • समुद्री कौशल विकास: भारतीय समुद्री कार्यबल को प्रशिक्षित करने और वैश्विक स्तर पर कुशल बनाने के लिए एक त्रिपक्षीय कौशल विकास समझौता किया गया।

4. उभरती और उन्नत प्रौद्योगिकियाँ : 

  • 8 एक्साफ्लॉप सुपरकंप्यूटर क्लस्टर: भारत के 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग' (C-DAC) और UAE की प्रमुख टेक कंपनी 'G42' ने मिलकर 8 एक्साफ्लॉप (Exaflop) क्षमता का सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर स्थापित करने के लिए समझौता किया। यह भारत के 'राष्ट्रीय एआई मिशन' (National AI Mission) को गति देगा।

5. कनेक्टिविटी और व्यापार सुगमीकरण : 

  • वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर : दोनों देशों ने MAITRI डिजिटल फ्रेमवर्क के तहत वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर के संचालन का स्वागत किया, जो दोनों देशों के सीमा शुल्क (Customs) और बंदरगाह प्राधिकरणों को डिजिटल रूप से जोड़ेगा। इसका उद्देश्य रसद लागत और पारगमन समय को कम करना है।
  • व्यापार लक्ष्य: दोनों नेताओं ने वर्ष 2032 तक गैर-तेल द्विपक्षीय व्यापार को $200 बिलियन तक पहुँचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य दोहराया है।

6. $5 बिलियन का निवेश ढांचा : 

  • Emirates NBD: भारत के आरबीएल (RBL) बैंक में $3 बिलियन का निवेश (निजी बैंकिंग क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी अधिग्रहण हिस्सा)।
  • ADIA + NIIF: अबू धाबी निवेश प्राधिकरण और भारत का राष्ट्रीय अवसंरचना और निवेश कोष मिलकर भारतीय बुनियादी ढांचे में $1 बिलियन का निवेश करेंगे।
  • IHC (International Holding Company): भारत की सम्मान कैपिटल में $1 बिलियन का सीधा संस्थागत निवेश करेगी

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :

  • मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) के अरब प्रायद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित एक संघीय अर्ध-संवैधानिक राजतंत्र है
  • राजधानी: अबू धाबी
  • सबसे बड़ा शहर: दुबई
  • मुद्रा: यूएई दिरहम (AED)
  • राजभाषा: अरबी
  • राष्ट्रपति: मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
  • महाद्वीप: एशिया
  • शासन प्रणाली: संघीय राजशाही
  • स्थापना: 2 दिसंबर 1971
  • अमीरातों की संख्या: 7
  • प्रमुख अमीरात: अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, फुजैरा, रस अल खैमाह, उम्म अल क्वैन
  • राष्ट्रीय एयरलाइन: एमिरेट्स एवं एतिहाद एयरवेज
  • प्रमुख स्थल: Burj Khalifa — विश्व की सबसे ऊँची इमारत
  • सीमाएं: पूर्व और उत्तर-पूर्व में ओमान, तथा पश्चिम और दक्षिण में सऊदी अरब स्थित है
  • तटीय सीमा: इसकी उत्तरी सीमा फारस की खाड़ी और पूर्वी सीमा ओमान की खाड़ी से लगती है।
  • UAE, भारत में 7वां सबसे बड़ा निवेशक है
  • भारत और UAE के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) 1 मई 2022 से पूरी तरह प्रभावी है
  • UAE, भारत में कच्चे तेल का चौथा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता तथा LPG का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है
  • यह भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार कार्यक्रम में भाग लेने वाला एकमात्र विदेशी सहभागी है।
  • UAE में 35 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं

Latest Courses