GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 08 May, 2026

राष्‍ट्रीय समाचार

IIT मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन का प्रथम अंतरराष्ट्रीय केंद्र

  • IIT मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन ने कैलिफोर्निया (USA) के मेंलो पार्क में अपना प्रथम अंतरराष्ट्रीय केंद्र खोलने की घोषणा की है।
  • सिलिकॉन वैली के पास स्थित यह केंद्र भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए एक वैश्विक लॉन्चपैड के रूप में कार्य करेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: मेंलो पार्क, कैलिफोर्निया, USA (सिलिकॉन वैली के पास)
  • उद्देश्य: भारतीय डीप-टेक (Deep-tech) स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना
  • घोषणा का कार्यक्रम: सेलेक्टयूएसए इन्वेस्टमेंट समिट (SelectUSA Investment Summit), मैरीलैंड
  • साझेदार संस्था: 'CA Startups' के सहयोग से इसे स्थापित किया गया है
  • नोडल संस्थान: IIT मद्रास (यह भारत का पहला ऐसा संस्थान है जिसने इस तरह का अंतरराष्ट्रीय स्टार्टअप केंद्र खोला है)
  • कुल प्रस्तावित निवेश: 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर

IIT मद्रास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्‍य :

  • प्रथम विदेशी कैंपस: IIT मद्रास ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कैंपस ज़ांज़ीबार (तंजानिया) में खोला है।
  • NIRF रैंकिंग 2023/24: IIT मद्रास लगातार 'समग्र' (Overall) और 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में भारत में प्रथम स्थान पर रहा है।
  • स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम: IIT मद्रास ने 'BharOS' नामक स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किया है।
  • हाइपरलूप: भारत की पहली हाइपरलूप सुविधा विकसित करने के लिए रेल मंत्रालय और IIT मद्रास के बीच समझौता हुआ है।

'एंड-ऑफ-लाइफ प्लास्टिक' के 'जियोसेल' से भारत का पहला रोडब्लॉक सेक्शन का निर्माण

  • CSIR-CRRI (केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने 'एंड-ऑफ-लाइफ प्लास्टिक' (उपयोग के बाद बेकार प्लास्टिक) से बने तकनीकी टेक्सटाइल 'जियोसेल' का उपयोग करके भारत का पहला रोडब्लॉक सेक्शन बनाया है।
  • इस उपलब्धि को 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तकनीक का नाम: इसमें 'Bitu-Plast' (बिटु-प्लास्ट) तकनीक और जियोसेल (Geocell) का उपयोग किया गया है।
  • सामग्री: इसे 'एंड-ऑफ-लाइफ' प्लास्टिक (जैसे चिप्स के पैकेट, दूध की थैलियां आदि) से बनाया गया है, जिन्हें रिसाइकिल करना मुश्किल होता है।
  • विश्व रिकॉर्ड: इस उपलब्धि को 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है।
  • परीक्षण स्थल: इसका निर्माण DND-फरीदाबाद-KMP एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर किया गया है।
  • CSIR-CRRI का मुख्यालय: यह संस्थान नई दिल्ली में स्थित है (स्थापना: 1952)।
  • उद्देश्य: प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन करना और सड़कों की आयु बढ़ाना

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) :

  • पूरा नाम: वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research - CSIR)
  • स्थापना: 26 सितंबर, 1942
  • मुख्यालय: अनुसंधान भवन, नई दिल्ली
  • प्रकृति: यह एक स्वायत्त निकाय (Autonomous Body) है, जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है।
  • नोडल मंत्रालय: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology)
  • अध्यक्ष (President): भारत के प्रधानमंत्री इसके पदेन (Ex-officio) अध्यक्ष होते हैं।
  • उपाध्यक्ष (Vice President): केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री।
  • महानिदेशक (Director General): वर्तमान में डॉ. एन. कलाइसेल्वी (Dr. N. Kalaiselvi) इस पद पर हैं। वे CSIR की पहली महिला महानिदेशक हैं।

5वें ब्रिक्स SAI नेताओं का शिखर सम्मेलन

  • 5वें ब्रिक्स सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थान (SAI) नेताओं का शिखर सम्मेलन बेंगलुरु किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन स्थल: बेंगलुरु, भारत
  • संस्करण: 5वां (5th Edition)
  • मेजबान: भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG)
  • वर्तमान CAG: के. संजय मूर्ति (इन्होंने ही शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की)
  • मुख्य विषय (Theme): "शहरी गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित करते हुए जीवन की सुगमता" (Ease of Living with a focus on Urban Mobility)
  • अंतिम परिणाम: 'बेंगलुरु घोषणापत्र' (Bengaluru Declaration) को अपनाया गया
  • ब्रिक्स SAI कार्य योजना: 2027-28 के लिए कार्य योजना पर सहमति बनी
  • संबद्ध अवधारणा: 5-E विजन (Ease of Living, Education, Employment, Economy, Entertainment)
  • नए सदस्य: सम्मेलन में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे नए ब्रिक्स सदस्यों के SAI प्रमुखों ने भी भाग लिया

ब्रिक्स (BRICS) :

  • विश्व की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है
  • पूरा नाम: ब्रिक्स का मतलब Brazil (ब्राजील), Russia (रूस), India (भारत), China (चीन) और South Africa (दक्षिण अफ्रीका) है
  • संकल्पना: 'BRIC' शब्द पहली बार 2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ'नील द्वारा दिया गया था
  • प्रथम औपचारिक बैठक: विदेश मंत्रियों की पहली बैठक सितंबर 2006 में न्यूयॉर्क में हुई थी
  • प्रथम शिखर सम्मेलन: 16 जून, 2009 को रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित हुआ था
  • दक्षिण अफ्रीका का शामिल होना: दक्षिण अफ्रीका 2010 में इस समूह का हिस्सा बना, जिसके बाद इसका नाम BRIC से BRICS हो गया
  • नए सदस्य (1 जनवरी 2024 से प्रभावी): मिस्र (Egypt), इथियोपिया (Ethiopia), ईरान (Iran), और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • वर्ष 2025 में इंडोनेशिया पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुआ
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB): इसे 'ब्रिक्स बैंक' भी कहा जाता है। इसकी स्थापना जुलाई 2014 में (फोर्टालेज़ा सम्मेलन के दौरान) हुई थी
  • NDB मुख्यालय: शंघाई, चीन
  • आकस्मिक रिजर्व व्यवस्था (CRA): वैश्विक तरलता संकट से निपटने के लिए बनाया गया एक ढांचा
  • ब्रिक्स विश्व की 45% जनसंख्या तथा वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 37.3% हिस्सा रखता है, जो यूरोपीय संघ के 14.5% और G7 के 29.3% से अधिक है।
  • ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ब्रिक्स में शामिल होने के साथ ब्रिक्स अब वैश्विक कच्चे तेल उत्पादन का लगभग 44% हिस्सा रखता है

अनुच्छेद 148: भारत के CAG की नियुक्ति और पद से संबंधित है।

अनुच्छेद 149: CAG के कर्तव्यों और शक्तियों को परिभाषित करता है

'मोदी तत्व' नामक मॉड्यू पाठ्यक्रम में शामिल

  • गुजरात राज्य की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU), वडोदरा ने अपने समाजशास्त्र (Sociology) के पाठ्यक्रम में 'मोदी तत्व' (Modi Tattva) नामक मॉड्यूल को शामिल करने की घोषणा की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कोर्स का नाम: यह मॉड्यूल 'देशभक्ति का समाजशास्त्र' (Sociology of Patriotism) नामक पेपर का हिस्सा है।
  • क्रेडिट: यह 4-क्रेडिट वाला मॉड्यूल है, जिसे समाजशास्त्र के स्नातक (BA) के चौथे वर्ष और स्नातकोत्तर (MA) के पहले वर्ष के छात्रों को पढ़ाया जाएगा।
  • व्यापक सुधार: इसके साथ ही 'भारत का समाजशास्त्र' (Sociology of Bharat) और 'हिंदू समाजशास्त्र' (Hindu Sociology) जैसे नए पाठ्यक्रम भी जोड़े गए हैं।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

पेंशन परिदृश्य में उल्लेखनीय वृद्धि

  • मार्च 2026 तक NPS के ग्राहकों की संख्या 2.17 करोड़ से अधिक एवं APY में नामांकन 8.96 करोड़ तक पहुँच गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • NPS ग्राहक: नामांकन संख्या 2.17 करोड़ से अधिक हो गई है।
  • APY नामांकन: कुल नामांकन 8.96 करोड़ तक पहुँच गया है।
  • नोट: 21 अप्रैल, 2026 तक APY ने 9 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया है।

प्रबंधित परिसंपत्तियाँ (AUM):

  • NPS: ₹15.95 लाख करोड़।
  • APY: लगभग ₹51,400 करोड़।
  • कर्मचारी पेंशन योजना (EPS): अंशदायी सदस्यों की संख्या अप्रैल 2026 तक बढ़कर 7.98 करोड़ हो गई है

अटल पेंशन योजना (APY) :

  • लॉन्च तिथि: 9 मई, 2015 (प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोलकाता से)
  • पात्रता: 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिक
  • पेंशन: 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन
  • टैक्स लाभ: आयकर अधिनियम की धारा 80CCD (1B) के तहत अतिरिक्त छूट
  • खास बात: यह मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) :

  • शुरुआत: 1 जनवरी, 2004 (सशस्त्र बलों को छोड़कर सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य)
  • सभी के लिए: 1 मई, 2009 से इसे स्वैच्छिक रूप से सभी नागरिकों (18-70 वर्ष) के लिए खोल दिया गया
  • प्रकृति: यह एक 'Market Linked' और परिभाषित अंशदान वाली योजना है
  • PRAN: NPS में शामिल होने पर Permanent Retirement Account Number (PRAN) जारी किया जाता है (यह 12 अंकों का होता है)
  • PFRDA: इन योजनाओं का रेगुलेटर Pension Fund Regulatory and Development Authority है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है
  • PFRDA की स्थापना: 2003 (कार्यकारी आदेश) और 2013 (कानूनी अधिनियम)

रिर्पोट एवं सूचकांक

NCRB रिपोर्ट 2024

  • NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार, उत्तर प्रदेश अपराध दर (180.2) के मामले में देश में 18वें स्थान पर है, जो राष्ट्रीय औसत (252.3) से कम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कुल पंजीकृत अपराध: 2024 में देश भर में कुल 35,44,608 आपराधिक मामले दर्ज किए गए.
  • राष्ट्रीय अपराध दर: भारत की औसत अपराध दर (प्रति लाख जनसंख्या पर) 252.3 रही.
  • अपराधों में गिरावट: 2023 की तुलना में 2024 में कुल अपराधों में 6% की कमी देखी गई है.
  • साइबर अपराध (Cybercrime): इसमें 17.9% की भारी वृद्धि हुई है. कुल साइबर अपराधों में से लगभग 72.6% वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) से संबंधित थे.
  • दोषसिद्धि दर (Conviction Rate): महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उत्तर प्रदेश 76.6% की दर के साथ देश में पहले स्थान पर है

उत्तर प्रदेश :

  • अपराध दर: यूपी की अपराध दर 180.2 है, जो राष्ट्रीय औसत (252.3) से काफी कम है.
  • राष्ट्रीय रैंकिंग: समग्र अपराध दर के मामले में उत्तर प्रदेश का 18वां स्थान है (2023 में यह 11वें स्थान पर था).
  • हिस्सेदारी: भारत की 17% आबादी यूपी में रहती है, लेकिन देश के कुल अपराधों में इसकी हिस्सेदारी मात्र 12.14% है.

विशिष्ट श्रेणियों में रैंकिंग:

  • हत्या (Murder): 29वां स्थान.
  • बलात्कार (Rape): 24वां स्थान.
  • दंगों (Rioting) और डकैती (Dacoity): इन श्रेणियों में यूपी राज्यों में सबसे निचले (Lowest) पायदान पर है.
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध: राज्य का 17वां स्थान है
  • सर्वाधिक अपराध दर (Highest Crime Rate): 2024 के आंकड़ों के अनुसार केरल और पुडुचेरी जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अपराध दर अधिक दर्ज की गई है.
  • सर्वाधिक साइबर अपराध: तेलंगाना में सबसे अधिक साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए

रक्षा समाचार

TARA हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण

  • DRDO और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा तट पर स्वदेशी 'TARA' (Tactical Advanced Range Augmentation) हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • क्या है TARA? : यह भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली (Glide Weapon System) है।
  • कार्य (Function): यह एक 'मॉड्यूलर किट' है जो साधारण (Unguided) बमों को सटीक-निर्देशित हथियारों (Precision-Guided Munitions) में बदल देती है।
  • परीक्षण तिथि और स्थान: इसका पहला सफल उड़ान परीक्षण 7 मई, 2026 को ओडिशा तट पर किया गया
  • किस विमान से परीक्षण हुआ?: इसे भारतीय वायु सेना के जगुआर (Jaguar) विमान से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया
  • विकासकर्ता (Developer): इसे हैदराबाद स्थित DRDO की प्रयोगशाला अनुसंधान केंद्र इमारत (RCI) द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया गया है।

मारक क्षमता और सटीकता:

  • रेंज: लगभग 150 से 180 किलोमीटर
  • सटीकता (CEP): 3 मीटर से कम (यानी लक्ष्य पर अचूक वार)

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) :

  • स्थापना (Formation): 1 जनवरी 1958
  • मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली
  • मंत्रालय: यह रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के अधीन कार्य करता है
  • आदर्श वाक्य (Motto): 'बलस्य मूलं विज्ञानम्' (शक्ति का आधार विज्ञान है)
  • वर्तमान अध्यक्ष (2026): डॉ. समीर वी. कामत (अगस्त 2022 से कार्यरत)

भारतीय वायुसेना :

  • स्थापना: 8 अक्टूबर 1932 (रॉयल इंडियन एयर फोर्स के रूप में)
  • आदर्श वाक्य: 'नभः स्पृशं दीप्तम्' (Touch the Sky with Glory) — यह भगवद गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है
  • सर्वोच्च कमांडर: भारत के राष्ट्रपति
  • वायु सेना प्रमुख (2026): एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत (AP) सिंह (28वें प्रमुख)
  • मुख्यालय: वायु भवन, नई दिल्ली

वायुसेना को 7 कमांड में विभाजित किया गया है:

  • पश्चिमी वायु कमान (WAC): नई दिल्ली (सबसे बड़ी कमांड)
  • पूर्वी वायु कमान (EAC): शिलांग
  • मध्य वायु कमान (CAC): प्रयागराज
  • दक्षिणी वायु कमान (SAC): तिरुवनंतपुरम
  • दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान (SWAC): गांधीनगर
  • प्रशिक्षण कमान (TRC): बेंगलुरु
  • रखरखाव कमान (MTC): नागपुर

महत्‍वपूर्ण दिवस

'विश्‍व थैलेसीमिया दिवस'

  • प्रतिवर्ष 8 मई को 'विश्‍व थैलेसीमिया दिवस' मनया जाता है, जिसका इस का विषय “अब छिपे नहीं: अनपहचाने मरीजों को खोजें और अनदेखे लोगों का सहारा बनें" है।

थैलेसीमिया :

  • बीमारी का प्रकार: यह एक आनुवंशिक (Genetic) और वंशानुगत (Hereditary) रक्त विकार है।
  • प्रभावित कोशिकाएं: यह मुख्य रूप से लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को प्रभावित करता है।
  • हीमोग्लोबिन की कमी: इसमें शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता है, जो ऑक्सीजन ले जाने वाला प्रोटीन है।

क्रोमोसोम (Chromosome):

  • अल्फा थैलेसीमिया: क्रोमोसोम संख्या 16 पर जीन दोष के कारण होता है।
  • बीटा थैलेसीमिया: क्रोमोसोम संख्या 11 पर जीन दोष के कारण होता है।

विश्व रेड क्रॉस दिवस

  • विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है, जिसका इस का विषय "मानवता को जीवित रखना" है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्थापक (Founder): रेड क्रॉस की स्थापना हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) ने की थी। यह दिन उनकी जयंती का प्रतीक है।
  • प्रथम नोबेल पुरस्कार: हेनरी डुनेंट को 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।
  • मुख्यालय (HQ): अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • स्थापना वर्ष: इस संस्था की स्थापना 1863 में हुई थी।
  • सोलफेरिनो की लड़ाई (1859): इस युद्ध की त्रासदी को देखने के बाद ही हेनरी डुनेंट के मन में इस संस्था को बनाने का विचार आया था।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी (IRCS) :

  • स्थापना: भारत में इसकी स्थापना 1920 में 'इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी एक्ट' के तहत हुई थी।
  • अध्यक्ष (President): भारत के राष्ट्रपति पदेन (ex-officio) इसके अध्यक्ष होते हैं।
  • चेयरमैन (Chairman): भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसके चेयरमैन होते हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण समाचार

स्नैपर मछली की एक दुर्लभ प्रजाति की खोज

  • शोधकर्ताओं ने भारतीय जलक्षेत्र में पहली बार स्नैपर मछली की एक दुर्लभ प्रजाति, लुटजानस अराकैन (Lutjanus arakan), की उपस्थिति दर्ज की है।
  • यह खोज ओडिशा के गंजम जिले में गोपालपुर-ऑन-सी (Gopalpur-on-Sea) के पास की गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वैज्ञानिक वर्गीकरण: यह लुटजेनिडी (Lutjanidae) परिवार से संबंधित है, जिसे आमतौर पर 'स्नैपर' (Snappers) कहा जाता है。
  • शारीरिक बनावट: इसका शरीर लाल-चांदी (reddish-silver) रंग का होता है, जिस पर सिर से पूंछ तक चार गहरे लाल-भूरे रंग की क्षैतिज धारियां होती हैं। ऊपरी शरीर गहरे भूरे से काले रंग का होता है।
  • पारिस्थितिक भूमिका: स्नैपर मछलियां समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में मध्य-स्तर के शिकारी (mid-level predators) के रूप में कार्य करती हैं, जो समुद्री संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं।
  • आवास: यह मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से रीफ और तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है
  • वितरण विस्तार: इससे पहले यह प्रजाति केवल बांग्लादेश के तट पर दर्ज की गई थी। ओडिशा में इसकी खोज से इसके ज्ञात वितरण क्षेत्र का विस्तार हुआ है।
  • जैव विविधता: यह खोज बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिमी भारत-प्रशांत क्षेत्र की समुद्री जैव विविधता के दस्तावेजीकरण में सहायक होगी।
  • शोध संस्थान: यह ऐतिहासिक खोज जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के एस्टुअरीन बायोलॉजी रीजनल सेंटर (EBRC) और बालासोर के फकीर मोहन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

दुर्लभ औषधीय मशरूम की खोज

  • अरुणाचल प्रदेश में कॉर्डिसेप्स (Cordyceps) नामक एक दुर्लभ औषधीय मशरूम की खोज की गई है।
  • पासीघाट स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU) के शोधकर्ताओं ने इसे राज्य के पूर्वी सियांग (East Siang) जिले में खोजा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: यह कवक पूर्वी सियांग जिले में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU), पासीघाट के शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया।
  • ऊंचाई का महत्व: आमतौर पर कॉर्डिसेप्स 3,000–4,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर पाए जाते हैं, लेकिन यह खोज कम ऊंचाई (Low altitude) वाले क्षेत्र में हुई है, जो वैज्ञानिक रूप से अत्यंत दुर्लभ है।
  • वैज्ञानिक टीम: इस अन्वेषण का नेतृत्व डॉ. सेनपोन एनगोमले, डॉ. येंगखोम डिस्को सिंह और पी. चट्टोपाध्याय ने किया

कॉर्डिसेप्स :

  • प्रकार: यह एक परजीवी कवक (Parasitic Fungus) है जो मुख्य रूप से कीटों के लार्वा पर उगता है।
  • उपनाम: इसे अपनी उच्च कीमत और औषधीय गुणों के कारण "हिमालयी सोना" (Himalayan Gold) कहा जाता है।
  • जैव-सक्रिय यौगिक: इसमें कॉर्डिसेपिन (Cordycepin) और एडेनोसिन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं।

मशरूम :

  • जगत (Kingdom): मशरूम फंगी (Fungi) जगत के अंतर्गत आते हैं। ये पौधे नहीं हैं।
  • प्रकार: ये यूकेरियोटिक (Eukaryotic) और बहुकोशिकीय (Multicellular) जीव हैं (अपवाद: यीस्ट एककोशिकीय है)।
  • क्लोरोफिल का अभाव: इनमें क्लोरोफिल नहीं होता, इसलिए ये प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) नहीं कर सकते।
  • पोषण: ये विषमपोषी (Heterotrophic) होते हैं और मुख्य रूप से मृतोपजीवी (Saprophytes) के रूप में सड़ी-गली चीजों से पोषण प्राप्त करते हैं।
  • कोशिका भित्ति (Cell Wall): मशरूम की कोशिका भित्ति काइटिन (Chitin) नामक पॉलीसैकराइड से बनी होती है। यह SSC का एक "पसंदीदा" प्रश्न है।
  • मायकोलॉजी (Mycology): कवक/मशरूम के अध्ययन को मायकोलॉजी कहा जाता है।
  • भोजन संचय: ये अपना भोजन ग्लाइकोजन (Glycogen) और तेल के रूप में संचित करते हैं (पौधों की तरह स्टार्च के रूप में नहीं)

"स्मार्ट द्वीप" निगरानी प्रणाली की शुरूआत

  • इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपसमूह के फ्लोरियाना द्वीप (Floreana Island) पर विश्व की पहली 'स्मार्ट द्वीप' (Smart Island) निगरानी प्रणाली शुरू की गई है।
  • इस प्रणाली का उद्देश्य वन्यजीवों की रक्षा, पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य की निगरानी और बहाली की प्रगति की वास्तविक समय (Real-time) की जानकारी प्राप्त करना है।
  • यह तकनीक संरक्षण कार्यों को सुव्यवस्थित करती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • LoRaWAN और IoT: पूरे द्वीप में 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' (IoT) का नेटवर्क फैलाया गया है।
  • AI कैमरा ट्रैप: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से लैस कैमरे जो केवल महत्वपूर्ण गतिविधियों को रिकॉर्ड करते हैं और 98% तक मैन्युअल काम कम करते हैं।
  • स्मार्ट ट्रैप और ट्रैकर्स: जानवरों की गतिविधियों और पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य की सटीक जानकारी देते हैं।
  • EarthRanger प्लेटफॉर्म: डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और विश्लेषण के लिए उपयोग किया जाता है।
  • फ्लोरियाना द्वीप (Floreana Island) :
  • स्थान: गैलापागोस द्वीपसमूह का दक्षिणी हिस्सा, जो प्रशांत महासागर में इक्वाडोर के तट से लगभग 1,000 किमी दूर स्थित है।
  • ऐतिहासिक महत्व: 1832 में इक्वाडोर द्वारा बसाया गया यह पहला द्वीप था। चार्ल्स डार्विन ने 1835 में यहाँ की यात्रा की थी।
  • पारिस्थितिक महत्व: यहाँ 54 IUCN रेड-लिस्टेड प्रजातियां पाई जाती हैं। गैलापागोस शॉर्ट-इयर्ड उल्लू और विशाल कछुए यहाँ की प्रमुख प्रजातियां हैं।
  • इस पहल का नेतृत्व आइलैंड कंजर्वेशन (Island Conservation) और फंडासियोन जोकोटोटो (Fundación Jocotoco) द्वारा किया गया है, जिसे जर्मन विकास बैंक (KfW) और चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन का समर्थन प्राप्त है।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

एर्थ दुबई पुरस्कार 2026

  • दुबई में भारतीय कारोबारी दीपक भाटिया को एर्थ दुबई पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ निजी क्षेत्र इकाई' (Best Private Sector Entity) की श्रेणी में प्रदान किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सम्मानकर्ता: यह पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया।
  • कंपनी का विवरण: दीपक भाटिया 'अंकल्स शॉप बिल्डिंग मटेरियल ट्रेडिंग' (Uncle's Shop Building Material Trading) के प्रबंध निदेशक हैं। यह कंपनी 1922 में उनके दादा स्वर्गीय उत्तमचंद भाटिया द्वारा स्थापित की गई थी।
  • ऐतिहासिक महत्व: यह उद्यम UAE में सबसे पुराने भारतीय मूल के व्यवसायों में से एक है, जो अब अपनी चौथी पीढ़ी के नेतृत्व में है। यह सम्मान दुबई के व्यापार, निर्माण क्षेत्र और विरासत संरक्षण में इस परिवार के 100 से अधिक वर्षों के योगदान को मान्यता देता है।
  • एर्थ दुबई पुरस्कार (Erth Dubai Award): यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने दुबई की सांस्कृतिक स्मृति को सहेजने और उसे एक ऐतिहासिक व्यापारिक बंदरगाह से वैश्विक महानगर बनाने की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Latest Courses