राष्ट्रीय समाचार
दो मौसम पूर्वानुमान साधनों का शुभारंभ

- पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में दो मौसम पूर्वानुमान साधन का शुभारंभ किया।
- ये साधन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आपदा प्रबंधन और कृषि क्षेत्र में सटीकता बढ़ाना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मौसम पूर्वानुमान साधन :
- देश के विभिन्न भागों के लिए मानसून अग्रिम पूर्वानुमान: यह देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने का सटीक अनुमान प्रदान करेगा।
- उत्तर प्रदेश के लिए उच्च-स्तरीय वर्षा पूर्वानुमान : इसे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन वर्षा डेटा प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
महत्व :
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): पहली बार भारतीय मौसम पूर्वानुमानों में AI तकनीक का समावेश किया गया है।
- विकास: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सहयोग से
- लाभ: इन प्रणालियों से कृषि, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, जिससे अनिश्चित वर्षा के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
- ऐतिहासिक संदर्भ: इससे पहले मंत्रालय ने 'भारत पूर्वानुमान प्रणाली' (BharatFS) भी लॉन्च की थी, जो 6 किमी के उच्च-रिज़ॉल्यूशन पर पंचायत स्तर तक सटीक भविष्यवाणी करने में सक्षम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) :
- स्थापना: 15 जनवरी, 1875 को हुई।
- मुख्यालय: वर्तमान में नई दिल्ली (मौसम भवन) में स्थित है।
- वर्तमान महानिदेशक (DG): डॉ. मृत्युंजय महापात्र
- 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC): नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, नागपुर, गुवाहाटी
- IMD विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के छह 'क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्रों' में से एक है। यह उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र (बंगाल की खाड़ी और अरब सागर) में चक्रवातों के नामकरण के लिए भी उत्तरदायी है
- Mission Mausam: 150वें स्थापना दिवस (जनवरी 2025) पर लॉन्च किया गया, जिसका लक्ष्य भारत को "मौसम-तैयार" (Weather-ready) बनाना है।
|
FOM को 10% अनिवार्य रूप से मिलाने का प्रस्ताव

- इंडियन बायोगैस एसोसिएशन (IBA) ने 2030 तक रासायनिक उर्वरकों के साथ किण्वित जैविक खाद (FOM) को 10% अनिवार्य रूप से मिलाने का प्रस्ताव रखा है।
- IBA के अनुसार, इस कदम से मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा और आयात बिल में प्रति वर्ष 2 अरब डॉलर की बचत होगी।
सम्बन्धित तथ्य:
- FOM क्या है? : बायोगैस संयंत्रों में एनारोबिक पाचन (Anaerobic Digestion) के बाद बचा हुआ पोषक तत्वों से भरपूर उप-उत्पाद
- श्वेत पत्र (White Paper): IBA ने हाल ही में "FOM Feeds Soil, Soil Feeds Sustainability" नामक एक श्वेत पत्र जारी किया है, जिसे केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव द्वारा लॉन्च किया गया था
- प्रस्तावित चरण: 2026-27: 1% अनिवार्य सम्मिश्रण, 2027-28: 3%, 2028-29: 5%, 2029-30: 10%
- संबंधित शिखर सम्मेलन: इसे BBB समिट 2026 (7-9 मई) के दौरान जारी किया गया
- IBA (Indian Biogas Association): इसकी स्थापना 2011 में हुई थी और 2015 में इसे पुनर्गठित किया गया। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
मृदा (मिट्टी) :
- पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत है जो खनिजों, कार्बनिक पदार्थों (ह्यूमस), जल और वायु का मिश्रण है
- अध्ययन: मृदा के वैज्ञानिक अध्ययन को पेडोलॉजी (Pedology) कहा जाता है।
- विश्व मृदा दिवस: प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है।
- निर्माण: 2-3 सेमी मृदा बनने में लगभग 1,000 वर्ष तक का समय लग सकता है।
- pH मान: अधिकांश फसलों के लिए आदर्श pH मान 6.5 से 7 के बीच होता है।
|
IIT बॉम्बे में एकीकृत कार्बन कैप्चर और उपयोग संयंत्र का उद्घाटन

- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में एकीकृत कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) फील्ड प्रयोगशाला सुविधा का उद्घाटन किया।
- इसी अवसर उन्होंने भूवैज्ञानिक कार्बन डाइऑक्साइड पृथक्करण के लिए वैज्ञानिक ड्रिलिंग का शुभारंभ, एवं भारत की प्रथम संपूर्ण कार्बन कैप्चर, यूटिलाइज़ेशन और स्टोरेज फील्ड प्रयोगशाला पायलट परियोजना का भी शुभारंभ किया।
एकीकृत कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) :
- एकीकृत क्षमता: यह भारत का पहला पायलट-स्तरीय मंच है जो कार्बन कैप्चर और उपयोग (CCU) को जियोलॉजिकल CO₂ सीक्वेस्ट्रेशन (GCS) के साथ जोड़ता है।
- स्वदेशी तकनीक: इसमें IIT बॉम्बे द्वारा विकसित और पेटेंट की गई जलीय CO₂ कैप्चर तकनीक का उपयोग किया गया है, जो गैर-पेयजल (जैसे औद्योगिक अपशिष्ट जल) का उपयोग करके हवा और उद्योग उत्सर्जन से कार्बन पकड़ने में सक्षम है।
- मूल्यवर्धन (Value Addition): पकड़ी गई CO₂ को औद्योगिक ग्रेड के कार्बोनेट और बाइकार्बोनेट लवणों में परिवर्तित किया जाता है, जिसका उपयोग सीमेंट, स्टील और पेट्रोकेमिकल जैसे क्षेत्रों में चूने के विकल्प के रूप में किया जा सकता है।
- वैज्ञानिक ड्रिलिंग: यह परियोजना दक्कन ट्रैप (Deccan Traps) की बेसाल्ट संरचनाओं में CO₂ के स्थायी भूमिगत भंडारण की क्षमता का आकलन करने के लिए भारत की पहली पायलट-स्तरीय ड्रिलिंग पहल भी है।
- क्षमता: इस संयंत्र की परिचालन क्षमता 3 टन प्रति दिन तक है।
- राष्ट्रीय लक्ष्य: यह पहल भारत के 'पंचामृत' जलवायु लक्ष्यों और 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है
|
IGoM की 5वीं बैठक

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पश्चिम एशिया संकट पर ‘मंत्रियों के अनौपचारिक समूह’ (IGoM) की 5वीं महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।
- इस बैठक का प्राथमिक उद्देश्य खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण भारत की ऊर्जा आपूर्ति, आर्थिक स्थिरता और समुद्री सुरक्षा पर पड़ने वाले जोखिमों का आकलन करना था।
बैठक की महत्वपूर्ण बातें/निष्कर्ष :
- भारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की प्राकृतिक गैस और 45 दिनों का LPG भंडार उपलब्ध है।
- विदेशी मुद्रा भंडार 703 अरब डॉलर की मजबूत स्थिति में है।
- भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल शोधक और पेट्रोलियम उत्पादों का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश है, जो 150 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है और घरेलू मांग को पूरी तरह से पूरा कर रहा है।
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 703 अरब डॉलर के आरामदायक स्तर पर है।
- सरकार ने 40 महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट को जून 2026 तक बढ़ा दिया है।
- घरेलू विमानन के लिए ATF (हवाई ईंधन) की मासिक कीमतों में वृद्धि पर 25% की सीमा (Cap) लगाई गई है।
- उर्वरक उपलब्धता: खरीफ 2026 के लिए आवश्यक 390.54 LMT उर्वरक के मुकाबले भारत के पास पहले से ही 51% स्टॉक (199.65 LMT) उपलब्ध है, जो सामान्य 33% से काफी अधिक है।
|
लघु फिल्म 'सिग्नल'

- विशाखापत्तनम में जन्मे फिल्म निर्माता सागी हरि वर्मा की लघु फिल्म 'सिग्नल' को मई 2026 में होने वाले 79वें कान फिल्म महोत्सव के 'मार्चे डू फिल्म' के लिए चुना गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फिल्म की मुख्य विशेषताएं :
- तकनीकी विवरण: यह फिल्म पूरी तरह से iPhone पर ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई है और इसमें एक ही टेक (one-take story) का उपयोग किया गया है।
- विषय (Theme): यह फिल्म डिजिटल कनेक्टिविटी के बिना एक दुनिया की कल्पना करती है जहाँ इंटरनेट गायब होने पर समाज का दम घुटने लगता है।
- उद्देश्य: मूल रूप से इसे एक बड़ी फीचर फिल्म के लिए 'प्रूफ-ऑफ-कांसेप्ट' के रूप में विकसित किया गया था ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।
79वां कान फिल्म महोत्सव :
- कान फिल्म महोत्सव का आयोजन 12 से 23 मई, 2026 तक फ्रांस में हो रहा है।
- मार्चे डू फिल्म: 'सिग्नल' को 15 मई, 2026 को महोत्सव के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बाजार 'मार्चे डू फिल्म' में प्रदर्शित किया जाना निर्धारित है।
पुरस्कार और सम्मान :
- अंतर्राष्ट्रीय पहचान: 'सिग्नल' ने सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में SF3 स्मार्टफ़ोन फ्लिक फेस्ट में 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म मिनी' का पुरस्कार जीता है।
- इटली में सफलता: 2025 में इटली के 'सिनेमाडामारे' उत्सव में सागी हरि वर्मा ने कुल 7 पुरस्कार जीते थे, जिनमें से 4 'सिग्नल' के लिए थे।
|
पश्चिम बंगाल में ‘आयुष्मान भारत योजना’ को मंजूरी

- पश्चिम बंगाल सरकार (मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में) ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत (AB-PMJAY) योजना को पूरे राज्य में लागू करने की आधिकारिक मंजूरी दी
सम्बन्धित तथ्य :
|
नई सरकार के अन्य प्रमुख निर्णय :
- अन्य केंद्रीय योजनाएं: आयुष्मान भारत के साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भी पूरे राज्य में लागू करने की मंजूरी दी गई
- नौकरी के लिए आयु सीमा में छूट: सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का प्रस्ताव पारित किया गया
- सीमा सुरक्षा (BSF): बांग्लादेश सीमा पर कटीले तारों की फेंसिंग के लिए BSF को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया
- जनगणना प्रक्रिया: राज्य में रुकी हुई जनगणना (Census) प्रक्रिया को गृह मंत्रालय के जून 2025 के परिपत्र के अनुसार तुरंत फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया
- सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) :
- लॉन्च: सितंबर, 2018
- स्थान: रांची, झारखंड (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा)
- नोडल मंत्रालय: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
- कार्यान्वयन एजेंसी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
प्रमुख विशेषताएँ :
- बीमा राशि: ₹5 लाख प्रति परिवार, प्रति वर्ष
- लाभार्थी: SECC 2011 (सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना) के आंकड़ों के आधार पर लगभग 12 करोड़ परिवार (लगभग 55 करोड़ नागरिक)
- कवरेज: इसमें अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का खर्च शामिल है।
- प्रकृति: यह पूरी तरह से कैशलेस (Cashless) और पेपरलेस (Paperless) योजना है।
- पोर्टेबिलिटी: लाभार्थी भारत के किसी भी राज्य में सूचीबद्ध (Empaneled) सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज करा सकता है।
महत्वपूर्ण शब्दावली :
- ABHA ID: आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (14 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या)
- PM-JAY मित्र: अस्पतालों में लाभार्थियों की मदद के लिए तैनात कर्मचारी
- Health and Wellness Centers (HWC): अब इनका नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' कर दिया गया है।
फंडिंग पैटर्न (Funding Ratio) :
- सामान्य राज्य: 60% (केंद्र) : 40% (राज्य)
- पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्य: 90% (केंद्र) : 10% (राज्य)
- बिना विधानसभा वाले UT: 100% केंद्र द्वारा वित्तपोषित
|
प्रथम 'अंतर्राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान अनुसंधान सम्मेलन'

- भारत के प्रथम 'अंतर्राष्ट्रीय नेत्र विज्ञान अनुसंधान सम्मेलन' का आयोजन नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया।
- यह सम्मेलन सिविल और सैन्य चिकित्सा क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजक: आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) के नेत्र विज्ञान विभाग और अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी (AIOS) द्वारा संयुक्त रूप से
- शीर्षक: इस दो दिवसीय कार्यक्रम का नाम AIOS-AFOU 2026 (अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी - सशस्त्र बल नेत्र विज्ञान अपडेट) था
- उद्घाटन: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा
|
‘SEHAT’ मिशन का शुभारंभ

- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में ‘SEHAT’ (Science Excellence for Health through Agricultural Transformation) मिशन का शुभारंभ किया।
- यह मिशन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक संयुक्त राष्ट्रीय पहल है, जो कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों को एक साथ जोड़ती है।
सम्बन्धित तथ्य :
- उद्देश्य: "स्वस्थ भोजन, स्वस्थ खेती और स्वस्थ भारत" के लिए एक वैज्ञानिक ढांचा तैयार करना
पाँच प्राथमिकता वाले क्षेत्र:
- जैव-संवर्धित (Biofortified) फसलें: कुपोषण को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फसलों का विकास और मूल्यांकन
- एकीकृत कृषि प्रणाली: आहार विविधीकरण को बढ़ावा देना और कृषि आय में वृद्धि करना
- किसानों का स्वास्थ्य व सुरक्षा: कृषि श्रमिकों के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिमों (जैसे कीटनाशक जोखिम) को कम करना
- गैर-संचारी रोग (NCD): मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के प्रबंधन के लिए खाद्य-आधारित समाधान तैयार करना
- वन हेल्थ (One Health): मानव, पशु और पर्यावरण के बीच एकीकृत अनुसंधान और निगरानी को मजबूत करना
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) :
- स्थापना: 16 जुलाई 1929 (इंपीरियल कृषि अनुसंधान परिषद के रूप में)
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- अध्यक्ष: केंद्रीय कृषि मंत्री (पदेन अध्यक्ष)
|
वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में देश के पहले कार्यात्मक पीएम मित्र (PM MITRA) पार्क का उद्घाटन किया।
- यह पार्क भारत के कपड़ा (Textile) क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सम्बन्धित तथ्य :
- अवस्थिति (Location): यह वारंगल के 'काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क' (KMTP) के हिस्से के रूप में विकसित किया गया है, जो 1,327 एकड़ में फैला हुआ है।
- लागत और निवेश: इस पार्क को लगभग ₹1,695.54 करोड़ की लागत से बुनियादी ढांचे के साथ तैयार किया गया है। इससे ₹6,000 करोड़ से अधिक के निवेश की उम्मीद है।
- कनेक्टिविटी: यह रणनीतिक रूप से प्रस्तावित नागपुर-विजयवाड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (NH-163G) के पास स्थित है, जो रेलवे और बंदरगाहों तक बेहतर पहुंच प्रदान करता है।
- पर्यावरण और स्थिरता: पार्क में 'जीरो लिक्विड डिस्चार्ज' (ZLD) तकनीक पर आधारित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) और 10 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट शामिल है।
- 5F विजन: यह योजना प्रधानमंत्री के "5F" विजन पर आधारित है: Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन, फैशन से विदेश तक)।
- कुल पार्क: सरकार ने देश भर में 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है। ये पार्क तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में स्थित हैं।
- कार्यान्वयन मॉडल: यह पार्क सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड में विकसित किए जा रहे हैं, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी वाली एक विशेष प्रयोजन इकाई (SPV) शामिल है।
- वित्तीय सहायता: 'ब्राउनफील्ड' परियोजनाओं (जैसे वारंगल) को ₹200 करोड़ की 'डेवलपमेंट कैपिटल सपोर्ट' और ₹300 करोड़ की 'प्रतिस्पर्धात्मक प्रोत्साहन सहायता' (CIS) का प्रावधान है।
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंंग
भारत की GDP विकास दर : SBI

- SBI की मई 2026 की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, FY27 में भारत की GDP विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है।
सम्बन्धित तथ्य :
- FY27 GDP विकास दर का अनुमान: SBI के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP विकास दर 6.6% रहने का अनुमान है।
- RBI का तुलनात्मक अनुमान: इसी अवधि (FY27) के लिए RBI ने 6.9% विकास दर का अनुमान लगाया है।
- चौथी तिमाही (Q4) की वृद्धि: रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4) में वास्तविक GDP वृद्धि लगभग 7.2% रहने का अनुमान है।
- बैंक ऋण वृद्धि (: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) के ऋण में भारी उछाल देखा गया। यह पिछले वर्ष के 11.0% से बढ़कर 16.1% हो गया है।
- कुल ऋण राशि: रिपोर्ट के अनुसार कुल बैंक ऋण वृद्धि 29.5 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई।
- रिपोर्ट का नाम: SBI द्वारा जारी की जाने वाली इस आर्थिक रिसर्च रिपोर्ट का नाम 'Ecowrap' है।
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट : मई 2026

- मॉर्गन स्टेनली की मई 2026 नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है।
- भारत ने इस रैंकिंग में ब्राज़ील को पीछे छोड़ दिया है और अब केवल चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका से पीछे है।
सम्बन्धित तथ्य :
- सौर ऊर्जा उत्पादन का विस्तार : घरेलू सौर मॉड्यूल की क्षमता मार्च 2024 में 38 गीगावाट से बढ़कर मार्च 2025 में 74 गीगावाट हो गई है, जो लगभग दोगुनी है।
- सौर सेल की क्षमता भी 9 गीगावाट से बढ़कर 25 गीगावाट हो गई है।
- आयात पर निर्भरता: वित्तीय वर्ष 2025 में, भारत ने लगभग 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के लगभग 3.5 करोड़ सौर मॉड्यूल आयात किया। अनुमानित 60 से 80 प्रतिशत चीन से प्राप्त किए गए थे।
- नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में वृद्धि : भारत में गैर-जीवाश्म ईंधन से चलने वाली ऊर्जा क्षमता अब कुल स्थापित क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक होकर 262.7 गीगावाट तक पहुंच गई है।
- हाल ही में हुई इस वृद्धि में सौर और पवन ऊर्जा का बड़ा योगदान है।
|
पर्यावरण समाचार
गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल

- असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल को देखा गया है।
- यह देखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि दशकों से यह माना जा रहा था कि घड़ियाल असम की नदी प्रणालियों से लगभग विलुप्त हो चुके हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- ऐतिहासिक संदर्भ: घड़ियाल 1950 के दशक के बाद से ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली (BRS) से लुप्त माने जाते थे।
- हालिया sighting: मई 2026 में, पर्यटकों और वन अधिकारियों ने काजीरंगा के बुरापहाड़ रेंज में दिफालु नदी और ब्रह्मपुत्र के संगम के पास एक घड़ियाल को देखा।
घड़ियाल :
- वैज्ञानिक नाम: गेवियलिस गैंगेटिकस/Gavialis gangeticus
- भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली मगरमच्छ की एक विशिष्ट प्रजाति है, जो अपने लंबे और पतले थूथन के लिए जानी जाती है।
- प्राकृतिक आवास: भारत में घड़ियालों का सबसे बड़ा और मुख्य आवास चंबल नदी (मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी) है।
- आहार: ये मुख्य रूप से मछली खाने वाले होते हैं और मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं माने जाते।
- प्रजाति: भारत में मगरमच्छों की 3 प्रजातियां मिलती हैं—घड़ियाल, मगर (Mugger), और खारे पानी का मगरमच्छ
- प्रोजेक्ट क्रोकोडाइल: भारत में 'मगरमच्छ संरक्षण परियोजना' 1975 में शुरू की गई थी
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान :
- स्थान: यह असम के गोलाघाट और नागांव जिलों में स्थित है।
- विशेषता: यह दुनिया के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडों का घर है।
- यूनेस्को (UNESCO): इसे 1985 में 'विश्व विरासत स्थल' घोषित किया गया था।
- टाइगर रिजर्व: इसे 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। यहाँ बाघों का घनत्व (Density) बहुत अधिक है।
- नदी: ब्रह्मपुत्र नदी इसके उत्तरी भाग से होकर बहती है।
असम के अन्य महत्वपूर्ण नेशनल पार्क (Trick: K-M-O-N-D-R-D) :
- काजीरंगा (Kaziranga)
- मानस (Manas) - यह जंगली भैंसों के लिए प्रसिद्ध है
- ओरंग (Orang) - इसे 'मिनी काजीरंगा' भी कहते हैं
- नामेरी (Nameri)
- डिब्रू-सैखोवा (Dibru-Saikhowa)
- रायमोना (Raimona) - 2021 में बना
- देहिंग पटकाई (Dehing Patkai) - 2021 में बना
|
खेल समाचार
ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन 2026

- नीरू ढांडा और विवान कपूर की भारतीय जोड़ी ने कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन 2026 में ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
- विजेता जोड़ी: नीरू ढांडा और विवान कपूर
- पदक: कांस्य
- खेल श्रेणी: ट्रैप मिक्स्ड टीम - यह शॉटगन का हिस्सा है
- आयोजन स्थल: अल्माटी, कजाकिस्तान
- आयोजक संस्था: ISSF
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) :
- निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं और नियमों का निर्धारण करने वाली विश्व की प्रमुख वैश्विक शासी निकाय
- स्थापना: 1907
- मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी
- वर्तमान अध्यक्ष: लुसियानो रॉसी
|
MotoGP फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स 2026

- जॉर्ज मार्टिन ने ले मैन्स में आयोजित MotoGP फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स 2026 जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
- विजेता: अप्रिलिया रेसिंग के जॉर्ज मार्टिन ने ग्रिड पर 7वें स्थान से शुरुआत करते हुए जीत हासिल की
- पहला स्थान: जॉर्ज मार्टिन
- दूसरा स्थान: मार्को बेज़ेची
- तीसरा स्थान: ऐ ओगुरा - यह ओगुरा का MotoGP करियर का पहला पोडियम था।
|
ऑपरेशन सिंदूर यादगार श्रृंखला दौड़" का आयोजन

- भारतीय वायु सेना (IAF) ने 7 मई से 10 मई, 2026 तक नई दिल्ली में 88 घंटे की "ऑपरेशन सिंदूर यादगार श्रृंखला दौड़" का आयोजन किया।
- इस रिले दौड़ का उद्देश्य पिछले वर्ष (2025 में) इसी अवधि के दौरान किए गए ऐतिहासिक 88-घंटे के सफल हवाई अभियानों की पहली वर्षगांठ मनाना था।
ऑपरेशन सिंदूर :
- यह 7 मई, 2025 को शुरू किया गया एक सैन्य अभियान था, जो 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी) के जवाब में चलाया गया था।
- IAF ने पाकिस्तान और PoK में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे।
भारतीय वायुसेना :
- स्थापना: 8 अक्टूबर 1932 (रॉयल इंडियन एयर फोर्स के रूप में)
- आदर्श वाक्य: 'नभः स्पृशं दीप्तम्' (Touch the Sky with Glory) — यह भगवद गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है
- सर्वोच्च कमांडर: भारत के राष्ट्रपति
- वायु सेना प्रमुख (2026): एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत (AP) सिंह (28वें प्रमुख)
- मुख्यालय: वायु भवन, नई दिल्ली
|