08 May, 2026
"मिजोरम अदरक मिशन" का शुभारंभ
Thu 14 May, 2026
संदर्भ :
- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिजोरम में ₹189.79 करोड़ की लागत वाले "मिजोरम अदरक मिशन" का शुभारंभ किया।
मुख्य बिन्दु :
- उद्देश्य : मिमिजोरम के फार्मा-ग्रेड अदरक को मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण और निर्यात के माध्यम से वैश्विक प्रीमियम ब्रांड बनाना
- कुल बजट: ₹189.79 करोड़
- लक्ष्य समूह: राज्य के लगभग 20,000 किसान परिवारों को इस एकीकृत मूल्य-श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ना
- आर्थिक प्रासंगिकता: मिजो अदरक में 6-8% ओलियोरेसिन पाया जाता है, जो वैश्विक औसत (~3%) से दोगुना है।
- वर्तमान में किसानों को केवल ₹8-15/किग्रा मिलता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य ₹500/किग्रा से अधिक तक पहुंच जाता है।
- मिशन का लक्ष्य इस मध्यस्थता को समाप्त करना है।
- चार मुख्य स्तंभ: अभिसरण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और बाजार एकीकरण
- मुख्य प्रसंस्करण हब : मिजोरम के सबसे बड़े अदरक उत्पादक जिले चम्फाई के मुआलकावी में स्थापित किया जाएगा
- जीआई टैग किस्में: 'थिंगपुई' और 'थिंगलैडुम' को वर्ष 2021 में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) मिल चुका है
नेतृत्व :
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
- NABARD, ICAR, और APEDA
- प्रसंस्करण घटक के लिए उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) के फोकस्ड डेवलपमेंट कंपोनेंट से ₹30.13 करोड़ की वित्तीय सहायता
यह मिशन केंद्र सरकार की "ब्रांड नॉर्थ ईस्ट" (Brand North East) रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य को एक विशिष्ट कृषि पहचान दी जा रही है:
- सिक्किम: जैविक राज्य
- अरुणाचल प्रदेश: कीवी
- त्रिपुरा: क्वीन अनानास
- नागालैंड: कॉफी
- मेघालय: लाकाडोंग हल्दी
- मिजोरम: अदरक (नीति आयोग द्वारा मिजोरम को भारत की 'अदरक राजधानी' भी घोषित किया गया है , नवंबर 2025 में)
अदरक (Ginger) :
- वैज्ञानिक नाम : ज़िंगिबर ऑफ़िसिनेल (Zingiber officinale)
- पौधे का भाग : अदरक एक रुपांतरित तना है, जिसे वनस्पति विज्ञान में प्रकंद कहा जाता है
- कुल/परिवार : यह ज़िंगिबेरेसी परिवार से संबंधित है। हल्दी और इलायची भी इसी परिवार का हिस्सा हैं
- तीखापन और सुगंध का कारण: अदरक का तीखा स्वाद जिंजरॉल नामक रासायनिक यौगिक के कारण होता है। सूखने पर यह 'शोगोल' में बदल जाता है। इसकी विशेष सुगंध जिंजिबेरीन तेल के कारण होती है।
- जलवायु : यह एक उष्णकटिबंधीय फसल है। इसके लिए गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
- मिट्टी : इसके उत्पादन के लिए जीवाश्म युक्त बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है।
भारत में अदरक उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य :
- ओडिशा : विशाल कृषि क्षेत्र के कारण सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है।
- पश्चिम बंगाल : उच्च गुणवत्ता वाली अदरक की किस्मों के लिए प्रसिद्ध
- मेघालय : जैविक अदरक की खेती के लिए प्रसिद्ध
- सिक्किम : उच्च गुणवत्ता वाले जैविक अदरक का उत्पादन करता है
- कर्नाटक : बड़े पैमाने पर व्यावसायिक खेती
- वैश्विक स्थान: भारत विश्व में अदरक का सबसे बड़ा उत्पादक देश है
मिजोरम :
- भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक बेहद खूबसूरत और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है।
- इसे "नीले पहाड़ों की भूमि" भी कहा जाता है।
- राजधानी: आइजोल
- मुख्यमंत्री: लालदुहोमा
- राज्यपाल: जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) (पूर्व भारतीय सेना प्रमुख)
- स्थापना दिवस: 20 फरवरी 1987 (यह भारत का 23वां राज्य बना था)। इससे पहले 1972 तक यह असम का एक जिला (लुशाई हिल्स) था और फिर केंद्र शासित प्रदेश बना था।
- विधायिका स्थिति: एकसदनीय (Unicameral), विधानसभा सीटें = 40, लोकसभा सीट = 1, राज्यसभा सीट = 1
- शाब्दिक अर्थ: 'मिज़ो' का अर्थ है पहाड़ी लोग और 'रम' का अर्थ है देश या भूमि, यानी "पहाड़ी लोगों की भूमि"।
- अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं: इसकी सीमा दो देशों से लगती है—पश्चिम में बांग्लादेश और पूर्व व दक्षिण में म्यांमार (कुल ~1100 किमी लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा)।
- राष्ट्रीय सीमाएं: उत्तर में असम और मणिपुर, तथा पश्चिम में त्रिपुरा।
- वन क्षेत्र: राज्य का लगभग 85% से अधिक हिस्सा घने जंगलों और हरियाली से ढका हुआ है।
- सर्वोच्च चोटी: फवंगपुई , जिसे 'ब्लू माउंटेन' भी कहा जाता है।
- मुख्य भाषाएँ: मिज़ो और अंग्रेजी
- चेराव नृत्य : इसे 'बांस नृत्य' भी कहते हैं। यह मिजोरम का सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक लोक नृत्य है।
- प्रमुख त्योहार (Chaps): मिज़ो संस्कृति में 'कुट' (Kut) का अर्थ त्योहार होता है
- चापचार कुट (Chapchar Kut): झूम खेती (Jhum Cultivation) के पूरा होने पर मनाया जाने वाला सबसे बड़ा वसंत उत्सव।
- मीम कुट (Mim Kut) और पावल कुट (Pawl Kut)









