GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 16 May, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

AI आधारित ABHAY प्रणाली का शुभारंभ

  • CBI ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए AI आधारित ‘अभय’ (ABHAY) प्रणाली का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ABHAY का पूरा नाम: AI-Based Helpbot for Authentication of Your Notice
  • मुख्य उद्देश्य: साइबर धोखाधड़ी और तथाकथित डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों से नागरिकों की सुरक्षा
  • देश की पहली प्रणाली: यह साइबर-सक्षम धोखाधड़ी और प्रतिरूपण घोटालों से निपटने के लिए भारत की पहली रियल-टाइम नोटिस सत्यापन प्रणाली है
  • शुभारंभ: इसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा CBI के 22वें डी.पी. कोहली मेमोरियल लेक्चर के दौरान आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया
  • नोट: डी.पी. कोहली CBI के संस्थापक निदेशक थे

डी. पी. कोहली:

  • जन्म: वर्ष 1907 में उत्तर प्रदेश
  • 1931 में पुलिस सेवा में शामिल हुए
  • 1955 से दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट (DSPE) का नेतृत्व किया
  • 1 अप्रैल, 1963 को CBI की स्थापना के बाद इसके संस्थापक निदेशक बने
  • 1968 में सेवानिवृत्ति तक CBI निदेशक के रूप में कार्य किया

भारत का प्रथम मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र

  • भारत का पहला समर्पित मानव-हाथी संघर्ष अनुसंधान केंद्र झारखंड के पलामू बाघ अभ्यारण्य (Palamu Tiger Reserve - PTR) में स्थापित किया जा रहा है।
  • यह कदम देश में तेजी से बढ़ रहे मानव-हाथी संघर्षों के वैज्ञानिक समाधान खोजने और हाथियों के व्यवहार का अध्ययन करने के लिए उठाया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान और भूमि: यह केंद्र पलामू टाइगर रिजर्व के भीतर पलामू किले और कमलदाह झील के बीच लगभग 20 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है।
  • तकनीक का उपयोग: इस अनुसंधान केंद्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उन्नत डेटा एनालिटिक्स प्रणालियों का उपयोग किया जाएगा। इसके जरिए हाथियों के मूवमेंट पैटर्न, आवाज (Vocalisations), और विभिन्न मौसमों में उनके बदलते व्यवहार का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।
  • प्रारंभिक चरण: व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध के बाद रिजर्व में मौजूद चार पालतू हाथियों (जुही, सीता, मुर्गेश और राखी) के 360-डिग्री व्यावहारिक अध्ययन से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।
  • लक्ष्य: यह केंद्र पूरे देश के लिए एक एकीकृत निर्णय-सहायता प्रणाली (Decision Support System) के रूप में कार्य करेगा
पलामू बाघ अभ्यारण्य (PTR)
  • अवस्थिति : झारखंड के छोटानागपुर पठार (लातेहार जिला) में स्थित है और यह बेतला राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है
  • ऐतिहासिक महत्व : यह 1973 में शुरू किए गए 'प्रोजेक्ट टाइगर' के तहत देश में बनाए गए पहले 9 बाघ अभ्यारण्यों में से एक है।
  • विश्व रिकॉर्ड : यह दुनिया का पहला ऐसा अभयारण्य है, जहाँ 1932 में जे.डब्ल्यू. निकोलसन की देखरेख में पहली बार पदचिह्न (Pugmark) गणना पद्धति से बाघों की जनगणना की गई थी
  • अपवाह तंत्र (नदियाँ) : यह मुख्य रूप से तीन नदियों—उत्तर कोयल, औरंगा और बुरहा द्वारा सिंचित होता है (बुरहा यहाँ की एकमात्र बारहमासी नदी है)
  • गलियारे : झारखंड में वर्तमान में 17 हाथी गलियारे हैं।
हाथी

प्रकार:

  • अफ्रीकी हाथी : विश्व का सबसे बड़ा स्थलीय जानवर, बड़े कान और मुड़े हुए दांत
  • एशियाई हाथी : अपेक्षाकृत छोटे आकार के, छोटे कान, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल आदि में पाए जाते हैं(तीन उप-प्रजातियाँ हैं: भारतीय, सुमात्रा, और श्रीलंकाई हाथी)
  • भारत में हाथियों की स्थिति : वैज्ञानिक नाम: एलीफस मैक्सिमस इंडिकस

संरक्षण स्थिति :

  • IUCN रेड लिस्ट: संकटग्रस्त (Endangered)
  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-I
  • संरक्षण पहल: प्रोजेक्ट एलीफेंट (1992), एलीफेंट रिज़र्व
  • राष्ट्रीय धरोहर पशु: भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु घोषित

अंतरराष्ट्रीय समाचार

हंतावायरस “खतरनाक संक्रामक रोग”

  • थाईलैंड की राष्ट्रीय संक्रामक रोग समिति (NCDC) ने हंतावायरस को देश का 14वां "खतरनाक संक्रामक रोग"घोषित किया।
  • यह निर्णय वैश्विक स्तर पर बढ़ते मामलों और वायरस की उच्च मृत्यु दर को देखते हुए स्वास्थ्य आपातकाल की तैयारियों के तहत लिया गया है।

हंतावायरस (Hantavirus) :

  • वायरस का प्रकार: यह एक RNA वायरस है जो 'हंताविरिडे' परिवार से संबंधित है।
  • प्रसार : यह मुख्य रूप से चूहों और कृंतकों (Rodents) के मूत्र, मल या लार के संपर्क में आने से फैलता है।

बीमारियाँ:

  • HPS: हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (फेफड़ों को प्रभावित करता है)।
  • HFRS: हेमोरेजिक फीवर विद रीनल सिंड्रोम (किडनी को प्रभावित करता है)।
  • मानव-से-मानव संचरण: यह बहुत दुर्लभ है, लेकिन दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला एंडीज वायरस (Andes virus) स्ट्रेन सीमित मानव-से-मानव प्रसार के लिए जाना जाता है।
  • मृत्यु दर: इसकी मृत्यु दर काफी अधिक है, जो कुछ स्ट्रेन्स में 38% से 40% तक हो सकती है

रक्षा समाचार

AI संचालित और स्वायत्त लड़ाकू विमान 'काल भैरव'

  • भारत के प्रथम AI संचालित और स्वायत्त लड़ाकू विमान 'काल भैरव' का निर्माण यूरोपीय देश पुर्तगाल में किया जाएगा।
  • इस विमान के निर्माण के लिए बेंगलुरु स्थित भारतीय रक्षा स्टार्टअप Flying Wedge Defence & Aerospace (FWDA) ने पुर्तगाली टेक कंपनी SKETCHPIXEL LDA के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।
  • यह वैश्विक रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत की पहली ऐसी साझेदारी है जहां किसी भारतीय-डिजाइन वाले सैन्य विमान का उत्पादन यूरोपीय और नाटो (NATO) सदस्य देश की धरती पर होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • श्रेणी: यह एक MALE (Medium-Altitude Long-Endurance) श्रेणी का स्वायत्त लड़ाकू यूएवी (UAV) है।
  • उड़ान क्षमता : यह लगातार 30 घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकता है और इसकी मारक क्षमता/रेंज 3,000 किलोमीटर है।
  • लागत-प्रभावी: यह अमेरिका के प्रीडेटर ड्रोन (MQ-9 Reaper) की तुलना में लगभग 10 गुना सस्ता है, जो इसे अत्यधिक 'एट्रिटेबल' (Operational नुकसान होने पर भी वहन करने योग्य) बनाता है।
  • AI क्षमताएं: यह उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लक्ष्य पहचान (Target Recognition), स्वायत्त नेविगेशन और स्वॉर्म युद्ध तकनीक से लैस है, जिससे कई विमान मिलकर एक साथ हमला कर सकते हैं।
  • कार्य विभाजन: समझौते के तहत पुर्तगाल की SKETCHPIXEL मुख्य रूप से उन्नत सिमुलेशन सिस्टम, मिलिट्री इंटरऑपरेबिलिटी और एआई एकीकरण का काम संभालेगी।
  • बौद्धिक संपदा अधिकार: विमान के कोर ऑटोनॉमस सिस्टम और एयरफ्रेम डिजाइन के बौद्धिक संपदा अधिकार पूरी तरह से भारतीय कंपनी FWDA के पास सुरक्षित रहेंगे
  • यह साझेदारी भारतीय कंपनी के 'ऑपरेशन 777' का हिस्सा है
  • इसका दीर्घकालिक लक्ष्य 7 महाद्वीपों के 77 देशों में भारतीय मूल की स्वायत्त युद्ध प्रणालियों के निर्माण, एकीकरण और तैनाती के लिए एक वैश्विक नेटवर्क स्थापित करना है

नियुक्तियां

सहदेव यादव

  • भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अध्यक्ष सहदेव यादव को दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (SAWF) का नया अध्यक्ष चुना गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नया पद: भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अध्यक्ष सहदेव यादव अब SAWF के भी अध्यक्ष हैं।
  • चयन प्रक्रिया: उनका चुनाव नेपाल के काठमांडू में आयोजित SAWF की आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ।
  • कार्यकाल: वह अगले चार वर्षों (2026-2030) के लिए इस पद पर बने रहेंगे।
  • अन्य नियुक्तियाँ: नेपाल के रामकृष्ण श्रेष्ठ को इस महासंघ का नया महासचिव चुना गया है।
भारोत्तोलन महासंघ (SAWF)
  • दक्षिण एशिया क्षेत्र में भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) के खेल को नियंत्रित और बढ़ावा देने वाली सर्वोच्च क्षेत्रीय संस्था है।
  • यह एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (AWF) और अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अंतर्गत एक क्षेत्रीय निकाय के रूप में कार्य करता है।
  • SAWF में मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC क्षेत्र) के प्रमुख देश शामिल है

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (Indian Weightlifting Federation - IWLF) :

  • भारत में भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) के खेल को प्रशासित, नियंत्रित और बढ़ावा देने वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्था है
  • स्थापना: 1935,1936 अंतर्राष्ट्रीय संबद्धता मिली
  • मुख्यालय : नई दिल्ली

रिर्पोट एवं सूचकांक

'लॉजिस्टिक्स ईज़ अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स' (LEADS) 2025 रिपोर्ट

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने 'लॉजिस्टिक्स ईज़ अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स' (LEADS) 2025 रिपोर्ट का 7वां संस्करण जारी किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह रिपोर्ट भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉजिस्टिक्स (रसद) अवसंरचना, सेवाओं और विनियामक माहौल का आकलन करने वाला एक राष्ट्रीय सूचकांक है।
  • यह रिपोर्ट भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉजिस्टिक्स (रसद) अवसंरचना, सेवाओं और विनियामक माहौल का आकलन करने वाला एक राष्ट्रीय सूचकांक है।
  • उत्पत्ति और प्रेरणा: इस सूचकांक की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी. यह विश्व बैंक के प्रसिद्ध 'लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स' (LPI) की तर्ज पर आधारित है
  • मूल्यांकन के आधार (स्तंभ): यह रिपोर्ट मुख्य रूप से तीन स्तंभों—अवसंरचना, सेवाएं, और नियामक वातावरण के आधार पर राज्यों की रसद सुगमता का मूल्यांकन करती है
  • उद्देश्य : राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और रसद लागत को कम करने के लिए नीतिगत सुधारों का मार्गदर्शन करना
  • पूर्ण रूप (Full Form): LEADS का पूरा नाम Logistics Ease Across Different States (विभिन्न राज्यों में सुगम रसद व्यवस्था) है.
  • जारीकर्ता मंत्रालय: यह रिपोर्ट वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) द्वारा जारी की जाती है.
  • नोडल विभाग: इसे मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा तैयार किया जाता है.
  • संस्करण (Edition): वर्ष 2025 में जारी की गई यह रिपोर्ट LEADS का 7वां संस्करण है.
  • शुरुआत (Inception): इस सूचकांक की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी.
  • वैश्विक आधार: यह सूचकांक विश्व बैंक (World Bank) के 'लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स' (LPI) पर आधारित है.

LEADS 2025: राज्यों/UTs का प्रदर्शन :

तटीय राज्य:

  • एकोनॉमलर्सी – तमिलनाडु
  • उच्च प्रदर्शनकर्ता – गुजरात, केरल, महाराष्ट्र
  • एक्सेलेर्सी – आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक
  • विकासोन्मुख – पश्चिम बंगाल

स्थल-रुद्ध राज्य (लैंडलॉक):

  • एकोनॉमलर्सी – उत्तर प्रदेश
  • उच्च प्रदर्शनकर्ता – हरियाणा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार
  • एक्सेलेर्सी – पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
  • विकासोन्मुख – राजस्थान

पूर्वोत्तर राज्य:

  • एकोनॉमलर्सी – मिजोरम
  • उच्च प्रदर्शनकर्ता – त्रिपुरा, मेघालय
  • एक्सेलेर्सी – नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम
  • विकासोन्मुख – सिक्किम

संघ राज्य क्षेत्र:

  • एकोनॉमलर्सी – दिल्ली
  • उच्च प्रदर्शनकर्ता – जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी
  • एक्सेलेर्सी – दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, चंडीगढ़, लद्दाख, लक्षद्वीप
  • विकासोन्मुख – अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

'विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट 2026'

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट 2026' जारी की है, जो स्वास्थ्य-संबंधी सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में वैश्विक और क्षेत्रीय प्रगति का मूल्यांकन करती है।

रिपोर्ट केप्रमुख निष्कर्ष :

  • कोविड-19 का प्रभाव: महामारी के कारण वैश्विक जीवन प्रत्याशा और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (HALE) घटकर 2011 के स्तर पर आ गई है।
  • संक्रामक रोग (सकारात्मक प्रगति): वर्ष 2010 से 2024 के बीच वैश्विक स्तर पर नए एचआईवी (HIV) संक्रमणों में 40% की कमी आई है।
  • उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD): इसके इलाज की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या में 36% की गिरावट दर्ज की गई है।
  • मलेरिया का बढ़ता प्रकोप: सकारात्मक प्रवृत्तियों के विपरीत, 2015 के बाद से वैश्विक स्तर पर मलेरिया के मामलों में 8.5% की वृद्धि हुई है।
  • आर्थिक संकट: स्वास्थ्य पर अत्यधिक व्यक्तिगत खर्च के कारण 1.6 बिलियन लोग गरीबी में जीवन जीने को मजबूर हुए हैं।
  • महिलाओं में एनीमिया: प्रजनन आयु (15-49 वर्ष) की 30.7% महिलाएं एनीमिया (रक्तअल्पता) से पीड़ित हैं, जिसमें पिछले दशक में कोई सुधार नहीं हुआ है।
  • घरेलू प्रदूषण: दुनिया भर में अभी भी लगभग 2.0 बिलियन लोग खाना पकाने के लिए प्रदूषित ईंधन और पुरानी तकनीकों पर निर्भर हैं।
  • रिपोर्ट की आवृत्ति: यह वार्षिक (Annual) रिपोर्ट है, जो 2005 से लगातार हर साल जारी की जा रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :

  • स्थापना : 7 अप्रैल 1948
  • 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है।
  • मुख्यालय : जेनेवा, स्विट्जरलैंड
  • स्थापना का उद्देश्य : वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना।
  • महानिदेशक : डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस (इथियोपिया से)
  • क्षेत्रीय कार्यालय: दुनिया भर में इसके 6 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। भारत के नई दिल्ली में इसका दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है।

प्रमुख रिपोर्ट :

  • विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट - वार्षिक
  • विश्व मलेरिया रिपोर्ट
  • वैश्विक तपेदिक (टीबी) रिपोर्ट
  • विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट

महत्‍वपूर्ण दिवस

'राष्ट्रीय डेंगू दिवस'

  • भारत में प्रत्येक वर्ष 16 मई को 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक मंत्रालय: यह दिवस केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की एक अनूठी पहल है.
  • उद्देश्य: मानसून के मौसम से ठीक पहले देश भर में डेंगू के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम के उपायों को तेज करना और रोग नियंत्रण की तैयारियों को सुदृढ़ करना
  • वर्ष 2026 की थीम (विषय): “डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांच करें, साफ करें और ढकें”
  • संबंधित सरकारी कार्यक्रम: भारत सरकार 'राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम' (NVBDCP) के तहत डेंगू, मलेरिया, और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों की निगरानी और रोकथाम करती है. मंत्रालय द्वारा जुलाई माह को देशव्यापी स्तर पर 'डेंगू-विरोधी माह' के रूप में मनाया जाता है

डेंगू :

  • रोग का प्रकार: डेंगू एक विषाणुजनित रोग है
  • वायरस का नाम: यह डेंगू वायरस के कारण होता है, जो फ्लेविविरिडे परिवार का हिस्सा है
  • अन्य नाम: इसे आम भाषा में 'हड्डी तोड़ बुखार' भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें मांसपेशियों और जोड़ों में भयंकर दर्द होता है
  • मच्छर की प्रजाति: डेंगू वायरस का प्रसार मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है
  • काटने का समय: यह मच्छर मुख्य रूप से दिन के समय (Daytime) काटता है
  • पनपने का स्थान: एडीज मच्छर हमेशा साफ और ठहरे हुए पानी (जैसे- कूलर, गमले, पुराने टायर, टंकियों) में अंडे देता है
  • अन्य बीमारियां: यही मच्छर चिकनगुनिया, जीका और पीला बुखार भी फैलाता है

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2026

  • प्रतिवर्ष 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस मुख्य रूप से 16 मई 1960 को प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा लेज़र के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • नोडल एजेंसी: इस दिवस का आयोजन आधिकारिक रूप से यूनेस्को (UNESCO) द्वारा किया जाता है।
  • वर्ष 2026 की थीम (Theme): इस वर्ष का मुख्य विषय “एक सतत भविष्य के लिए प्रकाश” है
  • शुरुआत: इसकी स्थापना वर्ष 2017 में यूनेस्को द्वारा की गई थी और पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 16 मई 2018 को मनाया गया था

'सिक्किम राज्य स्थापना दिवस'

  • 1975 में सिक्किम के नामग्याल राजवंश (चोग्याल राजशाही) को समाप्त कर भारतीय संघ के पूर्ण और 22वें राज्य के रूप में विलय के स्‍मृति में प्रतिवर्ष 16 मई को 'सिक्किम राज्य स्थापना दिवस' मनाया जाता है।
  • वर्ष 2025-2026 में सिक्किम ने भारतीय संघ में अपने एकीकरण के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मनाई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि :

  • नामग्याल राजवंश का शासन: सिक्किम में वर्ष 1642 से नामग्याल राजवंश का शासन था, जहाँ के राजा को 'चोग्याल' कहा जाता था।
  • ब्रिटिश काल: वर्ष 1861 में तुमलोंग की संधि के बाद सिक्किम ब्रिटिश भारत का एक संरक्षित राज्य बन गया।
  • स्वतंत्रता के बाद (1950 की संधि): भारत की स्वतंत्रता के बाद, वर्ष 1950 में भारत-सिक्किम संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत सिक्किम भारत का 'संरक्षित राज्य' बना रहा, जिसके तहत भारत सरकार ने सिक्किम के रक्षा, बाह्य मामले और रणनीतिक संचार की जिम्मेदारी संभाली, जबकि आंतरिक प्रशासन चोग्याल के पास रहा

भारत में विलय और संवैधानिक विकास :

  • त्रिपक्षीय समझौता (1973): चोग्याल शासन के खिलाफ जनता के बढ़ते असंतोष के बाद चोग्याल, सिक्किमी राजनीतिक दलों और भारत सरकार के बीच एक समझौता हुआ।
  • 35वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1974: इसके माध्यम से सिक्किम के "संरक्षित राज्य" के दर्जे को समाप्त कर उसे भारत का एक 'सहयुक्त राज्य' बनाया गया। इसके लिए संविधान में एक नई दसवीं अनुसूची जोड़ी गई थी।
  • जनमत संग्रह : सिक्किम की जनता की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं के कारण अप्रैल 1975 में एक विशेष जनमत संग्रह कराया गया, जिसमें 97% से अधिक मतदाताओं ने चोग्याल राजशाही को समाप्त करने और भारत में पूर्ण विलय के पक्ष में मतदान किया।
  • 36वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1975: इस ऐतिहासिक संशोधन के द्वारा 35वें संशोधन को निरस्त किया गया और सिक्किम को भारत का 22वां पूर्ण राज्य घोषित किया गया। इसके साथ ही संविधान की पहली अनुसूची में सिक्किम का नाम जोड़ा गया

सिक्किम :

  • अंतरराष्ट्रीय सीमाएं: सिक्किम तीन देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है—पश्चिम में नेपाल, उत्तर और पूर्व में चीन (तिब्बत), और दक्षिण-पूर्व में भूटान
  • राष्ट्रीय सीमा: यह भारत के केवल एक राज्य पश्चिम बंगाल के साथ दक्षिण में अपनी सीमा साझा करता है
  • सर्वोच्च चोटी: कंचनजंगा पर्वत (8,586 मीटर), जो भारत की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित है
  • प्रमुख नदी: तीस्ता नदी को सिक्किम की जीवन रेखा कहा जाता है
  • राजधानी: गंगटोक (यह राज्य का सबसे बड़ा शहर और प्रशासनिक केंद्र भी है)
  • प्रमुख जातीय समूह: सिक्किम की जनसंख्या मुख्य रूप से तीन जातीय समूहों से मिलकर बनी है—नेपाली, भूटिया और लेपचा
  • राज्य पशु (State Animal): रेड पांडा (Red Panda - वैज्ञानिक नाम: Ailurus fulgens)।
  • राज्य पक्षी (State Bird): ब्लड फीजंट (Blood Pheasant - वैज्ञानिक नाम: Ithaginis cruentus)।
  • राज्य वृक्ष (State Tree): रोडोडेंड्रोन (Rhododendron niveum)।
  • राज्य पुष्प (State Flower): नोबल ऑर्किड (Noble Orchid - वैज्ञानिक नाम: Cymbidium affine)
  • विश्व का पहला 100% जैविक राज्य: वर्ष 2016 में सिक्किम रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों को पूरी तरह समाप्त कर दुनिया का पहला पूर्ण जैविक कृषि राज्य (Organic State) बना था

कला और संस्‍कृति

गंगम्मा जतारा महोत्सव

  • गंगम्मा जतारा महोत्सव का आयोजन आंध्र प्रदेश के थाथयागुंटा गंगम्मा मंदिर में किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राज्य / स्थान : आंध्र प्रदेश, तिरुपति (चित्तूर जिला)
  • मंदिर : थाथयागुंटा गंगम्मा मंदिर (16वीं शताब्दी के भक्त तिरुमाला ताताचार्य के नाम पर)
  • प्रकृति : दक्षिण भारत का प्रसिद्ध लोक और पारंपरिक मातृ देवी उत्सव
  • संबद्धता : भगवान वेंकटेश्वर की बहन के रूप में ग्राम देवता की पूजा
  • मुख्य विशेषताएं : क्रॉस-ड्रेसिंग (पुरुषों का महिलाओं के रूप में सजना), शरीर पर लेप लगाना, और मिट्टी की मूर्ति का विसर्जन

परंपराएँ और सांस्कृतिक महत्त्व :

  • चतिम्पू : पारंपरिक ढोल बजाकर उत्सव शुरू होने की आधिकारिक घोषणा करना।
  • वेशम : पुरुष भक्तों द्वारा महिलाओं की तरह साड़ी पहनकर नारीत्व के सम्मान में वेश बदलना।
  • लेप लगाना: पूरे शरीर पर चाक, चंदन, कुमकुम और कोयले का पवित्र लेप लगाना।
  • परिसु : भगवान वेंकटेश्वर (भाई) की ओर से बहन गंगम्मा को भेजी जाने वाली रेशमी साड़ी का उपहार
  • प्रतिमा विसर्जन: अंतिम दिन मिट्टी की विशाल प्रतिमा के अंश भक्तों में प्रसाद रूप में बाँटना।

60,000 साल पुराने दांत पर सर्जरी के निशान

  • रूस के साइबेरिया स्थित चाग्यर्स्काया गुफा में वैज्ञानिकों को ~59,000 से 60,000 साल पुराना निएंडरथल का दांत (निचला दाढ़/Molar) मिला है, जिस पर दंत उपचार के स्पष्ट निशान मिले हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: चागिरस्काया गुफा, साइबेरिया, रूस
  • खोज: निएंडरथल मानव के दाढ़ (Molar) के जीवाश्म का विश्लेषण
  • समय: लगभग 59,000 वर्ष पुराना
  • महत्व: यह दर्शाता है कि आदिमानव (निएंडरथल) के पास दांतों के दर्द या समस्या को दूर करने के लिए शुरुआती दंत चिकित्सा का ज्ञान था

चाग्यर्स्काया गुफा :

  • क्षेत्र: यह गुफा रूस के दक्षिणी साइबेरिया में स्थित अल्ताई क्राय के क्रास्नोशच्योकोवस्की जिले में है।
  • नदी घाटी: यह चार्श नदी के तट पर, तलहटी से लगभग 19 से 25 मीटर की ऊंचाई पर एक चूना पत्थर की गुफा है।
  • अन्य स्थलों से दूरी: यह प्रसिद्ध डेनिसोवा गुफा से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में और ओक्लादनीकोव गुफा से 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
  • विश्व का पहला निएंडरथल परिवार (2022 की खोज): वैज्ञानिकों ने इस गुफा से प्राप्त डीएनए (DNA) के आधार पर इतिहास में पहली बार एक निएंडरथल पिता और उसकी किशोर बेटी (Father-Daughter duo) के संबंधों की पहचान की थी। इससे साबित हुआ कि वे छोटे सामाजिक पारिवारिक समूहों में रहते थे।
  • माइकोक्वियन संस्कृति (Micoquian Toolkit): यहाँ पाए गए पत्थर के दोहरे धार वाले औजार (Hand-axes) मध्य और पूर्वी यूरोप (जैसे जर्मनी और क्रोएशिया) की 'माइकोक्वियन' संस्कृति से हूबहू मेल खाते हैं। इससे पता चलता है कि ये निएंडरथल पूर्वी यूरोप से 3,000 किलोमीटर से अधिक की लंबी दूरी तय करके साइबेरिया पहुंचे थे।
  • बाइसन शिकारी: पुरातात्विक साक्ष्यों (हड्डियों के अवशेषों) से पता चलता है कि यह गुफा मुख्य रूप से एक 'बेस कैंप' थी। यहाँ के निएंडरथल शुष्क घास के मैदानों (Steppe) में रहने वाले बाइसन (जंगली भैंसे) और घोड़ों का शिकार करते थे और मांस को यहीं प्रोसेस करते थे।
  • कठिन जलवायु में उत्तरजीविता: अल्ताई पहाड़ों की अत्यधिक ठंडी और प्रतिकूल जलवायु में भी इन मानवों का जीवित रहना उनकी उच्च अनुकूलन क्षमता (Climatic Resilience) को दर्शाता

 

Latest Courses