10वां हिंद महासागर संवाद
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




10वां हिंद महासागर संवाद

Sun 10 May, 2026

संदर्भ :

  • हिंद महासागर संवाद (IOD-10) का आयोजन नई दिल्‍ली में किया गया, जो हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) का एक प्रमुख ट्रैक 1.5 मंच है।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • आयोजक: विदेश मंत्रालय (MEA) और भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA)
  • विषय (Theme): "परिवर्तनशील विश्व में हिंद महासागर क्षेत्र" (Indian Ocean Region in a Transforming World)
  • स्वरूप: यह ट्रैक 1.5 (Track 1.5) चर्चा है, जिसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, नीति निर्माता, विद्वान और विशेषज्ञ एक साथ विचार-विमर्श करते हैं।
  • संस्करण (Edition): 10वां
  • प्रथम संवाद (First IOD): पहला हिंद महासागर संवाद वर्ष 2014 में कोच्चि, केरल में आयोजित हुआ था

चर्चा के प्रमुख स्तंभ :

  • समुद्री सुरक्षा और संरक्षा: हिंद महासागर को एक "ग्लोबल लाइफलाइन" मानते हुए समुद्री डकैती और अवैध तस्करी जैसी चुनौतियों पर चर्चा हुई।
  • ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy): समुद्री संसाधनों के स्थायी उपयोग और आर्थिक विकास को जोड़ने पर जोर दिया गया।
  • महिला सशक्तिकरण (Nari Shakti): केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रेखांकित किया कि 2020 से समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में 340% की वृद्धि हुई है।
  • जलवायु लचीलापन और आपदा प्रबंधन: बढ़ते समुद्री स्तर और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया गया।
  • व्यापार और निवेश: क्षेत्र के बीच आर्थिक एकीकरण और कनेक्टिविटी (जैसे IMEC और INSTC) को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) :

  • हिंद महासागर के तटीय देशों का एक प्रमुख अंतर-सरकारी संगठन है
  • भारत 2025-27 के लिए IORA का अध्यक्ष है।
  • भारत का ध्यान 'इनोवेशन, ओपननेस, रेजिलिएंस और एडप्टिबिलिटी' (नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलनशीलता) पर केंद्रित है।
  • स्थापना: 7 मार्च 1997 को इसकी शुरुआत हुई थी।
  • पृष्ठभूमि: इसकी परिकल्पना 1995 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की भारत यात्रा के दौरान की गई थी।
  • मुख्यालय (सचिवालय): एबेने, मॉरीशस
  • महासचिव: संजीव रंजन (1 जनवरी 2025 से 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त)

मुख्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र :

  1. समुद्री सुरक्षा (Maritime Security)
  2. व्यापार और निवेश (Trade & Investment)
  3. मत्स्य पालन प्रबंधन (Fisheries Management)
  4. आपदा जोखिम प्रबंधन (Disaster Risk Management)
  5. नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy)
  6. पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान

अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • पाकिस्तान: IORA का सदस्य नहीं है (Consensus और MFN स्थिति की कमी के कारण)।
  • IORA दिवस: हर साल 7 मार्च को मनाया जाता है।
  • ट्रोइका (Troika): इसमें वर्तमान अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और भावी अध्यक्ष (भारत) शामिल होते हैं।
  • विशेष एजेंसियां: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए तेहरान (ईरान) और मत्स्य पालन के लिए ओमान में केंद्र स्थित हैं।

Latest Courses